221712
Ballia - पूर्व विधायक की मांग: बंद चीनी मिल को फिर से खोलने की हो रही है चर्चा
Rasra, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अपने आवास पर पहुंचे प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालु मिश्रा को पत्रक सौंप कर बंद कताई मिल के जमीन पर मेडिकल काॅलेज खोले जाने के साथ बंद चीनी मिल को खोले जाने की मांग की है. पूर्व विधायक ने पत्रक में मांग किया कि सर्व प्रथम आजाद होने का गौरव प्राप्त करने वाला जनपद आज भी पिछड़ा है. हजारों किसानों की जीविका चलाने वाला लाइफ टाइम चीनी मिल वर्षों से बंद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाथद्वारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, कार चालक फरार
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर नाथद्वारा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को रोडवेज बस ने कुचला नाथद्वारा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार नाथद्वारा के लाल बाग जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया श्रीनाथजी पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश कार चालक की शुरू की तलाश0
0
Report
अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्कूटी में भीषण आग, जान बची
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्कूटी में लगी भीषण आग। लगातार सेल्फ लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक भड़कीं लपटें। स्कूटी सवार रविंद्र ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला। पंप मुहाने पर धू-धू कर जली स्कूटी, मची अफ़रा-तफ़री। पंप कर्मियों की बालू और फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश रही नाकाम। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की Gाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग पर पाया काबू, टला बड़ा खतरा। थाना खैर क्षेत्र के अलीगढ़-पलवाल रोड पर पेट्रोल पंप के पास का मामला0
0
Report
आजमगढ़ के रिहायशी इलाके में शॉर्ट सर्किट से बिजली तारों में आग; हादसा टला
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिहाइशी इलाका के मेन रोड पर अचानक शार्ट सर्किट के चलते बिजली के तार में आतिशबाजी, मची अफरा तफरी। जालंधरी मोहल्ले के रिहासी इलाका में आज शाम को मेन रोड पर अचानक बिजली के तार में शार्ट सर्किट के चलते तड़तड़ाहट होने लगी, जहाँ आसपास में अफरा तफरी मच गई, उस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। गलीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि कुछ देर बाद बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति काटने के बाद रास्ता सामान्य हुआ। ये दीवाली की आतिशबाजी नहीं बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही और ओवरलोड के चलते है जहां धूम धाड़ और रोशनी का वीडियो किसी के कमरे में कैद हो गया। मामला आज़मगढ़ के जालंधरी मुहल्ले का है, जहाँ सड़क के बीचो बीच बिजली के तारों की शॉर्ट सर्किट से ये नज़ारा देखने को मिला। सौभाग्य रहा की किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ। इस दिवाली के पूर्व दिवाली के नज़ारे को एक राह चलने वाले ने अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया। अगर देखा जाये तो ये एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन जागरूक जन मानस के कारण कुछ भी अनहोनी नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में 10 आईएएस अफसरों के तबादले, प्रशासनिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में 10 आईएएस अफसर के तबादले0
0
Report
मांडा-टिटवाळ्यात गणपती विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट; 30-40 लोगों के खिलाफ मामला
