icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRajiv SharmaFollow25 Jun 2024, 11:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनतेरस पर ट्रैफिक नियंत्रण: शहर में 200 जवान तैनात, जाम रोकने के लिए रणनीति

Ranchi, Jharkhand:धनतेरस में सड़को पर ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ हो इसके मद्देनजर बाजारों में विशेष रूप से ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त 200 जवानों की तैनाती अपर बाजार और मेन रोड इलाके में की गई है। धनतेरस के मौके पर हर वर्ष बाजारों में भीड़ उमड़ती है ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है चर्च रोड और मेन रोड इलाके में विशे Message जनवरी 15 थी? (कृपया ignore) फे चर्च रोड इलाके में गाड़ियों का परिचालन रोका जाएगा। बता दें कि यहां पर बर्तन की काफी दुकानें हैं जिस कारण इलाके में खासी भीड़ रहती है। वही अपर बाजार में जिन इलाकों में बर्तन और ज्वेलरी शॉप है उन रास्तों में भी डायवर्ट किया गया है। वही अगर मेन रोड इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्याद होता है तो रतन पीपी और कचहरी चौक चौक के बीच के पैच के रूट को डायवर्ट किया जा सकता है। वही मेन रोड इलाके में सैनिक मार्केट, चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड और जिला स्कूल के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास लोगो से गाड़ियों को पार्क करने की अपील ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की गई ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। वही रांची के मेन रोड और अपर बाजार में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है इसमें 50% महिला ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि बाजारों में मार्केटिंग करने निकली महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता हो सके।
0
0
Report

गुलदार हमले से मासूम की मौत के बाद वन विभाग–कांग्रेस में टकराव, कार्य बहिष्कार

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता आमने-सामने, वन कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान। एंकर- पौड़ी में गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। डीएफओ और एसडीओ के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में वन विभाग के डीएफओ की ओर से कांग्रेस नेता विनोद दनोशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संगठन पौड़ी ने आज कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। संगठन के अध्यक्ष कपिल थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल वन विभाग के डीएफओ और कर्मचारियों के साथ जिस तरह अभद्र व्यवहार किया गया, उससे कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होगा। वही एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि डीएफओ गढ़वाल की ओर से कोतवाली पौड़ी में तहरीर दी गई है जिसके बाद विनोद दनोशी व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता विनोद धनोशी का कहना है कि उन्होंने वन्यजीवों के हमलों को लेकर जनता की आवाज उठाई थी, लेकिन इसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना सभी का अधिकार है। उनके खिलाफ चाहे कितने भी मुकदमे दर्ज हों, वह जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पौड़ी में वन विभाग के कर्मचारियों और कांग्रेस नेता के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बाइट 01- आयशा बिष्ट SDO बाइट 02- कपिल थपलियाल अध्यक्ष बाइट 03- विनोद दनोशी कांग्रेस नेता बाइट 04- सर्वेश पंवार एसएसपी पौड़ी
0
0
Report

महिला कर्मचारी ने SDओ पर दुर्व्यवहार के आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक महिला कर्मचारी को न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। मामला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग मोहला का है, जहां कलेक्टर दर पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने विभाग के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब वह कार्यालय में काम करने पहुंचती हैं, तो संबंधित अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें काम छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाया जाता है और रोजाना डराने-धमकाने की बात भी महिला ने कही है। महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके काम को लेकर विभाग में अब तक कोई शिकायत नहीं रही है, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि संबंधित अधिकारी अपने किसी रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से उन्हें काम से हटाने का दबाव बना रहे हैं। इन्हीं तमाम शिकायतों को लेकर महिला कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। वहीं कलेक्टर कार्यालय की ओर से महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। विजुअल बाइट पीड़ित महिला WT
0
0
Report
Advertisement

सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, पेट्रोल से हत्या के आरोप पर बवाल

Siwan, Bihar:सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों के कारण घिरा इलाका में आरोपी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों ने दुकान में पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जमकर बवाल काटा है। वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान नदीम हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात नदीम हुसैन की दुकान के अंदर ही पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सके। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को तरवारा बाजार के मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और सदर एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

