277202
Ballia - पिकप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
Akolhi, Uttar Pradesh:बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बघौता पेट्रोल टंकी के ठीक सामने तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमे सवार लोगों को काफी चोटे आई है ,पिकप मे दबे धायलो की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस और निजी वाहन से आनन फानन मे जिला चिकित्सालय पहुंचाया बताया जा रहा है कि पिकप सवार सभी व्यक्ति बलिया गंगा घाट से अंतिम संस्कार करके धर लौट रहे थे, तब यह दर्दनाक हादसा हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
Begun, Rajasthan:#बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी में स्वीप टीम ने गाड़िया लोहार बस्ती पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इंद्रा कॉलोनी स्थित बस्ती में मौजूद मतदाताओं और युवाओं से मतदान अवश्य करने की अपील की गई। इस दौरान सभी को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। बुजुर्ग मतदाता प्रताप जी ने भी बस्ती के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। स्वीप टीम ने प्रवासी मतदाताओं की जानकारी जुटाकर चुनाव के दिन उन्हें वापस बुलाने की योजना बनाई। बड़ी सादड़ी के कई मतदाता व्यवसाय के सिलसिले में ब्यावर, अजमेर और धरियावद सहित अन्य स्थानों पर गए हैं। टीम दूरभाष के जरिए उनसे संपर्क कर मतदान के लिए बुलाएगी।0
0
Report
बृजभूषण सिंह ने कहा, पहले महिला पहलवानों को लाखों मिलते थे, अब चवन्नी नहीं
Noida, Uttar Pradesh:बृजभूषण सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, “पहले जिन महिला पहलवानों का विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान होता था, अब उनकी स्थिति बदल गई है। पहले उन्हें लाखों रुपए मिलते थे, अब चवन्नी का भी टोटा हो रहा है। अब इन्हें कोई बुलाता भी नहीं। इन्होंने मुझे फेमस किया, इसलिए गुस्सा होने की जरूरत नहीं है।” बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पांच भाइयों और एक जवान बेटे को चिता देने का काम किया है। मैंने अपने सामने अपना घर गिरते देखा है। मेरे ऊपर जो पहला मुकदमा दर्ज हुआ, वह मेरे ही घर को गिराने का था।” भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह रविवार को महेंद्रगढ़ जिले पाथेड़ा गाँव में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर के राजस्थान पुलिस में DSP पद पर प्रमोट होने पर स्वागत समारोह में पहुंचे थे। बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी महीने की 3 तारीख को बरी कर दिया था।0
0
Report
रायपुर में आधी रात युवक हत्या, दो अज्ञात हमलावर फरार
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राजधानी में आधी रात में युवक की हत्या अश्वनी नगर गौसिया मस्जिद के पास युवक की हत्या अहमद खान उम्र 22 साल निवासी डंगनिया के रूप में मृतक की हुई पहचान 2 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला बचने के लिए एक्टिवा से भागा मृतक नाली में एक्टिवा फंसने से सड़क पर गिरा युवक 2 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला एम्स अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हत्या का कारण अज्ञात, 2 अज्ञात हमलावर फरार पुरानी बस्ती थाना इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, थार सवार चार युवकों की मौत एक घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड* *हापुड़: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, थार पलटने से 4 युवकों की मौत।* हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल हैं, जबकि 17 वर्षीय विष्णु को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया था।0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान; गुप्त नामांकन की तैयारी
