Ballia - इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
Rasra, Uttar Pradesh:फेसबुक पर इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पी किए जाने पर गुरूवार को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा आरोपित के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में तहरीर देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर रसड़ा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। पुलिस को दी गई तहरीर पर नईम जफर निवासी रसड़ा ने आरोप लगाया है कि रसड़ा निवासी एक युवक अनिल सोनी द्वारा इस्लाम धर्म के खिलाफ फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट डाली गई है, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों को गहरी ठेस पहुंची है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