कोटा के आरकेपुरम में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

Kota, Rajasthan:कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी छोटी बहन को स्कूटर से कोचिंग छोड़ने तलवंडी जा रहा था। आर्केडिया सर्किल पर मोड़ लेते समय सामने से आ रही कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन सड़क पर गिर गए और युवक के सिर में गंभीर चोट आई। आरकेपुरम थाने के ASI चिरंजी लाल ने बताया कि हादसे में स्वामी विवेकानंद नगर निवासी दिव्यांश चावला की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दिव्यांश अकाउंट का काम करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मोड़क स्टेशन पर होटल चलाते हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अजीत राजपूत गिरफ्तार; नारायणपुर पुलिस त्वरित कार्रवाई

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी अजीत राजपूत को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 3 नवंबर को थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर 4 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में की गई।
0
0
Report

प्रभा विद्या मंदिर में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने मनाई दीपावली

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow13m ago
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज। आदर्श नगर स्थित प्रभा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को दीपावली के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में भी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दीपावली कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में सफाई महाअभियान 2.0: तीन हजार टन कचरा हटाने का दावा

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। नगर निगम का सफाई सेवा मैराथन 2.0 अभियान। दीपोत्सव से पहले जयपुर को स्वच्छ बनाने की कवायद। नगर निगम का सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान। दोपहर तक 3 हजार टन से अधिक कचरा साफ करने का दावा। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ अभियान शाम तक रहेगा जारी। सभी वार्डों में अतिरिक्त संसाधन लगाकर करवाई जा रही सफाई। जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, हूपर सहित अन्य संसाधन तैनात। नगर निगम की सफाई टीमें फील्ड में मुस्तैद। नगर निगम की गैराज शाखा भी अलर्ट मोड पर। सफाई के दौरान एकत्रित कचरा ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया जा रहा। ट्रांसफर स्टेशनों से प्रोसेसिंग साइट तक कचरा भेजने की मैपिंग। सफाई के साथ अवैध होर्डिंग और बैनर पर भी होगी कार्रवाई। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ने का भी अभियान। पशु प्रबंधन शाखा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी। मेयर सुनील कोठारी, आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल और उपायुक्त स्वास्थ्य कर रहे मॉनिटरिंग। सफाई के दावों के बीच बड़ा सवाल। क्या अभियान के बाद भी साफ रहेंगे शहर के वार्ड? तीन हजार टन कचरा हटाने के बाद नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती।
0
0
Report

अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला

Karnal, Haryana:करनाल से अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- भ्रांतियां फैलाकर चुनाव नहीं जीत सकते, चर्चा करना चाहते हो तो संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है सरकार सड़क पर चर्चा करने का शौक तो हरियाणा के किसी भी चौराहे पर आ जाओ, युवा मोर्चा का अध्यक्ष करेगा चर्चा मतदाता सूची नहीं, घुसपैठियों बचाओ है कांग्रेस का उद्देश्य : अमित शाह ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली पदयात्रा, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रहे मौजूद करनाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को करनाल में पदयात्रा निकालकर कांग्रेस पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। सेक्टर-12 मॉल से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करनाल पहुंचने पर अमित शाह ने सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे सेक्टर-12 स्थित यात्रा स्थल पर पहुंचे और पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सेक्टर-12 से लघु सचिवालय टी पॉइंट तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पदयात्रा के समापन पर अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। उन्होंने कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि इस तरह भ्रांतियां फैलाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते। गृह मंत्री ने कहा कि वे करनाल की धरती से कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाने को हम तैयार है, कांग्रेस वहां आकर चर्चा करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में चर्चा करने से बचती है और केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने ईवीएम पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उसे ईवीएम ठीक लगती है, लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का हवाला देते हुए पूछा कि यदि ईवीएम खराब है तो इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें कैसे बनीं। अमित शाह ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के टूलकिट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी हाल में राहुल गांधी वियतनाम होकर आए हैं, वे विपक्ष के नेता के तौर पर एक संवैधानिक पद पर हैं और जनता का जानने का अधिकार है कि उन्होंने कितनी विदेश यात्राएं की और किस उद्देश्य से की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर कांग्रेस की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियों का जवाब देंगे और जनता को वास्तविकता से अवगत कराएंगे। गृह मंत्री ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के साथ मजबूती से खड़ी है। देश की मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों के नाम होने चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटे जाने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपना निवास स्थान बदल لیا है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जिनके नाम मतदाता सूची में दोहराए गए हैं, उनके नामों का नियमानुसार पुनरीक्षण होना जरूरी है। अमित शाह ने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम हैं, जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर का विरोध करके घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम रहें और किसी भी घुसपैठिये को गलत तरीके से मतदाता सूची में स्थान न मिले। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना जोर लगा लें, भाजपा प्रत्येक घुसपैठिये को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर एसआईआर और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सही जानकारी पहुंचाएं तथा कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब दें।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव के शिक्षण संस्थानों में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम पर सियासत गरमा गई