Kota, Rajasthan:Note- कोटा नगर निगम का फोटो लगेगा बीजेपी और कांग्रेस के सिंबल लगेंगे किसी राजनेता का कोई फोटो नहीं लगेगा इस खबर में कोटा में निकाय चुनाव का घमासान: बगावत के डर से भाजपा और खींचतान में उलझी कांग्रेस, दोनों दलों ने रोकी आधिकारिक सूची सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअल संवाद, तो कांग्रेस में संसदीय क्षेत्रवार दावेदारी पर अड़े नेता; देर रात प्रत्याशी को फोन कर आज ही नामांकन दाखिल करने के दिए निर्देश कोटा नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस—दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में घमासान चरम पर पहुंच गया है। बगावत के अंदेशे और अंदरूनी गुटबाजी के चलते रविवार देर रात तक दोनों पार्टियों में से किसी ने भी अपनी अधिकृत प्रत्याशी सूची सार्वजनिक नहीं की। इसके बजाय रणनीति बदलते हुए दोनों दलों के आलाकमान ने चयनित उम्मीदवारों को फोन कर गुप्त रूप से सूचित किया है और सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सीधे पर्चा दाखिल करने के निर्देश दिए गए。 भाजपा: असंतोष थामने को सीएम भजनलाल शर्मा का संवाद, बगावत के डर से सूची रोकी भारतीय जनता पार्टी में टिकट कटने से उत्पन्न होने वाले संभावित जनाक्रोश और बगावत को रोकने के लिए शीर्ष नेतृत्व को विशेष कसरत करनी पड़ी। कोटा जिला कार्यालय में रविवार को उन सभी कार्यकर्ताओं और दावेदारों को जुटाया गया, जिन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया。 मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किन्हीं राजनीतिक कारणों से यदि किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को निकाय चुनाव का टिकट नहीं मिल पाता है, तो भी उनका पूरा मान-सम्मान बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने ध्यान दिलाया कि केंद्र और राज्य—दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों व अन्य समायौजनों में अवसर दिए जाएंगे। हालांकि, इस बैठक और सीएम के आश्वासन के बावजूद भाजपा आलाकमान ने बगावत के डर से आधिकारिक सूची जारी नहीं की। इसके स्थान पर पार्टी स्तर से करीब 55 दावेदारों को देर रात व्यक्तिगत रूप से फोन कर सोमवार को आखिरी समय में गुपचुप नामांकन भरने और किसी अन्य से इसकी चर्चा न करने की सख्त हिदायत दी गई。 कांग्रेस: विधानसभा क्षेत्रों के दांव-पेच में उलझी सूची, देर रात बनी सहमति दूसरी ओर, कांग्रेस खेमे में भी टिकटों के बंटवारे को लेकर दिनभर जबरदस्त गतिरोध देखने को मिला। जयपुर में प्रदेश सह-प्रभारी पूनम पासवान की मौजूदगी में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठकें हुईं। सहमति बनाने के प्रयास में पहले उन नामों को हरी झंडी दी गई जो सभी पैनल्स में साझा थे, लेकिन शेष विवादित वार्डों पर गहरा मतभेद खड़ा हो गया。 सूत्रों के मुताबिक, कोटा दक्षिण, उत्तर और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय नेता अपने-अपने क्षेत्र के वार्डों में बाहरी हस्तक्षेप रोकने पर अड़ गए। वे संसदीय क्षेत्र के बजाय विशुद्ध रूप से स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के अनुसार ही टिकट वितरण की मांग कर रहे थे। काफी देर तक चले इस शक्ति-प्रदर्शन के बाद देर रात सहमति बन सकी। कांग्रेस ने भी बगावत से बचने के लिए सार्वजनिक सूची जारी न करने का फैसला लिया और लगभग 76 संभावित प्रत्याशियों को देर रात फोन कर सोमवार सुबह सिंबल लेटर लेकर सीधे नामांकन पत्र दाखिल करने की सूचना दी。 पूर्व पार्षदों पर दोबारा दांव और अंतिम दिन का सस्पेंस सामने आ रही जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने चुनावी जोखिम कम करने के लिए अपने एक दर्जन से अधिक पूर्व पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारा है। इनमें शालिनी गौतम, अनुराग गौतम, चेतना माथुर, सपना बुरट, राममूर्ति वर्मा, अनूप कुमार, कुलदीप प्रजापति, लोकेश सुमन, आशीष जैन, सोनू कुरैशी, फैजल बेग, आईना महक, मोहम्मद यूनुस और अमोलोक देवी प्रमुख हैं। दोनों ही प्रमुख दलों के आधिकारिक सिंबल और फोन कॉल की गोपनीयता के कारण सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालयों में अभूतपूर्व गहमागहमी रहने के आसार हैं।0
0
Report
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
Advertisement
गंगरार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर बास्केटबॉल मैच, टी-शर्ट और लाइटिंग की घोषणा
