277303
Ballia - दीवार के छड़ में गमछे के फंदे से लटकी मिली मानसिक रूप से बीमार विवाहिता
Sikandarpur, Uttar Pradesh:स्थानीय कस्बा अंतर्गत जाललीपुरा चट्टी स्थित नई बस्ती में शनिवार की सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर से कुछ दूर स्थित एक हाते की दीवार के छड़ से लटकती हुई पाई गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब रोजाना की तरह सुबह में टहलने निकली रीना देर तक वापस घर नहीं लौटी,सुबह काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने दीवार पर उसे गमछे से बने फंदे से लटकता हुआ देखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिसा में फूड एंड ड्रग्स विभाग की छापेमारी: 749 लीटर संदिग्ध घी जप्त
Palanpur, Gujarat:દાનાસકાંઠા... ડીસામાં ફૂડ એન્ડ ડ્રગ્સ વિભાગના દરોડા, શંકાસ્પદ ઘીનો જથ્થો જપ્ત ડીસાની તાસ્વી માર્કેટિંગ एન્ડ ડેરી પ્રોડક્ટ્સના ગોડાઉન અને GIDC સ્થિત ફેક્ટરીમાંથી રૂ. 4.82 લાખની કિંમતનો શંકાસ્પદ ઘીનો જથ્થો ઝડપાયો ‘પરિવાર કાઉ’ બ્રાન્ડનું 429.2 લિટર પેકિંગવાળું ઘી અને 329 કિલોગ્રામ છૂટક ઘી મળીને 749 લીટર શંકાસ્પદ ઘી જપ્ત કરાયું ગોડાઉનમાં લાઇસન્સ વગર ઘીનો સંગ્રહ અને વેચાણ થતું હોવાનું તપાસમાં સામે આવ્યું GIDC સ્થિત ફેક્ટરીમાં બહારથી શટર બંધ હોવા છતાં ઘીનું ઉત્પાદન ચાલુ હોવાની વિગતો સામે આવી ફૂડ એન્ડ ડ્રગ્સ વિભાગે ઘીના નમૂના પૃથ્થકરણ માટે મોકલી વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરી0
0
Report
फरक्का जल संधि से बिहार को नुकसान: जागरूकता अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:माँ दुर्गा की पूजा के साथ-साथ बिहार हित के महत्वपूर्ण विषय 'फरक्का जल संधि से बिहार को नुकसान' के प्रति जनजागरूकता की यह पहल अनुकरणीय है! आज बोरिंग रोड, पटना में यमुना अपार्टमेंट के पीछे वाली गली में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस भव्य पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर फरक्का बराज और जल संधि से बिहार को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जरूरी तथ्यों को दर्शाया गया है। यह देखकर सात्विक आनंद की अनुभूति हुई कि हमारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' के जरिए फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को पिछले 30 वर्षों में बाढ़ और सुखाड़ के रूप में हुए भारी नुकसान और भविष्य में बिहार की जल आवश्यकताओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का जो अभियान शुरू किया है, उसे समाज के जागरूक और प्रबुद्ध लोग इस रूप में भी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अनूठी एवं सराहनीय पहल के लिए 'श्री श्री सर्वजन दुर्गा पूजा समिति' के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं。0
0
Report
कोखराज के करेटी गांव में पराली चोरी के आरोप पर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोखराज थाना क्षेत्र के करेटी गांव में पराली चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान महिलाएं भी शामिल नजर आईं। पीड़ित हंसराज ने गांव के ही विनोद यादव, आरती समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के करेटी गांव का है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा हाई अलर्ट; DM-SP का पैदलmarch
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर नवरात्रि पर सुरक्षा का फुल एक्शन! सड़कों पर उतरे DM-SP, गाजीपुर में भारी फोर्स के साथ पैदल मार्च दुर्गा पूजा से दशहरा तक सुरक्षा चाक-चौबंद, जिले में करीब 500 पंडालों पर प्रशासन की नजर भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय सिंह अफीम फैक्ट्री से महुआबाग, मिश्रबाजार, कोतवाली होते हुए चीतनाथ घाट तक पैदल गश्त दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली, अग्नि सुरक्षा और साफ-S सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण पूरे जनपद में करीब 500 दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर दशहरा पर लंका मैदान में एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, तैयारियां तेज सुरक्षा के लिए जोन और सेक्टर में बंटा जिला, पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती DM की अपील—शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, समस्या होने पर पुलिस-प्रशासन को दें सूचना शारदीय नवरात्रि और दशहरा को लेकर गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है! त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय सिंह भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। अफीम फैक्ट्री से शुरू हुआ अधिकारियों का पैदल मार्च महुआबाग, मिश्रबाजार और कोतवाली होते हुए चीतनाथ घाट तक पहुंचा। इस दौरान शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। दुर्गा पूजा हो या दशहरा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसी मकसद से डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। पैदल march के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा, बिजली