221712
बलिया- अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन का किया पुतला दहन
Rasra, Uttar Pradesh:मामला बलिया के रसड़ा का है, जहाँ अधिवक्ताओं की मांग है की रजिस्ट्री कार्यालय को रसड़ा तहसील भवन में स्थानांतरित किया जाए। मांग को लेकर 42 वें दिन बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन द्वारा मांगों पर कोई भी सार्थक पहल नहीं किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया पुतला दहन।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय: फरार पांचवें आरोपी सूरज महतो के घर इश्तिहार, इनाम भी घोषित
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी सूरज महतो के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। वहीं, पीड़िता की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव मदद दी जा रही है और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर एसपी मनीष कुमार ने कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए जा रहे दावों का खंडन भी किया है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र का है। जहां 11 जून को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में चकिया थाना कांड संख्या 56/26 के तहत तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष टीम और डीआईयू की टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामू महतो को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया, जबकि सोली बिंद उर्फ सोलिया को शाम्हो दियारा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, पांचवां आरोपी सूरज महतो अब भी फरार है। जिसके घर पर पुलिस ने ढोल-बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया है और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है।इधर, 10 नवंबर की रात इसी महिला के साथ मारपीट की एक नई घटना सामने आई। आरोप है कि दो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन पहले बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और फिर बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला के फर्द बयान पर चकिया थाना में कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया। इस मामले में पड़ोसी अशोक महतो के पुत्र भोगल महतो को नामजद किया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं, पुलिस ने पीड़िता को इलाज के बाद सुरक्षित घर पहुंचाया है और उसकी सुरक्षा के लिए घर पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।इस पूरे मामले पर एसपी मनीष कुमार ने मीडिया में प्रसारित कुछ खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि 10 नवंबर की वर्तमान घटना में मारपीट का मामला सामने आया है। इसे गैंगरेप की घटना से जोड़कर प्रचारित करना गलत है। एसपी के अनुसार, पुराने गैंगरेप मामले के चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पांचवें फरार आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित करने के साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगरेप के पुराने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है。 फिलहाल, सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में चकिया थाना पुलिस दोनों मामलों के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।बहरहाल, एक तरफ गैंगरेप के पुराने मामले में फरार पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, तो दूसरी तरफ पीड़िता के साथ हुई ताजा मारपीट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है。0
0
Report
जयपुर अस्पताल में घायल युवक की मौत: भुसावर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Bharatpur, Rajasthan:एंकर-भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र के गांव महतोली स्थित एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिले गांव बारौली निवासी युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण देर रात्रि को भुसावर थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाना अधिकारी राजेश मीणा ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया。0
0
Report
मैनपुरी- चलती स्कूटी में लगी आग दंपति ने कूद कर बचाई जान
Devpura Dehat, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। चलती स्कूटी में लगी भीषण आग दंपति ने कूद कर बचाई जान दौज मना कर वापस घर लौट रहे थे दंपत्ति थाना कुरावली इलाके के नानामऊ के निकट का मामला0
0
Report
Advertisement
छठ के लिए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा हाई अलर्ट, चेकिंग तेज
Hajipur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में RPF, GRP, डॉग स्क्वायड बरौनी और बम डिटेक्शन स्क्वायड की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली गई। आरपीएफ डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ता 'मिलो' ने पूरे स्टेशन परिसर में सघन जांच की, वहीं बम डिटेक्शन स्क्वायड ने यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान RPF टीम ने लाउडहेलर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक भी किया। यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने, भीड़ में चोर-उचक्कों से सतर्क रहने, रेलवे ट्रैक पार न करने और हमेशा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने की अपील की गई।0
0
Report
