277303
बलियाः शहीद जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके पैतृक गांव, सर्च ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए थे शहीद
Sikanderpur, Uttar Pradesh:सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव जम्मू कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। पत्नी प्रियंका और मां तारा देवी की चीख-पुकार सुन लोगों को भी रोना आ गया। वहीं छह वर्षीया बिटिया सृष्टि और चार साल का पुत्र अंश भी रो रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी कार्यकर्ता से बदसलूकी मामले में CEO रूपेश कुमार पाण्डेय निलंबित, पूरा वायरल वीडियो
Durg, Chhattisgarh:भाजपा कार्यकर्ता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में CEO रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सरकारी कार्य के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कार्रवाई के बाद पाण्डेय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाक़ात कर निलंबन को एकतरफा बताया। बघेल ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों की बातचीत सुनी जा सकती है। भाजपा ने कार्रवाई को उचित ठहराया है।0
0
Report
अलग अलग स्थानों से दो किशोरिया लापता, आरोपियों पर रिपोर्ट
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद सर्किल के अलग अलग थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को भगा ले जाने के मामले प्रकाश में आये हैं। परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित मां के अनुसार उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 29 मई की रात मोहल्ले मे रिश्तेदारी में आया था। कासिमपुर थाना के गौसगंज निवासी मोहित पुत्र बीटू बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। उसकी पुत्री घर में रखे पंद्रह हजार रूपये और आपने आधार सहित अन्य कागजात साथ ले गई है। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां के अनुसार उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 24 मई की दोपहर में गांव निवासी तालिब पुत्र कल्लू मौलाना हकीम निवासी गढ़ी विरहमपुर थाना उचौलिया, मजीबुल्ला और आलम के साथ मिलकर बहला फुसला कर भगा ले गए है। विपक्षी तालिब उसकी नाबालिग पुत्री से निकाह करना चाहता है। किशोरियों के लापता होने के मामले मे परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
केसर चीनी मिल की नीलामी पर बीकेयू ने उठाए सवाल, दोबारा पारदर्शी नीलामी की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने रविवार को बहेड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता में केसर चीनी मिल की भूमि नीलामी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया को विवादित बताते हुए इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति को बेहद कम कीमत पर नीलाम किया गया है। उनका कहना था कि जिस संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उसे मात्र 28 करोड़ 5 लाख रुपये में बेचना कई संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और कुछ चुनिंदा लोगों के माध्यम से औपचारिक बोली लगवाकर संपत्ति को कम कीमत पर बेचने का प्रयास किया गया। बीकेयू नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन नीलामी प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि कथित अनियमितताओं और किसानों के हितों की अनदेखी का विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि यदि संपत्ति का वास्तविक मूल्य नहीं मिलेगा तो किसानों का वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान प्रभावित होगा और उनका बकाया भुगतान अटका रह जाएगा। किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त से वर्तमान नीलामी को निरस्त कर पुनः खुली एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नीलामी कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और संपत्ति का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए दोबारा नीलामी कराना आवश्यक है। बीकेयू प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संगठन इस मुद्दे को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाएगा। साथ ही मंडलायुक्त से मुलाकात कर नीलामी प्रक्रिया के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेश पाल सिंह, अमर पाल सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर हत्याकांड में नया ऑडियो: बाबुल चौधरी पर हत्या की जिम्मेदारी, SIT जांच शुरू
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Anchor - मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र मे देर रात हुए कुख्यात गोविन्द शर्मा हत्याकांड मे अब एक नया मोड सामने आया है. जहाँ एक तरफ पुलिस हत्याकांड के दोषी को ढूंढने मे लगी है, इसी बीच एक ऑडियो ने सनसनी फैला दी है. दरअसल एक ऑडियो सामने आया है जिसमे ये दावा किया जा रहा है कि गोविन्द की हत्या बाबुल चौधरी ने किया है, कथित तौर पर ये ऑडियो खुद बाबुल चौधरी ने कई लोगो को भेजा है और उसने स्वीकार किया है कि उसी ने गोविन्द की हत्या की है. ऑडियो मे एक शख्स के द्वारा कहा जा रहा है कि मैं बाबुल चौधरी बोल रहा हूँ, मैंने ही गोविन्द की हत्या की है. ऑडियो मे साफ तौर पर कहा गया है कि कई चर्चित मामले मे हम सब एक साथ काम कर रहे थे, लेकिन ठेकेदारी और जमीन के काम मे अड़चन पैदा कर रहा था, उसने मेरी हत्या की साजिश रची थी, अगर मैं उसे नहीं मारता तो वो मुझे मार देता. इस वायरल ऑडियो मे साफ तौर पर कहा गया है कि मुझे प्रशासन से कोई मतलब नहीं है, जैसा कहा जाएगा वैसा करूंगा. इस वायरल ऑडियो के आने के बाद अब पुलिस हड़कत मे आ गई है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने वायरल ऑडियो की जाँच के लिए SIT का गठन कर दिया है. ये ऑडियो वाकई मे किसकी है, किस परिस्थिति मे रिकॉर्ड की गई है ये सब जाँच किया गया है. वहीं मामले मे अबतक कई लोगो से पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें कि मृतक गोविन्द शर्मा शहर के पूर्व मेयर समीर हत्याकांड, चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के हत्याकांड मे मुख्य शूटर के रूप मे शामिल था, रविवार को मुजफ्फरपुर के छोटी कल्याणी रोड मे आइकन टावर मे अपने फ्लैट मे जाने के दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं अब इस मामले मे वायरल ऑडियो ने चर्चाओ का बाजार गर्म कर दिया है. वायरल ऑडियो *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
