277001
Ballia: लाखों रुपये की अवैध शराब का हुआ विनष्टीकरण
Ballia, Uttar Pradesh:यूपी के बलिया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा जप्त किये लाखों रुपये के अवैध शराब नष्ट किया कर दिया गया। थाना रेवती पुलिस द्वारा न्यायालय के आदे पर वर्ष 2023-2024 के पंजीकृत कुल 352 आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा शराब अंग्रेजी व देशी कुल मिलाकर 9395.88 ली0 देशी व अंग्रेजी अवैध शराब लगभग (कीमत 15 लाख रूपये) का विनष्टीकरण कराया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एयर मार्शनल जितेंद्र मिश्रा रिटायर्ड: अगले कदमों की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा रिटायर्ड: अगले कदमों की चर्चा तेज0
0
Report
हिमालय के ग्लेशियर पिघलने से झीलें बन रही चिंता, निगरानी जरूरी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गंगोत्री-गोमुख के उच्च हिमालयी इलाके में ग्लेशियरों और उनके आस-पास बन रही झीलों ने चिंता बढ़ा दी है... ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और ऐसे में ग्लेशियर झीलों की निगरानी बेहद जरूरी है. यानी हिमालय में खतरा सिर्फ ग्लेशियरों के पिघलने का नहीं है... बल्कि उनके पिघलने से बनने वाली झीलें भी भविष्य में बड़ी चुनौती बन सकती हैं...0
0
Report
मुजफ्फरपुर में दो बसों की टक्कर, चालक की मौत सहित कई घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दो यात्री बस के आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर घटना के बाद मौके पर मची अफरा तफरी मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक घटना घटना में एक बस चालक की हुई मौत कई लोग हुए जख्मी सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है एक बस मुजफ्फरपुर की ओर से जा रही थी तो दूसरी बस सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी तभी हुई यह दर्दनाक हादसा पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के बदौल ओपी क्षेत्र का0
0
Report
Advertisement
बलिया डीएम ने 7 साल की रागिनी के लिए ट्राय साइकिल दिया
Ballia, Uttar Pradesh:ज़ी मीडिया की खबर का असर। एक पैर से स्कूल जाने वाली 7 साल की बच्ची रागिनी की दर्द भरी कहानी दिखाने के बाद उसके घर जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा। रागिनी से मिलने के बाद बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रागिनी कि गांव रानीपुर पहुंच कर ट्राई साइकिल के साथ ही स्टडी किट भी दिया। वही वादा किया की रागनी के पर को ठीक करने के साथ ही उसके आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को भी हर संभव मदद किया जाएगा। दरसअल जी मीडिया ने सबसे पहले रागिनी की कहानी दिखाई और बताया किस तरीके से घर से 400 मीटर दूर स्कूल जाने के लिए रागिनी एक पैर से उछल-उछलकर जाती है। रागिनी जब 6 माह की थी तभी उसका एक्सीडेंट हो गया था परिवार ने शुरू में उसका इलाज कराया पर कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन रागिनी का एक पर पूरी तरीके से निष्क्रिय हो गया। रागिनी जब भी बच्चों को स्कूल जाता देखी तो माता-पिता से स्कूल जाने की जिद करती। माता-पिता ने रागिनी का एडमिशन पास के ही प्राथमिक विद्यालय में कर दिया। लेकिन घर से स्कूल की दूरी तो मैं 400 मीटर है पर रागिनी के लिए यह दूरी 400 किलोमीटर से कम नहीं। शारीरिक मजबूरी की वजह से कई बार रागिनी के आंखों से आंसू आ जाता था लेकिन स्कूल जाने का हौसला कभी काम नहीं हुआ। जिलाधिकारी सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर रागनी बेहद खुश है ट्राई साइकिल पर बैठकर उसका चेहरा खिल उठा रागिनी का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। वही बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने भी जी मीडिया द्वारा प्रमुखता से रागिनी की खबर दिखाने पर धन्यवाद दिया।0
0
Report
भागलपुर में लूट: 75 वर्षीय बुजुर्ग से 50 हजार रुपये हथियार से छीने