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में सरकारी स्कूलों और महाविद्यालयों में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ जैसे विषयों पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी ने इन कार्यक्रमों पर आपत्ति जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेसियों का आरोप है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच इन विषयों को लेकर निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों के साथ-साथ महाविद्यालयों में भी इस तरह के आयोजन हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सभी स्कूलों और महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में भाजपा से जुड़े लोगों के अध्यक्ष होने के कारण इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या शैक्षणिक संस्थानों का इस्तेमाल राजनीतिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाना उचित है? कांग्रेस ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि शिक्षण संस्थाओं में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति किस नियम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई है, इसकी जांच की जाए और नियमों के विपरीत आयोजित किए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report

खैरागढ़ के सरईपतेरा केंद्र दो माह से बंद, ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल रहा

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. वनांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच ग्राम सरईपतेरा का उप स्वास्थ्य केंद्र दो माह से बंद पड़ा है। स्टाफ की कमी के चलते यहां ताला लटका है और ग्रामीणों को उपचार के लिए 12 किलोमीटर दूर साल्हेवारा जाना पड़ रहा है。 सरपंच बनस लाल साहू के मुताबिक, शुरुआत में केंद्र की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन स्थायी चिकित्सक या कर्मचारी नहीं होने से परेशानी बनी रही। तीन माह पहले एक स्टाफ नर्स को व्यवस्था के तहत पदस्थ किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें भी हटा दिया गया। कई बार मांग के बावजूद स्थायी नियुक्ति नहीं हुई。 विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ और दवाइयों की कमी है। उन्होंने सीएमएचओ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं और सरईपतेरा केंद्र जल्द खुलवाने का भरोसा दिलाया。 सीएमएचओ डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि डीएमएफ से नियुक्त एनएम को जीवनदीप समिति ने उम्र अधिक होने के कारण हटा दिया था। सीएचओ और एनएम की भर्ती के बाद यहां स्टाफ की पूर्ति की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को केंद्र खुलने का इंतजार है。 बाइट 1 - ओम लाल साहू, ग्रामीण बाइट 2 - बनस साहू, सरपंच बाइट 3 - यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक बाइट 4 - डॉ अनिल शुक्ला, सीएमएचओ
0
0
Report

ससुराल में दामाद को पेट्रोल डालकर जलाया, 95% झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत,

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow20m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव में दामाद को जलाकर मारने का ससुराल वालों पर आरोप है। युवक मंगलवार को पत्नी के बुलाने पर ससुराल गया था। जहां पत्नि उसपर मायके में रहने का दबाव बना रही थी। इस बीच विवाद बढ़ने पर ससुर ने घर में रखा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा। 95 प्रतिशत झुलसे युवक ने इलाज के दौरान बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बांगरमऊ थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी करन (22) के रूप में हुई है। वह घर बनाने के काम में मजदूरी करता था। उसकी शादी पुरवा के शीतलगंज निवासी प्रीति (19) से हुई थी। दोनों की दो साल की बेटी है। बता दे कि परिजनों के मुताबिक, शादी के करीब 10 दिन बाद ही प्रीति मायके चली गई थी और वहीं रहने लगी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि प्रीति चाहती थी कि करन उसके साथ मायके में ही रहे। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। गुरुवार दोपहर उन्नाव में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि उनका भाई करन 2 नवंबर को बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर ससुराल गया था। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे जब वह सो रहा था, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में वह करीब 95 प्रतिशत झुलस गया था। संजय के मुताबिक, भाई को पहले उन्नाव से कानपुर और फिर लखनऊ ले जाया गया। वहां समुचित इलाज नहीं मिलने पर उसे निजी यूनाइटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज में कुछ ही घंटों के भीतर एक लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए। इसके बाद दूसरे अस्पताल में भी करीब 80 से 90 हजार रुपये खर्च हुए। परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने भाई को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने दो दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि भाई की शादी साल 2023 में हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। शादी के करीब 10 दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई थी। संजय ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार बांगरमऊ से लखनऊ तक पैदल मार्च कर धरना-प्रदर्शन करेगा। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक भाई का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रीति, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top