icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277001
Shashi KumarShashi KumarFollow16 Apr 2025, 12:16 pm

Ballia - कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को सौंपा पत्रक

Ballia, Uttar Pradesh:

बलिया, नेशनल हेराल्ड सम्पत्ति को ईडी द्वारा अवैधानिक तरीके से सीज किये जाने एवं गैर कानूनी तरीके से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेंटी द्वारा ईडी औऱ केंद्र सरकार के प्रतिशोधत्मक कार्यवाई के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया और ज़िला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक सौंपा। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नितृत्व में सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। ई०डी० के कार्यवाही को गैरकानूनी एवं असंवैधानिक बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग राष्ट्रपति की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंस्टाग्राम पर अशोभनीय टिप्पणी: प्रेमी के शक में पति ने पत्नी की फोटो शेयर किया

Amethi, Uttar Pradesh:प्रेमी से बात करने के शक पर नराज पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा अशोभनीय टिप्पणी. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा आज मेरी पत्नी का स्वर्गवास हो गया, भगवान इसकी आत्मा को शांति दे. पिता के घर आई पत्नी ने पोस्ट देखकर थाने पहुंचकर पुलिस से की शिकायत. पुलिस ने पति को थाने बुलाकर सुलह समझौता कराकर पत्नी को भेजा पति के साथ. 2022 में प्रयागराज के करछना के रहने वाले कुलदीप सोनी की राखी सोनी के साथ हुई थी शादी. जनपद अमेठी के अमेठी कोतवाली के नरैनी गांव की रहने वाली है पत्नी राखी सोनी。
0
0
Report

पीलीभीत: पूरनपुर में नशे का कहर, युवक ने एक के बाद एक लगाए नशीले इंजेक्शन, वीडियो देख उड़े होश।

FKFirasat KhanFollowJust now
Puranpur, Uttar Pradesh:

पीलीभीत: बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने विधानसभा 2027 के लिए प्रत्याशी पैनल तैयार करना शुरू कर दिया

Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने प्रत्याशियों की जमीनी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। मौजूदा विधायकों का सीटवार रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के साथ ही पार्टी प्लान-B पर भी काम कर रही है। संभावित प्रत्याशियों की सूची भी तैयार की जा रही है। यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सीटवार फीडबैक और मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। जनता, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों की राय के साथ नए दावेदारों की पकड़ भी परखी जा रही है। आमतौर पर भाजपा की विभिन्न बैठकों में प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के कामकाज का फीडबैक लिया जाता है। अब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीटवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अंकुश त्रिपाठी प्रवक्ता भाजपा प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने अपनी शुरुआती बैठकों में ही इस संबंध में संदेश दे दिया था। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पहली बैठक में सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही थी। इसके साथ ही विपक्ष के मजबूत नेताओं और प्रत्याशियों पर नजर रखने के संकेत भी दिए थे। उनके मुताबिक, इसी आकलन के आधार पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति तय करनी होगी।इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने मंथन कर इस दिशा में रिपोर्ट जुटानी शुरू कर दी है。 समाज के विभिन्न वर्गों से विधायक के कामकाज को लेकर राय ली जाएगी। इसके अलावा संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक का तालमेल, क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का असर और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता भी देखी जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य चुनावों में उनके प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा। संभावित नए दावेदारों की क्षेत्र में पकड़ को भी परखा जाएगा। प्रत्याशियों का पैनल तैयार करते समय सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा। रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को कुछ कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। जिल से बूथ स्तर तक विधायक या संभावित प्रत्याशी की पकड़ का आकलन किया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं, व्यापारियों, किसानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों की राय भी ली जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का फीडबैक भी अहम माना जा रहा है。 विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी समाज के अलग-अलग वर्गों के संपर्क में रहते हैं。 ऐसे में उन वर्गों के बीच मौजूदा विधायक या संभावित प्रत्याशी को लेकर क्या धारणा है, इसका भी आकलन किया जाएगा。 प्लान बी के तहत विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए केवल उनका पिछला रिकॉर्ड ही नहीं देखा जा रहा, बल्कि कई अन्य बिंदुओं पर भी आंकलन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की जनता का फीडबैक सबसे अहम होगा। इस तरह जिला, मंडल और बूथ स्तर से फीडबैक जुटाकर प्रदेश की हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। इसी आधार पर संभावित प्रत्याशियों का आकलन और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

सिंहस्थ 2028 के लिए पंवासा-लेकोडा स्टेशन ग्रुप-बी में विकसित, यात्रियों के लिए नई सुविधाएं

