271801
बहराइच में भाजपा नेताओं के बीच धन विवाद, वायरल हुआ शिकायती पत्र
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में भाजपा नेताओं के बीच धन विवाद का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पत्र में जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के बीच राजनीतिक मामले को लेकर गरमाया विवाद का उल्लेख है। इस विवाद में पार्टी के ओर से भेजे गए धन के लिए गाली गलौज और मारपीट की आरोपों का सामना किया जा रहा है। यह पत्र प्रदेश महामंत्री संगठन तक पहुंचा है और विवाद के समाधान की मांग किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान हुए इस विवाद के बारे में और अधिक जानकारी की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर एयर शो: आकाश में तिरंगा और ताकत का जलवा, वायुसेना दिवस की गूंज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के नीले आसमान में जब गूंजी लड़ाकू विमानों की गर्जना, तो हर दिल देशभक्ति के गर्व से भर उठा! भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जोधपुर एयरबेस में आयोजित एयर शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति के दौरान आयोजित इस शो को देखने 13,000 से अधिक दर्शक पहुंचे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के हॉक विमानों ने आसमान में तिरंगा, डायमंड और हार्ट शेप जैसी अद्भुत फॉर्मेशन्स बनाकर दर्शकों की ताली बटोरी। वहीं सारंग टीम के ध्रुव हेलीकॉप्टर्स के साहसिक स्टंट्स ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्वदेशी तेजस के कोबरा मैन्युवर के साथ राफेल, सुखोई-30 MKI और प्रचंड हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायु सेना की ताकत का लोहा मनवाया। अंतर्राष्ट्रीय पायलटों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इस रोमांच का हिस्सा बने। विमानों को इतने करीब से देखकर युवाओं में वायु सेना में शामिल होने का नया जोश देखने को मिला। शौर्य, तकनीक और पराक्रम के इस संगम ने साबित कर दिया कि भारतीय वायु सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्पर है!0
0
Report
शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस ने स्थिति संभाली
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के शास्त्री नगर से बड़ी खबर शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला महिला के टंकी पर चढ़ने से मौके पर मचा हड़कंप महिला को नीचे उतारने के प्रयास में जुटे पुलिस और प्रशासन प्रारंभिक जानकारी में भूखंड विवाद की बात सामने आ रही है भूखंड विवाद को लेकर महिला के नाराज होने की सूचना टंकी के नीचे लोगों की भारी भीड़ जुटी महिला को समझाने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली महिला के टंकी पर चढ़ने की वजह की जांच जारी0
0
Report
जयपुर में पंचायत चुनाव: नामांकन पहले दिन नहीं भरे, आगे मुकाबला तेज होगा
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन नामांकन के पहले दिन उम्मीदवारों में कोई उत्साह नजर नहीं आया। गुरुवार को जयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पहले दिन एक भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। जिला परिषद के 57 वार्डों से लेकर प्रथम चरण की 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों तक नामांकन का खाता नहीं खुला। जिला निर्वाचन की ओर से नामांकन के लिए रिटर्निंग अधिकारी और नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। गुरुवार को चुनाव की लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन किसी भी वार्ड से नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण सभी सीटों पर नामांकन का आंकड़ा शून्य रहा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होगी। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं होने के बाद अब अगले दिनों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में उम्मीदवारों की भीड़ बढ़ सकती है। जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले दिन की तस्वीर दिलचस्प रही। एक तरफ जिला परिषद और पंचायत समितियों के 203 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, दूसरी तरफ किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। अब देखना होगा कि अगले पांच दिनों में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरते हैं और किन वार्डों में मुकाबला रोचक बनता है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में 11 अक्टूबर को पंच शतावधान: 500 वस्तुओं की स्मृति प्रस्तुति
