Ballia - जिला चिकित्सालय के डॉक्टर की कार दुर्घटना में मृत्यु
Rasra, Uttar Pradesh:बलिया जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एके स्वर्णकार की शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. लखनऊ से बलिया लौटते समय रसड़ा मार्ग स्थित देवस्थली स्कूल के पास कार डिवाइडर से टकराकर नहर में पलट गई. कार में उनके मित्र अजीत राय भी थे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