मालपुरा (टोंक) में नवनिर्वाचित सरपंच ने पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) खबर टोंक के मालपुरा से है जहां आज ग्राम पंचायत धोली में नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज देवी श्रीराम चौधरी ने विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी सांवरलाल जाट ने उनको कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज चौधरी व उप सरपंच कानी देवी गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। सरपंच हेमराज ने ग्राम पंचायत धोली का चहुंमुखी विकास करना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं जो अनवरत आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
फरार नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया पहुंचे, हाथी पर वोट मांगकर हुए गायब
Baran, Rajasthan:फरार नरेश मीणा अचानक पहुंचे बड़ोदिया गांव, हाथी चुनाव चिन्ह पर मांगे वोट, फिर हुए गायब बारां। वन विभाग कार्यालय नाहरगढ़ में 1 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। नरेश मीणा को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। बताया जा रहा है कि नरेश मीणा कुछ देर तक ग्रामीणों के बीच रहे और प्रचार करने के बाद अचानक वहां से गायब हो गए। एक तरफ पुलिस उन्हें तलाश रही है, तो दूसरी तरफ उनका प्रचार जारी है। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस पिछले एक सप्ताह से सर्च अभियान चलाकर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन नरेश मीणा पुलिस की पकड़ से बाहर हैं。0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर बन गया देश का पहला क्लीन हिमालयन सिटी; राष्ट्रपति ने मेयर को सम्मानित किया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा ऐंकर– स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 की रिपोर्ट घोषित हो गई है जिसमें रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में सबसे स्वच्छ शहर माना गया है। इस उपलब्धि पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नगर निगम के मेयर विकास शर्मा को पुरस्कृत किया। वॉइस 1– स्वच्छता सर्वेक्षण में सड़कों, सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई के अलावा संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और सफाई व्यवस्था को परखा जाता है। जिसके मद्देनजर रुद्रपुर नगर निगम ने क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की यह उपलब्धि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में योगदान देने वालों का सामूहिक प्रयास है。0
0
Report
सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक: तीन दिनों में चार मौतें
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक जारी,, एक और महिला को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट,, 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत से इलाके में दहशत,, हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर घर से निकली थी महिला,, घर से बाहर निकलते ही सामने आ गया कबरा हाथी,, तीन दिनों के भीतर चार ग्रामीणों की ले चुका है जान,, पिछले छह महीने में हाथियों के हमले से 17 लोगों की मौत,, कई मकान को भी किया क्षतिग्रस्त,, वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल,, रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के श्यामपुर गांव की घटना,,0
0
Report
कटिहार के बखिया रानीचक में तीन दिवसीय पारंपरिक कुश्ती ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
Katihar, Bihar:कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के बखिया रानीचक में काली पूजा समिति की ओर से तीन दिवसीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार सहित दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतिम मुकाबला रहा, जिसमें कश्मीर और दिल्ली के पहलवान आमने-सामने हुए। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए पारंपरिक खेलों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और इस तरह के आयोजनों की सराहना की। वहीं, समिति से जुड़े सदस्य ने बताया कि कुश्ती केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया。0
0
Report
Advertisement
कनेटा गांव में पुलिस पर पथराव: 61 मामलों में 11 नामजद, 50 अज्ञात
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. बहजोई थाना क्षेत्र के कनेटा गांव में 112 पुलिस और थाने की पुलिस पर पथराव, अभद्रता, गाली-गलौज, 4 पुलिस कर्मी घायल। नामजद 11 के खिलाफ और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, कुल 61 के खिलाफ केस दर्ज। आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया। जन्मदिन की पार्टी में बुलायी गयी डांसर से छेड़छाड़ की शिकायत पर पूछताछ के लिए गांव पहुंची थी 112 पुलिस और थाने की पुलिस। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा; आरोपी गांव से गायब; पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी। बहजोई थाना क्षेत्र के कनेटा गांव का मामला。0
0
Report
