icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव: मुस्लिम महिलाओं की आरती से भाईचारा कायम

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ की गणपति की आरती मुस्लिम महिलाओं ने भी भगवान गजानंद की आरती उतारी गणेश महोत्सव में उमड़ रहा आस्था का सैलाब झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में आयोजित 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धा और आस्था के साथ हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिल रही है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गजानंद के दर्शन कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी गणपति भगवान की आरती उतारकर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ गणेश महोत्सव में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती की। इस दौरान उन्होंने भगवान गजानंद से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। चेयरमैन सोनिया जींद के साथ आई मुस्लिम महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे सुलताना की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बताया। महोत्सव में रोजाना शाम को भगवान गणेश की आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
0
0
Report

चिड़ावा डेयरी फार्म में गायों की मौत, धरना जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के भोमपुरा में हिंदू क्रांति सेना का विरोध प्रदर्शन भोमपुरा-मंड्रेला रोड स्थित डेयरी फार्म में गायों की मौत के आरोप मृत गायों को परिसर में ही दबाने का हिंदू क्रांति सेना ने लगाया आरोप जीवित गाय को दबाने से मना करने पर जेसीबी चालक से विवाद का आरोप जेसीबी चालक से हाथापाई और मोबाइल तोड़ने का भी लगाया आरोप हिंदू क्रांति सेना व ग्रामीणों का पूरी रात से धरना जारी, कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर भोमपुरा गाँव में स्थित डेयरी फार्म में गायों की मौत और उनकी कथित रूप से परिसर में ही दफनाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले को लेकर हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डेयरी प्रबंधन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले कई दिनों से डेयरी फार्म में गायों की मौत होने और मृत गायों को परिसर में ही दबाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच जेसीबी चालक के साथ कथित विवाद के बाद मामला सामने आया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जेसीबी चालक को मृत गाय को दबाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन परिसर में एक जीवित गाय को देखकर उसने उसे दबाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर कथित रूप से जेसीबी चालक के साथ विवाद और हाथापाई हुई तथा उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। इसके बाद जेसीबी चालक ने मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डेयरी परिसर की स्थिति का जायजा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिसर में कई मृत गायें पड़ी हुई हैं और उनकी उचित तरीके से देखभाल या निस्तारण नहीं किया गया है। साथ ही डेयरी में मौजूद गायों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डेयरी में गायों की देखभाल के लिए पर्याप्त कर्मचारी भी मौजूद नहीं हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गायों की मौत के कारणों का पता लगाने तथा डेयरी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के अनुसार, वे पूरी रात मौके पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया。
0
0
Report

पटना के चकारम में पार्षद पति पर गोली: विपक्ष-बीजेपी-जातिगत बयानबाजी से हाई टीजर

Patna, Bihar:राजधानी पटना के बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के चकारम में बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में घुसकर पार्षद पति व पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर फायरिंग कर दी। उस समय वह अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में बैठे थे। फायरिंग में उन्हें पांच गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है उनसे मिलने विपक्ष के कई नेता पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहुंचे परिजनों से मुलाकात किया तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बेखौफ तरीके से गोलियां चलाई जा रही हैं। दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर छह-सात गोलियां मार दी गईं, यह कोई मामूली घटना नहीं है एक खास जाति को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, RJD की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने तेजस्वी के बयान पर कहा की अपराधी किसी भी जाति का हो या अपराध का शिकार कोई भी जाति का व्यक्ति बने, अपराध तो अपराध है साहब। जिस प्रकार से बिहार में भी वारदात हो रही है, तो हम लोग तो पूर्व से ही कहते रहे हैं कि सम्राट चौधरी जी, बिहार क्राइम कैपिटल बन चुका है और आपसे बिहार संभल नहीं रहा। जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उससे साफ है कि सरकार और पुलिस का इकबाल जो है, वो बिहार में बिल्कुल खत्म हो चुका है और अपराधियों का तांडव लगातार जारी है BJP के विधायक संजय गुप्ता ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। ना तो जाति पूछकर अपराध किए जाते हैं, ना ही जाति पूछकर किसी को पकड़ड़ा जाता है। यह सम्राट चौधरी जी की सरकार है, जहाँ अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाता है, बल्कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। लालू राबड़ी जी के शासन में, मैं पूछना चाहता हूँ तेजस्वी यादव जी से, आपके माता-पिता जी के शासन में जो अपराधी अपराध करते थे, वो सीएम हाउस में जाते थे और वहाँ समझौता होता था। तेजस्वी यादव जी, मैं आपसे यह भी पूछना चाहता हूँ कि क्या जमुई कांड में जिस प्रकार से घृणित कांड हुए, जिस प्रकार समाज को कलंकित करने वाले काम हुए, एक भी अपराधी ऐसा पकड़ा गया है जो उस अपराध में नहीं शामिल था? आज भी जो पार्षद पति के यहाँ घटना हुई है कल, उसमें भी सभी अपराधी जो होंगे, पुलिस इन्वेस्टिगेट कर रही है, उसको पकड़ा जाएगा। इसलिए आज जीरो टॉलरेंस के साथ सम्राट चौधरी जी की सरकार काम कर रही है। JDU प्रवक्ता अंजूम आर ने कहा पटना की जो घटना है बहुत ही दुखद है, इस पे हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। लेकिन मैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी से एक आग्रह करूंगी कि अपराध जैसे विषय पर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना, वो बंद करें। जब भी बिहार में कोई भी दुखद घटना घटित होती है तो तेजस्वी यादव जी गिद्ध کی तरह जो उनकी नजर होती है, अपनी राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए वो उसमें लग जाते हैं। लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट शब्दों में यह बता देती हूं कि हमारी सरकार में अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी कोई जाति, कोई मजहब नहीं होती है। यह तो बहुत ही शर्मनाक है? ना जिस तरह का वह वक्तव्य उन्होंने दिया है? उस मौके पर। समाज में जहर घोलने एवं जातीय विद्वेष फैलाने की उनके द्वारा एक कोशिश की जा रही है। हमारी पुलिस जब अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है? तो तेजस्वी यादव जी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्या वह अपराधियों की ढाल बन कर है?
0
0
Report
Advertisement

