277211
बलियाः बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में बड़ा सड़क हादसा, एक युवक की मौत
Sahatwar, Uttar Pradesh:बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मनियर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा हालपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। जहां CHC बांसडीह के डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आश्रम में विवाद में सेवक मौत, लोहे की रॉड से किया गया हमला।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित आसाराम आश्रम में रहने वाले एक सेवक भरत की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भरत (मूल निवासी ओडिशा) काफी समय से आश्रम में सेवक के रूप में रह रहा था। दो दिन पहले आश्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और आरोप है कि इसी दौरान गौरव नामक युवक ने भरत के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में भरत को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस देर रात तक आश्रम में पूछताछ करती रही और मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने और आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
अलीगढ़ में सड़क हादसे में मजदूर घायल, पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ रोड साइड पेड़ के नीचे सो रहे मजदूर के ऊपर से गुजरी कार। कार एक्सीडेंट में मजदूर के दोनों पैर हुए घायल। रास्ते से गुजर रहे हैड कांस्टेबल महीपाल सिंह ने दिखाई मानवता; पुलिस कर्मी महीपाल ने घायल मजदूर को पहुँचाया अस्पताल; असाम से आकर मजदूरी करता है घायल, एडमिट; बन्नादेवी थाना इलाके सूतमील चौराहे के पास की घटना।0
0
Report
जवान त्रिपुरा तैनाती के बीच मेडपुरी में भूख हड़ताल, जमीन के लिए परिवार का संघर्ष
Mainpuri, Uttar Pradesh:एक तरफ देश की सीमाओं पर तैनात जवान दिन-रात दुश्मनों से देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं जवानों के परिवार अपनी पुस्तैनी जमीन बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मैनपुरी से सामने आया यह मामला सिर्फ एक जमीन विवाद नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। क्योंकि जो जवान त्रिपुरा में तैनात रहकर देश की सेवा कर रहा हैं तो वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी और परिवार मैनपुरी में ज़मीन बचाने को भूख हड़ताल पर बैठा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने थाने से लेकर तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय तक शिकायती पत्र दिए पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया। हालांकि भूख हड़ताल की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को 7 दिनों में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में कार दुर्घटना: दो मौत, तीन घायल; भक्त दर्शन से लौट रहे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, हादसे में दो व्यक्ति की मौत, जबकि तीन कार सवार व्यक्ति घायल, कार में दो पुरुष ,तीन महिला ,एक बच्चा था सवार, अस्पताल में कराए गए भर्ती, मनगढ़ भक्ति धाम से दर्शन कर लौटे रहे थे कार सवार, महेशगंज थाना के हुलासगढ़ गांव के पास हुआ हादसा,0
0
Report
झांसी विधायक रवि शर्मा ईवी स्कूटी से शहर भ्रमण, पेट्रोल बचाने की पहल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर विधायक रवि शर्मा ने शहर भ्रमण के दौरान ईवी स्कूटी के उपयोग का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं वे शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर शहर के कई हिस्सों में भ्रमण पर निकले। इस दौरान विधायक का सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ स्कूटी पर पीछे सवार दिखा। विधायक का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा पर ही वे बड़े वाहन का उपयोग करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में वे ईवी स्कूटी का ही उपयोग करेंगे। वी/ओ.1- विधायक रवि शर्मा ने कहा कि इस समय विश्व के कई देश युद्ध में हैं। ईंधन की आवाजाही में समस्या है। ऐसे समय में पीएम मोदी ने अपील की है कि ऊर्जा और ईंधन को बचाएं। पीएम खुद अपनी फ्लीट में सिर्फ दो गाड़ियां लेकर चल रहे हैं। ऐसे में हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि ऊर्जा संरक्षण की ओर कदम बढ़ाएं। इसलिए हमने ईवी स्कूटी का उपयोग शुरू कर दिया है। शहर के भीतर की यात्रा के लिए ईवी स्कूटी का उपयोग करेंगे। सिर्फ लंबी यात्रा के लिए ही चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे। ऊर्जा और ईंधन की बचत के लिए जो भी तरीके संभव हो, वह हम सभी लोग मिलकर इस संकट के समय में अपनाएंगे।0
0
Report
बहराइच NH पर इनोवा कार में भीषण आग, ड्राइवर की सतर्कता से बची लोगों की जान
