icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मस्जिद-दरगाहों में तिरंगा फहराने की अपील

Begun, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेश की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराने की अपील की है.. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि 15 अगस्त को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ यौमे आजादी मनाया जाए.. उन्होंने कहा कि इस्लाम मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है और भारत का मुसलमान अपने देश और संविधान का सम्मान करता है.. साथ ही उन्होंने तिरंगा फहराने का विरोध करने वालों पर भी तीखी टिप्पणी की है.. उन्होंने कहा कि जो लोग ध्वजारोहण के खिलाफ हैं, वो देशभक्त नहीं बताए बल्कि देशद्रोही है.. वक्फ बोर्ड ने सभी वक्फ संस्थाओं से पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है..
0
0
Report

रोडवेज कर्मचारियों ने 5 सितंबर की हड़ताल की चेतावनी दी; वेतन-मानदेय बढ़ोतरी की मांग

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ रोडवेज कर्मचारियों से दी गई हड़ताल की चेतावनी मांगे नहीं मानी गईं तो 5 सितंबर को की जाएगी हड़ताल रोडवेज कर्मचारियों का आरोप, 15 दिन में बैठक बनाने का दिया था आश्वासन लेकिन बैठक नहीं बुलाई गई जिसके चलते कर्मचारियों ने 5 सितंबर को हड़ताल का ऐलान रोडवेज कर्मचारियों की मुख्य मांगे परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना परिचालकों को लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि जोखिम वाली ड्यूटी के लिए जोखिम भत्ता स्टैंड इंचार्ज के पद सृजित कर पदोन्नति 2016 के भर्ती चालकों को पक्का करना 2018 के वर्कशॉप कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को नियमित करना इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था खत्म करना अर्जित अवकाश का लाभ बढ़ाना शामिल है।
0
0
Report

मेदिनीनगर में कोयल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन सतर्क

Babhandih, Jharkhand:मेदिनीनगर में लगातार बारिश के बाद कोयल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से मेदिनीनगर स्थित कोयल रिवर फ्रंट का पूरा हिस्सा नदी के पानी में समा गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को कोयल नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही नदी के किनारे अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में बागवानी नीति से किसानों की आय और तकनीकी प्रगति मजबूत

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा आज सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा है। राज्य सरकार किसानों को मशरूम इकाइयाँ स्थापित करने के लिए 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति के किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विशेष योजनाएँ लागू की गई हैं, जिनके तहत विभिन्न बागवानी गतिविधियों पर 85 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। कृषि मंत्री ने कंकरी दी कि राज्य में बागवानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानी को व्यापक और आधुनिक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई 'बागवानी पॉलिसी' तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस वर्ष राज्य के सभी जिलों में स्मार्ट बागवानी तकनीकों—जैसे संरक्षित खेती, एरोपोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीनहाउस और वर्टिकल फार्मिंग—को तेजी से प्रोत्साहित किया जाएगा और लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र को इन आधुनिक तकनीकों के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री राणा ने बताया कि बागवानी फसलों के उत्पादन से लेकर उनके मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) और बाजार में सही विपणन (मार्केटिंग) तक किसानों को बेहतर संस्थागत सहयोग देने के उद्देश्य से विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत विभाग का पुनर्गठन कर इसे नया नाम “बागवानी एवं विपणन विभाग” देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, वर्ष 2026-27 के दौरान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर बागवानी फसलों का पंजीकरण पूरे साल खुला रहेगा, जिससे किसान आसानी से अपनी फसलों का ब्योरा दर्ज करा सकेंगे। वहीं फसलों के बेहतर भंडारण, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने और तराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए एक समर्पित 'कोल्ड चेन नीति' भी लागू की जाएगी। श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इन सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं और नीतियों के माध्यम से हरियाणा सरकार कृषि को आधुनिक, टिकाऊ और अधिक मुनाफा देने वाला क्षेत्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

उत्तराखण्ड में दलित विरोधी घटनाओं पर सख्त कानून और माँग; बादल पर हमला दुखद

Noida, Uttar Pradesh:Mayawati Mayawati 1. उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है तथा वहाँ कि सरकार बिना कोई देरी किये हुये ऐसे जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनों के तहत् उचित कार्रचाई करके उन्हें जेल भेजे। 2. साथ ही, इस घटना आदि के सम्बंध में आर.एस.एस. के मुखिया को भी संज्ञान लेकर ज़रुर गंभीरता से सोचना चाहिये जो कि दलितों के आर्थिक तौर पर थोड़ा मज़बूत हुये लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहें हैं। 3. इसके इलावा, अभी हाल ही में महाराष्ट्र के नान्देड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख श्री सुखबीर सिंह बादल पर किये गये हमले की घटना भी अति-दुःखद व चिन्तनीय है। केन्द्र व महाराष्ट्र की सरकार इस घटना को पूरी गम्भीरता से लेते हुये दोषियों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे।
0
0
Report

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ के चयन में अंतिम चरण, तीन नाम चयनित

Lucknow, Uttar Pradesh:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंची सर्च कमेटी 16 उम्मीदवारों में से तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। इन तीनों में से एक का चयन ट्रस्ट करेगा। दो सितंबर की बैठक में नए सीईओ की घोषणा होने की संभावना है。 इसके बाद ट्रस्ट स्तर पर तीनों नामों पर विचार कर एक उम्मीदवार के चयन का निर्णय लिया जाएगा。 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक दो सिंतबर को होनी है, पूरी संभावना है कि इस दिन राम मंदिर के पहले सीईओ की घोषणा हो जाएगी। अंतिम चरण तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों में सेना के पूर्व अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी और अलग-अलग सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके पेशेवर शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