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के सामाजिक और आध्यात्मिक इतिहास में 11 अक्टूबर को एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक सकल संघ के तत्वावधान में ज्ञान तीर्थ चातुर्मास के तहत कृषि उपज मंडी में पंच शतावधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में जैन साध्वी जिनप्रिया मसा उपस्थित जनसमुदाय की ओर से बताई जाने वाली 500 वस्तुओं और प्रश्नों को स्मृति में रखते हुए उन्हें क्रमवार प्रस्तुत करेंगी। आयोजकों के अनुसार राजस्थान में स्मरण शक्ति पर आधारित यह पहला ऐसा आयोजन है। पंच शतावधान कार्यक्रम में करीब 2 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। नगर की उच्च कक्षाओं के करीब 500 छात्र-छात्राओं के भी विशेष रूप से शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टोकन व्यवस्था रखी गई है, जिन्हें विभिन्न निर्धारित स्थानों से प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व सभापति कमलेश डोसी और अर्पित सालगिया ने बताया कि यह आयोजन स्मरण शक्ति और ज्ञान के अद्भुत प्रदर्शन को देखने का अवसर देगा। कार्यक्रम में साध्वी मुक्तिप्रिया श्री मसा भी मौजूद रहेंगी, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी की निवासी हैं। उन्होंने अपनी माताजी और तीन बहनों के साथ जैन दीक्षा ग्रहण की थी और वर्तमान में अपनी संयम यात्रा का निर्वहन कर रही हैं।0
0
Report
एलन टैलेंटेक्स-2027 रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर, 2.5 करोड़ कैश प्राइज़ और 90% स्कॉलरशिप
Jaipur, Rajasthan:एलन टैलेंटेक्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर नेशनल रैंकिंग के साथ 2.50 करोड़ के कैश प्राइज एवं एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप कोटा. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि. की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए टैलेंटेक्स-2027 परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। आफलाइन व आनलाइन दोनों मोड में होने वाली टैलेंटेक्स-2027 के लिए आफलाइन एग्जाम 25 अक्टूबर को जबकि आनलाइन एग्जाम 25, 28 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। एलन वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत से अब तक एलन टैलेंटेक्स में 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो चुके हैं। इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। एग्जाम के बाद नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही 2.50 करोड़ के कैश प्राइज तथा एलन कोर्सेज में एडमिशन पर 90 प्रतिशत तक स्कालरशिप दी जाएगी। परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी को कम्पीटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी प्रदान किया जाएगा। यह एक विशिष्ट परफॉर्मेंस इंडिकेटर है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का आकलन करने में मदद करेगा। इस इंडेक्स के माध्यम से स्टूडेंट्स यह पता कर सकता है कि यदि वह जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होता तो उसकी क्या नेशनल रैंकिंग रहती। जो विद्यार्थी पहले से एलन के क्लासरूम कोर्स में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। विद्यार्थी https://allen.in/tallentex. पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट पेपर्स का भी लाभ मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी आधारित होगा, जबकि परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत सिलेबस की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं नियम - शर्तों के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पी व इन्टिजर टाइप प्रश्न होंगे, जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉयोलॉजी एवं लॉजिकल मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होगा।0
0
Report
साहू समाज ने तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक बनाने की पुष्टि