गोंडा में शादी समारोह के दौरान डीजे से करंट: 14 वर्षीय अफरोज की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरपुर गांव में बुधवार देर रात उसे समय हड़कंप मच गया। जब शादी समारोह में आ रहा डीजे विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें डीजे और रोड लाइट में लगे सात लोग झुलस करके गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल घायल 14 वर्षीय अफरोज, 15 वर्षीय दीपक, 15 वर्षीय रवि कुमार, 18 वर्षीय कुलदीप, 23 वर्षीय राजू और 24 वर्षीय अजीत को एंबुलेंस जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले जाएगा जहां से हालत गंभीर होने पर इन लोगों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय अफरोज सोहावल अयोध्या की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग दीपक कुमार, रवि कुमार, कुलदीप, राजू और अजीत अभी भी झुलस करके घायल है जो गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। यह सभी घायल और मृतक सोहावल अयोध्या के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो धनेश्वर पर वजीरगंज में आयोजित देर रात एक बारात में आए हुए थे। सीओ तरबगंज डॉ.उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात धनेश्वरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान आ रहा डीजे सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डीजे और रोड लाइट के कार्य में लगे कुछ लोग करंट लगने के कारण झुलस करके घायल हो गए थे। तत्काल वजीरगंज पुलिस द्वारा सभी भाई लोग को वजीरगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर घायल अफरोज की मौत हो गई है जबकि अन्य जो घायल है उनका अभी भी इलाज चल रहा है जहां इन लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 34 वर्षीय महिला केंद्रीय विहार सोसायटी की 10वीं मंजिल से छलांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय विहार सोसायटी की 10वीं मंजिल से कूदकर 34 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। केंद्रीय विहार सोसायटी में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने सोसायटी की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सायना (34), पत्नी रोहित मुंजाल, निवासी सी-10, केंद्रीय विहार सोसायटी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू पे जाच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में दो बाईक की टक्कर से युवक की मौत, 108 एंबुलेंस मिली देरी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के चलागी और हुटार के बीच बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बिरडीह गाँव निवासी जादव लोहरा की मौत हो गयी. घटना कनाडीह गांव के पास की है. दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. घायल युवक जादो लोहरा को अस्पताल पहुँचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंची. इसके बाद खूँटी थाना प्रभारी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तभी काफी देर बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को सदर अस्पताल पहुँचाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. ये घटना बुधवार की देर रात की है. मोटरसाइकिलों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे. वहाँ जादव लोहरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुका था. घायल की पहचान उसके पास मिले कागजात के आधार पर की गई. ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण सुमन सोनी ने पत्रकार को घटना की जानकारी दी. पत्रकार के माध्यम से कॉन्फ्रेन्स कॉल पर खूँटी थाना प्रभारी बाबू बंशी साव को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. बाद में ए Ambulेंस से उसे सदर अस्पताल खूँटी ले जाया गया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार मोटरसाइकिल सवार की पहचान करने में जुटी है. विकास सोनी ने बताया कि दो बाईक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाया गया लेकिन समय पर नहीं पहुंचा और उस व्यक्ति की मौत हो गई.0
0
Report
अयोध्या दौरे से पहले संतों ने अखिलेश यादव से माफी और दर्शन की मांग की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 12 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले सियासी और धार्मिक हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन के विरोध में मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में संतों ने अखिलेश यादव के रामलला दर्शन के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उनसे पहले माफी मांगने और प्रायश्चित करने की मांग की है। संत रामायणी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव दर्शन करने नहीं, बल्कि नाटक करने अयोध्या आ रहे हैं। संतों का आरोप है कि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलवाई और संतों पर लाठीचार्ज कराया, वे आज हिंदू वोटों के लिए राम मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं। रामायणी महाराज ने कहा कि सरयू का नीला पानी लाल कर दिया गया था और हजारों रामभक्तों की लाशें मणिराम दास छावनी में बिछी थीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले उन घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए, उसके बाद दर्शन करना चाहिए। वहीं उन्होंने दावा किया कि असली हिंदू और रामवंशज उन्हें वोट नहीं देंगे। साथ ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बात भी कही।0
0
Report
जबलपुर में कार में आग: फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, बड़ा हादसा टला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ कार में लगी आग बड़ा हादसा टला होम साइंस कॉलेज रोड पर खड़ी थी कार अज्ञात कारण के चलते कार में लगी आग आसपास भी खड़ी थी और कारें फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई सूचना फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आगजनी की घटना में कार जल कर हुई खाक हो सकता था बड़ा हादस magnitude दूसरी कारों को स्थानीय लोगों ने अलग किया मामले की जांच जारी बाइट स्थानीय नागरिक0
0
Report
Advertisement