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर बास्केटबॉल खेल स्टेडियम में विशेष आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस दौरान मेवाड़ कॉलेज और मेजर क्लब के बीच मैत्री बास्केटबॉल मैच आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी मुकेश खटीक के नेतृत्व में खेले गए मुकाबले में मेजर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बास्केटबॉल ग्राउंड पर लाइट व्यवस्था कराने और खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपलब्ध कराने की घोषणा की। आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के दरगाह पर 213वां उर्स सम्पन्न, अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के पुठोली में मूंगा का खेड़ा रोड स्थित हजरत सैयद रऊफ अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित तीन दिवसीय 213वां उर्स मुबारक श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। उर्स के दौरान मिलाद शरीफ, नात शरीफ और कव्वाली के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की। अंतिम दिन कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ। इस मौके पर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही और आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
शामली में 2 शार्प शूटर मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत
Noida, Uttar Pradesh:थाना : कोतवाली शामली जनपद : शामली घटनास्थल- कैराना रोड इंडियन गैस गोदाम के पास मृतक अभियुक्तगण:- 1. मोहित पुत्र स्व0 महेश निवासी म0नं0 183 बईयापुरखुर्द थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) मूल निवासी ग्राम जटवाड़ा थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) उम्र करीब 22 वर्ष । 2. सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी फ्लैट नं0 1420 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जी ब्लॉक, केडीआई, कुंडली सोनीपत (हरियाणा) मूल-निवासी ग्राम ककरौही थाना सदर जनपद सोनीपत(हरियाणा) उम्र करीब 24 वर्ष । सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.08.2026 को शामली पुलिस द्वारा अंकित बालियान हत्याकांड के 50,000-50000/- रूपये के ईनामी 02 शार्प शूटर 1. मोहित उपरोक्त 2. सुमित उपरोक्त थाना कोतवाली शामली, थाना झिंझाना व स्वाट टीम शामली की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गये । घायल अभियुक्तगणों को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर व प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से 02 पिस्टल मय 10 जिंदा व 09 खोखा कारतूस 30 बोर, 01 पिस्टल मय 16 जिंदा 06 खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 बैग, 01 मोबाइल फोन व 5000 रूपये की नगदी बरामद हुई है। घटना के थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। हरियाणा में अभियुक्त मोहित उपरोक्त के विरुद्ध करीब 14 अभियोग व अभियुक्त सुमित उपरोक्त के विरुद्ध 01 अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान के पिता मौके पर पहुँचते ही बाइट पर बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अंकित बालियान के पिता मौके पर पहुँचते ही बाइट0
0
Report
शामली: 2 शार्प शूटर मर गए, स्वॉट टीम घायल
Noida, Uttar Pradesh:जनपद : शामली घटनास्थल- कैराना रोड़ इंडियन गैस गोदाम के पास मृतक अभियुक्तगण:- 1.मोहित पुत्र स्व0 महेश निवासी म0नं0 183 बईयापुरखुर्द थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) मूल निवासी ग्राम जटवाड़ा थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) उम्र करीब 22 वर्ष । 2.सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी फ्लैट नं0 1420 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जी ब्लॉक, केडीआई, कुंडली सोनीपत (हरियाणा) मूल-निवासी ग्राम ककरौही थाना सदर जनपद सोनीपत(हरियाणा) उम्र करीब 24 वर्ष । सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.08.2026 को शामली पुलिस द्वारा अंकित बालियान हत्याकांड के 50,000-50000/- रूपये के ईनामी 02 शार्प शूटर 1. मोहित उपरोक्त 2. सुमित उपरोक्त थाना कोतवाली शामली, थाना झिंझाना व स्वाट टीम शामली की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गये । घायल अभियुक्तगणों को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर व प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से 02 पिस्टल मय 10 जिंदा व 09 खोखा कारतूस 30 बोर, 01 पिस्टल मय 16 जिंदा 06 खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 बैग, 01 मोबाइल फोन व 5000 रूपये की नगदी बरामद हुई है। घटना के थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। हरियाणा में अभियुक्त मोहित उपरोक्त के विरुद्ध करीब 14 अभियोग व अभियुक्त सुमित उपरोक्त के विरुद्ध 01 अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । सादर सूचनार्थ पुलिस अधीक्षक, शामली।0
