Ballia - भगवान की दान पेटिका चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार
बलिया पुलिस ने चार ऐसे चोरों को पकड़ा है, जिन्होंने भगवान को भी नही छोड़ा। मामला उभांव थाना अंतर्गत पशुहारी गांव का है। पुलिस के मुताबिक दो बाल अपचारी समेत 4 लोगों ने पशुहारी ग्राम स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटिका पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में विकाश उर्फ आयुष और राजन कन्नौजिया के साथ दोनो बलपचारी को मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी हुआ दान पेटिका और दान के 3079 रुपये बरामद कर लिया है। पुलिस ने पशुहारी हनुमान मंदिर से कुछ ही दूरी पर चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|