221712
बलियाः श्री सहदेव पौधरिया सेवा संस्थान में ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग ने किया झण्डारोहण
Rasra, Uttar Pradesh:76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग ने श्री सहदेव पौधरिया सेवा संस्थान रसड़ा में झण्डारोहण के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और स्व. घूराराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग ने संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवागत एसपी सचिन शर्मा बोले- कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे, महिला सुरक्षा प्राथमिकता
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करेगी तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसपी शर्मा ने बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने, जिले में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर नकेल कसने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा अन्य गैरकानूनी कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता के सहयोग से अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।0
0
Report
बिलासपुर में आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, यातायात बाधित, बिजली गुल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। 5 मई की शाम मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि पूरा शहर थम सा गया। शाम करीब 6:30 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिसने कुछ ही पलों में हालात बिगाड़ दिए। तेज हवाओं की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तालापारा, मगरपारा, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा और नेहरू चौक जैसे प्रमुख इलाकों में जगह जगह पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं और यातायात बाधित हो गया। खासकर नेहरू चौक में एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार पर गिर गया, जिससे कार पूरी तरह दब गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। तेज आंधी और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। पूरे शहर में बिजली गुल हो गई और लगभग 9 घंटे तक बिलासपुर अंधेरे में डूबा रहा। इस अचानक बदले मौसम ने प्रशासन और नागरिकों दोनों को अलर्ट कर दिया है, साथ ही भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत भी साफ कर दी है।0
0
Report
25 हजार इनामी गोतस्कर हारून हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, कोतवाल भी घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली पुलिस ने गौकशी में वांछित चल रहे 25 हजार का इनामी गोतस्कर हारून को हाफ एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में किया गिरफ्तार , पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश की गोली लगने से डिडौली कोतवाल जीतेन्द्र बालियान का हाथ भी हुआ घायल अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात डिडौली कोतवाली पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी शातिर गोतस्कर हारून के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान घेराबंदी करते ही इनामी बदमाश हारून ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हारून के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान डिडौली कोतवाल जितेंद्र बालियान के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हारून पर गोतस्करी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में मदरसा छात्रा का अपहरण कर तीन दिन तक बनाया बंधक, जबरन भरी मांग, आरोपी पुलिस हिरासत में
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा रविवार की सुबह गायब हो गई । जो 2 दिन बाद मंगलवार की शाम पड़ोस में ही एक मकाम की छत पर बदहवास अवस्था में बंधी हुई मिली । आरोप है कि गैर समुदाय के एक युवक ने झांसा देकर उसको अपने घर ले गया और फिर बंधक बनाकर अपने यहां रखा । वहीं इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। शराब भी पिलाई गई। उसकी मांग में सिंदूर व पैरों में माहुर लगाकर जबरन विवाह का प्रयास किया गया। मंगलवार को पीड़िता के खुद फोन करने पर पुलिस ने उसे बरामद किया। वही मामले में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के एक गांव की निवासी किशोरी हम्मालीपुरा स्थित मदरसे के हॉस्टल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी। बीती 3 मई को वह मदरसे के गेट के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद