277202
बलियाः संभल जाने से सपा डेलीगेशन रोके जाने पर बीजेपी विधायक ने कहा सरकार नहीं रोक रही
Akolhi, Uttar Pradesh:बांसडीह विधानसभा से विधायक केतकी सिंह ने संभल जा रहे सपा के डेलीगेशन को रोके जाने पर कहा कि सरकार नहीं रोक रही है. प्रशासन रोक रही है. संभल का मुद्दा बहुत ही संवेदनशील है. समाजवादी पार्टी शैतान पार्टी है. ये लोग जहां जाते हैं वहां दंगा फैलाने का काम करते है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में अवैध बालू धोने के चलते सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, बाइक सवार पैट्रोल पम्प संचालक अभय गौतम की हुई दर्दनाक मौत, बालू भरे ट्रकों की मौरम की अवैध धुलाई के कारण हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े करके मौरम की धुलाई करते है बालू माफिया, हादसों के चलते डीएम ने बंद कराए थे अवैध बालू धोने की बोरिंगों को, बालू माफियाओं ने फिर शुरू लिए अड्डे, पानी का भी हो रहा दोहन, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा के पास का मामला。0
0
Report
सहारनपुर में 492 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग एक करोड़
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में 492 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 1 करोड़ रुपये सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मिर्जापुर पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 492 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने जंगल ग्राम आलमपुर में चेकिंग की। इसी दौरान मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले, गैंगस्टर एक्ट का एक मामला और सड़क दुर्घटना से संबंधित एक मुकदमा शामिल है।पुलिस के मुताबिक आरोपी से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है तथा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
गौ रक्षा दल के प्रथम स्थापना दिवस पर नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी पर हमला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आज गौ रक्षा दल के प्रथम स्थापना दिवस का कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित गुजर भवन में आयोजित किया गया, जिसमें लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान गौ रक्षा दल के संस्थापक हरीश पवार और बड़ी संख्या में साधु-संत और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सहारनपुर और कैराना सांसद को लेकर बड़ा बयान दिया और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज गौ रक्षा दल की पहली वर्षगांठ पर जिस तरह का कार्यक्रम हुआ है, उससे उम्मीद है कि अब कोई गाय काटने की हिम्मत नहीं करेगा। गाय ब्रह्मांड की जननी है, गाय का खून बंद होगा तभी भारत फिर से विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी गौ-हत्या बंदी कानून को सख्ती से लागू कर रहे हैं और कई राज्यों में गाय को राजमाता का दर्जा दिया गया है। वर्षगांठ पर शानदार कार्यक्रम किया है... जिस तरह का आज कार्यक्रम रहा उसमें मुझे उम्मीद है केवल सहारनपुर में नहीं पूरे भारत में कोई गाय काटने की हिम्मत नहीं करेगा वही सहारनपुर की राजनीति पर बोलते हुए विधायक ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और कैराना सांसद इकरा हसन पर तंज कसते हुए कहा कि सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण में न्यायालय के आदेश के बावजूद दोनों सांसदों ने बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि गुर्जर, जाट, सैनी समाज ने एक पढ़ी-लिखी सांसद से विकास की उम्मीद की थी लेकिन 24 घंटे सिर्फ हिंदुओं के खिलाफ बोलना और मंदिर-मस्जिद की बात करना हो रहा है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 4 हजार दंगे हुए थे जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ अखिलेश जी की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता... पहली कैबिनेट में आतंकवादियों को रिहा करने का प्रस्ताव लाए थे... योगी जी की सरकार में अगर बेटी के साथ बदतमीजी हुई तो उसका तुरंत इलाज हुआ है अवसर पर वोट चोरी के आरोपों पर पूछे गए सवाल पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा कि वोट चोरी की बात करने वाले इंदिरा गांधी की इमरजेंसी भूल गए, सरदार पटेल के साथ क्या हुआ था, ये जनता सब जानती है। गौ रक्षा दल के कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से गौ रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा करना हर सनातनी का कर्तव्य है और सरकार इस दिशा में पूरी तरह से गंभीर है। बिहार भाजपा के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जब से मुख्यमंत्री बने हे बिहार में लगातार क्राइम बढ़ा है लगातार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ रैप जैसी घटना को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई भी हो रही है किसी को बक्सा नहीं जा रहा है और आगे भी बक्शा नहीं जाएगा,0
