icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221711
Eshan KhanEshan KhanFollow9 Oct 2024, 12:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली राजघाट में माता-पिता पर पुलिस हिरासत के आरोप, अस्पताल तक पहुँचाने का मामला

New Delhi, Delhi:दिल्ली के राजघाट पर उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब अंकित भंडारी के माता-पिता प्रार्थना करने पहुंचे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाते हुए हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित भंडारी के माता-पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन खींचकर राजघाट से हटाया और हिरासत में लेने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाती रही। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुलिस उन्हें कई किलोमीटर दूर बुराड़ी अस्पताल लेकर पहुंची। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला एक्टिविस्ट योगिता भी अंकित भंडारी के माता-पिता के समर्थन में पहुंचीं। वहीं बुराड़ी अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय विधायक संजीव झा ने परिवार की मदद की। विधायक संजीव झा के साथ अंकित भंडारी के माता-पिता अस्पताल से बाहर निकले। इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और पीड़ित परिवार के साथ किए गए कथित व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

स्कूटी सीख रहे चार बच्चों से भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौत

Munger, Bihar:स्कूटी सीख रहे चार बच्चों ने 60 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत। मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा बेगमपुर निवासी 60 वर्षीय आसरा देवी की बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोज की तरह सफियासराय हवाई अड्डे पर टहलने गई थीं। इसी दौरान रनवे पर स्कूटी चलाना सीख रहे चार बच्चों ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिवंगत चांद सिंह की पत्नी आसरा देवी बुधवार शाम टहलने के लिए हवाई अड्डे पहुंची थीं। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार चार बच्चे तेज रफ्तार में स्कूटी चलाना सीख रहे थे। इसी क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर पीछे से महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार दो बच्चे मौके से फरार हो गए, जबकि दो बच्चे घायल महिला को उठाने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया。 परिजनों ने बताया कि आसरा देवी के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर अपने दो नातियों का पालन-पोषण करती थींवृद्धावस्था पेंशन भी उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा था। । इधर, सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दो बच्चों में से एक का इलाज सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में पुलिस की निगरानी में चल रहा है, जबकि दूसरे को थाने में रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बायर परिजन
0
0
Report
Advertisement

महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर रवि उप्पल UAE में हिरासत में, सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर

Raipur, Chhattisgarh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ऐप के मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई (UAE) में हिरासत में ले लिया गया है, जिसके बाद ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, रायपुर की विशेष अदालत ने पहले से गिरफ्त में आए दूसरे प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी 12 नवंबर तक उससे पूछताछ करेगी। इस बीच ईडी ने भी कस्टडी के लिए अर्जी लगाई है, जबकि अदालत ने सौरभ को शाम में वकील से मिलने की अनुमति दी है। Mahadev Betting App: Promoter Ravi Uppal Detained in UAE, Saurabh Chandrakar on CBI Remand Till Nov 12
0
0
Report

निरसा विधायक अरुप चटर्जी की भूख हड़ताल, उपायुक्त के निर्णय नहीं मानने पर जाम

Dhanbad, Jharkhand:एकंर -- निरसा विधायक अरुप चटर्जी के द्वारा धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आज दुसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है । विधायक ने शिक्षा विभाग में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं मनमाने तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाने का आरोप लगाया है. दुसरे दिन उपायुक्त या शिक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा भुख हड़ताल पर बैठे निरसा विधायक की सुद्द नहीं लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधायक ने भी नाराजगी जतायी साथ ही कल सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम देते हुए कहा की उपायुक्त उनकी मांगों को नहीं मानते तो कल से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा यदि इससे भी उपायुक्त और शिक्षा विभाग नहीं सुधरता है तो नेशनल हाईवे को जाम कर आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा साथ ही कल से विधायक के इस आंदोलन में आइसा छात्र संगठन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और भुख हड़ताल में छात्र भी भारी संख्या में सामिल होगे हालांकि मामले में धनबाद उपायुक्त ने विधायक द्वारा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच शुरू करते हुए जिले भर से डेटा कलेक्शन कर जानकारी जुटाने की बात कही है साथ ही भुख हड़ताल में बैठे विधायक के स्वास्थ्य जांच के लिए सरकारी चिकित्सक भेजने की भी बात कही
0
0
Report