भारत ने 12वीं माउंट एवरेस्ट कराटे चैंपियनशिप में 14 पदक से इतिहास रचा
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर भारत नें इतिहास रच दिया Anchor - दिनांक 29 से 31 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू के राजा दशरथ स्टेडियम में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन रहा.इस प्रतियोगिता मे कुल 14 मेडल के साथ भारतीय टीम उपविजेता ट्रॉफी भी अपने नाम किया.इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कराटे के काता इवेंट में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक व कुमिते इवेंट में 5 रजत व 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव को जाता है,जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला हमेशा बढ़ाया व उनके नए नए तकनीक के कारण ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.इस प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल,बांग्लादेश, श्रीलंका व इरान के खिलाड़ियों ने भाग लिया था.भारतीय टीम ने अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाकर भारतीय तिरंगे को गौरवान्वित किया.पूरे भारत के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.टेलीफोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं भी आ रहे है. पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची पुरूष कराटे टीम ● रितेश रंजन - काता- स्वर्ण व कुमिते-रजत ● शुभम Singh - काता- स्वर्ण व कुमिते - रजत ● अभिनव चौधरी - काता- कांश्य पदक ● तन्मय श्रीवास्तव - काता- कांश्य पदक ● आरव सिंह - काता - कांश्य पदक महिला कराटे टीम ● सावी सिंह - काता- रजत व कुमिते- रजत ● उपासना आनंद - काता - रजत व कुमिते- रजत ● तन्नू श्री - काता- कांस्य ● ऋचा गुप्ता -कुमिते -कांस्य ● अनुष्का अभिषेक - कुमिते- रजत बाइट - शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मुख्य कोच इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति – 211/2026 दिनांक : 01 जून 2026 झारखंड मंत्रालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं पहलों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर योजना से प्राप्त ऋण, व्यवसाय संचालन, आय एवं बैंकिंग सहयोग की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आवासीय एवं एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा कर बेहतर शैक्षणिक माहौल व सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ई-साइकिल वितरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश कौशल विकास कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश विद्यार्थियों को एस.आई.आर. एवं जनगणना के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएं। श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड झारखंड मंत्रालय, रांची में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं पहलों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, प्रमुख उपलब्धियों, चुनौतियों तथा भावी कार्ययोजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने योजनाओं के प्रभावी एवं परिणामोन्मुख संचालन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध एवं लक्ष्य-आधारित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर रहे व्यक्ति तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र लाभुक इन योजनाओं से वंचित न रहे। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु उन्होंने विभागीय स्तर पर आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा जमीनी स्तर पर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उक्त बैठक के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में ई-कल्याण पोर्टल के संचालन एवं उसकी प्रभावशीलता, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को दी जा रही सहायता, मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं, साइकिल वितरण योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा परीक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लाभुकों की संख्या, क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान के उपायों पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर विशेष जोर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण, संचालित व्यवसाय, उससे हो रही आय, रोजगार सृजन की स्थिति तथा बैंकिंग प्रक्रियाओं से संबंधित अनुभवों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया कि लाभुकों को व्यवसाय संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है तथा बैंकिंग संस्थानों द्वारा उन्हें समुचित सहयोग मिल रहा है या नहीं। संवाद के दौरान लाभुकों ने योजना के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना उनके लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित कर न केवल अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने लाभुकों के लिए नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने लाभुकों से निरंतर संवाद एवं फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से लाभुकों की समस्याओं की नियमित मॉनिटरिंग की सकेगी तथा आवश्यकतानुसार उन्हें मार्गदर्शन एवं सहायता भी उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे योजना का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख हो सके। अल्पसंख्यक, एकलव्य आवासीय विद्यालयों एवं आदिवासी हॉस्टल की समीक्षा, विद्यार्थियों हेतु बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान गढ़वा, देवघर एवं साहिबगंज जिलों में निर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इन विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत संरचना, छात्र-छात्राओं की नामांकन स्थिति तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि इन संस्थानों का संचालन उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही, राज्य में स्वीकृत एवं संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय सुविधाएं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन छात्रावासों एवं आदिवासी हॉस्टलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इन सभी संस्थानों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों एवं हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने एनजीओ संचालित आश्रम विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालयों के प्राचार्यों से संवाद कर उन्होंने संचालन व्यवस्था, अवसंरचना एवं प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। विद्यार्थियों को एस.आई.आर. एवं जनगणना के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएं मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्देश दिया कि विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) एवं जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में सूचना के वाहक के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे वे अपने परिवार एवं समुदाय को भी इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक कर सकें। इसके लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं, जागरूकता सत्र एवं विशेष अभियान संचालित किए जाने पर भी जोर दिया गया। ई-साइकिल वितरण की कार्ययोजना बनाने का दिया निर्देश साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान आवश्यकताओं एवं बदलते परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पारंपरिक साइकिल के स्थान पर ई-साइकिल उपलब्ध कराने हेतु एक समन्वित एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने इस दिशा में कल्याण विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उद्योग विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ, ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंच एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसी स्थिति में ई-साइकिल जैसी सुविधा उपलब्ध कराना न केवल उनकी शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाएगा, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों को स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं रोजगार की संभावनाओं के अनुसार पुनर्संरचित एवं सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर व्यावहारिक, परिणामोन्मुख एवं बाजार की मांग के अनुरूप होने चाहिए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को वास्तविक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र-विशेष आधारित कौशल प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योगों, स्थानीय उद्यमों एवं सेवा क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित किए जाएं, जिनसे युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत तुरंत रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। राज्य के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों हेतु हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश कल्याण विभाग द्वारा संचालित अस्पतालों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि रिम्स सहित राज्य के सभी जिला अस्पतालों में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मरीजों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं। इन हेल्प डेस्क पर संबंधित वर्ग के प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को पंजीकरण, परामर्श, जाँच एवं उपचार की प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक एवं पारंपरिक सामुदायिक संरचनाओं से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कब्रिस्तान घेराबंदी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित समुदायों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मांझी, परगना, पड़हा, मानकी-मुंडा एवं धुमकुड़िया भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ये भवन पारंपरिक सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
Advertisement
CID टीम अभिषेक बनर्जी Kalighat आवास पर हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच में पहुँची
Noida, Uttar Pradesh:CID TEAM ARRIVES AT TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE'S KALIGHAT RESIDENCE IN SIGNATURE FORGERY CASE. कोलकाता - कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के सिलसिले में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर CID की टीम पहुँची।0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के प्रयास से MI मरीज की जान बची
