271801
बहराइच में भीषण गर्मी से बेहोश हुआ बंदर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच की माल कचेहरी में भीषण गर्मी के कारण एक लंगूर अचानक बेहोश होकर गिर गया था। आपको बता दें कि नीम के पेड़ की छाया में बेहोश पड़े बंदर को वहां मौजूद वकीलों ने उसे पानी और बिस्कुट खिलाया, जिससे उसे होश आया। वहीं गर्मी से परेशान लंगूर काफी देर तक बेहोशी की स्थिति में बैठा रहा जिसके चलते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Jamui दुष्कर्म केस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल बिहार में महिला सुरक्षा पर विपक्ष
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY JAISWAL (BJP MP) ON JAMUI MOLESTATION CASE / ACCUSED INJURED IN POLICE ENCOUNTER / OPPOSITION ALLEGATIONS OVER WOMEN SAFETY IN BIHAR/ INDIA WOMEN'S CRICKET TEAM WINNING GOLD MEDAL AT ASIAN GAMES 20260
0
Report
रणधीर वर्मा स्टेडियम में मेले से खेल गतिविधियाँ प्रभावित; बच्चों का सड़क मार्च
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवा सड़क पर उतर आये। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बच्चों के हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़े पोस्टर और तख्तियां नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम के फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल मैदान है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल सहित विविध खेलों का अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित किये जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। बच्चों का आरोप है कि मेला लगने के दौरान करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक खेल गतिविधियों पर पड़ता है। मैदान में मेला लगने से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक के नियमित अभ्यास का क्रम टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की कि गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।0
0
Report
दिनदहाड़े चोरी: जमशेदपुर के टाटा स्टील कर्मी क्वार्टर से लाखों की चोरी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी स्कूल में मौजूद थीं। दोपहर करीब 12:45 बजे जब सुब्रतो दास घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि क्वार्टर का अंदरूनी दरवाजा खुला हुआ है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के भीतर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी में रखे नकद 30 हजार रुपये तथा करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में वह व्यक्ति क्वार्टर के पीछे की ओर से घर में प्रवेश करता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। वहीं, चोरी गए सामान का आकलन भी किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
निशिकांत दुबे ने MMDR कानून के विरोध पर सरकार का स्पष्ट रुख पूछा
Deoghar, Jharkhand:देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर MMDR कानून को लेकर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस दौरan उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए MMDR कानून के विरोध पर सवाल खड़े किए। निशिकांत दुबे ने कहा कि कोयला सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोयले का समान भाव होगा, तभी देश में कोयले की बिक्री और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। उनका कहना था कि अगर झारखंड का कोयला महंगा होगा तो पावर प्लांट और कंपनियां यहाँ से कोयला खरीदना क्यों चाहेंगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि MMDR कानून का विरोध केवल विपक्षी राज्यों को निशाना बनाने की बात नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु और तेलंगना जैसे राज्यों में भी अलग-अलग समय पर विपक्षी दलों की सरकारें रही हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर बालू, गिट्टी और खनिज संसाधनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। साथ ही JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़े सार्वजनिक कर बताना चाहिए कि राज्य में कितने स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।0
0
Report
जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी वीडियो: AIMIM नेता ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Kishanganj, Bihar:बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये घटना साबित कर रही है कि बिहार सरकार के कानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल हो गयी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पॉक्सो कानून ही नही वल्कि वैसे लोगो को कड़े से कड़े सज़ा देनी चाहिए जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटियों को भी अपनी ल livास को भी सही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज तरक्की के नाम पर रोशन ख्याली के नाम पर आधुनिकता के नाम पर जहां जा रहा है।जहां पुरुषों का ल livास घुटने के निचे और औरतों का लिवास घुटनों तक होंगें, उन्होंने कहा कि जहां इस तरह के लिवास पहना जायेगा, जहाँ बच्चों के लिए इंटरनेट को फ्री कर दिया जायेगा, और बच्चे अश्लील फिल्में दिखाई जाएगी वहाँ आनेवाले दिनों में इससे भी भयावह स्थिति होने वाली हैं।0
0
Report
एशियन गेम्स में स्वर्ण के बाद दीप्ति शर्मा के घर पर महिला टीम का जश्न
Noida, Uttar Pradesh:आगरा (उत्तर प्रदेश): दीप्ति शर्मा के घर पर एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद जश्न0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: फर्जी पट्टा मामले में विधायक गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : फर्जी पट्टा मामले में विधायक गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला, सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची हनुमानगढ़, नोटिस के बावजूद जवाब नहीं पेश करने का अंदेशा, वागीस कॉलोनी में पहुंचकर फर्जी पट्टा प्लॉटों की जांच में जुटी टीम, सीआईडी-सीबी जांच के बीच जंक्शन थाने में पेंडिंग पुराने परिवादों के अनुसंधान पर भी नजर, तहसीलदार राजकुमारी, नगरपरिषद अधिकारी और सीआईडी सीबी एएसपी सतपाल सिंह पहुंचे मौके पर0
