icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व सुधार: करेक्शन मॉड्यूल से देरी घटेगी

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों के स्थानीय स्तर पर सुधार के लिए एक ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है। इससे नागरिकों को अपने भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड में हुई सामान्य गलतियों को ठीक करवाने के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में सामान्य त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बनाना तथा नागरिकों को होने वाली अनावश्यक देरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों के मामलों को राज्य मुख्यालय भेजने के बजाय संबंधित तहसील स्तर पर ही निपटाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से नियमित प्रकृति की लगभग 99 प्रतिशत त्रुटियों के मामलों का निपटान तहसील स्तर पर किया जा सकेगा। इससे राज्य मुख्यालय पर लंबित मामलों की संख्या कम होगी और नागरिकों को शीघ्र राहत मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में खेवट में हिस्से का गलत दर्ज होना, भूमि का क्षेत्रफल गलत होना अथवा किसी खेवट या खसरा का ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज न होना जैसी त्रुटियों को अब ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से ठीक करवाया जा सकेगा। इसके तहत संबंधित पटवारी द्वारा ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट की जाएगी। इसके बाद कानूनगो मैनुअल राजस्व रिकॉर्ड के साथ उक्त अनुरोध का मिलान एवं सत्यापन करेगा। तत्पश्चात तहसीलदार की अंतिम स्वीकृति के बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार दर्ज किया जाएगा। विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के निपटान के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं भी निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि म्यूटेशन की मुद्रित प्रति सही है, लेकिन उसका ऑनलाइन इंद्राज गलत है तो ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकेगा। वहीं, यदि म्यूटेशन की मुद्रित प्रति में ही त्रुटि है तो संबंधित म्यूटेशन के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार, यदि मैनुअल जमाबंदी सही है, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में गलत जानकारी दर्ज है तो ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, यदि त्रुटि स्वयं मैनुअल जमाबंदी में है तो उसे ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से संशोधित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का निपटान निर्धारित फर्द-बदर प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी तंत्र भी स्थापित किया गया है। इसके तहत उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और उपायुक्त स्तर के अधिकारी कम से कम 10 प्रतिशत ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट की रैंडम जांच एवं निगरानी करेंगे। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल राजस्व रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सामान्य प्रकृति की त्रुटियों का समाधान नागरिकों के नजदीक तहसील स्तर पर ही संभव होगा और उन्हें अनावश्यक रूप से राज्य मुख्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
0
0
Report

कोरबा में किन्नर गुट बनाम स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, चाकू से हमला

Korba, Chhattisgarh:कोरबा - किन्नरों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, मारपीट के दौरान किन्नर पक्ष के एक युवक ने निकाला चाकू, दिनदहाड़े विपक्षी युवक के जांघ पर किया चाकू से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, टिप्पणी करने से शुरू हुआ था विवाद, पुलिस से की गई शिकायत, वीडियो जारी कर चाकू मारने वाले युवक को किन्नर गुट ने पहचानने से किया इनकार, कहा- मारपीट के दौरान अचानक आकर किया गया हमला, किन्नरों के मुताबिक गाली-गलौज और भिखारी कहने को बताया मारपीट की मुख्य वजह, दीपका थाना इलाके के सोमवारी बाजार चौक की घटना, दीपका पुलिस ने काउंटर केस किया है दर्ज
0
0
Report
Advertisement