Thane, Maharashtra:मांडा-टिटवाळ्यात गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान दोन गटांमध्ये राडा झाल्याची घटना घडली आहे. गणपतीची मूर्ती पुढे नेण्याच्या कारणावरून शिवीगाळ, धक्काबुक्की आणि मारहाण झाली. या प्रकरणी कल्याण तालुका पोलिसांनी नगरसेविका उपेक्षा भोईर, शक्तिवान भोईर यांच्यासह 30 ते 40 जणांवर गुन्हा दाखल केला आहे. टिटवाळ्यातील रेजन्सी सर्वम श्रीकृष्णा हॉस्पिटल रोडसमोर आणि एमएनएस चौक, स्टेशन रोड परिसरात 19 सप्टेंबर रोजी मध्यरात्री 1 वाजताच्या दरम्यान हा प्रकार घडला. गणपती विसर्जनासाठी मिरवणूक पुढे नेण्याच्या कारणावरून दोन गटांमध्ये वाद सुरू झाला. सुरुवातीला एकमेकांना शिवीगाळ आणि दमदाटी करण्यात आली, त्यानंतर वाद वाढत जाऊन दोन्ही गटातील व्यक्तींनी एकमेकांच्या अंगावर धावून जात धक्काबुक्की आणि मारहाण केली. सदरचा वाद हा भाजपा व शिवसेना उद्धव ठाकरे गटात झाला असल्याची चर्चा सध्या चालू आहे. उपेक्षा भोईर या भाजपाच्या नगरसेविका आहेत तर सुरेश भोईर हे उबठा गटाचे जेष्ठ कार्यकर्ते आहेत. या प्रकारामुळे सार्वजनिक सुव्यवस्थेला बाधा निर्माण झाल्याचे पोलिसांनी म्हटले आहे. तसेच ध्वनीशेपक वापरण्यासाठी परवानगी घेतली नव्हती, वाद्यवृंद वाजविण्याच्या नियमांचे आणि जिल्हाधिकारी व जिल्हादंडाधिकारी यांच्या 11 सप्टेंबर 2026 रोजीच्या मनाई आदेशाचे उल्लंघन झाल्याचेही नोंदीत नमूद आहे. शक्तिवान भोईर आणि उपेक्षा भोईर यांच्या कार्यकर्त्यांनी रस्ता अडवल्याचाही आरोप आहे. या प्रकारामुळे टिटवाला परिसरात काही काळ तणावाचे वातावरण निर्माण झाले होते.0
0
Report
सासाराम में लव-कुश जयंती पर जातीय गठबंधन दिखा, सरकार के तेवर उजागर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह के बहाने दो जाति विशेष की गलबंदी देखी गई। बिहार सरकार की योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में "लव-कुश जयंती" समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कुआं में डालने वाले "जमोठ" की तरह मजबूत है। जिस प्रकार एक कुएं के निर्माण में कुआँ के अंदर जामुन की लकड़ी तथा जामोठ डाला जाता है। उसी तरह वर्तमान सरकार काफी मजबूती से चल रही है और कहीं से भी अगर कोई उचनीच की बात होगी, तो वे लोग मिल बैठकर बातचीत कर लेंगे। बता दे की लव कुश जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भी एक मंच पर दिखे। साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग भी यहां एकत्र हुए। कार्यक्रम का संयोजन रविंद्र मेहता ने किया।0
0
Report
Advertisement
रोको-टोको अभियान में 3.7 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Munger, Bihar:3.7 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त, पुलिस को देखकर भागने का किया था प्रयास। मुंगेर:जमालपुर थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान 3.7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस ने बताया की हनुमान मंदिर के समीप रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया।पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 3.7 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक और दोनों मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह और शिवम कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने निर्दलीय सभापति प्रत्याशी मंजू रिणवा के मतदान अधिकार पर रोक नहीं लगायी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद सभापति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सभापति पद की प्रबल दावेदार पहुंची हाईकोर्ट,हाईकोर्ट में वोट डालने के अधिकार से वंचित रखने का जताया अंदेशा,निर्दलीय सभापति प्रत्याशी मंजू रिणवा की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिए निर्देश,हाईकोर्ट ने आदेश में लिखा-मतदान के अधिकार से वंचित करने संबंधी ऐसी कोई स्थिति नहीं है,कानूनी प्रक्रिया को छोड़कर प्रत्याशी को मतदान करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो,विधि सम्मत प्रक्रिया को छोड़कर Prarthi को जबरन रोका नहीं जाए,विधायक की गिरफ्तारी के बाद संकट के बादल0
0
Report
राजस्थान SI री-एग्जाम: SOG की गिरफ्तारी और 1200 पूछताछ के साथ पूरी सुरक्षा