के तारों, साफ-सफाई और पुलिस बल की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में करीब 60 से 70 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित हैं, जबकि पूरे जनपद में लगभग 500 पंडाल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है और जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे बड़ी चुनौती दशहरा के दिन लंका मैदान में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, यहां करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रामलीला समिति के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर इंतजाम पुख्ता रहे। वहीं, बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीमों ने भी जांच की है। जहां तार नीचे पाए गए, उन्हें ऊंचा कराने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूरे जिले को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बाइट — अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, गाजीपुर0
0
Report
जालौन के शहीद भगत सिंह चौराहे पर दरोगा-युवक नो एंट्री विवाद वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नो एंट्री में बाइक निकालने को लेकर युवक का दरोगा से हुआ विवाद, चौराहे पर दरोगा व युवक के बीच जमकर हुई नोकझोंक, युवक ने दरोगा पर अन्य बाइक सवारों को नो एंट्री से निकालने का आरोप लगाया, दरोगा व युवक के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला。0
0
Report
मालपुरा टोंक: डिग्गी में तेज कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर देकर घायल
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा के डिग्गी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा,लावा से डिग्गी सड़क मार्ग पर कार और मोटरसाइकायल में भिड़ंत तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हादसे की सूचना मिलते ही डिग्गी थाना पुलिस पहुंची मौके पर,घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी में कराया भर्ती डिग्गी थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
खरगोन जेल से पॉक्सो दोषी कैदी अरुण धुर्वे फरार, पुलिस तलाश में
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिला जेल से पॉक्सो एक्ट का दोषी कैदी फरार 20 साल के सश्रम कारावास की सुनाई गई थी सजा 7 अक्टूबर को न्यायालय ने सुनाया था फैसला जेल प्रहरियों को चकमा देकर बाथरूम से दीवार कूदकर फरार होने की सूचना फरार कैदी अरुण धुर्वे की तलाश में जुटी मेनगांव थाना पुलिस जेल विभाग के आला अधिकारी पहुंचे, मामले की जांच शुरू लापरवाही पर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई ।0
0
Report
रेत चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी टक्कर, चालक फरार
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल रेत परिवहन रोकने पर नायब तहसीलदार की गाड़ी को मारी टक्कर, चालक फरार शहडोल - ब्यौहारी तहसील के बुढ़वा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम समान में रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय नायब तहसीलदार अंकिता पांडे के शासकीय वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसडीएम अर्चना मिश्रा और तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे ने मामले की जानकारी दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक की हुई पहचान। मामले में शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारी की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। थाना देवलौंद में वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। वाहन जब्ती तथा खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई है。0
0
Report
टिहरी में बालगंगा नदी हादसे: कार गिरने से एक की मौत, तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी बालगंगा नदी में गिरी कार ,2 व्यक्ति थे सवार सूचना पर मौके पुलिस और राहत टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन 1 व्यक्ति का शव किया बरामद,दूसरे की तलाश जारी घनसाली के छतीयारा के पास दोपहर में हुआ हादसा देहरादून के बताए जा रहे है दोनों व्यक्ति0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में ट्रैक्टर हादसे से मौत, भीड़ ने क्रेशर-वाहनों में आग लगा दी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर ट्रैक्टर से महिला की दुर्घटना में मौत का मामला,, आक्रोशित भीड़ ने क्रेशर सहित कई वाहनों को किया आग के हवाले,, तहसीलदार, SDOP और TI को बनाया बंधक,, पुलिस पर पथराव की भी खबर,, दुर्घटना के बाद से चक्काजाम कर रखा था ग्रामीणों ने,, पुलिस हालत पर काबू पाने और बंधकों को छुड़ाने में जुटी,, बिहारपुर इलाके के कुबेरपुर गांव की घटना,,0
0
Report