0
Report
Advertisement
3 महीने बाद अनुज बरामद: बरसाना पुलिस ने हाथरस-शमसाबाद केस सुलझाया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा–हाथरस के रहने वाले अनुज के लापता होने का मामला बरसाना पुलिस ने किया अनुज को बरामद 3 महीने से लापता था हाथरस के शमसाबाद इलाके का अनुज वृंदावन में प्रेमानन्द महाराज से ली थी दीक्षा परिवार के लोगो ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर दिया था धरना आश्रम पर लगाया था अनुज के होने के आरोप मथुरा पुलिस ने हाथरस पुलिस को सौंपा अनुज की गुमशुदगी हाथरस जनपद में है दर्ज थाना प्रभारी बरसाना ने की पुष्टि0
0
Report
आजमपुर श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे क्षेत्र विधायक राजीव तरारा।
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के ग्राम आजमपुर में 4 दिन से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने फिता काटकर उद्घाटन किया एवं भगवान श्री कृष्णा के चरणों में पुष्प अर्पित कर चरण वंदना की साथ ही सहयोग राशि देकर क्षेत्र में हो रही समस्याओं को लेकर प्रकाश डालते हुए समस्याओं को दूर करने का वादा भी किया0
0
Report
3 महीने से लापता अनुज बरसाना पुलिस ने बरामद किया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--हाथरस के रहने वाले अनुज के लापता होने का मामला बरसाना पुलिस ने किया अनुज को बरामद 3 महीने से लापता था हाथरस के शमसाबाद इलाके का रहने वाला अनुज वृंदावन में प्रेमानन्द महाराज से ली थी दीक्षा परिवार के लोगो ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर दिया था धरना आश्रम पर लगाया था अनुज के होने के आरोप मथुरा पुलिस ने हाथरस पुलिस को सौंपा अनुज की गुमशुदगी हाथरस जनपद में है दर्ज थाना प्रभारी बरसाना ने की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
8 दिन की पैरोल पर शफीक उज्जैन लाए, पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी
Ujjain, Madhya Pradesh:गुजरात सीरियल ब्लास्ट के दोषी शफीक को 8 दिन की पैरोल, उज्जैन में पुलिस की कड़ी निगरानी गुजरात के अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए शफीक को आठ दिन की पैरोल पर उज्जैन लाया गया है। गुजरात पुलिस की टीम उसे लेकर पहुंची है और उसकी सुरक्षा के साथ निगरानी की जिम्मेदारी भी गुजरात पुलिस के जवान संभाल रहे हैं। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार, शफीक को गुजरात हाईकोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है और उसे फांसी की सजा मिली है। पैरोल के दौरान किसी तरह की अप्रिय गतिविधि न हो और उसे किसी प्रकार का मौका न मिले, इसके लिए स्थानीय पुलिस बल भी लगातार निगरानी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, गुजरात पुलिस की गार्ड के अलावा थाने और पुलिस लाइन से भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शफीक की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूछताछ में शफीक ने पुलिस को बताया कि उसे सुप्रीम कोर्ट में अपनी पैरवी से संबंधित फंड जुटाने और इसके लिए लोगों से संपर्क करने के उद्देश्य से पैरोल मिली है। आठ दिन की पैरोल पूरी होने के बाद गुजरात पुलिस उसे वापस लेकर जाएगी।0
0
Report
एलिवेटर पर महिला ने छलांग, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:LADY ESCALATOR LADY JUMP THE ESCALATOR0
0
Report