शेखपुरा निवासी दीपू ने उसे यह कहकर झांसे में लिया कि उसकी मां उसे बुला रही है। जैसे ही छात्रा पास पहुंची, आरोपी उसे जबरन खींचकर अपने घर के भीतर ले गए और बंधक बना लिया। छात्रा 3 मई से लापता थी, जिसके बाद मदरसा प्रबंधन और परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। पीड़िता के पिता की माने तो मंगलवार, 5 मई को किशोरी के हाथ किसी तरह एक मोबाइल लग गया। उसने बिना समय गंवाए अपनी मां को फोन किया और आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और मदरसा प्रबंधन मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, तो अंदर का नजारा भयावह था। छात्रा बाद आवास अवस्था में छत पर पानी की टंकी के पीछे पड़ी हुई थी । उसके पैरों में माहुर लगा था और मांग में सिंदूर भरा हुआ था । वहीं, पुलिस ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। *मामले में एसपी विनोद कुमार ने दी यह जानकारी* इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नावालिग लड़की को अभियुक्त दीपू द्वारा अपने दो सहयोगियों के साथ एक नावालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर उसे बंधक बनाने तथा अभियुक्त दीपू द्वारा उस लड़की से गलत काम करने और जबरन शादी करने के सम्बन्ध में पीड़िता के पिता की तरफ से एक तहरीर प्राप्त हुई। जिसमे थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़िता को बरामद कर उसका मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है तथा अभियुक्त दीपू को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
घोसी मोहल्ले में G+2 मकान गिरा, राहत टीम मौके पर
Kota, Rajasthan:KOTA गुमानपुरा थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में गिरा मकान, मकान के मरम्मत का चल रहा था कार्य, भरभराकर गिरा G+2 मंजिला मकान, फिलहाल मकान गिरने के दौरान मलबे में किसी के दबने की सूचना नहीं, गुमानपुरा थाना पुलिस एवं नगर निगम रेस्क्यू टीम पहुँचिे मौके पर, राहत कार्य जारी,0
0
Report
रुद्रपुर स्पा सेंटर पर छापेमारी, 6 गिरफ्तार; 2 नाबालिग रेस्क्यू
Vijayawada, Andhra Pradesh:रुद्रपुर उधम सिंह नगर में गाबा चौक स्थित 'ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून' पर छापेमारी कर देहव्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया गया. स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों की लड़कियों से देहव्यापार कराया जा रहा था. AHTU ने एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की. संचालिका सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया: 1. लालनुनसियामी उर्फ किकी (संचालिका) – निवासी मिजोरम (कोलासिब). 2. मौ0 शेहरियार (संचालिका का पति) – निवासी बरेली. 3. एच लालछनहिमा – निवासी मिजोरम (हाउसकीपिंग). 4. दीपक सिंह – निवासी रुद्रपुर (रिसेप्शनिस्ट). 5. संजय श्रीवास्तव – निवासी पीलीभीत/रुद्रपुर (ग्राहक). 6. लालरमजावी उर्फ निकी पुत्री आर लालरिंनजुआला – निवासी डिअकुआन कोलासिब, मिजोरम. छापेमारी के दौरान 5 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 2 नाबालिग हैं. सभी युवतियाँ मिजोरम राज्य की निवासी हैं. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मिजोरम से लड़कियों को काम का लालच देकर लाते थे और बाद में उन्हें डराकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर करते थे.0
0
Report
Advertisement
बारात लेकर जा रही बस डिवाइडर पर चढ़ी, सभी यात्री सुरक्षित
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन। सागर रोड टोल नाके के आगे मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह करीब 50 मीटर तक डिवाइडर पर चढ़ते हुए घिसटती चली गई, जिससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो मंडीदीप से देवगांव के पास एक गांव में बारात लेकर जा रहे थे। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल नाके के आगे क्रॉसिंग के पास ओवरटेक के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 करीब डेढ से दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे एक डंपर बुलाकर बस को टोचन से डिवाइडर से नीचे उतारा गया। इसके बाद सभी यात्री फिर से बस में Sवार होकर बारात स्थल के लिए रवाना हुए。 अंधेरे ने बढ़ाया खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सागर रोड के डिवाइडर पर लगे लाइट पोल लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे सड़क पर अंधेरा रहता है। यही वजह हादसे का एक बड़ा कारण भी मानी जा रही है。0