ओमान के पास जहाज पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत,परिवार में मचा कोहराम

ASAmit SinghFollowJust now
Deoria, Uttar Pradesh:ओमान के तट के पास भारत आ रहे मालवाहक जहाज MV Cape Dao पर हुए हमले में देवरिया के रहने वाले भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई। सूरज जहाज पर वाइपर के पद पर कार्यरत थे। हमले के दौरान उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवरिया स्थित उनके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार MV Cape Dao भारत की ओर बढ़ रहा था। ओमान के पास, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के क्षेत्र में जहाज को निशाना बनाया गया। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के अनुसार जहाज के पोर्ट साइड में दो हमले हुए, जिनमें एक से जहाज के सी-डेक के आवासीय हिस्से और दूसरे से इंजन रूम के समीप के हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि हमले की प्रकृति को लेकर विभिन्न रिपोर्टों में मिसाइल/टॉरपीडो का उल्लेख किया गया है। जहाज पर सवार अन्य क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकालकर ओमान में तट तक पहुंचाया गया। भारतीय दूतावास ने भी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है और बताया है कि वह ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। सूरज यादव रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की उम्मीद में समुद्री जहाज पर नौकरी कर रहे थे। हादसे में उनकी मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिवार को सूरज के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार है। 23 वर्षीय बताए जा रहे सूरज यादव की मौत की खबर से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का कहना है कि सूरज ने समुद्री जहाज पर नौकरी कर अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना देखा था, लेकिन एक समुद्री हमले ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजन सरकार और प्रशासन से सूरज यादव का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने तथा परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

वारिसलीगंज में नई चीनी मिल के लिए निवेश मंजूर किया (हिंदी)

Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट ने नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित चीनी मिल में 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। सरकार का मानना है कि मिल शुरू होने से क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इस परियोजना से नवादा के अलावा नालंदہ, शेखपुरा और जमुई के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार की ओर से बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री संजय सिंह पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में नई चीनी मिल खोलने का वादा किया था और सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने बताया कि वारिसलीगंज में करीब 100 एकड़ जमीन गन्ना विभाग को देने की प्रक्रिया को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 5 से 6 चीनी मिलों की परियोजनाओं को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य शिलान्यास कराया जाए। बाढ़ से गन्ने की खेती को हुए नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे इस बार के चीनी उत्पादन पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, किसानों के लिए तकनीक, AI और वैज्ञानिक संस्थानों की मदद से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
0
0
Report

नवादा में बीच सड़क दबंगई CCTV से उजागर; व्यवसायी से मारपीट का आरोप

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में बीच सड़क दबंगई का CCTV सामने आया, व्यवसायी से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज ने खोली कथित गुंडागर्दी की पोल, नवादा में नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई स्कूल के पास दो दिन पहले हुई मारपीट का एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में बड़ी संख्या में लोग एक व्यवसायी विकास कुमार के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका आईफोन, सोने की चेन और रुपये भी ले लिए गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सरेआम सड़क पर इतनी संख्या में लोग किसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर सकते हैं, तो फिर कानून का डर कहां है? फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की चुनौती है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की शिकायत और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: 7 घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर से विसर्जन तैयार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम की तैयारी 7 घाटों पर 13 क्रेन-12 पोकलेन और 184 गोताखोर तैनात 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे गोताखोर, प्रमुख विसर्जन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़ और हताईखेड़ा डैम समेत 7 प्रमुख घाटों पर नगर निगम ने विसर्जन व्यवस्था संभाल ली प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए 13 क्रेन और 12 पोकलेन तैनात किए गए हैं, जबकि 184 गोताखोर 24 घंटे घाटों पर मुस्तैद रहेंगे। नगर निगम की टीम इन सभी घाटों पर लगातार निगरानी रखेगी
0
0
Report

