277211
Ballia - जे.सी.बी ने मारी ई रिक्शा को टक्कर , ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल
Goura, Uttar Pradesh:बलिया , सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग स्थित सुरहिया कोल्ड स्टोर के समीप जे.सी.बी ने ई रिक्शा को मारी टक्कर. ई रिक्शा सवार कई लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में घायलों को चिकित्सालय भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PMShri स्कूलों में ग्रीन स्कूल से पर्यावरण शिक्षा और कचरा प्रबंधन बढ़ेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नई शिक्षा नीति के तहत पीएमश्री स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और संसाधनों के बेहतर उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रीन स्कूल पहल के तहत पुराने बल्ब और ट्यूबलाइट हटाकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की खपत कम करने के साथ विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा। स्कूल स्तर पर पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधि प्रमुख होगी। विद्यार्थी अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना सीखेंगे। इससे उनमें रचनात्मकता बढ़ने के साथ कचरा कम करने और वस्तुओं के पुनः उपयोग की समझ विकसित होगी। पीएमश्री स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। विद्यार्थी पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और उनसे मिलने वाले लाभ को समझेंगे। कुछ स्कूलों में सब्जियां भी उगाई जाएंगी। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के लिए हर रंग के डस्टबिन लगाए जाएंगे। इन पर बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून और चित्र बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी खेल-खेल में कचरा सही डिब्बे में डालने की आदत सीख सकें। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट भी तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नर्सरी, बगीचों और नगर निकाय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इससे वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को वास्तविक परिस्थितियों में समझ सकेंगे।0
0
Report
वाराणसी में गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ जैसे गंभीर हालात, राहत कार्य तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ जैसे गंभीर हालात बने हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर लगातार बढ़ रहा है। तटीय इलाकों के साथ शहर के कई रिहायशी क्षेत्र और 11 से अधिक वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सरैया, नक्खीघाट, कोनिया और सलारपुर जैसे क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी और मेयर से बातचीत कर स्थिति की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों की मदद करने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं। स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया है। NDRF और जल पुलिस की नावें तैनात की गई हैं, जिनसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रभावित परिवारों के रहने, खाने और दवाइयों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है। गंगा के उफान से काशी के प्रमुख घाटों का संपर्क आपस में कट चुका है。0
0
Report
अंबेडकर नगर में जीतेंद्र मिश्रा की राम जन्मभूमि ट्रस्ट CEO नियुक्ति पर विपक्ष सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर मंत्री ओपी राजभर कहते हैं, "नियम के मुताबिक आवेदन मंगाए गए थे और कई लोगों ने अप्लाई किया था। अब जब चयन हो गया है, तो विपक्ष हर फैसले पर सवाल उठाता है। क्या सरकार को विपक्ष की मांगों के हिसाब से काम करना चाहिए या खुद फैसले लेने चाहिए?"0
0
Report
Advertisement
रायपुर: योग आयोग अध्यक्ष समेत तीन को राज्य मंत्री दर्जा, शासन ने आदेश जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को मिला राज्य मंत्री का दर्जा. औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला को मिला राज्य मंत्री का दर्जा. इंद्रावती बेसीन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को भी राज्य मंत्री का दर्जा. सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी......0
0
Report
इंदापुर में पिता की पिटाई: बेटों पर FIR, वृद्ध अधिकारों पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:इंदापुर - पिता को मारपीट पर दो बेटों पर एफ आय आर दर्ज़... पुणे के इंदापुर में 30 अगस्त को पिता से मारपीट के मामले में दो बेटों पर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक तुकाराम किसन राउत ने अपनी पत्नी के नाम पर की जमीन बेच दी थी। बेटों से बिना पूछे जमीन बेचने से नाराज होकर बेटे संजय राउत और राजेंद्र राउत ने अपने ही पिता को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। पीड़ित पिता की शिकायत पर इंदापुर पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में ज्येष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और इंदापुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इंदापुर में जमीनी विवाद में बेटों ने ही पिता को पीटा, वीडियो वायरल... महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो बेटों ने अपने ही 65 साल के बुजुर्ग पिता को बीच सड़क पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। ये पूरी घटना इंदापुर के तरंगवाड़ी इलाके के सलीम लॉन्स के पास की है। बताया जा रहा है कि पिता ने मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेच दी थी। इसी बात को लेकर बेटों ने पिता से सवाल-जवाब किया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पिता तुकाराम किसन राउत (उम्र 65 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने उनके ही दोनों बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ इंदापुर थाने में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिराजदार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बुजुर्गों के साथ मारपीट को लेकर ज्येष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।0
0
Report
हाईकोर्ट में OBC आरक्षण के आधार पर जिला प्रमुख पदों का सवाल
Jaipur, Rajasthan:जिला प्रमुख पदों पर OBC आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई जयपुर प्रदेश में जिला प्रमुख के पदों पर OBC आरक्षण को लेकर दायर याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता राधेराम गोदारा की याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सख्त लहजे में सरकार से सवाल किया कि पिछली बार वर्ष 2020 में कुल 33 जिला प्रमुख पदों में OBC के लिए 5 सीटें आरक्षित थीं और इस बार जिला प्रमुख के पद बढ़कर 41 हो गए हैं, तो फिर भी OBC के लिए भी 5 ही सीटें क्यों रखी गई हैं? याचिका में OBC की सीटों के इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा गया है कि कुल पदों की संख्या 33 से बढ़कर 41 होने के बावजूद OBC प्रतिनिधित्व में कोई वृद्धि नहीं की गई। याचिका में OBC आरक्षण की पुनर्गणना कर उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। न्यायालय ने राज्य सरकार की ओर से मामले में मांगा जवाब। जब जिला प्रमुख की कुल सीट 33 से बढ़कर हो गई 41। तो OBC की सीटों में क्यों नहीं हुई बढ़ोतरी मामले को 8 सितंबर को अंतिम निस्तारण याचिका के अधिवक्ता आनंद शर्मा ने 2020 के 33 जिला प्रमुख पदों की तुलना वर्तमान 41 जिला प्रमुख पदों से करते हुए OBC आरक्षण की गणना पर सवाल उठाया, याचिका में 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर OBC को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर नगरपालिका चुनाव: नाम वापसी के बाद कौन से वार्डों में मजबूत मुकाबला?
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। नगर पालिका चुनाव को लेकर आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बीच वार्ड स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस खेमे में अब वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कल देर शाम से ही कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी धार्मिक यात्रा पर चले गए हैं। ऐसे में पार्टी स्तर पर नाम वापसी को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है।वहीं वार्ड नंबर 31 में दो निर्दलीय प्रत्याशियों रवि शंकर धानुका और मोहित लखोटिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। दोनों के नामांकन वापस लेने के बाद वार्ड नंबर 31 में अब भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मयंक सिंगल और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप कुमार ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। रायसिंहनगर के कई वार्डों में कांग्रेस से बागी होकर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है। वहीं कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।नाम वापसी के बाद ही साफ होगा कि कौन से वार्ड में मुकाबला सीधा रहेगा, कहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा और किन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ेंगे।0
0
Report
कोटा में कुएं से फँसे व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से बचाया गया
Kota, Rajasthan:कोटा में पुलिस की तत्परता और मानवता की एक तस्वीर सामने आई है। बोरखेड़ा इलाके में केबल चोरी के इरादे से कुएँ में उतरे एक व्यक्ति पैर फिसलने के कारण कुएँ में गिर गया और अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही चेतक इंचार्ज बोरखेड़ा हेड कांस्टेबल रामप्रसाद मीणा, बेल्ट नंबर 311, तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर थी, लेकिन हेड कांस्टेबल रामप्रसाद मीणा ने बिना समय गंवाए सूझबूझ के साथ रेस्क्यू शुरू कराया। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने कुएँ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में अहम भूमिका निभाई। आखिरकार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। खास बात यह रही कि जिस व्यक्ति पर केबल चोरी के इरादे से कुएँ में उतरने का आरोप है, उसी की जिंदगी बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा। हेड कांस्टेबल रामप्रसाद मीणा की तत्परता और साहस ने यह संदेश भी दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था और अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे हर व्यक्ति की जान बचाना भी उसकी प्राथमिकता है。0
0
Report
फरीदाबाद के गांव जाजरू में सरपंच के घर पर तलाशी, दो रिकॉर्ड मिले—पुलिस कब्जे में