0
Report
गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, चीनी मिल बिक्री की जांच को लेकर भी सौंपा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नगरवासियों और स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को संबोधित पत्रक देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा। वहीं, बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल की बिक्री की जांच की मांग को लेकर किसानों और चीनी मिल मजदूरों ने भी सांसद को पत्रक दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गौरी बाजार रेलवे स्टेशन रुद्रपुर, हाटा, रामपुर कारखाना और पथरदेवा विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित है। इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को देवरिया और गोरखपुर जाना पड़ता है। लोगों ने बरौनी-लखनऊ, ग्वालियर-बरौनी, इंटरसिटी, वाराणसी-नौतनवा, छपरा-नौतनवा, काशी, काठगोदाम और आम्रपाली एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने प्लेटफार्म के बाहर ट्रेन खड़ी होने की समस्या उठाते हुए कहा कि यात्रियों को गंदगी और गड्ढों के बीच उतरना पड़ता है। पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सैनी ने स्टेशन पर पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। वहीं, रविंद्र नाथ जायसवाल और छेदीलाल जायसवाल ने बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल की बिक्री का मामला उठाया। उन्होंने मिल की संपत्ति को कम कीमत में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग सांसद से की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, रामावतार जायसवाल, दिनेश पांडेय उर्फ डिग्गी बाबा, अवध किशोर पांडेय, आदित्य सिंह, सत्यम जायसवाल, महेंद्र राय, केएम राय, राम सीताराम गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
एसीबी ने कठूमर में रिश्वत लेते दो इंजीनियर गिरफ्तार
Kathoomar, Rajasthan:कठूमर पंचायत समिति में रिश्वत लेते सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा अलवर/कठूमर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को अलवर जिले की पंचायत समिति कठूमर में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों पर एक निर्माण कार्य के लंबित बिल का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, आरोपी सहायक अभियंता शिवराम को 25 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती मिन्ना खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि मैसर्स पोसवाल कम्पनी द्वारा ग्राम पंचायत में एफएसएसी योजना के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र ईटोला का मरम्मत कार्य कराया गया था। कार्य से संबंधित करीब 2 लाख 52 हजार रुपये का बिल पंचायत समिति कठूमर में भुगतान के लिए लंबित था। शिकायत के अनुसार, बिल पास कराने के बदले सहायक अभियंता शिवराम ने 40 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती मिन्ना खान ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने 18 सितंबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान सहायक अभियंता द्वारा 35 हजार रुपये में सौदा तय होने तथा 10 हजार रुपये पहले लेने और 25 हजार रुपये बाद में लेने की बात सामने आई। वहीं कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15 हजार रुपये की मांग में से 5 हजार रुपये पहले लेने और 10 हजार रुपये बाद में लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी चौकी भिवाड़ी की टीम ने डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की। चौकी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिवराम को 25 हजार रुपये और मिन्ना खान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया बाईट: सुरजीत एसीबी निरीक्षक एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
सिरोही परिषद चुनाव: भाजपा क्रॉस वोटिंग को लेकर बहस तेज, पांच पार्षदों के संकेत
Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा में क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा माली को पांच मत मिले, जबकि पार्टी के कुल 10 पार्षद बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के पांच पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की चर्चा है। वार्ड नंबर 1 की पूनम अनिल प्रजापत, वार्ड नंबर 16 के मनीष प्रजापत, वार्ड नंबर 17 के गौरव, वार्ड नंबर 19 की संतोष और वार्ड नंबर 21 के सुनील गुप्ता के सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की सौगंध लेने की बात सामने आई थी। अब परिणाम के बाद “सौगंध पांच की और भाजपा को वोट भी पांच” का सियासी गणित चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मतदान गोपनीय होने के कारण किसी विशेष पार्षद के क्रॉस वोटिंग करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद चुनाव परिणाम ने भाजपा के भीतर मतदान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
1 अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद, हांसी मंडी में सुविधाएं तैयार