Ujjain, Madhya Pradesh:पंवासा और लेकोड़ा रेलवे स्टेशन ग्रुप-बी श्रेणी में होंगे विकसित, सिंहस्थ के मद्देनजर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं अतिरिक्त रेल लाइनें, प्लेटफॉर्म पर शेड और यात्रियों के लिए बनेंगे होल्डिंग एरिया, टेंडर प्रक्रिया पूरी उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ आसपास के स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत पंवासा और लेकोड़ा रेलवे स्टेशनों का विस्तार कर انہیں ग्रुप-बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। पश्चिम रेलवे अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए इन दोनों स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। ट्रेनों के संचालन में मिलेगी सुविधा दोनों स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइनें बनाई जाएंगी। इससे ट्रेनों को एक-दूसरे के गुजरने और संचालन में सुविधा मिलेगी। सिंहस्थ के दौरान जब ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी, तब इन व्यवस्थाओं से रेल यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। यात्रियों के लिए बनेंगे होल्डिंग एरिया रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया भी विकसित किए जाएंगे। यहाँ श्रद्धालुओं के रुकने और इंतजार करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर कवर शेड, रोशनी, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। मुकेश कुमार ने बताया कि इन विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और काम की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं देने और भीड़ को व्यवस्थित रखने में पंवासा और लेकोड़ा स्टेशनों का विकास अहम भूमिका निभाएगा। बाइट -पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार
0
0
Report

चंदौली के धानापुर में घर में चोरी: 2 लाख नकद और जेवरात गायब

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - बेखौफ चोरों का आतंक, स्व. जितेंद्र सेठ के मकान में बड़ी चोरी... - छत के रास्ते घर में घुसे चोर... - अलमारी का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात पार... - सोते रहे भाई-बहन, सुबह 7 बजे बेटी मुस्कान ने टूटी अलमारी और बिखरा सामान देखा... - सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां और कान के 2 जोड़े झुमने भी गायब... - कुछ महीने पहले पिता की मौत, अब चोरी से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़... - पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा... - बाजार में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल... - धानापुर थाना क्षेत्र के धानापुर कस्बे का मामला
0
0
Report

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई सौगात: 150 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन

Hisar, Haryana:दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली वासियों को आज नई सौगात केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह आनंद विहार पहुंचे आनंद विहार बस अड्डे के आसपास प्रदूषण हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया जाएगा ISBT आनंद विहार, नंद नगरी डिपो, रोहिणी सेक्टर-37 डिपो, नांगलोई डिपो और केशोपुर डिपो में पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन का भी वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा दिल्ली में नई 150 इलेक्ट्रिक बस को भी आज हरी झंडी दिखाई और अब दिल्ली में पब्लिक बस की कुल संख्या 6988 हो जाती है दिल्ली में लगातार इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है और ग्रीन मोबिलिटी और स्वच्छ हवा की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow2m ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा....श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में मआज प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई में लंबित आवेदनों पर विचार किया जा सकता है। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी। यह जानकारी देते हुए हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई में प्रकरण से जुड़े अन्य लंबित आवेदनों पर अदालत का रुख महत्वपूर्ण रहेगा। मामले में विभिन्न वादों की सुनवाई के साथ पक्षकारों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर भी न्यायालय में सुनवाई होगी।
0
0
Report

योगी सरकार ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 3500 किया; पेंशन बढ़ाने की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है *सीएम योगी की बाईट अभी थोड़ी देर में बरेली से आएगी* एंकर----उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव करीब आता जा रहा है. इसके लिए हर पार्टी चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबने कमर कस ली है. चुनावी बिसात पर जातीय समीकरण से लेकर अब सौगात का लक्ष्य भाजपा की योगी सरकार साधने में जुट गई है वीओ--यूपी की राजनीति लंबे समय तक जातीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है. यादव, गैर-यादव OBC, दलित,फ़ॉर्मूले पर सभी दल होमवर्क कर रहे है लेकिन इसके अलावा यूपी में 2027 के चुनावों को लेकर योगी सरकार अब एक नए फॉर्मूले पर काम कर रही है।यूपी सरकार के नए फॉर्मूले के तहत ‘लाभार्थी’ से आगे बढ़कर ‘परिवार’ तक राजनीतिक संदेश पहुँच रहा है। बाईट योगी आदित्यनाथ सीएम यूपी(बरेली से आएगी आज) ग्राफ़िक्स इन--- योगी सरकार ने 60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाया है।2500 से बढ़कर 3500 रुपये अब होगा मासिक मानदेय, एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से सालाना मिलेंगे 12 हजार रुपये अतिरिक्त।गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि से सरकार पर सालाना करीब 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयों का मानदेय ₹2 हजार से बढ़ाकर ₹3 हजार कर दिया गया है. प्रदेश में करीब 3.53-3.54 लाख रसोइये काम कर रहे हैं. ये करीब 1.41 लाख परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 1.46 करोड़ बच्चों के लिए खाना तैयार करते हैं. योगी सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की थी. अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹18 हजार और अनुदेशक का ₹9 हजार से बढ़ाकर ₹17 हजार किया गया. इसके साथ कैशलेस मेडिकल सुविधा का भी ऐलान किया गया था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय ₹8,000 से ₹12,000 रुपये कर दिया गया आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय ₹4,000 से ₹6,000 कर दिया गया पंचायत सहायक का मानदेय ₹6,000 से ₹9,000/माह कर दिया गया है सवा करोड़ से अधिक लोगों की पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी योगी सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाने की कर रही तैयारी सामाजिक पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी ग्राफ़िक्स आउट-- वीओ---योगी सरकार के इन फैसलों ने विपक्ष के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है क्योकि एक तरफ जहां जातिगत समीकरण पर भाजपा काम कर रही है तो दूसरी तरफ लाभार्थी वर्ग को लाभ देकर योगी सरकार 2027 की राह आसान करने में जुटी हुई है वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