ACB रिकॉर्ड खंगाल रहा है, जरूरत पड़े तो CBI जांच होगी: खर्रा

Kota, Rajasthan:कोटा दौरे पर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान, दशहरा मेले में कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर अतिथि कोटा दौरे पर हैं मंत्री, IAS शिखर अग्रवाल मामले में जरूरत पड़ी तो CBI जांच करवाएगी सरकार, मंत्री खर्रा बोले- ACB खंगाल रही रिकॉर्ड,पीछे नहीं हटेंगे, फिलहाल एसीबी कर रही मामले की जांच, मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बीच बयानबाजी पर बोले- कौन सही कौन गलत जनता करेगी फैसला, एंकर - राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने IAS शिखर अग्रवाल मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार सीबीआई से भी जांच करवाने का प्रयास करेगी। सरकार जांच से पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे जांच की जरूरत महसूस होने पर सीबीआई जांच के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार शाम को कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसीबी मामले से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यदि आगे किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की आवश्यकता महसूस होती है, तो राज्य सरकार इस दिशा में कदम उठाने का प्रयास करेगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जारी बयानबाजी तथा एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि नेताओं की ओर से कही जा रही बातों में कौन सही है और कौन गलत, इसका निर्णय जनता जनार्दन को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक राजस्थान में कई ऐसे मामले और घटनाएं हुई हैं, जिन पर चर्चा की जाए तो लंबी फेहरिस्त बन जाएगी। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का अंतिम फैसला जनता पर छोड़ना ही सबसे बेहतर है। विपक्ष और राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी मंत्री खर्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का अतीत सवालों से घिरा रहा हो, उसे दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। खर्रा ने कहा कि ऐसा करने से हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न होने से बचा सकता है। मंत्री के इस बयान को विपक्ष पर उनके राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है। IAS शिखर अग्रवाल मामले में सीबीआई जांच को लेकर मंत्री के बयान के बाद अब मामले की जांच और सरकार के अगले कदम पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल एसीबी रिकॉर्ड खंगाल रही है और मंत्री ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच कराने के प्रयास की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के कल्याणपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कल्याणपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कल्याणपुर विधानसभा को परिवार मानकर आयोजन, आयोजक का कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को अपना परिवार माना है और परिवार के सदस्य के रूप में लगातार विभिन्न त्योहारों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। पुरानी सनातन परंपरा की तर्ज पर कम्युनिटी सेंटर, आवास विकास में लोगों ने एक साथ मिलकर झांकियां देखीं, भजन सुने और आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं。
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow41m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी राहुल भाटी ने भिनगा में, जबकि एएसपी चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया। त्योहारों के मद्देनजर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, नियमित गश्त और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
0
0
Report