उज्जैन: 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार 3 फरार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन नाबालिग छात्रा से उसके दोस्त और 4 अन्य युवकों ने किया गैंग रेप, मामले में पुलिस ने 5 युवकों को बनाया आरोपी, 2 को पकड़ा, 3 फरार, मिलने के बहाने नाबालिग छात्रा को कमरे पर लेकर पहुंचा था दोस्त, जहां 4 अन्य दोस्तो ने भी किया दुष्कर्म, उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा का परिचित नाबालिग उसे मिलने के बहाने जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में स्थित अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां पहले से मौजूद 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ बलात्कार किया । घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि छात्रा 26 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजन की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। अगले दिन 27 सितंबर को छात्रा अपने घर पहुंची। शुरुआत में उसने परिजन को अपहरण की बात बताई, लेकिन घर लौटने के बाद वह गुमसुम और डरी हुई रहने लगी। परिजन ने उसकी स्थिति देखकर पूछताछ की तो छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद 28 सिप्टेम्बर को महिला पुलिस अधिकारी ने उसके बयान दर्ज किए और प्रकरण दर्ज किया। छात्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले उसके हम उम्र परिचित ने 26 सितंबर को मिलने के बहाने उसे बुलाया था। वह उसे जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित अपने दोस्त के कमरे ले गया। वहां पहले से 4 साथी मौजूद थे। छात्रा के अनुसार पांचों ने उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पीपलीनाका क्षेत्र निवासी लक्की पिता जुगलकिशोर व एक नाबालिग को पकड़ा है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से लक्की को जेल व नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। जबकि 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है, इनके पकड़ाने के बाद पता चलेगा कि दोनों नाबालिग है या बालिग। इनके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
तिरुपतिधाम कॉलोनी में गैस सिलेंडर विस्फोट, दीवार उड़ गई; एक घायल इंदौर रिफर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। आज सुबह चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ और पूरी दीवार उड़ गई। घर में मौजूद दो लोगों में से एक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इंदौर रैफर कर दिया गया। उसके साथी ने बताया कि सुबह उठकर वह सिगरेट पीने के लिए माचिस जला रहा था और उसी दौरान आग भभकने के बाद हादसा हो गया। दोनों राजस्थान से काम करने यहाँ आए थे। मामले में जाँच की जा रही है। कि कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में राजस्थान निवासी संदीप पिता मिश्रीलाल और देवीलाल 20 दिन पहले रहने आए थे। दोनों गैस हॉकर का काम करते हैं। रात में उन्होंने घर में सिलेंडर रखा था। आज सुबह संदीप उठा और सिगरेट पीने के लिए जैसे ही उसने माचिस जलाई, वैसे ही सिलेंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ी और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक हुआ कि मकान की पूरी दीवार उड़ गई और वहाँ खड़ा संदीप गंभीर रूप से झुलस गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर आ गई थी। इधर पुलिस भी मौके पर आ गई और गंभीर रूप से झुलसे संदीप को चरक अस्पताल लेकर आए जहाँ उसकी हालत देखकर इंदौर रैफर कर दिया गया।0
0
Report
नौका संतुलन खो बैठी, हादसे की खबर फैल गई
Noida, Uttar Pradesh:BOAT LOSE THE BALANCE0
0
Report
कला के नए तरीके: अब दिख रहा है अलग रूप
Noida, Uttar Pradesh:DIFFERENT WAY OF ART0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर एक व्यक्ति ने बोतल फेंकी, सड़क सुरक्षा सवाल बन गई
Noida, Uttar Pradesh:MAN THROW BOTTLE ON HIGHWAY0
0
Report
ट्रक और स्कूटर के बीच दुर्घटना
Noida, Uttar Pradesh:ACCIDENT BETWEEN TRUCK AND SCOOTER0
0
Report
राप्ती नदी में डूबे छात्र का शव छह घंटे बाद बरामद, परिवार में मातम
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में राप्ती नदी में मछली पकड़ने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथी को डूबता देख तीसरे युवक ने जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और एक युवक को बचा लिया, लेकिन 18 वर्षीय अंश निषाद गहरे पानी में समा गया। करीब छह घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह एनडीआरएफ की मदद से अंश का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।0
0
Report
Advertisement