बहराइच: मिहींपुरवा की रामलीला में गूंजा श्री राम जन्म का जय घोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

MLMadan lalFollow3m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में 12 अक्टूबर को श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्टर्ड के तत्वाधान में आयोजित मंचन में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना। कार्यक्रम में श्री राम जन्म गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण गुरुकुल गमन और महर्षि विश्वामित्र के साथ राक्षसों के वध की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया कलाकारों के संजीव अभिनव भावपूर्ण संवाद और आकर्षक प्रस्तुतियां ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्री राम जन्म के प्रसंग पर पूरा मैदान भक्तिमय जय घोष से गूंज उठा गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण और गुरुकुल गमन ने भगवान श्री राम के संस्कार में जीवन की झलक प्रस्तुत की वही महर्षि विश्वामित्र के साथ राक्षसों के वध के रोमांचक दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया रामलीला के माध्यम से धर्म की विजय सत्य की शक्ति और भगवान श्री राम के आदर्श जीवन का संदेश दिया गया कार्यक्रम में रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगल किशोर निकुंज अग्रवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया गिरीश त्रिपाठी मदन पोरवाल दीपक मद्धेशिया रवी मोहन गुप्ता कमल सोनी प्रदीप कुमार अरविंद वर्मा संतोष मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
0
0
Report

अम्बेडकर नगर: मंच पर जीवंत हुई रामकथा; रावण-कुंभकरण की तपस्या से दशरथ के यज्ञ तक का हुआ मंचन

Jalalpur, Uttar Pradesh:

अम्बेडकर नगर:  नवरात्रि के दूसरे दिन जलालपुर के रामलीला मैदान में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से रामलीला का शुभारंभ पारंपरिक पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में रामकथा के प्रसंगों का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, आलोक बाजोरिया, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन किया। रामलीला के दौरान रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या, ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करने, रावण के अत्याचारों तथा पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ द्वारा यज्ञ कराए जाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामकथा के इन प्रसंगों को जीवंत किया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इसी क्रम में धर्मशाला से नगर भ्रमण के लिए निकाली गई भव्य झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में निकली झांकी के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं, गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में कथा वाचन का आयोजन हुआ, जिसने कार्यक्रम को धार्मिक रंग प्रदान किया। इस अवसर पर मानिक चंद सोनी, दीपचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेश गुप्त, अतुल जायसवाल, बेचन पांडे, सुशील अग्रवाल, सोनू गौड, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0
0
Report

शामली: मनीष चौहान को बनाया अखिल भारतीय गुज्जर महासभा का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:

शामली: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनीष चौहान को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के बाद गुर्जर समाज में नई जिम्मेदारी और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला पहुंचे, जहां उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान मनीष चौहान को संगठन का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह समाज के उत्थान, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। 27 अक्टूबर को दिल्ली में होगा गुर्जर समाज का विशाल सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले गुर्जर समाज के विशाल सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर अपनी एकजुटता और भागीदारी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों का एक मंच पर आना बेहद जरूरी है। सामाजिक अधिकारों, राजनीतिक हिस्सेदारी और समाज के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के हितों के लिए आगे आएं और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। राजनीतिक दलों पर उठाए सवाल, बोले—गुर्जर समाज को हमेशा हाशिए पर रखा गया शामली पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुर्जर समाज को लंबे समय से राजनीतिक स्तर पर अपेक्षित भागीदारी नहीं मिली है। उनके अनुसार, राजनीतिक पार्टियों ने समाज को हमेशा हाशिए पर रखने का काम किया है, जबकि समाज की भूमिका और उसके योगदान को उचित महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता महत्वपूर्ण होती है। जब तक समाज को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित स्थान नहीं मिलेगा, तब तक उसके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। 2027 के चुनावों को लेकर दिया बड़ा संदेश आगामी 2027 के चुनावों को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल गुर्जर समाज की राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करेगा, समाज का झुकाव उसी की ओर होगा। उन्होंने कहा कि समाज को केवल आश्वासनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के सवाल पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। समाज के लोगों को भी अपने हितों, अधिकारों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक निर्णय लेने चाहिए। 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top