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोस्ट इलाके में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है इसके साथ ही अपराधियों ने पुलिस को भी चुनौती दी है मामला जोग्सर थाना इलाके के बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से 50 हजार रुपये निकाल कर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी 75 वर्षीय बुजुर्ग के पीठ पर हथियार सटाकर पैसे की छिनतई कर ली गई है। हेलमेट पहनकर आये अपराधियों ने बैंक के मुख्य गेट के समीप वारदात को अंजाम दिया है जोग्सर पुलिस ने घटना को अंजाम दिया है। लालबाग निवासी के बी ठाकुर ने पुलिस से इसकी शिकायत की है पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले लेकिन इतनी बड़ी बिल्डिंग जहाँ बैंक, एलआईसी ऑफिस समेत कई क्लिनिक हैं वहाँ एक भी सीसीटीवी कैमरे न होना भी बड़ा सवाल है। साथ ही सवाल पुलिस की गश्ती का और पुलिस के दावे का भी है जो प्रशासन कहती है कि हम क्राइम कंट्रोल के लिए लगतार कार्य कर रहे है। उस प्रशासन के नाक के नीचे बीच शहर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है और पुलिस कार्रवाई की बात करती है।0
0
Report
बारिश के बीच बोकारो में जलजमाव रोकने के निर्देश जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बारिश के बीच बोकारो के उपयुक्त उतरे सड़कों पर, सुनी शहर की समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश। बोकारो स्टील प्लांट के लगातार गिरते क्वार्टर और जर्जर पानी टंकियों का लिया जायजा साथ ही दुकानों के आगे फुटपाथ पर कब्जा कर रहे दुकानदारों को चेताया कहा फुटपाथों और नालियों को कब्जा नहीं करे नहीं तो होगी बड़ी करवाई。 बताते चले कि बोकारो में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जमाव, जल निकासी, साफ-सफाई, सड़कों एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बीएसएल के नगर सेवा प्रशासन के अधिकारियों को नागरिक समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。 निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेक्टर-12ए स्थित जर्जर पानी टंकियों वाले आवासीय ब्लॉकों का जायजा लिया। मौके पर नगर सेवा प्रशासन के चीफ जनरल मैनेजर श्री कुंदन कुमार ने बताया कि ऐसे 42 ब्लॉकों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की टंकी और उनकी सीढ़ियां पर अत्यधिक दबाव है。 उन्होंने बताया कि जर्जर बड़ी पानी टंकी के स्थान पर प्रत्येक फ्लोर के लिए कम क्षमता की अलग-अलग पानी टंकी छत के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त ने इस कार्य को दस दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया。 उपायुक्त ने संबंधित भवनों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तत्कालिक व्यवस्था के तहत पानी की टंकियों में फ्लोट लगाने का निर्देश दिया, ताकि टंकी भरने के बाद पानी का अनावश्यक बहाव एवं बर्बादी रोकी जा सके。 उन्होंने निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही बीएसएल प्रबंधन के अधिकारियों को संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया。 उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को कंट्रोल नंबर जारी करने तथा एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया, ताकि नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा हो और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके。 इसके बाद उपायुक्त ने सिटी सेंटर, सेक्टर-4 का निरीक्षण कर जलजमाव एवं जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नालियों की नियमित साफ-सफाई, जंगल-झाड़ियों की कटाई तथा खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए。 उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की तत्काल मरम्मत संभव नहीं है, वहां अस्थायी रूप से फ्लाई ऐश का उपयोग कर आवागमन सुचारु रखा जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थायी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा。 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिटी सेंटर की विभिन्न दुकानों के सामने कॉरिडोर में रखे सामान एवं अन्य अवरोधों का भी जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को आधे घंटे के भीतर कॉरिडोर खाली करने का निर्देश दिया。 उन्होंने कहा कि कॉरिडोर एवं पाथवे किसी भी स्थिति में अवरुद्ध नहीं होने चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए कॉरिडोर एवं पाथवे पूरी तरह खुले रहना आवश्यक है।0
0