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के गांव जाजरू में सरपंच के घर पर ब्लॉक प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पंचायत से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच को लेकर की गई। तलाशी के दौरान सरपंच के पास कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला। हालांकि, टीम को दो दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर ब्लॉक अधिकारियों को सौंप दिया। फरीदाबाद के गांव जाजरू में उस समय हलचल मच गई, जब ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, बीडीपीओ अंशुल डागर, ग्रामीण सचिव और पुलिस टीम सरपंच के घर पहुंची। टीम द्वारा सरपंच के घर की तलाशी ली गई। यह तलाशी पंचायत से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को लेकर की गई थी। तलाशी के दौरान सरपंच के पास कोई रिकॉर्ड या संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, जांच टीम को दो दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बाद में ब्लॉक अधिकारी को सौंप दिया। अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल इन दस्तावेजों में क्या जानकारी है और इनका पंचायत के रिकॉर्ड से क्या संबंध है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही。0
0
Report
Advertisement
जितेंद्र सिंह शेखावत का प्रोफाइल सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:जितेंद्र सिंह शेखावत0
0
Report
हरियाणा में सफाई कामगार हड़ताल: कांग्रेस ने सरकार से तुरंत वार्ता की मांग
Hisar, Haryana:हरियाणा में पिछले 29 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहरों में कचरे के ढेर लगने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी अब खुलकर कर्मचारियों की जायज मांगों के समर्थन में उतर आई है। हिसार से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता ने ज़ी मीडिया से विशेष बातचीत में कहा कि सरकार जब पूर्व में कर्मचारियों की तमाम मांगों को स्वीकार करके उन्हें पूरा करने का आश्वासन दे चुकी थी, तो अब अपने वादे से पीछे हटना अनुचित है; सरकार को तुरंत हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कायम करना चाहिए ताकि कचरे की समस्या से परेशान आम जनता को राहत मिल सके और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समय पर सम्मानजनक वेतन देने व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने जैसी उनकी मुख्य मांगों का स्थाई निस्तारण हो सके।0
0
Report
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो लोगों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट के दक्षिण पश्चिम जिले में देर शाम तेज रफ्तार THAR दुर्घटना में बाइक सवार महिला अंजू (लगभग 50 वर्ष) और पुरुष सुखबीर (लगभग 45 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद THAR चालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। मृतक NDMC कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दोनों शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस आसपास CCTV फुटेज चेक कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना कैसे हुई और थार की रफ्तार कितनी थी। लोकेशन: दिल्ली कैंट.0
0
Report
Advertisement
खबर स्पष्ट नहीं है: स्रोत और विवरण अनुपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पनागर पुलिस ने दादी की हत्या के आरोपी पोते अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर पलिस ने दादी की हत्या करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार एंकर-जबलपुर के पनागर थानांतर्गत ग्राम इमलई में रक्षाबंधन के दिन परिवार के भीतर उपजा मामूली विवाद कुछ ही पलों में इतना खूनी हो गया कि एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। 28 अगस्त को पारिवारिक कहासुनी के दौरान उपजे विवाद में आरोपी पोते अभिषेक चौधरी ने अपनी 65 वर्षीय दादी प्यारे लाल चौधरी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही आरोपी पोता मौके से फरार चल रहा था और पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था。 घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थीं, लेकिन शातिर अभिषेक पुलिस से बचने के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत की जुगत में लगा हुआ था। हालांकि, थाना पुलिस को मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुख्ता जानकारी मिल गई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का शिकंजा कसने का स्पष्ट संदेश गया है। बाइट/उपपुलिस अधीक्षक विपिन सिंह0
0
Report
ED की बड़ी छापेमारी: तेंदूखेड़ा में शराब कारोबार पर सवाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में राजमार्ग वंशिका ऑफिस और उनके रामलाल झारिया के तेंदूखेड़ा स्थित आवास पर बीते दिवस सुबह से देर रात चली ईडी की कार्यवाही अब भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सुबह सात बजे से रात करीब तीन बजे तक चली इस कार्यवाही को लेकर ईडी के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी लेकिन रामलाल झारिया ने कहा कि टोल टैक्स नाकों से संबंधित पूछताछ हमसे की गई है; हमने न हेराफेरी की और न हमारे पर कोई सबूत मिले. हमारे ऑफिस में रखे शराब कारोबार के लगभग 25 लाख रुपए ईडी के अधिकारियों ने जप्त किए हैं, बाकी कुछ जानकारी नहीं दी गई. बहरहाल रामलाल झारिया पूरी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