रीवा के पटाखा गोदाम: लाइसेंसिंग के बाद देर रात जांच, सवाल उठे

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी में स्थित पटाखा गोदामों पर प्रशासन की टीम ने अचानक दबिश देकर जांच की। दरअसल, जिन स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है, वहां घनी आबादी बसी हुई है। ऐसे में रिहायशी इलाके के बीच पटाखा गोदामों का संचालन सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर कलेक्टर ने पहले इन गोदामों के लाइसेंस देने से इनकार करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर के फैसले के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील प्रस्तुत की और अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि उनके गोदाम निर्धारित नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं तथा उन्हें लाइसेंस दिया जाना चाहिए। व्यापारियों की दलील सुनने के बाद कमिश्नर स्तर से उन्हें लाइसेंस देने की अनुमति मिल गई। गौरतलब है कि बीते दिनों पटाखा व्यापारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस निरस्त होने की जानकारी दे चुके थे। व्यापारियों का कहना था कि यदि लाइसेंस नहीं मिला तो इस बार रीवा में दिवाली के दौरान आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री प्रभावित होगी। इसके बाद 2 नवंबर को कमिश्नर स्तर से गोदाम खोलने की अनुमति मिलने की बात सामने आई और इसके ठीक दो दिन बाद प्रशासन की टीम अचानक देर रात गोदामों की जांच करने पहुंच गई। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि टीम केवल जांच करने आई थी। निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश व्यापारियों को दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी कमियां दोबारा न हों और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है कि जब कलेक्टर ने रिहायशी इलाके और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के आधार पर लाइसेंस निरस्त किया था, तो आखिर कमिश्नर ने किस आधार और किन परिस्थितियों में दोबारा लाइसेंस की अनुमति दे दी. क्या लाइसेंस देने से पहले मौके की स्थिति और आबादी की सघनता का दोबारा परीक्षण किया गया था. क्या व्यापारियों को अनुमति देने से पहले सुरक्षा के सभी मानकों की पुष्टि की गई. घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में केवल कमियां बताकर हिदायत देना पर्याप्त है या जिम्मेदार अधिकारियों को इस पूरे मामले में जवाबदेही भी तय करनी चाहिए. फिलहाल मैदानी के पटाखा गोदामों की जांच के बाद प्रशासनिक फैसलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सरायछोला में पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Morena, Madhya Pradesh:मूरेना चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सरायछोला थाना पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान बाबा देवपुरी मंदिर के आसपास अवैध रूप से भंडारित करीब 50 ट्रॉली रेत को जेसीबी की मदद से मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया गया। नष्ट की गई रेत की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। इतना ही नहीं, रेत माफियाओं के अवैध परिवहन के रास्तों को भी जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर बंद कराया गया, ताकि इन रास्तों से रेत का अवैध कारोबार नहीं हो सके। कार्रवाई में पुलिस और वन विभाग के 24 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि चंबल नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

हरदा हत्याकांड और भ्रष्टाचार: कमल पटेल पर आरोपों की राजनीति तेज

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या मामले को लेकर हरदा की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व कृषिमंत्री कमल पटेल द्वारा हरदा विधायक और विधायक प्रतिनिधि पर हत्या में संलिप्तता तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद आज कांग्रेस ने पलटवार किया। विधायक डॉ. आरके दोगने और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर कमल पटेल पर बहुचर्चित दुर्गेश जाट हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप लगाए। साथ ही कमल पटेल की कथित बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग भी उठाई। दरअसल, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में हरदा जिले के निवासी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीते दिन पूर्व कृषिमंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता कर हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने और हरदा जनपद पंचायत में विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल पर एक आदिवासी डंपर चालक की हत्या में संलिप्तता और जनपद पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में आज विधायक डॉ. आरके दोगने और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। दोनों ने कमल पटेल द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूर्व कृषिमंत्री पर ही गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने कमल पटेल पर बहुचर्चित दुर्गेश जाट हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। वहीं उन्होंने कमल पटेल पर विधायक और मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 1993 से पहले इंदौर में फुल्की और कचौड़ी का ठेला लगाने से लेकर वर्ष 2026 तक कमल पटेल द्वारा कथित तौर पर अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने संपत्ति के स्रोतों और बेनामी संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। फिलहाल, दिलीप पुरी हत्याकांड से शुरू हुई यह राजनीतिक बयानबाजी अब एक-दूसरे पर हत्या और भ्रष्टाचार के आरोपों तक पहुंच गई है। दोनों पक्षों के आरोपों की सच्चाई जांच और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

नामांकन खारिज से खफा प्रत्याशी पानी की टंकी पर चढ़ा, नीचे उतरने से इनकार

खंडार विधानसभा क्षेत्र के फलौदी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के दावेदार शंकर लाल मीणा ने नामांकन खारिज होने से आक्रोशित होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और नामांकन स्वीकार करने अथवा चुनाव स्थगित करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। घटना की सूचना मिलने पर चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार नीरज सिंह, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक कर्मी मौके पर पहुंचे; गांव के लोग भी मौके पर आकर जमा हो गए। प्रशासनिक अधिकारी टंकी पर चढ़े शंकर लाल मीणा से समझाइश कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top