Report
Advertisement
राधा स्वामी संगठन ठगी: चार गिरफ्तार, करोड़ों का खेल उजागर
Giridih, Jharkhand:राधा स्वामी संगठन की आड़ में चल रहे करोड़ों के महाठगी कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस बंटी-बबली गैंग के चारों मुख्य किरदारों को जेल भेज दिया है और ठगी के पैसों से खरीदी गई एक गाड़ी भी जब्त की है. जेल भेजे गए आरोपियों में संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उसकी पत्नी जिलाध्यक्ष अनिशा सिन्हा, निगरानी पदाधिकारी जितेंद्र सिंह उर्फ सुबोध सिंह और मुकेश सिन्हा का साला सुमित सिन्हा शामिल है. गाड़ी दिलाने का झांसा देकर समेत अन्य योजनाओं के जरिए चल रहा था ठगी का बड़ा खेल आरोपियों द्वारा लोगों को सस्ते दाम में गाड़ी दिलाने का झांसा देकर समेत अन्य कई लुभावनी और फर्जी योजनाओं के जरिए ठगी करने का खेल किया जा रहा था. लोगों को 60 से 70 प्रतिशत तक की छूट का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिये गए. मामले को लेकर डीएसपी आरके राणा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में आठ से दस करोड़ रुपये की ठगी के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं. ठगी की रकम से खरीदी गई एक गाड़ी भी बरामद की गई है. हालांकि, यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि जांच अभी जारी है. बताया गया कि पिछले कई महीनों से लाभुकों का पैसा रोक कर सभी आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे. डीएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा.0
0
Report
दिल्ली के निजी बस ऑपरेटरों के लिए SOP जारी; पैनिक बटन, CCTV और सख्त कार्रवाई
New Delhi, Delhi:प्राइवेट इंटरेस्टेड बस में हुए हादसे के बाद दिल्ली में प्राइवेट बस ऑपरेटर के लिए शक्ति कर दी गई है और दिल्ली के परिवहन विभाग द्वारा नई गाइडलाइंस भी एक बार फिर जारी की गई है नई की गई जारी SOP पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा- हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो गाइडलाइन है उनको फॉलो करना है और पैनिक बटन होना चाहिए आपका जो व्यवहार है पैसेंजर के साथ वह ठीक होना चाहिए किसी तरीके की बदतमीजी नहीं होनी चाहिए ड्राइवर के पास सारे क्लीयरेंस होने चाहिए उसके बाद भी अगर कोई शिकायत आती है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ेगी तो गाड़ी को जब्त भी किया जाएगा ऐसी कोई घटना आती है सामने तो ऑपरेटर को छोड़ नहीं जाएगा ट्रांसपोर्ट विभाग औचक निरीक्षण भी करेगा पैनिक बटन सीसीटीवी कैमरा और जहां रुकना है वह रोशनी की जगह हो अंधेरा ना हो और जितनी भी गाइडलाइन है उनका पूरा करना ही पड़ेगा अगर कोई पैसेंजर कंप्लेंट करता है कि ड्राइवर अच्छे से बर्ताव नहीं कर रहा तो भी एक्शन लिया जाएगा हम दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि अगर किसी तरह की कंप्लेंट हमारे सामने आएगी तो कार्यवाही की जाएगी गाड़ी को बंद किया जाएगा चालान भी किया जाएगा ट्रांसपोर्ट विभाग को और ऑपरेटर को इंस्ट्रक्शन दिए जा चुके हैं और मैं खुद निरीक्षण करूंगा जो कुछ गलत पाया जाएगा तो कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
कैथल में सफाई विवाद: प्रशासन व सफाई कर्मचारी हिरासत के बीच बातचीत जारी
Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन शहर से कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था बहाल करने में जुटा है, तो दूसरी तरफ हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी कूड़ा उठान का विरोध कर रहे हैं। ढांड रोड पर जब प्रशासन की टीम कचरा उठाने पहुंची तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने करीब 40 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। यहां भी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा। फिलहाल एसपी कार्यालय में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच बातचीत चल रही है। अब सबकी नजर इस बातचीत के नतीजे पर है कि आखिर इस विवाद का समाधान कैसे निकलता है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की सफाई करवाना उसकी जिम्मेदारी है और इसी के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लगातार कचरा हटाने का काम जारी रहेगा। अब सवाल यही है—हड़ताल और सफाई व्यवस्था के बीच चल रही इस जंग का आखिर समाधान कब और कैसे निकलेगा? बाइट संदीप सोलंकी ईओ नगर परिषद0
