icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ के शिव शक्ति विहार में बच्चों पर कार टकराने के बाद आरोपी गिरफ्तार

मेरठ: शिव शक्ति विहार में दो मासूम बच्चों को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चालक गिरफ्तार मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में दो छोटे बच्चों को कार से टक्कर मारकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें गली में खेल रहे दो छोटे-छोटे बच्चों को एक कार चालक लापरवाही से टक्कर मारकर निकल जाता है। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें ही आईं और उनकी हालत सामान्य है। जांच में वीडियो काली नदी चौकी क्षेत्र के शिव शक्ति विहार का पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भावनपुर पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और मुकदमा संख्या 376/2026 धारा 281/125ए बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर एसपी देहात और सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना भावनपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। विवेचना में चालक की पहचान बादल पुत्र जीत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को गेसूपुर पुल के पास से आरोपी को धर दबोचा。 गिरफ्तार अभियुक्त बादल पुत्र जीत मूल रूप से रुकनपुर मोरना थाना भावनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में शिव शक्ति विहार में रह रहा है। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार नंबर UP15EXXXX भी बरामद कर ली है।
0
0
Report

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार इनामी लुटेरा घायल, 2 गिरफ्तार

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी आरोपी बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात पुलिस देवला से सरकड़ी खुमार जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार रुकने के बजाय भागने लगे और पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंटी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी मुनीर को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान बंटी पुत्र श्रवण, निवासी लखनौती कला, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में की है। वह लूट के एक मुकदमे में वांछित था। दूसरे आरोपी की पहचान मुनीर पुत्र ताहिर, निवासी माझीपुर, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, 460 रुपये नकद, लूटा गया पीली धातु का एक कुंडल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बंटी के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बसपा यूपी में 2027 के लिए 100 प्रत्याशी तय, 15 नवंबर तक सूची पूरी

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में टिकट तय करने में बसपा आगे। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए करीब 100 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं और 15 नवंबर तक 250 से अधिक प्रत्याशी तय करेगी। उत्तर प्रदेश में अपनी अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में बसपा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर रही है। पार्टी ने 100 प्रत्याशी घोषित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, लेकिन आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई। जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए नामों की पुष्टि हो रही है। सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर टिकट के उम्मीदवारों से मिलकर दावेदारी परख रही हैं और जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दे रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्तूबर तक जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, अंबेडकरनगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के जिलों में आगामी कार्यक्रमों की आयोजना कर रहे हैं; इन कार्यक्रमों में प्रत्याशी की घोषणा होगी。
0
0
Report
Advertisement

कम बारिश से शहापुर के चावल खेत उजाड़, बग्गला रोग से फसल संकट

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात यंदा भात शेतीवर मोठं संकट उभं ठाकलं आहे. कमी पावसामुळे भाताची पिकं हातातून जाण्याची भीती व्यक्त होत असून, भातावर बगळ्या आणि करपा रोगाचा मोठा प्रादुर्भाव झाला आहे. त्यामुळे शेतकरी चिंताग्रस्त आहेत. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस भात पिकाच्या वाढीसाठी अत्यंत आवश्यक मानला जातो, परंतु या वर्षी तो गायब राहिला आणि तापमानाचा पारा वाढला. डोळखांब, टेंभुर्ली, खराडे, कसारा, खर्डी, किन्व्हली, कान्वे, मांजरे या गावांतील चावलाच्या फक्च्यांची पिक धोक्यात आली आहे. शेतात उभी असलेली भाताची पिकं करपू लागली आहेत. काळ्या भाताचा फुटवा होत असून, विविध रोगांचा प्रादुर्भाव सुरू झाला आहे. शासनाने या बाबीकडे तातडीने लक्ष देऊन पंचनामे करावेत आणि शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणीत शहापूरच्या शेतकऱ्यांकडून होत आहे.
0
0
Report

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर दो गुटों की जमकर मारपीट, युवतियां भी भिड़ीं; वीडियो वायरल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ गईं, जबकि चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े वायरल वीडियो की पुष्टि की है। युवतियों में कहासुनी, फिर सड़क पर मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर उस पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुट फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे थे। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बारादरी पुलिस कर रही जांच मामले में बारादरी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने और विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ SRIT कैंपस में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, सुरक्षा बढ़ी

मेरठ के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRIT) परिसर में रविवार देर रात दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। घटना आर्यभट्ट और एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई। मारपीट के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं。 घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, विवाद की वजह, मारपीट में शामिल छात्रों की संख्या और किसी के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विवाद के बाद परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा बताया जा रहा है कि दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद परिसर में भीड़ जुट गई। कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल, विवाद की असल वजह और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद घटना कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में छात्रों के बीच मारपीट की घटना से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले एक महीने में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आने और उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है।
0
0
Report

हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट मंदिर परिसर में सुरक्षा और शिकायत सुविधा शुरू

