बहराइच में दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आमरण अनशन पर बैठा पीड़िता का परिवार
Bahraich, Uttar Pradesh:दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाबालिग पीड़िता का परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ 8 महीने तक बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता को गर्भवती अवस्था में हरियाणा के सिरसा से बरामद किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि बाकी फरार हैं। थाना पयागपुर में इस मामले की एफआईआर दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता और उसका परिवार डीएम ऑफिस के पास धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
