icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277001
Shashi KumarShashi KumarFollow29 Apr 2025, 03:59 pm

Ballia - जम्मू - कश्मीर में आतंकवादियों की बर्बरता से देश भर में आक्रोश

Ballia, Uttar Pradesh:

आतंकवाद के खिलाफ लोगों का आक्रोश कम नही हो रहा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों की गोली मारकर निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लगातार भारत के तमाम राज्यो में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वही यूपी के बलिया में आज लोगो ने शहर के गड़वार रोड तिराहे पर पाकिस्तान का झंडा बनाया जिसके ऊपर से गाड़िया गुजरती नज़र आई, जिस किसी ने पाकिस्तान का झंडा बागी बलिया की सड़क पर देखा उसने चप्पल-जूते से मारना शुरू कर दिया और जमकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। यही नही इस दौरान जमकर जय श्री राम का नारा लगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा-डोभी NH-22 बदहाल: गड्ढेदार सड़क हादसे का बड़ा कारण

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली चतरा-डोभी मुख्य सड़क एनएच-22 जानलेवा बनकर रह गई है। सड़क की बदहाल स्थिति ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब राहगीरों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि हादसे का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। सबसे खराब स्थिति सरकारी विद्यालय लोहसिहना के समीप बताई जा रही है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार तो मोटरसाइकिल सवार घर पहुंचने के बजाय अस्पताल पहुंच जा रहे है। चारपहिया और भारी वाहनों के चालक भी गड्ढों से बचते हुए किसी तरह आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार ओवर लोडेड वाहन इन गढ्ढो में पड़कर पलट जा रहे हैं। ऐसे में जिले की लाइफ लाइन समझे जाने वाला एनएच 22 सड़क की बदहाली लोगों के लिए परेशानी बन गई है। चतरा-डोभी मुख्य पथ जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है और बिहार को चतरा से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की बदहाली जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए DBT से 579 करोड़ की राहत सीधे खाते में

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आज राहत भरा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में अनुग्रहिक राहत राशि का DBT के माध्यम से अंतरण करेंगे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को 7 हजार रुपये की दर से कुल 579 करोड़ 23 लाख रुपये की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस राशि से बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे वहीं, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बाढ़ के दौरान घर-गृहस्थी, भोजन और दूसरी जरूरी चीजों को लेकर प्रभावित परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सरकार की ओर से सीधे बैंक खाते में भेजी जाने वाली यह सहायता राशि उनके लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है。
0
0
Report

गर्भवती महिलाएं नियमित कराये जांच खानपान पर भी दे ध्यान, डॉ अजय यादव

Deepak DixitDeepak DixitFollow3m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर गोष्ठी का सी एच सी में हुआ आयोजन* हरदोई के सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. अजय यादव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के शुरुआती समय से ही नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवाओं और नियमित जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। स्टाफ नर्स प्रीति ने शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जन्म के बाद उचित देखभाल, साफ-सफाई और पोषण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने माताओं से नवजात के स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। इस दौरान फार्मासिस्ट सूर्योदय कुमार, आकाश त्रिवेदी समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नीमकत्थाना में गणेश चतुर्थी: निशान यात्रा व विशाल भंडारे से भक्तों का उत्साह

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के भाण्डाला में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर गांव के मध्य क्षेत्रपाल मन्दिर से शुरू होकर जगह-जगह फूल वर्षा के क्षेत्र के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सबसे बड़ा आकर्षण रही भव्य निशान यात्रा, विशाल भंडारा और दिनभर चला भजनों का कार्यक्रम। युवा शक्ति समिति के अनुसार इस बार करीब 10 हजार से अधिक भक्तों ने चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर छत्रपाल मंदिर परिसर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और गणेश जी की आरती के साथ की गई। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पीले और केसरिया रंग के निशान लिए हुए थे, जिन पर "गणपति बप्पा मोरिया" लिखा हुआ था। निशान यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होकर पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते भर ग्रामीणों ने यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। डीजे पर गणेश भजन और युवाओं की टोलियों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था。
0
0
Report

धनबाद कोयलांचल में भूधसान से चार लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल दशको से भूधसान की दंश को झेल रहा है।13 सिंतबर को रामकनाली ओपी क्षेत्र केशलपुर कुम्हार पट्टी में चाल धसने की घटना हुई थी।जिसमे 4 लोगो की मौत की सूचना है।वही भूधसान भी हुई थी।आधिकारिक रूप से मौत की कोई पुष्टि नही हुई है। वही घटना के 24 घटना बाद बीसीसीएल प्रबंधन की नींद खुली है।रेस्क्यू के लिये बीसीसीएल अधिकारी जेसीबी मशीन सीआईएसएफ जवानों को लेकर पहुँचे है।हालांकि जिस स्थान पर चाल धसने की बात कही गई है वहा कोई रेस्क्यू नही किया जा रहा।केवल रास्ते को जेसीबी मशीन से काटकर कर जगह जगह डेंजर जोन भूधसान स्थल लिखा जा रहा। वही भूधसान स्थल से चंद कदम की दूरी पर आधा दर्जन घर है।उन परिवारों को कोई सूचना हटने या विस्थापित करने का नही की जा रही।
0
0
Report
Advertisement