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : प्रधान हरिकेश सिंगला, मंडी सचिव बसाऊ राम हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक को लेकर तैयारियां पूरी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी सरकारी खरीद पिछली बार 11 लाख क्विंटल आई थी धान की आवक, अबकी बार इससे ज्यादा आवक की उम्मीद हांसी मंडी में बाजरा की आवक शून्य, कपास की भी बेहद कम आवक हांसी। धान की खरीद का सीजन शुरू होने से पहले हांसी की अनाज मंडी में मंडी प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में किसान धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं हांसी में धान की आवक अपेक्षाकृत थोड़ी देर से शुरू होने की संभावना है। वही पिछली बार 11 लाख क्विंटल आई थी। अबकी बार धान की आवक इससे भी ज्यादा आवक आने की उम्मीद है। हांसी। हांसी की अनाज मंडी में इस समय बाजरा की आवक नहीं है। हांसी के आसपास बाजरा की फसल नहीं उगाई जाती है। वही कपास की आवक भी बेहद कम है। मंडी प्रशासन के अनुसार अब तक हांसी मंडी में करीब 484 क्विंटल कपास की आवक हुई है, जिसे निजी डीलरों द्वारा खरीद लिया गया है। ऐसे में हांसी में कपास की आवक फिलहाल न के बराबर बताई जा रही है। मंडी प्रशासन का कहना है कि किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। धान लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने और ठहरने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। किसानों के भोजन के लिए अटल कैंटीन के तहत मात्र 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। मंडी प्रशासन के अनुसार मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबे समय तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि किसान की फसल आते ही प्रक्रिया के अनुसार उसकी खरीद करवाई जाएगी और समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का प्रयास किया जाएगा। मंडी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि धान की आवक को देखते हुए मंडी में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों के लिए पानी, भोजन और ठहरने समेत आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल लेकर मंडी आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। वहीं मंडी प्रधान हरिकेश सिंगला ने भी कहा कि धान सीजन को लेकर मंडी में सभी तैयारियां पूरी हैं। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है और मंडी में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं。 मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को निर्धारित प्रक्रिया और सरकारी खरीद व्यवस्था के अनुसार मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।0
0
Report
जबलपुर: तिलहरी डी मार्ट के सामने मारपीट से हत्या, 3 गिरफ्तार, 2 की तलाश
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर- तिलहरी डी मार्ट के सामने मारपीट कर हत्या का मामला शनिवार रात हुई वारदात का वीडियो आया सामने रुपयों के विवाद पर चिकन शॉप संचालक की दिखी गुंडागर्दी संचालक सहित 5 आरोपी मृतक अर्जुन को बुरी तरह पीटते आए नज़र मृतक को पीटते-पीटते खंदारी नाले तक ले गए आरोपी खंदारी नाले में गिरकर हुई अर्जुन की मौत गोराबाजार पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार वारदात में शामिल 2 आरोपियों की तलाश जारी。0
0
Report
Advertisement
टाटा की बुलडोजर कार्रवाई पर मनीफिट में दुकानदारों का विरोध, सड़क जाम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: शहर के मनीफिट टॉप क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा कंपनी की ओर से कथित अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर बैठे दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। बतायातया गया कि बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और भारी वाहनों सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे यहां अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अथवा टाटा कंपनी की ओर से उनके पुनर्वास और वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार written तक विरोध-प्रदर्शन जारी था और स्थानीय लोग कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
करमा पर्व: जामताड़ा के ग्रामीणों में परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया
Jamtara, Jharkhand:प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक करमा पर्व मंगलवार को जामताड़ा जिले में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल है। घर-आंगन की साफ-सफाई और पूजा स्थल की सजावट के बाद शाम को करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। करमा पर्व को लेकर युवतियां और महिलाएं विशेष रूप से उत्साहित हैं। कई स्थानों पर पारंपरिक करमा गीत और नृत्य की तैयारी की गई है। पूजा के दौरान बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, यह पर्व प्रकृति और कृषि संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा माना जाता है। जामताड़ा के ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल इलाकों में करमा पर्व का विशेष महत्व है। पूजा के बाद देर रात तक पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलने की उम्मीद है। पिछले वर्षों में भी जामताड़ा, नारायणपुर और फतेहपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया था।0
0
Report
अजय चंद्राकार ने अदालत में मानहानि दावा पेश किया: वायरल वीडियो का नया सच
Dhamtari, Chhattisgarh:कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मंगलवार को धमतरी जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया। मामला 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते दिखाई दे रहे थे और इसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर पेश किया गया था। बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 22 मार्च 2026 को कुरूद में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम का था, न कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का। इस मामले को लेकर पहले पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई थी। वहीं अजय चंद्राकर का आरोप है पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा, लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी और उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वही अब इस मामले में अदालत के रुख और सुप्रिया श्रीनेत तथा नेहा सिंह राठौर की ओर से आने वाले जवाब पर नजर रहेगी0
0
Report
Advertisement