0
Report
जबलपुर के कपड़ों के शोरूम में तिलक-कलावा विवाद, प्रदर्शन और इस्तीफा से तूल
Jabalpur, Madhya Pradesh:कलावा बांधने को लेकर विवाद प्रदर्शन जबलपुर के कपड़े के शोरूम में तिलक और कलावा को लेकर नया विवाद सामने आया है शोरूम के कर्मचारियों ने प्रबंधन पर धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है कर्मचारी शुभम सेन के अनुसार उन्हें चार दिन पहले तिलक लगाने और हाथ में कलावा बांधने से मना किया गया उन्हें बताया गया कि कंपनी की पॉलिसी के तहत शोरूम में किसी भी धर्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शुभम का आरोप की उनसे जबरन तिलक हटवाया गया और कलावा भी कटवाया गया। इस घटना से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई थी जिसके बाद उन्होंने 2 दिन पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। मामला सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने पेंटालूंस शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शोरूम संचालक को चेतावनी दी है कि सभी धर्म का सम्मान किया जाए अन्यथा आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान शोरूम के मालिक नितिन को मंत्र उपचार के साथ तिलक लगाया गया और कलावा भी बांधा गया पुलिस ने बताया कि इस संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है और यदि कोई अपराध सामने आता है तो नियम अनुसार कार्रवाई होगी बाइट शुभम सेन पीड़ित बाइट धीरज राज थाना प्रभारी मदनमहल0
0
Report
बस टर्मिनलों के पुनर्विकास के लिए बैठक, सार्वजनिक-निजी भागीदारी से आधुनिक पोर्ट तैयार
Noida, Uttar Pradesh:BabulalDhayal बस टर्मिनलों के पुनर्विकास को लेकर बैठक प्रदेश में बस टर्मিনलों का होगा कायाकल्प यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और विकास को मिलेगी रफ्तार सार्वजनक निजी भागीदारी से विकसित होंगे आधुनिक बस पोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश0
0
Report
Advertisement
PWD XEN के घर पर एसीबी की 6 घंटे चली कार्रवाई, दस्तावेज बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर PWD विभाग के XEN के घर एसीबी की कार्यवाही का मामला XEN के घर के अन्दर चली 6 घण्टे कार्यवाही PWD एक्सन शहजाद मोहम्मद के घर से एसीबी की टीम ने जुटाये दस्तावेज एसीबी टीम के सभी अधिकारी हुए रवाना0
0
Report
सूरत मॉडल स्टडी टूर के बाद जयपुर ने स्मार्ट नगर सेवाओं के लक्ष्य तय किए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर टीम का सूरत मॉडल स्टडी टूर। जेडीसी, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर ने किया फील्ड विजिट। जेडीए कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन, कलेक्टर संदेश नायक, निगम कमिश्नर ओम कसेरा शामिल। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कामकाज का अध्ययन। रेVENयू कलेक्शन सिस्टम पर खास फोकस। टैक्स कलेक्शन और डिजिटल मॉनिटरिंग मॉडल की समझ। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण। डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर प्रोसेसिंग तक की स्टडी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन। रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा बेस्ड गवर्नेंस पर जोर। ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बारीकियों को कल देखेंगे। स्मार्ट सिग्नलिंग और सर्विलांस सिस्टम पर फोकस। ग्रीन बेल्ट कॉरिडोर डेवलपमेंट मॉडल का अध्ययन। अर्बन प्लानिंग में सूरत के बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा। शहरी सेवाओं को हाईटेक और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम। साफ-सफाई, ट्रैफिक और रेवेन्यू में सुधार का रोडमैप तैयार होगा।0
0
Report
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में दबंगों की दबंगई: सड़क पर तांडव
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी में दबंगों के हौसले बुलंद, पीजीआई थाना क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी वृंदावन इलाके में सफेद होंडा सिटी सवार युवकों ने बीच सड़क मचाया तांडव ऑल्टो कार को ओवरटेक कर रोकने के बाद चालक को बेरहमी से पीटा कार के चालक पर ताबड़तोड़ हमला, इलाके में अफरा-तफरी मारपीट के दौरान ऑल्टो कार का शीशा भी तोड़ा, पीजीआई इलाके में कानून व्यवस्था पर फिर खड़े हुए बड़े सवाल0
0
Report
Advertisement
नीमच कलेक्टर ने जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की