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: सतना में आरोपी को जेल भेजा गया

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को पीडि़ता अपनी मां और मौसी के साथ थाना कोलगवां पहुंची और मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह बगीचे की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल 29 वर्ष निवासी ग्राम करसरा पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने मारपीट करते हुए मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां और मौसी को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

दानापुर के बीबीगंज मार्ग पर जलजमाव से लोगों को परेशानी, स्थायी हल का इंतजार

Danapur, Bihar:खबर दानापुर के बीबीगंज मुख्य मार्ग से है, जहां थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव होना आम बात हो गई है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। नालियां तो बनाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद बारिश का पानी सड़क से निकल नहीं पा रहा है। बीबीगंज इलाका दानापुर की प्रमुख किराना होलसेल और व्यावसायिक मंडियों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और आम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चे इसी जमा पानी के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह जलजमाव परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? नालियां बनने के बावजूद अगर सड़क पर पानी जमा रहता है, तो जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर बीबीगंज मुख्य मार्ग से जलजमाव की समस्या को कब तक दूर करता है。
0
0
Report

पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर अंधे कत्ल: 9 आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या; 9 आरोपी गिरफ्तार. नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के ग्राम खकरिया में पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 28 वर्षीय मृतक (बड्डू गुर्जर) 14 तारीख से लापता था और उसके पिता ने 16 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव को मृतक और आरोपी की पत्नि के बीच अवैध संबंधों को लेकर आपत्ति थी, जो हत्या का मुख्य कारण बना. मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने पूरी योजना के तहत खेत के उस रास्ते पर करंट फैलाने के लिए तार बिछाए, जहां से मृतक अक्सर गुजरता था. करंट लगाकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पास की नर्मदा नदी में फेंक दिया. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी संसाधनों की मदद से इस पूरी घटना का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

कोटा: तलवंडी सेक्टर-2 में चाकू दिखाकर चोरी, मकान मालिक की सुरक्षा पर सवाल

Kota, Rajasthan:कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान बदमाश ने मकान मालिक को ही चाकू दिखाकर धमका दिया। आरोपी छत के रास्ते मकान में घुसा। पानी की मोटर और मीटर समेत सामान चोरी किया। इतना ही नहीं, विद्युत वायरिंग भी काट दी। मकान मालिक कन्हैया लाल जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर पानी बह रहा था। जांच की तो पानी का मीटर गायब मिला। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी अगले दिन दोबारा मकान में घुस आया। इस बार वह कैमरे की डीवीआर और बैटरी ले जाने की कोशिश कर रहा था। तभी मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और बाहर से दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान अंदर मौजूद आरोपी ने चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए कहा- दूर रहो, मेरे पास चाकू है। चाकू की धमकी के बाद मकान मालिक पीछे हट गए और आरोपी दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है。
0
0
Report

नर्मदापुरम में नवजात के लिए पालना, 'फेंको मत, हमें दे दो' संदेश के साथ

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नवजात बच्चों को झाड़ियों, घाटों या सुनसान जगहों पर छोड़ने की घटनाओं के बीच मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से राहत भरी पहल सामने आई है। नर्मदापुरम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां वन स्टॉप सेंटर के बाहर नवजातों के लिए पालना लगाया गया है। सड़क किनारे लगाए गए इस पालने के साथ एक ऐसा संदेश लिखा गया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचता है। ‘फेंको मत, हमें दे दो।’ मकसद साफ है कि मजबूरी में کوئی मां अपने नवजात को असुरक्षित जगह पर छोड़ने के बजाय उसे सुरक्षित हाथों तक पहुंचाए। वेओ01- कई बार पारिवारिक दबाव, आर्थिक परेशानी, सामाजिक परिस्थितियों या अन्य कारणों से महिलाएं नवजात को अपने साथ रखने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसी स्थिति में बच्चे को लावारिस छोड़ने के बजाय इस पालने का सहारा लिया जा सकता है। पालने को वन स्टॉप सेंटर के बाहर इस तरह लगाया गया है कि नवजात को छोड़ने वाली महिला की पहचान सार्वजनिक न हो। ऐसे मामले में महिला से पूछताछ करने या उसकी पहचान सामने लाने के बजाय सेंटर की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित करना होगी। वेओ02- पालने में नवजात मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम तुरंत उसकी देखभाल करेगी। जरूरत पड़ने पर बच्चे को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। नवजात को लावारिस मानकर नहीं छोड़ा जाएगा। सेंटर की टीम बाल कल्याण समिति यानी CWC को मामले की जानकारी देगी। इसके बाद समिति निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चे को संरक्षण में लेने और उसके भविष्य को लेकर आवश्यक निर्णय करेगी। बाइट- बाइट- प्रतिभा ( वाजपेई प्रशासक वन स्टाफ सेंटर )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top