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला, 11 अक्टूबर। हरियाणा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया। आधुनिक निगरानी प्रणाली, विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित यह पोस्ट धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल तथा पंचकूला के पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, आईपीएस ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही सुरक्षा, मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों या पुलिस थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस अधिकारियों से टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी भाषा, आवश्यकताओं और परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट इस दिशा में प्रभावी माध्यम बनेगी और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अधिक सुरक्षित, सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। 20 विशेष प्रशिक्षित जवान रहेंगे तैनात, अलग वर्दी और बेहतर संवाद पर विशेष जोर टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। इन जवानों को सामान्य पुलिस वर्दी से अलग विशिष्ट टूरिस्ट पुलिस वर्दी प्रदान की गई है, जिससे श्रद्धालु जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। जवानों को विनम्र व्यवहार, प्रभावी संवाद, सॉफ्ट स्किल और विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को समझने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें सहजता से सहायता उपलब्ध करवाना है। दर्शन से लेकर पार्किंग और परिवहन तक, श्रद्धालुओं को मिलेगा एक ही स्थान पर मार्गदर्शन टूरिस्ट पुलिस पोस्ट को एकीकृत सहायता एवं सूचना केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन की कतार, वीआईपी दर्शन व्यवस्था, जूता घर, प्रसाद, लंगर और मंदिर परिसर से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड और पार्किंग स्थलों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। पंचकूला आने वाले श्रद्धालुओं को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर और श्री चंडी माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी तथा वहां पहुंचने के मार्ग के बारे में भी बताया जाएगा। इससे धार्मिक यात्रियों को आवश्यक सूचनाएं और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए मंदिर परिसर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में स्थापित नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर निगरानी को प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि जेबकतरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक घोषणाएं कर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातस्थिति में पुलिसकर्मी तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएंगे। अब शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं, मंदिर परिसर में ही मिलेगी सुविधा टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा है। पहले गुमशुदगी, सामान खोने अथवा अन्य संबंधित शिकायतों के लिए श्रद्धालुओं को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित माता मनसा देवी थाने जाना पड़ता था। अब मंदिर परिसर में ही स्थापित इस पोस्ट पर एफआईआर और रोजनामचा संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी और शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी। मेडिकल इमरजेंसी, भगदड़ जैसी स्थिति और वीआईपी मूवमेंट में बेहतर समन्वय मंदिर परिसर में किसी भी चिकित्सा आपातस्थिति, भगदड़ जैसी परिस्थिति अथवा वीआईपी मूवमेंट के दौरान टूरिस्ट पुलिस के जवान मंदिर बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। डीजीपी अजय सिंघल बोले—श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति हरियाणा पुलिस प्रतिबद्ध उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की स्थापना श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग के प्रति हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, आधुनिक निगरानी व्यवस्था और प्रभावी संवाद के माध्यम से माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और यादगार बनेगी| उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ये रहे उपस्थित उद्घाटन समारोह में जिला उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक आर्या, पुलिस आयुक्त पंकज नैन, डीसीपी पंचकूला श्रीमती अदिति सिंह, आईपीएस, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री अमरिंदर सिंह, आईपीएस, मेयर श्री शाम लाल बंसल, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, मीडिया संपर्क प्रमुख श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

अमरावती में भाजपा के बंडखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक; छह साल का निष्कासन

Amravati, Maharashtra:अमरावती में भाजपा के बंडखोरों पर सीधे सर्जिकल स्ट्राइक; भाजपा के जिल्हाध्यक्ष प्रताप अडसड ने उनकी कार्रवाई की. चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और समीत पवार को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया. अमरावती में भाजपा के भीतर बड़ी राजनीतिक खलबली मच गई है; शिक्षक मतदार संघ की सीट महायुती के पास चली जाने के बाद भाजपा में बड़े पैमाने पर बंडखोरी हो गई है. इसके कारण भाजपा ने बंडखोरों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और समीत पवार को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है。
0
0
Report

रेयर बीमारी से ग्रसित रिमोन टंडन को मिली सीएम से सहायता,,12 लाख रुपए की मदद से अब होगा इलाज,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow6m ago
Upani, Chhattisgarh:सीएम विष्णु देव सहाय ने विशेष सहायता योजना के तहत सक्ती जिले के धुरकोट ग्राम निवासी रिमोट टंडन को 12 लाख रुपए के इलाज के लिए स्वीकृति दी है,, इस स्वीकृति के पश्चात रिमोन और उसके परिवार के चेहरे में खुशी देखी जा सकती है,, क्योंकि जिस तरह से उनका परिवार पिछले कई वर्षों से रिमोन के इलाज के लिए पाई पाई जोड़कर इलाज कर रहा था,,उसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की सहायता ने बहुत बड़ी राहत दी है,, रिमोट टंडन जो की ग्रोथ हार्मोन डिफेशियंसी नामक रेयर बीमारी से ग्रसित है माना जाता है कि करोड़ो में किशी एक को यह बीमारी होती है,, जिसमें उसका दिमाग और शरीर उम्र के अनुसार विकसित नहीं हुआ,, जिससे उसकी हाइट कम है ,, ग्रोथ हार्मोन नहीं बनने के इलाज के कारण वर्षों से उसके परिवार के लोग दर-दर भटकने को मजबूर थे,, विष्णु देव सहाय के सहारा मिलने के पश्चात उनकी समस्या का अब समाधान हुआ है,, विशेष सहायता योजना के तहत 12 लख रुपए की स्वीकृति दिए जाने जिससे अब उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है,,,
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी: पति-पत्नी के खिलाफ FIR

Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में 2.34 करोड़ की ठगी! शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में मोटे मुनाफे का झांसा प्राइवेट कंपनी खोलकर पति-पत्नी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप अमित कुमार और कल्याणी दुबे के खिलाफ FIR दर्ज निवेशकों से पैसे लेकर मकान में ताला लगाकर फरार होने का आरोप मकान गिरवी रखकर और पर्सनल लोन लेकर महिला ने लगाए 1.20 करोड़ रिश्तेदारों और परिचितों के भी करोड़ों रुपये फंसे कंपनी खाते से पति के निजी खाते में रकम ट्रांसफर करने का आरोप निवेशकों के पैसों से अपने नाम पर FD बनवाने की शिकायत 7 जुलाई को हिसाब करने का वादा, फिर गायब हुआ आरोपी दंपती झारखंड-बिहार कनेक्शन की भी चर्चा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top