परिषदीय स्कूलों के 10 लाख बच्चों को ड्रेस-जूते के लिए DBT राशि भेजी जाएगी

Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 10 लाख और बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने के लिए जल्द 1200-1200 रुपये डीबीटी किए जाएंगे। अभिभावकों के बैंक खाते में यह राशि भेजी जाएगी। शिक्षक-अभिभावकों को इससे ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक-अभिभावक बैठकों में वह इसके बारे में जानकारी भी लेंगे। ताकि सभी बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल आएं। परिषदीय स्कूलों में 1.25 करोड़ से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 1.10 करोड़ बच्चों को ड्रेस, जूते-मौजे, स्कूली बैग व स्टेशनरी इत्यादि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में पैसे भेजे थे। विद्यालयों में हर साल नए बच्चे प्रवेश लेते हैं। कक्षा छह और कक्षा एक में दाखिले के साथ ही अन्य कक्षाओं में भी कई नए छात्र प्रवेश लेते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अकोला में बाथरूम में बिजली के झटके से आदित्य अंभोरे की दर्दनाक मौत

Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील भिमा नगर परिसरात विजेचा जबर शॉक लागून आदित्य अंभोरे या तरुणाचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. बाथरूममध्ये जात असताना अचानक आदित्यला विजेचा धक्का बसला आणि तो जमिनीवर कोसळला. यावेळी त्याने जोरात आरडाओरड केल्याने शेजारील नागरिकांनी तातडीने धाव घेत घराचा दरवाजा तोडून आत प्रवेश केला. नागरिकांनी तत्काळ वीजपुरवठा खंडित करून आदित्यला बाहेर काढले आणि त्याला उपचारासाठी अकोल्याच्या शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयात दाखल करण्यात आले. मात्र, डॉक्टरांनी उपचार सुरू करण्यापूर्वीच त्याचा मृत्यू झाल्याचे घोषित केले. आदित्य हा आई-वडิลांचा एकुलता एक मुलगा होता.
0
0
Report

UP के दो युवक ISIS से जुड़े: ATS ने कल्बुर्गी में गिरफ्तारी

Lucknow, Uttar Pradesh:ISIS के संपर्क में थे UP के 2 युवक ! पाकिस्तान और ISIS से संपर्क में थे UP के 2 लड़के, ATS ने दबोचा. संदिग्ध के कमरे से मैप भी बरामद. UP ATS ने कर्नाटक में जाकर पाकिस्तान और ISIS से संपर्क रखने वाले उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को गिरफ्तार कर दिया है. एक आरोपी के कमरे से मैप भी बरामद हुआ है. ATS को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से जानकारी मिली थी. ये गिरफ्तारी कलबुर्गी तालुक के उपलम गांव के बाहरी इलाके में की गई है. बीफ फैक्ट्री में काम करते थे दोनों संदिग्ध. बता दें कि ये दोनों लोग 'फेयर एक्सपोर्ट्स' बीफ फैक्ट्री में काम करते थे. उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड इन दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस, कलबुर्गी में किसी अज्ञात जगह पर इन दोनों से पूछताछ कर रही है. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद समीर और सलमान को गिरफ्तार किया गया। इनका पाकिस्तान और ISIS से संबंध होने का आरोप है. उत्तर प्रदेश ATS टीम की रेड के दौरान कुछ नक्शे भी बरामद किए गए हैं. आरोपी समीर के कमरे में मिले नक्शे. ये नक्शे उस कमरे में मिले हैं, जहां समीर रह रहा था।
0
0
Report
Advertisement

नवगछिया में युवक की गोली मारकर हत्या; हत्या की योजना पर सवाल

Naya Chak, Bihar:नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय के मैदान के पीछे दोनियां टोला के पास गुरुवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बांसबाड़ी के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेतरी दक्षिणबारी टोला निवासी किसान वरुण राय के 30 वर्षीय पुत्र राहुल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया, पूरे सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार राहुल शाम करीब छह बजे घर से निकला था। उसे तेतरी दुर्गा स्थान मंदिर के आसपास आखिरी बार देखा गया। इसके बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति की मोटरसाइकिल से पकरा के मैदान के पीछे दोनियां टोला स्थित बांसबाड़ी की ओर पहुंचा था। वह वहां किसके साथ गया था और किस उद्देश्य से गया था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।।प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि राहुल को वहां बुलाकर या ले जाकर निशाना बनाया गया है। नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि राहुल के शरीर पर प्रथमदृष्टया एक गन शॉट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में गोली पीछे की ओर से प्रवेश करने की बात सामने आ रही है, लेकिन गोली कितनी लगी और शरीर के किस हिस्से से निकली, इसकी अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। स्थल से एक कारतूस/खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बाइक किसकी है, इसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। इधर परिजनों ने हत्या को साजिश बताया है। उनका आरोप है कि राहुल को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ पूर्व में तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इनमें मारपीट/जानलेवा हमला और रंगदारी से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। अप्रैल 2021 में पुलिस ने उसे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल वह पूर्व के मामलों में जमानत पर था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top