कन्हौली बजार में फायरिंग: रंगदारी के लिए डर फैलाने की साजिश में दो गिरफ्तार

Danapur, Bihar:एंकर- बिहटा के कन्हौली बाजार में फायरिंग कर व्यापारियों के बीच दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग का मकसद बाजार के कारोबारियों में डर पैदा कर रंगदारी वसूलना था। मामले में फायरिंग करने वाले विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा गया है, जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। खबर बिहटा से है, जहां कन्हौली बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में फायरिंग की थी। घटना के बाद बिहटा थाना में कांड संख्या 895/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को 30 सितंबर की रात सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपित सरमेरा मोड़ के पास मौजूद है। इसके बाद एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में बिहटा थाना और कन्हौली ओपी की टीम ने छापेमारी कर एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में विधि-विरुद्ध बालक ने कन्हौली बाजार में फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि पंकज सिंह के कहने पर बाजार में फायरिंग कराई गई थी। मकसद व्यापारियों के बीच भय पैदा करना और उन्हें रंगदारी देने के लिए मजबूर करना था। विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए। बाइक सचिन कुमार, निवासी पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद के पास से मिली। सत्यापन के दौरान बाइक चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में राजू कुमार, निवासी रामजीचक, थाना दीघा का नाम सामने आया। पुलिस ने राजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राजू कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दानापुर थाना में वर्ष 2022 का मामला दर्ज है। इनके पास से 2 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है。
0
0
Report

गुलदार के शावक को नहर से ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, इंसानियत की मिसाल

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के लोगों के सामने तेंदुआ यानी गुलदार किसी विलेन से कम नहीं है... क्योंकि गुलदार के हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि गुलदार को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर और नफरत देखने को मिलती है। लेकिन नैनीताल के कालाढूंगी में, दुनिया के मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट से जुड़े इलाके के ग्रामीणों ने गुलदार को लेकर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो इंसान और वन्यजीवों के बीच संवेदनशील रिश्ते की तस्वीर दिखाती है। दरअसल, कालाढूंगी में शुक्रवार सुबह एक गुलदार का शावक बौर कैनाल में गिर गया। तेज बहाव वाली नहर में फंसे शावक को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शावक की मां भी आसपास दिखाई दी। शावक को नहर में फंसा देखकर ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने बांस के डंडे की मदद से शावक को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की इस कोशिश ने एक बार फिर साबित किया कि इंसान और वन्यजीव के बीच संघर्ष के बावजूद संवेदनशीलता और इंसानियत की जगह हमेशा बनी रहती है।
0
0
Report

चोरी से परेशान जनता का मार्च, सुरक्षा के लिए नागरिक निगरानी की मांग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने ‘जागते रहो’ का नारा लगाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

तालबेहट में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा ही रेप की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस टीम ने फरार आरोपी को जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । आरोपी युवक सुखपाल सहरिया के पैर में गोली लगी है , जिसके पास से एक तमंचा और 2 खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है । घायल आरोपी को पुलिस टीम ने इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस टीम ने तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवा के जंगलों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम बच्ची को आरोपी सुखपाल सहरिया उसकी नानी की गोदी से उठाकर चाउमिन खिलाने के बहाने ले गया और घर में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया । जिसके बाद मासूम को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया , जब परिजनों ने मासूम की खोजबीन की तो उसे गंभीर हालत में पाया । जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम ने फरार आरोपी को तालबेहट के जंगल में ही घेर लिया और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है । फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
0
0
Report

गाजियाबाद में चोरियों से परेशान लोगों का मार्च, सड़कों पर गूंजा ‘जागते रहो’ का नारा

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने ‘जागते रहो’ का नारा लगाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।
0
0
Report

राजपाल यादव ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

SANJEEV AZADSANJEEV AZADFollow2m ago
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में भी माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद राजपाल यादव ने संतों से मुलाकात कर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या से उनका बहुत पुराना और गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। राजपाल यादव ने बताया कि वे संतों के साथ मिलकर बड़े भक्तमाल में विश्व कल्याण की भावना से शिवलिंग का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यों का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

सारण में गंडक बाढ़ भयावह; लाखों लोग प्रभावित, राहत कितनी तेज?