कोटा चुनाव के बाद भीतरघात की सियासत गरमा गई; मंडा ने पार्टी भीतर सांप बताए

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब जीत-हार से आगे भीतरघात की सियासत गरमा गई है। खास बात ये है कि बीजेपी के पांचवीं बार चुनाव जीतकर आए वरिष्ठ पार्षद गोपालराम मंडा ने अपनी ही पार्टी के भीतर मौजूद लोगों पर निशाना साधा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े नीरज शर्मा की फेसबुक पोस्ट ने भी पार्टी के भीतर कथित भितरघात को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडा ने कहा कि बीजेपी के हर वार्ड में ‘आस्तीन के सांप’ सक्रिय थे, जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की पहचान कर संगठन को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए. उधर नीरज शर्मा की फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यालयों में बैठकर बीजेपी के लिए काम किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने की साजिश की। यानी कोटा की सियासत में सवाल अब सिर्फ कौन जीता-कौन हारा का नहीं, बल्कि अपनों में कौन किसके साथ था? इस पर भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। बाइट - गोपालराम मंडा, 5 बार का जीता पार्षद
0
0
Report

नीमकाथाना के वार्ड 3 में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ पर बड़ी सेंध लगायी

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर कांग्रेस के कई साल पुराने गढ़ में भाजपा की सेंध वार्ड नंबर 3 में भाजपा के प्रमोद बाजोर की बड़ी जीत पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान को 70 वोटों से हराया。 जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी वार्डवासियों ने साफा और माला पहनाकर प्रमोद बाजोर का किया स्वागत। जीत के जश्न में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद सीकर जिले के नीमकाथाना नगर निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले वार्ड नंबर 3 में बड़ा उलटफेर कर दिया। भाजपा नेता प्रमोद बाजोर ने पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता त्रिलोक दीवान को 70 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की। बताया जा रहा है कि इस वार्ड पर कई वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था। प्रमोद बाजोर की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर ओर डीजे पर जमकर डांस कर जीत का जश्न मनाया। वहीं वार्डवासियों ने प्रमोद बाजोर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। चुनाव परिणाम के बाद प्रमोद बाजोर ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर कराया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में भाजपा की इस जीत को कांग्रेस के मजबूत गढ़ में बड़ी सेंध के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि मुकाबले में पूर्व पालिका अध्यक्ष जैसे अनुभवी नेता के सामने बाजोर की जीत ने नीमकाथाना की स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दिए हैं। इस दौरान असलम खान,ईदु खान,गुलाब खान,इकबाल खान,दीपक महाजन,आरिफ खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे
0
0
Report

कोटा नगर निगम चुनाव: रोड शो से बीजेपी को मिली प्रमुख जीत, कांग्रेस पीछे

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो का सियासी असर दिखाई दे रहा है। सीएम जिन 8 वार्डों से होकर गुजरे, उनमें बीजेपी ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 2 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक वार्ड में जीत मिली। मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर को कोटा में आमसभा के बाद रोड शो किया था। उनका रोड शो वार्ड 46 से 78 के बीच के इन आठ वार्डों से होकर गुजरा था। इनमें वार्ड 46 से बीजेपी के संदीप भाटिया, 47 से नीतू कंवर, 73 से कांग्रेस की हुस्न आरा, 74 से कांग्रेस के अमरनाथ शर्मा, 75 से बीजेपी की क्रांति जैन, 76 से बीजेपी के मनोज कुमार सैनी, 77 से निर्दलीय रानी जुबैर और 78 से बीजेपी के नवीन माथुर विजयी रहे। यानी सीएम का रोड शो जिन इलाकों से गुजरा, वहां बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से कहीं बेहतर रहा। बीजेपी इसे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और चुनावी रणनीति के असर के तौर पर देख रही है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, उमस बनी रहेगी

Patna, Bihar:बिहार में बादलों की आवाजाही और कई स्थानों पर छिटपुट बारिश के बावजूद उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत 22 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बनने से प्रदेश में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। 17 सितंबर को बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है।
0
0
Report

बेगूसराय में नदी किनारे अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने जांच शुरू की

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बाया नदी किनारे एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली बाबा डीहबर स्थान के समीप की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली इलाके की हैं, जहां बाया नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह कुछ युवक सिपाही भर्ती की तैयारी को लेकर दौड़ लगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े युवती के शव पर पड़ी।शव दिखाई देने के बाद युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह युवती कौन है और यहां तक कैसे पहुंची? क्या युवती की किसी वजह से मौत हुई और शव को नदी किनारे फेंक दिया गया, या फिर मामला हत्या का है। हालांकि, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव की पहचान और मौत की वजह सामने आने के बाद ही इस रहस्यमयी मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा की आड़ में यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल और दस्तावेजों के साथ वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और हथियार बरामद किए गए हैं। मामला 12 सितंबर की रात का है, जब सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक से ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार को आरोपियों ने सुनसान रास्ते पर ले जाकर नुकीली चीज दिखाकर धमकाया और करीब 10 हजार रुपये, मोबाइल, बैग समेत अन्य सामान लूट लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार रात लीडो क्लब के पास संदिग्ध ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। जांच के दौरान एक आरोपी के पास से पीड़ित की लूटी हुई जींस भी बरामद हुई, जिसे वह पहनकर घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार, विजय और आयुष उर्फ अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top