Jaipur, Rajasthan:पुलिस के कड़े पहरे में SI भर्ती री-एग्जाम संपन्न हो गई। राजस्थान में SI यानी सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए रविवार का दिन अहम रहा। RPSC की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे; अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एसओजी ने परीक्षा देने पहुंचे तीन वांछित अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है और पेपर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए 1200 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पहली पारी में कुल 2,18,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,51,774 ने परीक्षा दी; उपस्थिति 69.58%. दूसरी पारी में 1,50,559 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति 69.03% रही. टोंक जिला उपस्थिति के मामले में सर्वाधिक रहा। पहली पारी के अन्य जिलों में उपस्थिति: टोंक 77.73%, हनुमानगढ़ 74.35%, श्रीगंगानगर 73.42%, भरतपुर 73.39%, अलवर 72.31%, जोधपुर 71.85%, कोटा 71.44%, बीकानेर 69.69%, अजमेर 67.43%, जयपुर 66.90%, उदयपुर 66.46%. दूसरी पारी में उपस्थिति: टोंक 76.96%, हनुमानगढ़ 73.83%, श्रीगंगानगर 73.06%, भरतपुर 72.83%, जोधपुर 71.29%, अलवर 71.61%, कोटा 70.90%, बीकानेर 69.12%, अजमेर 66.96%, जयपुर 66.29%, उदयपुर 66.06%. राजस्थान पुलिस के अनुसार SI री-एग्जाम-2021 में दोनों पारियों को मिलाकर लगभग 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी; टोंक में सर्वाधिक उपस्थिति रही और SOG की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी गिरफ्तारे गए।0
0
Report
Advertisement
कोटा के चंबल एरिया में 40 साल पुराने काली माता मंदिर तोड़े पर भारी विरोध
Kota, Rajasthan:कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... मल्टी मेटल के सामने करीब 40 साल पुराने काली माता मंदिर को तोड़ने के प्रयास की सूचना पर मौके पर भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास स्थित एक फैक्ट्री के मालिक की ओर से यह काम किया गया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों का कहना है कि मंदिर करीब 40 साल पुराना है और इसे किसी भी हालत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मौके की स्थिति संभालने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस की मौजूदगी में लोगों का विरोध जारी है। पुलिस भी कार्यवाही कर रही हैं और समझाइश का दौर जारी है।0
0
Report
गोपालगंज में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की 20 वर्षीय बेटी उजाला कुमारी गोपालगंज शहर के श्याम सिनेमा रोड में किराए के कमरे में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले में हत्या और आत्महत्या समेत विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
प्लास्टिक और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। संकल्प सेवा अभियान एवं विश्व सफाई दिवस के तहत रविवार को बहेड़ी नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध और नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सभासद एवं नि. नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने किया। केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। जब युवा नशा छोड़कर देशहित में आगे बढ़ेंगे, तभी भारत की प्रगति और मजबूत होगी। इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम करना बेहद जरूरी है। वहीं सभासद सुनील रस्तोगी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण जल स्रोतों में पहुंचकर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए सभी को मिलकर व्यापक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान महामंत्री अरुण गंगवार, सुरेंद्र तोमर, सत्यवीर गंगवार सहित इको क्लब के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
गुरसौली में आजाद समाज पार्टी की बैठक, शिक्षा-रोजगार पर चर्चा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ग्राम गुरसौली में रविवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बैठक में पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष दर्शन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. संजय, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, मंडल एडवाइजर भीम आर्मी एडवोकेट खड़क सिंह, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्मपाल सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम सागर, विधानसभा सचिव सत्येंद्र सागर, सेक्टर अध्यक्ष