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, चलती कार में अचानक लगी भयानक आग लखीमपुर से गोंडा जा रहे थे कार सवार अचानक शार्ट सर्किट से भड़की आग से कार जलकर पूरी तरह खाक कार चालक की सतर्कता से बची कार सवार लोगों की जान बहराइच नानपारा NH हाइवे पर आग का गोला बनी इनोवा कार थाना मटेरा क्षेत्र में चरसंडामाफी गांव के पास की घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम कड़ी मसक्कत से आग पर पाया गया काबू घटना से मौके पर छाया रहा अफरा तफरी का माहौल बाइट... कार चालक0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ससुराल वालों को बेहोश करके फरार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है...यहां शादी के दो दिन बाद दुल्हन ससुराल जनों को बेहोश कर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ग्रामीण मंदिरों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh: ग्रामीण और सुनसान इलाकों में स्थित मंदिरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पुलिस ने बेनकाब किया है.. पिछले एक महीने से लांजी, हट्टा, नवेगांव और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हो रही सिलसिलेवार चोरियों ने ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश पैदा कर दिया था.. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है.. पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की घेराबंदी की.. पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल बिसेन (23), विशाल राहंगडाले और लक्की सावनकर (18) के रूप में हुई है.. ये सभी आरोपी महाराष्ट्र के रावनवाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं..पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पहले सुनसान मंदिरों की रेकी करते थे और फिर रात के अंधेरे में ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे.. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है.. जिसमें 8 चांदी के मुकुट और 8 चांदी के छत्र चांदी की आंखें, कुंडल और दानपेटी की नगदी वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिलार लोहे की रॉड शामिल है...0
0
Report
बैलाडीला क्षेत्र में डीज़ल संकट से खनन और परिवहन पर भारी असर
Dantewada, Chhattisgarh:दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डीजल संकट ने हालात गंभीर कर दिए हैं। देश की प्रमुख लौह अयस्क परियोजना एनएमडीसी (NMDC Limited) के बैलाडीला क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। किरंदुल और बचेली इलाके में करीब हजारों मालवाहक ट्रक पिछले दो दिनों से खड़े हैं, जिससे लौह अयस्क की ढुलाई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं दंतेवाड़ा जिलें के अलग - अलग ब्लाकों में भी डीज़ल संकट गहरा रहा है। कई पेट्रोल पंपों के डीजल है भी तो किसानों को ट्रैक्टरों के लिए 2000 रुपए से ज्यादा का डीज़ल नहीं दिया जा रहा है। खेती के सीजन में किसान भी परेशान हैं। ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंपों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डीजल की कमी का असर खनन, परिवहन और खेती—तीनों क्षेत्रों पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रकों में लोडिंग होने के बावजूद ईंधन नहीं मिलने से वाहन रवाना नहीं हो पा रहे। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की भारी किल्लत है। 19 पंपों में से केवल कुछ पर ही सीमित मात्रा में डीजल उपलब्ध है। ईंधन भरवाने के लिए ट्रकों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सबसे ज्यादा असर बैलाडीला परियोजना क्षेत्र में दिख रहा है, जहां से रोज़ाना सैकड़ों ट्रक आयरन ओर लेकर रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और विशाखापट्टनम के लिए रवाना होते हैं। डीजल संकट के कारण यह पूरी सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी सफलता, शराब बरामद
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किरन्दुल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामला सीएसईबी कॉलोनी, पटवारी पारा किरन्दुल का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महेन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी SIMBA बीयर, 3 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 45.78 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹92,040 है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जप्त कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों — सुकमा निवासी अमित भदौरिया और हितावर निवासी रिषभ राठौर — को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार शराब समेत स्कॉर्पियो कब्जे के साथ चार गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार और शराब सहित स्कॉर्पियो वाहन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले की सेवढ़ा थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के تحت बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध हथियार और शराब से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस अधीक्षक दतिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सेवढ़ा के मार्गदर्शन में थाना सेवढ़ा पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है。 