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग महापौर से मुलाकात के लिए पहुंचे साहू समाज के पदाधिकारी तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम मेक इन इंडिया चौक पर बनाया जाएगा सेवा ज्योति संकल्प चौक साहू समाज को महापौर ने दिया आश्वासन लंबे समय से साहू समाज द्वारा तेलीबांधा में तेलिन दाई की प्रतिमा स्थापित करने की भी की जा रही माँग महापौर ने जल्द ही प्रतिमा स्थापित करने का दिया आश्वासन तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के तौर पर विकसित करने को लेकर साहू समाज का विरोध मामले में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान लोगों में है कन्फ्यूजन तेलीबांधा चौक को नहीं बल्कि मेक इन इंडिया चौक को विकसित करेंगे तेलीबांधा के सामने मेक इन इंडिया चौक है उनका सेवा ज्योति संकल्प के नाम में डेवलप करेंगे मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में किया है घोषणा, 38 सेवा ज्योति विकसित चौक बनाएंगे तेलीबांधा मरीन ड्राइव में कोई नया चौक नहीं होगा - पुरंदर कांग्रेस के द्वारा साहू समाज के अपमान बयान पर कहा कांग्रेस कोई भी बात को बतंगड़ बनाना और बीजेपी को बदनाम करना काम है कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा यथावत रहेगा तेलीबांधा चौक मेक इन इंडिया चौक के पास बनेगा ज्योति सेवा संकल्प चौक तेलीबांधा थाना के सामने प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश राहुल संघ मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद साहू समाज के लोगों ने आज रायपुर मेयर और कमिश्नर से मुलाकात की.... इसके बाद साहू समाज का कहना है कि मेयर मीनल चौबे ने स्थिति स्पष्ट की है, उन्होंने कहा है कि तेलीबांधा चौक का नहीं बल्कि तेलीबांधा थाने के सामने मेक इन इंडिया चौक का नाम सेवा संकल्प ज्योति चौक होगा0
0
Report
Advertisement
नाना पाटेकर की स्मृतियाँ रंका राजमहल में आज भी ताजा
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के रंका राजमहल में फिल्म ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग के दौरान मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ठहरे थे. उनके निधन की खबर से गढ़वा के स्थानीय लोगों में शोक की लहर है. करीब चार दशक पहले रंका राजमहल में शूटिंग हुई थी. नाना पाटेकर रंका में ठहरे थे. उन्हें देखने के लिए आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग राजमहल के पास जुटे थे. आज भी रंका राजमहल में नाना पाटेकर से जुड़ी यादें लोगों के जेहन में ताजा हैं. “सीखना है तो गिरना है, चिपककर बैठना होगा घोड़े पर.” यह संवाद उस वक्त का है, जब गढ़वा के रंका राजमहल में फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर अपने बेटे को घोड़े पर चढ़ाते हुए यह बात कह रहे थे. नाना पाटेकर की दमदार आवाज, बेबाक संवाद अदायगी और किरदार में पूरी तरह ढल जाने वाले अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उनके निधन की खबर से देशभर में उनके प्रशंसक गमगीन हैं. लेकिन गढ़वा के रंका के लोगों के लिए नाना पाटेकर की याद सिर्फ सिनेमा के पर्दे तक सीमित नहीं है. उनकी स्मृतियां आज भी रंका राजमहल की पुरानी दीवारों और अतिथि कक्ष से जुड़ी हुई हैं. करीब चार दशक पहले निर्देशक तपन सिन्हा की फिल्म ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग रंका राजमहल में हुई थी. फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा उत्पल दत्त, रवि घोष, अनिल चटर्जी और सतीश शाह जैसे चर्चित कलाकार भी नजर आए थे. शूटिंग के दौरान रंका अचानक फिल्मी गतिविधियों का केंद्र बन गया था. रंका निवासी और उस दौर में शूटिंग देखने वाले चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार, नाना पाटेकर मेदिनीनगर, तत्कालीन डाल्टनगंज, निवासी एमएल विश्वास के साथ रंका पहुंचे थे. उस समय एमएल विश्वास क्षेत्र के चर्चित और संपन्न लोगों में गिने जाते थे और उनका संपर्क फिल्म जगत से भी था. बताया जाता है कि नाना पाटेकर शूटिंग के दौरान रंका में ठहरे थे और उन्होंने रंका राजमहल के अतिथि कक्ष में समय बिताया था. जैसे ही उनके रंका पहुंचने की खबर आसपास के इलाके में फैली, उन्हें देखने के लिए राजमहल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. आज मोबाइल और इंटरनेट के दौर में किसी कलाकार की तस्वीर घर बैठे देखना आसान है, लेकिन उस दौर में बड़े पर्दे के किसी चर्चित अभिनेता को सामने से देखना स्थानीय लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था. नाना पाटेकर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजमहल पहुंचे थे. यही वजह है कि ‘आज का रॉबिनहुड’ रंका के लोगों के लिए सिर्फ एक पुरानी फिल्म नहीं है. इस फिल्म के साथ रंका राजमहल, करीब चार दशक पुरानी शूटिंग और नाना पाटेकर की यादें भी जुड़ी हुई हैं. आज नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन रंका राजमहल से जुड़ी उनकी यह याद स्थानीय लोगों के जेहन में लंबे समय तक जिंदा रहेगी।0
0
Report