खैरागढ़ में अवैध क्लीनिक्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाइयों में तेज़ी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में झोलाछाप डॉक्टरों और बिना वैधानिक दस्तावेजों के संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। छुईखदान विकासखंड के सालेवारा और खादी क्षेत्र में जांच टीम ने अचानक पहुंचकर क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में खलबली मच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने क्लीनिकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान राकेश वर्मा क्लीनिक और खुशबू उइके क्लीनिक की भी जांच की गई। विभाग के अनुसार, निरीक्षण में क्लीनिक संचालन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने दो टूक कहा कि लोगों की सेहत और जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि इलाज के लिए जिला अस्पताल या योग्य एवं पंजीकृत डॉक्टरों से ही परामर्श लें। अब सवाल है कि जिले में ऐसे क्लीनिकों के संचालन पर प्रभावी निगरानी कैसे सुनिश्चित होगी? स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
FDA अधिकारी दोषी पाए गए, नरहरी झिरवळ बोले- कठोर कार्रवाई; पाँच-छह अधिकारी संदिग्ध, निलंबन संभव
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अन्न व औषध प्रशासनाच्या अधिकाऱ्यांकडून कार्यक्षेत्राबाहेर जाऊन कारवाई करत पदाचा गैरवापर केल्याचा प्रकार समोर आला असून या प्रकरणात दोषी आढळणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कठोर कारवाई केली जाणार असल्याची माहिती अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरheri झिरवळ यांनी दिली आहे. संबंधित अधिकाऱ्यांवर निलंबनाची कारवाईही होऊ शकते. यासंदर्भात मुख्यमंत्र्यांसोबत चर्चा झाली असून, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री घेतील, असं झिरवळ यांनी स्पष्ट केलं. या प्रकरणात सध्या पाच ते सहा अधिकारी संशयाच्या भोवऱ्यात असून, आणखी दोन ते तीन अधिकाऱ्यांची नावे समोर येण्याची शक्यता आहे. या प्रकरणात आजी-माजी अधिकाऱ्यांचाही समावेश असण्याची शक्यता असून, दोषी कोणीही असलं तरी त्यांच्यावर कारवाई केली जाईल, असा इशारा नरहरी झिरवळ यांनी दिला आहे.0
0
Report
Advertisement
मुलताई में दादा गुरु महाराज ने ताप्ती की रक्षा का आह्वान, भक्तों में उत्साह
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के पवित्र नगरी मुलताई में आज नवरात्रि की सप्तमी पर दादा गुरु महाराज पहुंचे। बिना अन्न और जल के केवल नर्मदा वायु के भरोसे सैकड़ो किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करने वाले निराहारी दादा गुरु ने मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पौराणिक कुंडों सहित ताप्ती उद्गम स्थल के दर्शन किए। दादा गुरु ने मां ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र और अवरुद्ध प्रवाह क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इसी दौरaण उन्होंने मुलताई के लोगों से मां ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की भावुक अपील की। दादा गुरु ने कहा कि मकान, दुकान या अन्य निर्माण यदि ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र में आ रहे हैं, तो लोग स्वयं आगे आकर इन्हें विनम्रता और सौहार्दपूर्ण तरीके से हटाएं। उन्होंने कहा कि मां ताप्ती की पवित्रता और प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। दादा गुरु ने लोगों से मां ताप्ती को निर्मल रखने, उनके प्रवाह क्षेत्र को अवरुद्ध नहीं करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताप्ती की सेवा और संरक्षण का लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने दादा गुरु के आगमन पर कहा कि उनके पवित्र नगरी मुलताई के आगमन से बड़ा पुण्य लाभ इस क्षेत्र को मिला है उनकी अपील का बड़ा असर आने वाले दिनों में होगा। दादा गुरु के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री,विधायक और बड़ी संख्या में ताप्ती भक्त मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।0
0
Report
नीमकाथाना में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस ने किया विरोध, पुतला दहन
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन। मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, खेतड़ी मोड़ पर फूंका पुतला।जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया के नेतृत्व में निकाली शव यात्रा, इस दौरान पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल,रणधाव सिंह सिरोही, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीकर जिले के नीमकाथाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से खेतड़ी मोड़ तक मदन राठौड़ की शव यात्रा निकाली। इसके बाद खेतड़ी मोड़ पर पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मदन राठौड़ के बयान पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और बयान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने मदन राठौड़ के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान पाकिस्तान के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के अनेक जवान शहीद हुए थे। ऐसे में इस तरह के बयान शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हैं।