Neemuch, Madhya Pradesh:प्रशासन गांव की चौखट पर: नीमच कलेक्टर ने जनजाति बाहुल्य टामोटी में की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन और विश्राम मंगलवार शाम आयोजित इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनकी दिनचर्या, खेती-किसानी, पशुपालन, بچوں की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जमीनी हकीकत जानी। ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य फाइलों से बाहर निकलकर गांव की चौखट तक पहुंचना है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंच सके। चौपाल के समापन के बाद कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, डीएफओ एस.के. ऑटोदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ग्राम के छात्रावास भवन में रात्रि विश्राम किया। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि रात्रि प्रवास का उद्देश्य अधिकारियों में संवेदनशीलता जगाना और दूरस्थ क्षेत्रों की चुनौतियों को करीब से समझना है। उन्होंने कहा, "जब पूरी प्रशासनिक टीम एक साथ गांव में रुकती है, तो आपसी समन्वय बेहतर होता है और अंतर्विभागीय समस्याओं का मौके पर ही निराकरण संभव हो पाता है।"0
0
Report
300 से अधिक कोयला चोरों का धावा: गिरिडीह में आठ घायल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के क़ब्रीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस चोरों ने सीसीएल अधिकारी राम सागर समेत सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया. हमले में 8 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. कोयला चोरों ने हाईवा और दो चारपहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया. सुरक्षा कर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. घायलों में बिरजू भुइयां, विकास कुमार, फागू कोल्ह, अफजल हुसैन, संतोष सिंह, असगर अंसारी और बलदेव गोप शामिल हैं. सभी का इलाज सीसीएल के लंकास्टर हॉस्पिटल में चल रहा है. घायल अफजल ने बताया कि पहले 20 की संख्या में कोयला चोर पहुंचे और हाईवा से जबरन कोयला उतारने लगे. विरोध पर मारपीट की. सीसीएल की पेट्रोलिंग गाड़ी से और गार्ड पहुंचे, लेकिन तब तक 300 से अधिक चोर जुट गए और हमला बोल दिया. सूचना पर परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस के आते ही चोर भाग गए. जवाबी झड़प में एक की मौत, परिजनों का हंगामा इसी दौरान क्रशर के पास सीसीएल गार्ड और कोयला चोरों के बीच हुई झड़प में 22 वर्षीय दिलीप कुमार, पिता भूचारी दास, की चाकू लगने से मौत हो गई. आरोप है कि सीसीएल गार्ड ने चाकू मारा. मौत की खबर पर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों ने सीसीएल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि सीसीएल के पदाधिकारी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
धारूहेड़ा प्रचार में शैलजा का हमला: घोटाले-घोषणाओं के बीच विकास पर सवाल
Rewari, Haryana:धारूहेड़ा नगर पालिका की कांग्रेस चेयरपर्सन प्रत्याशी कुमारी राज के चुनाव प्रचार में पहुंची सिरसा लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा..... भारतीय जनता पार्टी पर बोला जुबानी हमला.... भाजपा ड्रामा करने में है माहिर... भाजपा का शासन नहीं बल्कि है कुशाशन.... बोली ; ट्रिपल नहीं बल्कि रेवाड़ी में चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद हुआ फर्जीवाड़ा... हर ईट के नीचे नजर आएगा घोटाला... चुनाव आने पर धारूहेड़ा के चेयरपर्सन कंवर सिंह को निष्कासित करना क्या दर्शा रहा है कि इतने समय आंख बंद करके बैठे थे .... धारूहेड़ा में क्यों नहीं हुआ विकास, क्यों नहीं दिया गया यहां के लिए पैसा... जिम्मेवारी लोगों के प्रति होनी चाहिए लेकिन भाजपा की जिम्मेवारी भ्रष्टाचार के प्रति.... पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी पर कहा भाजपा में यह नहीं है कोई नई चीज... केंद्र में, प्रदेश में और रेवाड़ी में है भाजपा की सरकार फिर क्यों धारूहेड़ा के लोगों को झेलनी पड़ रही गंदगी.... कांग्रेस प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज कर करेगी काम.... केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा दिए गए बयान की अगर कोई ओर पार्टी का जीतेगा तो कहां से होंगे काम पर किया कटाक्ष ; बोली जिस पार्टी में राव उसका नहीं है लोकतंत्र पर कोई विश्वास.... भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी और उसकी ऐसी ही है विचारधारा.... भाजपा पावर टू द पीपल नहीं बल्कि अपने पास रखती है पावर... निकाय चुनाव में जीत का किया दावा....0
0
Report
Advertisement