सुरजीत सागर, बूथ महासचिव कुलदीप सागर तथा बूथ अध्यक्ष विनोद सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राजीव, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद नसीर अहमद, मोहम्मद नजीम, रामवीर, रामोतार, वीरपाल, जितेंद्र, रवि सागर, सौरभ, सुनील, नरेश, मोहन स्वरूप सागर, राजेश, सौरभ सागर, सतीश, अशोक राठौड़, शंकर लाल, सुशील, भले देव, अवनेश, नरेंद्र, मोहम्मद गुलाम हुसैन, मोहम्मद आसिफ और सुनील सागर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर विशेष चर्चा की गई। आयोजकों ने बैठक में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
फिरोजाबाद में यूजीसी رولबैक की मांग पर सवर्ण समुदाय का धरना
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में यूजीसी यानि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विरोध और यूजीसी rollback की मांग को लेकर गांधी पार्क में सवर्ण समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के फैसले को लेकर विरोध जताते हुए rollback की मांग उठाई। धरने के बाद गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकाले जाने की तैयारी की गई। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मौके पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ गांधी पार्क में मौजूद रहे।0
0
Report
सिंधिया पर ममता मीना का तीखा हमला, 2029 तक जनता जवाब देगी
Morena, Madhya Pradesh:पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गुना और मध्य प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त सियासी भूचाल आ गया है। इस कार्रवाई से नाराज उनकी पत्नी चांचौड़ा की पूर्व भाजपा विधायक एवं वर्तमान आम आदमी पार्टी नेता ममता मीना ने केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर केंद्रीय मंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उनके परिवार को डराने और धमकाने के लिए दुर्भावनापूर्ण एफआईआर करवा रहे हैं। अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ जारी रहेगी जंग सिंधिया पर तीखे राजनीतिक प्रहार करते हुए ममता मीना ने कहा, जिस तरह रानी लक्ष्मी बाई अंग्रेजों के खिलाफ स्वाभिमान का युद्ध लड़ी थीं, उसी तरह हम भी अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पति और उन पर एक नहीं, बल्कि दो-चार और एफआईआर करवा दी जाएं, वे कोर्ट-कचहरी में कानून की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिंधिया ने गुना जिले की जनता और मतदाताओं को धमकाने का काम किया जा रहा है, जिसे पूरे देश ने देखा है। एक सडक़ के काम के लिए जनप्रतिनिधि और जनता से हाथ जुड़वाना और रौब झाडऩा अब नहीं चलेगा। चुनाव में वोट के लिए नाटक-नौटंकी करते हैं सिंधिया पूर्व विधायक ममता मीना ने कहा कि तीन दिवसीय दौरे में अधिकारियों पर रौब झाडऩे वाले नेता चुनाव आते ही गांव-गांव जाकर हाथ जोडऩे लगते हैं। चुनाव के समय गरीबों के घर खाना खाना और हैंडपंप चलाना महज नाटक-नौटंकी है। उन्होंने कहा, यदि आप खुद को भगवान कहते हैं तो हमारे क्षेत्र के किसानों को खाद क्यों नहीं दिलवाते? उन्होंने मंच से प्रशासनिक अधिकारियों, कलेक्टर और एसपी को धमकाने का आरोप भी लगाया और मुख्यमंत्री से अपील की कि उन्हें सिंधिया के इतने राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए। इतिहास और राजनीतिक निष्ठा पर उठाए गंभीर सवाल ममता मीना ने पूर्व सांसद केपी यादव का जिक्र करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता ने सिंधिया को चुनाव में पटखनी देकर उनकी राजनीतिक जमीन दिखा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके पिता कांग्रेस में रहकर सांसद और केंद्रीय मंत्री बने, उन्होंने ही महज पद की लालसा में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का काम किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2029 का लोकसभा चुनाव दूर नहीं है, जनता सब देख रही है और वक्त आने पर आईना दिखा देगी। ममता मीना डरने वाली नहीं है, हम कोई वॉशिंग मशीन नहीं हैं। अब मैं ग्वालियर, पोहरी, शिवपुरी सहित पूरे अंचल में जाऊंगी और जनता के बीच इनकी असलियत उजागर करूंगी。0
0
Report
Advertisement