Chapra, Bihar:सारण में गंडक की बाढ़ अब विकराल रूप ले चुकी है। पानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और तबाही का मंजर भयावह होता जा रहा है। छह प्रखंडों की 33 पंचायतों के 170 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 3 लाख 32 हजार 100 लोग और 75 हजार 286 परिवार प्रभावित हैं। हजारों घरों में पानी घुस चुका है। कहीं सड़कें डूब गई हैं, तो कहीं गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लोग घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कोई ट्रैक्टर पर गृहस्थी का सामान लादकर निकल रहा है, तो कोई अपने मवेशियों को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। बाढ़ के इस कहर के बीच अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक लोग इस तबाही का सामना करेंगे और कब उन्हें राहत मिलेगी? प्रशासन के मुताबिक, अब तक 43 हजार 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। 14 राहत केंद्र और 46 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां अब तक 50 हजार 550 लोगों को भोजन कराया गया है। वहीं, छपरा के खेल भवन में युद्धस्तर पर फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, विकास मित्रों, डीलरों और प्रशिक्षु सिपाहियों की मदद से राहत सामग्री की पैकेजिंग की जा रही है। अब तक 2,650 फूड और ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ की मार सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशुओं पर भी पड़ रही है। पशुओं के लिए आठ चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 153.5 क्विंटल पशु चारे का वितरण किया गया है। वहीं, प्रभावित लोगों के इलाज के लिए 20 मेडिकल कैंप और पांच मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात हैं। लेकिन सरकार की आंकड़ों और राहत के दावों से इतर बाढ़ की असल तस्वीर उन गांवों में दिख रही है, जहां लोग अपने घरों में पानी घुसने के बाद बेबस हैं। मकेर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति और पीड़ितों की मुश्किलों का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने। देखिए ग्राउंड जीरो से यह खास रिपोर्ट।
0
0
Report

चतरा पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार के 50 हज़ार का इनामी अपराधी रामभज्जू यादव। वह चोरी के बोलेरो से हंटरगंज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहा था। इसी दौरान चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी जो चोरी के बोलेरो लेकर बिहार के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर मायापुर होते हुवे हंटरगंज के जजलो बाजार आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने टीम गठित कर मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उक्त व्यक्ति से रोककर जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वो नहीं दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह गाड़ी चोरी का बताया। आरोपी के पास से चोरी की बोलेरो और दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बिहार-झारखंड में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिनती बिहार के टॉप 10 अपराधियों में कि जाती है।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तंबुओं के नीचे, स्थाई राहत कब मिलेगी?

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तम्बू के नीचे कट रही है। नौतन के चंपारण तटबंध पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित आश्रय लिए हैं। बांध के दोनों तरफ प्लास्टिक से बना तम्बू यह बताता है कि ये बाढ़ पीड़ितों का आश्रय स्थल है। इस बार जिला प्रशासन की मानवीय पहल सजगता और सतर्कता देखी जा रही है। सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन से खाना भेजना, बिजली की व्यवस्था, स्वास्थ्य की व्यवस्था जिला प्रशासन ने किया है। लेकिन ये बाढ़ पीड़ित सालों से ऐसी बत्तर जिंदगी जीने को मजबूर है। इनकी बेबसी और लाचारी का स्थाई निदान आज नहीं हो पाया है। बाढ़ से सरकार कब स्थाई निजात दिलाएगी यह बेबस लाचार बाढ़ पीड़ित सरकार से सवाल कर रहे हैं। तम्बू के नीचे महीनों ये सैकड़ों परिवार रहेगा। इनके बनाए चूल्हे को देख सकते हैं। सड़क किनारे भूखे बच्चे बुजर्गो को खाना खाते देख सकते हैं। इनकी बेबसी इनके दर्द पर तत्काल जिला प्रशासन मलहम तो लगा दिया है लेकिन सरकार बाढ़ से स्थाई निजात कब दिलाएगी ये सैकड़ों परिवार सरकार से सवाल कर रहे हैं।
0
0
Report

जसपुर में स्किल इंडिया के तहत AI की मुफ्त क्लासें शुरू ग्रामीण बच्चों के लिए अवसर

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर, उत्तराखंड में स्किल इंडिया के तहत एआई क्लास शुरू हुईं हैं। 7 दिवसीय मुफ्त क्लासेज दी जाएंगी। पूर्व विधायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रयासों के बाद इन क्लासेज का शुभारंभ हुआ है। बच्चों को AI से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण मिलेगा। आज पहली क्लास का फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया गया। उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवार के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनें। 14 साल से ऊपर के बच्चों को रजिस्टर किया गया है और लगभग चार घंटे के कोर्स के बाद प्रमाणपत्र मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top