0
Report
यवतमाळ सहकारी पतसंस्थे की 62वीं वार्षिक आमसभा में हंगामा, एनपीए-भर्ती मुद्दों पर बहस
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्हा परिषद कर्मचारी सहकारी पतसंस्थेची वणी येथे झालेली 62 वी वार्षिक आमसभा वादळी ठरली. आगामी काळात पतसंस्थेची निवडणुक होणार असल्याने, विरोधक चांगलीच आक्रमक झालेले बघायला मिळाले. पतसंस्थेने सभासदांना 14 टक्के लाभांश देण्याची घोषणा केली तर विरोधकांनी पतसंस्थेत वाढलेला एनपीए, भ्रष्टाचार व नोकर भरतीच्या मुद्द्यावरून आमसभेत प्रश्न उपस्थित केल्याने प्रचंड गोंधळ निर्माण झाला. सभासदांच्या हिताला प्राधान्य देत संस्थेने कर्जाच्या व्याजदरात अर्धा टक्का कपात करण्याचा देखील निर्णय घेतला. दरम्यान विरोधकांकडून प्रचंड घोषणाबाजी सुरू असल्याने, संचालक मंडळाने ही सभा आटोपती घेतली.0
0
Report
Advertisement
कानोन्दा गांव में विवाद के बाद गोलीबारी: दो सगे भाइयों की हालत गंभीर
Jhajjar, Haryana:मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल। गांव कानोन्दा में रविवार रात दो पक्षों में हुआ विवाद। विवाद बढ़ने पर हुई फायरिंग, साहिल और मोहित को लगी गोली। साहिल को लगी एक गोली, मोहित के हाथ में गोली और कमर के पास छर्रे लगे। दोनों घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर शुरू की जांच। फायरिंग की वजह और आरोपी अभी स्पष्ट नहीं। थाना प्रभारी मनोज कुमार बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू。0
0
Report
CJP मीटिंग में युवकों का हंगामा, 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है' के नारों से तकरार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल CJP की बैठक में पहुंचे युवकों का हंगामा हंगामा का वीडियो आया सामने युवक बोले- 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है' सवाल पूछने पर बढ़ा विवाद, माइक छीनने की कोशिश कुछ युवकों ने CJP की मीटिंग में कहा 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है', 'कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद' और 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए हंगामे की सूचना पर पुलिस बल गांधी भवन पहुंचा पुलिस ने छात्रों और युवाओं को समझाइश दी इसके बाद मामला शांत हुआ दरअसल , छात्रों का एक समूह बैठक के दौरान अंदर पहुंचा। इनमें कुछ छात्र काली टी-शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने CJP के प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट को लेकर सवाल किए दिल्ली में हुए पिछले प्रदर्शनों और संगठन की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए गए।0
0
Report
जलगांव के अमृत महोत्सव में रक्षा खडसे के बैनर पर नेताओं के फोटो हावी
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव एकनाथ खडसेंचा अमृत महोत्सव, मात्र रक्षा खडसेच्या बॅनरची चर्च. जलगांवमध्ये एकनाथ खडसेंच्या अमृत महोत्सवापेक्षा सून रक्षा खडसेंच्या बॅनरचीच चर्चा रंगली आहे. रक्षा खडसे यांनी लावलेल्या शुभेच्छा बॅनरवर भाजपच्या दिग्गज नेत्यांचे फोटो झळकल्याने राजकीय चर्चांना उधाण आलंय. या बॅनरवर एकनाथ खडसे यांच्यासोबत पंतप्रधान नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि मंत्री गिरीश महाजन यांचेही फोटो लावण्यात आले आहेत. एकनाथ खडसे राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या शरद पवार गटात असताना, सून रक्षा खडसे भाजपमध्ये आहेत. त्यामुळे अमृत महोत्सवाला राजकारणापासून दूर ठेवण्याचं स्पष्टीकरण आणि दुसरीकडे शुभेच्छा बॅनरवर भाजपच्या नेत्यांची छायाचित्रं, यामुळे जलगावच्या राजकीय वर्तुळात या बॅनरचीच जोरदार चर्चा सुरू झाली आहे.0
0
Report
Advertisement