घसिया ने मदन राठौड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ ने देश के हितों के विपरीत बयान दिया है। खंडेलवाल ने कहा कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है तो वे पाकिस्तान का साथ देंगे, ऐसा बयान देना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता दूसरों पर देशद्रोह के आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें भी अपने बयानों की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।खंडेलवाल ने मांग की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने भाजपा की राजनीति पर भी सवाल उठाए और पार्टी की विचारधारा की आलोचना की।विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के देवेंद्र कुमार गोयर, भूपेंद्र सिंह मावंडा, रणधाव सिंह सिरोही, सुभाष अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन और नारेबाजी के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। बाइट 1 कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया 2 कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल0
0
Report
जयपुर सेंट्रल जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंके; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सेंट्रल जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने का बड़ा खुलासा हुआ है... जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार दो युवकों ने जेल परिसर में जर्दे की पुड़िया और बीड़ी के बंडल फेंके... लेकिन इस बार जेलकर्मी मुस्तैद थे... सादे कपड़ों में तैनात प्रहरियों ने एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया... जेल परिसर में फेंकी गई सामग्री को जब्त किया गया है... बाइक भी पुलिस के हवाले की गई है... अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जेल में बंद किन बंदियों तक ये सामग्री पहुंचाई जानी थी और इस पूरे खेल के पीछे कौन है ?\nजयपुर सेंट्रल जेल से बड़ी खबर है... जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने वालों के खिलाफ जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है... दोपहर करीब 1 बजकर 8 मिनट पर बाइक सवार दो युवक जेल परिसर के वार्ड नंबर 10 की तरफ प्रतिबंधित सामग्री फेंकते नजर आए... युवकों ने काली थैली में जर्दे की 10 पुड़िया और बीड़ी के 7 बंडल फेंके... लेकिन इस बार उनकी हरकत जेलकर्मियों की नजरों से बच नहीं सकी...\nदरअसल, जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाओं के बाद जेल प्रशासन अलर्ट पर था... जेल डीजी अशोक राठौड़ के निर्देश पर जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में निगरानी बढ़ाई गई... जेल उप अधीक्षक विल्सन शर्मा की टीम ने सादे कपड़ों में जेल के आसपास निगरानी शुरू की... इसी सतर्कता के चलते प्रहरियों जसवंत, निरंजन और राजेंद्र ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया..\nएक गिरफ्तार, दूसरा फरार....\nपकड़े गए आरोपी की पहचान घाटगेट निवासी शादाब अहमद के रूप में हुई है... वहीं, उसका साथी रामगंज निवासी सोहेल उर्फ कालू खां मौके से फरार हो गया... जेल प्रशासन ने फेंकी गई सामग्री में से एक खेप जब्त की है... वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है... मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है... फरार आरोपी साेहेल की तलाश जारी है...\nबाइट — डॉ. अभिषेक शर्मा, जेल अधीक्षक\nजेल में बंदियों तक पहुंचानी थी सामग्री?\nजांच का सबसे अहम पहलू यह है कि दोनों आरोपी पहले भी जेल में बंद रह चुके हैं... ऐसे में उन्हें जेल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जानकारी होने की आशंका है... पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्रतिबंधित सामग्री किस बंदी तक पहुंचाई जानी थी... इसके बदले किसी तरह के लेन-देन की बात हुई थी या नहीं... और क्या इससे पहले भी इसी तरीके से जेल में सामग्री फेंकी गई थी ?\nपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शादाब के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सोहेल उर्फ कालू खां के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं... दोनों के नशे के आदी होने की जानकारी भी सामने आई है... हालांकि, जेल में सामग्री पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा...\nबाइट — विल्सन शर्मा, जेल उप अधीक्षक\nसुरक्षा व्यवस्था पर सवाल\nजयपुर सेंट्रल जेल के आसपास घनी आबादी है... जेल परिसर के नजदीक मकान भी बने हुए हैं... ऐसे में बाहर से मोबाइल, जर्दा, बीड़ी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री फेंके जाने की आशंका लंबे समय से बनी हुई थी... जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने के मामलों के बीच अब निगरानी बढ़ाई गई है...इस कार्रवाई में एक आरोपी की गिरफ्तारी और दूसरे के फरार होने से जांच को नई दिशा मिली है... अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच में जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क को लेकर क्या खुलासे होते हैं...0
0
Report
Advertisement