0
Report
Advertisement
CBI ने IDFC फंड घोटाले की चार्जशीट दायर की; 6 IAS समेत 19 आरोपी
Chandigarh, Chandigarh:CBI ने हरियाणा सरकार के IDFC First Bank तथा AU Small Finance Bank से जुड़े 504 करोड़ रुपए के घोटाले मामले में पंचकूला स्थित विशेष CBI अदालत में 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में हरियाणा कैडर के 6 IAS अधिकारी, IDFC First Bank के 3 अधिकारी, AU Small Finance Bank के 1 अधिकारी और हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के 9 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने, सबूत नष्ट करने, खातों में हेराफेरी, आपराधिक विश्वासघात और उकसावे के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं. जांच के अनुसार कुछ सरकारी अधिकारियों ने IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी धन के गबन की सुनियोजित योजना को अंजाम दिया. मामले के बाद से 54 स्थानों पर छापेमारी हुई और करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया. मामले से जुड़े आठ विभागों और संस्थाओं के फंड गबन से संबंधित अहम घटे हुए तथ्य भी सामने आये. अब तक कुल 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और 26 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. यह मामला हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शुरू होकर CBI के हाथ में आ गया है; साथ ही Chandigarh Smart City Limited (CSCL) और CREST से जुड़े मामलों में भी चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. CBI गबन की पूरी मनी ट्रेल और संबंधित संपत्तियों की ट्रेसिंग पर फोकस कर रही है.0
0
Report
जल निकासी की आधी अधूरी ब्यवस्था से बाण गंगा ड्रेन बरसात के पानी से लबालब,धान की फसलो को नुक्सान
Khandwari, Uttar Pradesh:अधिक बरसात होने से बाढ़ गंगा ड्रेन में भर पानी धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर। *कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद* चहानिया स्थानीय क्षेत्र के बाणगंगा ट्रेन में अधिक बरसात होने की वजह से पूरी तरह से पानी भर गया है जिससे धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है सिंगहा, हिनौता पारसी सुरतापुर सराय रसूलपुर,पारसी,नौदर,रईया सहीत दर्जनों गांव के बाणगंगा में बरसात का पानी इस कदर जमा हो गया है मानो बाढ़ आ गई है जिससे सैकड़ो बीघा धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न होकर बर्बाद होने के कगार पर है किसानों का आरोप है बंधी डिवीजन द्वारा बाणगंगा ड्रेन की आधी अधूरी सफाई एवं चंदौली सैदपुर हाईवे पर बना चहनिया सिंगह गांव के बीच में पुल से पानी नहीं निकल पा रहा है जिसकी वजह से ड्रेन में पानी जमा हो जा रहा है एवं फसलों को बर्बाद कर रहा है सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही है अगर इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया एवं बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे0
0
Report
मैनपुरी CO सिटी अशोक कुमार सिंह का वीडियो वायरल, पुलिस की जाँच जारी
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीओ सिटी मूंछों पर ताव देते और अपनी नेमप्लेट दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो एलाऊ थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। CO अशोक कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा था और उनसे जातिगत टिप्पणी की जा रही थी और उन्हें राजनीतिक व्यक्ति बताया गया था। मामला 30 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे एलाऊ थाना क्षेत्र में गोलीकांड से भी जोड़ा जा रहा है। इस घटना में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि ड्राइवर घायल हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के अनुसार, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोहित यादव को गिरफ्तार किया। घायल ड्राइवर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई और घायल द्वारा आरोपी की पहचान भी किए जाने की बात सीओ ने कही। सीओ सिटी ने बताया