इसी क्रम में 15 मई 2026 की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक UP 75 V 2500 में कुछ लोग अवैध हथियार और शराब लेकर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सेवढ़ा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया。 पुलिस को देखकर वाहन चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की और वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया。 वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 1 देशी अधिया, 4 जिंदा राउंड तथा 7 पेटी अवैध देशी सफेद शराब बरामद की。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार अंश प्रताप सिंह, अभि चौहान, अंकित चौहान एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित कुल लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है。 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
भिवंडी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Thane, Maharashtra:भिवंडीतून एका भीषण रस्ते अपघाताची बातमी समोर आली आहे. कामावरून परतणाऱ्या दोन तरुणांना एका डंपर ट्रकने धडक दिली आणि त्यांचा जागीच मृत्यू झाला. कुटुंबीय या अपघातामुळे शोकसागरात बुडाले आहेत. पोलिसांनी सदर घटनेचा तपास सुरू केला आहे. भिवंडीच्या पिराणी पाडा भागातील रहिवासी असलेला २० वर्षीय जिशान अन्सारी आणि धामणकर नाका येथील पटेल कंपाऊंडमधील रहिवासी असलेला २५ वर्षीय इम्रान अन्सारी हे वॉलपेपर लावण्याचे काम करत होते. मिळालेल्या माहितीनुसार, हे दोन्ही तरुण कामासाठी भिवंडीहून अंबाडीला गेले होते. परत येत असताना, वडोदराबहुमार्गावरील दाभाड परिसरात त्यांना भरधाव वेगाने येणाऱ्या डंपरने धडक दिली. अपघात इतका भीषण होता की दोन्ही तरुणांचा जागीच मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले आणि त्यांनी पुढील कायदेशीर कारवाई सुरू केली. मृतदेह शवविच्छेदनासाठी भिवंडीच्या इंद्रा गांधी मेमोरियल रुग्णालयात आणण्यात आले आहेत. या घटनेनंतर कुटुंबीयांवर दुःखाचे सावट कोसळले आहे.0
0
Report
Advertisement
CEIR पोर्टल से पठानकोट पुलिस ने 125 से अधिक खोए मोबाइल लौटाए
Pathankot, Punjab:पठानकोट पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 125 से अधिक खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपा. इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढना अब पहले से ज्यादा आसान हुआ है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपने मोबाइल वापस मिलने पर पठानकोट पुलिस का धन्यवाद किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. पठानकोट पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे.0
0
Report
केस पर पर्दा डालने के आरोप: 3 IPS अफसर और पूर्व CM ममता बनर्जी का आदेश सामने
Noida, Uttar Pradesh:ये 3 आईपीएस अफसर ने पहले दिन से ही केस पर पर्दा डालने की कोशिश की थी और इसका आदेश पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दिया था , यह आज साबित हो गया .यह फैसला वो पहले ले सकती थी लेकिन नहीं लिया इसलिए हमारे नए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है इसके लिए धन्यवाद् और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का भी धन्यवाद् उन्होंने भी हमारी पत्नी के सर पे हाथ रख के बोला था - आपको इंसाफ मिलेगा और आज उसकी पहली उपलब्धि मिली है .0
0
Report
मधेपुरा के खोखसी पंचायत में दो बहनों ने घर में आत्महत्या कर ली
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत अमौना गोढ़ियारी (वार्ड नंबर 11) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दो सगी बहनों ने घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतकाओं की पहचान अरुण मुखिया की 14 वर्षीय पुत्री रीका कुमारी और 12 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी के रूप में हुई है। इस दोहरी आत्महत्या से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों बहनें अपनी मां कविता देवी के साथ खेत में मक्का का भुट्टा छीलने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां ने दोनों बेटियों को मक्का के एक-एक डंठल से मार दिया। उस वक्त बेटियों ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन वे अंदर ही अंदर क्षुब्ध हो गईं। कुछ देर बाद दोनों बहनें खेत से लौटकर अपने घर आ गईं। दोपहर करीब 2:50 बजे जब मां खेत से काम खत्म कर घर लौटी, तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बेटियाँ घर के खंभे से रस्सी का फंदा बनाकर लटकी हुई थीं। बदहवास मां ने तुरंत रस्सी को काटा, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना के वक्त मृतकाओं के पिता अरुण मुखिया, जो पेशे से मजदूर हैं, काम पर गए हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ग्वालपाड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, ASI ब्रजेश कुमार और इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