Etah, Uttar Pradesh:एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बलवीर सिंह का मानवता भरा चेहरा सामने आया है। प्राचार्य के अथक प्रयास के बाद मरीज की बची जान MI के मरीज की थंबोलेटिक थेरेपी के माध्यम से बचाई गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मरीज की जान बचाने के लिए थम्बोलेटिक थेरेपी दी। मरीज के परिजनों ने प्राचार्य और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। प्राचार्य बलवीर सिंह के निर्देशन में डॉक्टर्स ने कड़ी मेहनत की। गंभीर हालत में परिजन मरीज को एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाए थे। MI के मरीज को अगर जल्द इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान जा सकती थी। थम्बोलेटिक थेरेपी के माध्यम से आने वाले दिनों में लोगों की जान बचाई जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज और जान बचाने के प्रयास जारी हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के एटा मेडिकल कॉलेज का पूरा मामला0
0
Report
आखिर टावर और पानी टंकी पर चढ़ने के बाद ही कार्रवाई क्यों होती
Gonda, Uttar Pradesh:कार्यवाही को लेकर अधिवक्ता दोनों भाई चढ़ा, पानी की टंकी पर, महिला बच्चे के साथ चढ़ी टॉवर पर,मचा हड़कंप,एसडीआरएफ के सहयोग से नीचे उतारे गए गोंडा। पुलिस के द्वारा अभियुक्तों पर कारवाही न करने से पीड़ित एक अधिवक्ता पानी की टंकी पर चढ़ गया और रेप पीड़िता महिला बच्चे को साथ में लेकर एक 80 फुट टॉवर पर चढ़ कर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने घंटों मिन्नत करने के बाद महिला टावर से बच्चे के साथ नीचे उतर गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे तरबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक रेप पीड़िता महिला अपने छह वर्षीय बच्चे को लेकर गोंडा आई। अंबेकर चौराहे के निकट स्थित रघुकुल महिला विद्यापीठ विद्यालय के पास लगे एक 80 फुट के टावर पर चढ़ गई और 50 फुट पर जाकर बच्चे के साथ बैठ गई। करीब एक घंटे के बाद महिला की बैठने की जानकारी आम लोगों में होने लगी। इस की जानकारी पुलिस को हुई तो नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सी ओ आनंद राय नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा भी पहुंच गए। आने जाने वाले लोगों की भीड़ इक्कठा हो गाई।अम्बेडकर चौराहे पर काफी देर तक गाड़ियों का जाम लग गया। पुलिस को जाम हटवाना पड़ा।महिला अपने छह वर्षीय बच्चे को कमर में बांध कर ले गई।करीब 50 फुट की ऊंचाई पर जा कर बैठ गई। महिला ने बताया कि उस के साथ राम इकबाल नामक युवक ने रेप किया था।जिसका मुकदमा तरबगंज पुलिस ने दर्ज किया था। मगर पुलिस ने कोई कारवाही नहीं किया जिस से आरोपी राम इकबाल उस को और उस के छोटे बच्चों को परेशान कर रहा था । कारवाही के लिए तरब गंज थाना का चक्कर काट रही है। पुलिस के दारा कोई कारवाही न करने से आरोपी का हौसला बुलंद है। पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट ने अलाउंस कर के पीड़ित महिला को भरोसा दिलाया कि कारवाही की जाएगी। इसी बीच प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को बुला लिया,टीम के सदस्य ने टावर पर चढ़कर समझा बुझाकर नीचे उतारा। वहीं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने उसके बच्चे को पानी की बोतल चाकलेट भेजवाया। घंटों तक भरोसा दिलाने के बाद महिला टावर से अपने बच्चे के साथ नीचे उतर कर आई। पीड़ित महिला का कहना है कि उस के तीन बच्चे है।जिनको घर पर छोड़ कर आई है। दूसरी घटना में अधिवक्ता संजय दुबे कमिश्नर कार्यालय में स्थित पानी की टंकी पर अपने भाई के साथ सोमवार की सुबह चढ़ गया। घंटों हंगामा किया। अधिवक्त संजय दुबे का कहना था कि बीते 25अप्रैल को उसके पिता की पेड़ काटने के विवाद को लेकर पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी।जिसमें आठ लोग नामजद थे। धानेपुर थाने की पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था । दो आरोपी फरार है। पुलिस उनको बचाने में लगी हुई है। जिसको लेकर उनको गिरफ्तार नहीं कर रहे है।अधिवक्ता की चढ़ने की खबर अधिवक्ताओं को होने पर तमाम अधिवक्ता पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर अधिवक्ता संजय दुबे पानी की टंकी से नीचे आया। जिले की पुलिस आरोपियों पर कारवाही न करने की वजह से पीड़ितों को इंसाफ पाने के लिए इस कदर का कदम उठाया जाता है ।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पीएम पोषण योजना के लिए 953.97 करोड़ मंजूर, पोषण गुणवत्ता पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के विभिन्न विद्यालयों में नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश राज्य स्तरीय समीक्षा एवं संचालन समिति की बैठक में दिए गए。 बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए पीएम पोषण योजना की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार द्वारा राजस्थान के लिए 953.97 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसे समिति ने अनुमोदित कर दिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव यूडीएच आलोक गुप्ता, सचिव ग्रामीण विकास कृष्ण कुणाल, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अम्बरीश कुमार सहित शिक्षा विभाग और योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。 मुख्य सचिव ने योजना के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए RAJSIMS पोर्टल को तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षणिक विकास को मजबूती मिल रही है। साथ ही विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी और शिक्षा के प्रति रुचि में वृद्धि दर्ज की गई है。 बैठक में राज्य सरकार की नवाचारी ‘श्री कृष्ण भोग योजना’ की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में योजना के तहत 60.54 लाख भोजन थालियां परोसी गईं। यह पहल कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक साबित हो रही है। इसके अलावा ‘अतिथि माता’ पहल की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों की माताओं और महिला अभिभावकों को विद्यालयों में आमंत्रित कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कराया जाता है। अब तक 55.19 लाख से अधिक अतिथि माताएं विद्यालयों का भ्रमण कर भोजन व्यवस्था का अवलोकन कर चुकी हैं。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में गर्मी के बाद आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अलर्ट जारी