कि गांव के दो प्रधानों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी विवाद के चलते मामले को लेकर हंगामा किया गया। उनका आरोप है कि कन्हैया यादव को भी मामले में फंसाने का प्रयास किया गया, जबकि पुलिस जांच में उसकी घटनास्थल पर मौजूदगी संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई। सीओ के मुताबिक, पुलिस ने तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वायरल वीडियो को लेकर भी CO ने रखा अपना पक्ष। वायरल वीडियो के संबंध में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो में घटनास्थल पर हुई बातचीत और परिस्थितियों को देखा जा सकता है। उनका कहना है कि उन्हें जाति विशेष का पुलिस अधिकारी और राजनीतिक व्यक्ति बताया गया तथा वीडियो किसी व्यक्ति को भेजने की बात कही गई थी। इस पर उनके द्वारा कहा गया कि वीडियो उन्हें न भेजकर उनसे ऊपर के अधिकारियों को भेज दिया जाए। सीओ सिटी ने कहा कि वह इस पूरे मामले में पूर्णतः निष्पक्ष हैं और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर है। उन्होंने पुलिस पर बनाए जा रहे कथित राजनीतिक दबाव को गलत बताया।0
0
Report
Advertisement
बरनाला के निजी स्कूलों में ड्रायवरों की हड़ताल: 40-50 स्कूल कल बंद
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला जिले में कल 40 से 50 निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे क्योंकि स्कूल बस और वैन ड्रायवरों की हड़ताल चल रही है। ड्रायवरों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। ड्रायवरों की ओर से 3 सितंबर को पंजाब स्तर पर बड़ा एकत्रीकरण किया गया था और बरनाला, मानसा व बठिंडा जिलों के ड्रायवर बड़ी संख्या में बठिंडा में जुटकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखेंगे। इस हड़ताल के कारण बरनाला जिले के लगभग 40-50 निजी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसे स्कूल प्रबंधकों ने ड्रायवरों की मांगों के मद्देनजर किया है। महंगाई और खर्चों में वृद्धि से परेशान ड्रायवरों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, उच्च गाड़ियों और लोन की किस्तों के बोझ के अलावा दरें जैसे रोड टैक्स, महंगी इंश्योरेंस, जीपीएस खर्च और चालान भी उनकी आर्थिक हालत को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से उनकी जायज मांगों पर गंभीर विचार करने और बढ़ती महंगाई तथा खर्चों से उन्हें राहत देने की अपील की है। 3 सितंबर को बठिंडा में होने वाले इस बड़े एकत्रीकरण के बाद सरकार ड्राइवरों की मांगों पर क्या फैसला लेती है, यह देखना बाकी है।0
0
Report
8 दिन में उखड़ी सीमेंट सड़क, जिम्मेदारों पर जांच की मांग बढ़ी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका परिषद के शिवाजी वार्ड में बनी नई सीमेंट सड़क अब सवालों के घेरे में है। महज 8 दिन पहले बनी यह सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। हालत यह है कि सड़क का सीमेंट हाथ और उंगलियों से ही निकल रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही उन्होंने घटिया सामग्री और नियमों की अनदेखी की शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद उसकी परत उखड़ने से लोगों में भारी नाराजगी है। हालांकि नगर पालिका का कहना है कि बैरिकेड हटाकर सड़क पर वाहन चलने से नुकसान हुआ है और ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सड़क महज 8 दिन भी नहीं टिक सकी, तो क्या केवल मरम्मत से मामला खत्म होगा या फिर पूरे निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी?0
0
Report
रीवा में बारिश से घर ढहने लगे, चोरहटा कच्चा मकान मलबे में बदल गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार बारिश और बाढ़ का कहर अब लोगों के आशियानों पर भी टूटने लगा है। चोरहटा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबा एक कच्चा मकान देखते ही देखते भरभराकर ढह गया। मकान के गिरने का पूरा खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी के बीच कच्चा मकान अचानक कमजोर होकर कुछ ही पलों में मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लगातार बारिश और जलभराव के बीच मकान ढहने की इस घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