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 5 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ जिलेभर में बारिश का दौर शुरू हो गया। चित्तौड़गढ़ शहर सहित निकुंभ, भदेसर, सांवलियाजी, भादसोड़ा, बड़ीसादड़ी, बेगूं, कपासन, निंबाहेड़ा, रावतभाटा और बस्सी समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा, वहीं सड़कों पर पानी बहने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 39 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है。0
0
Report
दिल्ली में Nayab Saini से आत्मीय मुलाकात, खुशनुमा चर्चा और सहयोग की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली स्थित मेरे निवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini का आत्मीय आगमन हुआ। Nayab ji एक अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनसे मिलकर सदैव आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। आज उनसे पारिवारिक एवं विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। उनके स्नेह, अपनत्व और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ。0
0
Report
Advertisement
Gen Z में धर्मस्थलों की यात्रा बढ़ी: भक्तिमय पर्यटन का नया ट्रेंड
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एक समय था जब युवा वर्ग की पहली पसंद पहाड़, समुद्र तट, बड़े शहर या विदेशी पर्यटन स्थल हुआ करता थे, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। आज की जेन-जी (Gen Z) पीढ़ी केवल मनोरंजन और घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने में भी गहरी रुचि दिखा रही है। यही कारण है कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम, उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर तथा काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में युवा दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव के लिए पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी तीर्थ यात्राओं से जुड़े वीडियो और तस्वीरें खूब साझा की जा रही हैं, जिससे अन्य युवाओं में भी धार्मिक स्थलों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवन की भागदौड़, मानसिक तनाव और आत्मिक शांति की तलाश युवाओं को धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की ओर प्रेरित कर रही है। इसके साथ ही अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत को करीब से जानने की उत्सुकता भी इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण कारण है। यह बदलती प्रवृत्ति दर्शाती है कि जेन-जी केवल आधुनिकता ही नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने को भी महत्व दे रही है।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी का शेखपुरा दौरा: सामस में समाधान शिविर और जनसुनवाई
Sheikhpura, Bihar:0106ZBJ_SKH_CM_R सीएम सम्राट चौधरी कल 02 जून शेखपुरा पहुंचेगे सीएम शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सामस गांव में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत करने पहुंचेंगे।सीएम आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया।सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गांव सभा स्थल पर जर्मन हैंगर सभा स्थल का निर्माण कर लिया गया है।सीएम सुबह सबा दस बजे हवाई मार्ग से सामस पहुंचेंगे।जहां साढ़े 10 बजे के करीब विष्णुधाम मंदिर का निरीक्षण और पूजा अर्चन करेंगे।जिसके बाद 10 : 35 बजे सहयोग शिविर का निरीक्षण कर वहां पहुंचे फरियादियों से उनकी समस्या सुनेंगे।जिसके बाद सीएम सुबह 11 बजकर 10 मिनट में हैलीपैड पर पहुंच अगले गंतव्य के लिए रवाना होगें।सीएम आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है।डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारी गांव में कैम्प कर तैयारी को अंतिम रूप की जानकारी ले रहे है।सीएम आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और क्षेत्र और जिला के विकास की सौग़ात मिलने की अपेक्षा रखा है> वाईट - पंकज कुमार सिंह - पूर्व मुखिया सामस बुजुर्ग पंचायत वाईट - धर्मेंद्र कुमार सिंह - ग्रामीण0
0
Report
सीवान में हथियारबंद लुटेरों ने सीएसपी संचालक से ढाई लाख की लूट की
Siwan, Bihar:सीवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से करीब ढाई लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित संचालक पप्पू कुमार SBI बैंक से पैसा निकालकर बाइक से सीएसपी लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र नहर के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित सीएसपी संचालक पप्पू कुमार कोड़र गाँव में SBI का CS P चलाते हैं। वह अपने बैग में 20 हजार रुपये पहले से रखे हुए थे और जब वह SBI बसंतपुर मुख्य शाखा से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निकालकर अपने CSP केंद्र लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