फरीदाबाद लक्ष्मण हत्याकांड: ऊंचा गांव और सेक्टर-65 टीम ने 8 आरोपित गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित दो आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव व सेक्टर-65 की संयुक्त कार्रवाई पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में लगी गोली, एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद घटनाक्रम में 8 आरोपित गिरफ्तार फरीदाबाद, थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 4 अक्टूबर को डीलर चौक पर चाकू मारकर लक्ष्मण (45) वासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा ऊंचा गांव तथा अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में वांछित दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव तथा जतिन के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपित तरुण उर्फ नवीन के दाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है, घटनाक्रम में अब तक 8 व्यक्ति गिरफ्तार किया जा चुके हैं। अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गांव साहूपुरा निवासी अमित ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 4 अक्टूबर 2026 को उसके भाई महेश को फोन कर चाचा लक्ष्मण ने बताया था कि सेक्टर-62/ 64 चौक पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले व उनके कुछ साथी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता अपने भाई महेश के साथ मौके पर पहुंचा। वहां करीब 10-12 व्यक्ति लक्ष्मण के साथ चाकू और रॉड से मारपीट कर रहे थे। शिकायतकर्ता व उसके भाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण लक्ष्मण की मौत हो गई और उसका भाई महेश घायल हो गया। घटना के संबंध में थाना आदर्श नगर में हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनाक्रम की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 7/8 अक्टूबर की रात अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मामले में वांछित तरुण उर्फ नवीन और जतिन मलेरना रोड, सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के गोदाम में बने कमरों में छिपे हुए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव तथा अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपित मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित तरुण उर्फ नवीन ने भागते हुए पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस टीम ने आरोपित को चेतावनी दी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपित तरुण उर्फ नवीन के दाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से आरोपित के कब्जे से एक पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वारदात के दौरान तरुण उर्फ नवीन, जतिन व एक अन्य आरोपित आकाश ने लक्ष्मण पर चाकू से हमला किया था। क्राइम एसीपी अमन यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन अन्य आरोपितों को भी अपराध शाखा की टीम ने 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रिंकू, अनूप व राजीव निवासी ऊंचा गांव के रूप में हुई है। आरोपित प्रशांत, नमन व आकाश को टीम ने 5 अक्टूबर का ही गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकार पुलिस द्वारा अब तक घटनाक्रम में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाइट = अमन यादव एसीपी क्राइम0
0
Report
भरतपुर के नेम सिंह फौजदार और गोपाल गुर्जर कांग्रेस में शामिल, डोटासरा-टीकाराम जुली ने कराया ज्वॉइन
Jaipur, Rajasthan:Jaipur भरतपुर के नेम सिंह फौजदार और गोपाल गुर्जर हुए कांग्रेस में शामिल पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कराई पार्टी ज्वॉइन वार रूम में दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में किया शामिल पिछले दिनों नेम सिंह और विश्वेंद्र सिंह के बीच में सोशल मीडिया वॉर आया था सामने0
0
Report
Advertisement
महोबा में बारिश के बाद सड़कों को गड्ढाविहीन बनाने के लिए DM का जोरदार एक्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:दरअसल बीते दिनों लगातार हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आकर जिले की अधिकतर सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है,इन सड़कों पर चलना लोगो के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। ख़राब सड़कों का संज्ञान लेकर अब जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने गड्ढा युक्त सड़को से निजात दिलाने के लिए विभागों के पेंच कसना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि समस्त विभागों की कुल मिलाकर 399 किलोमीटर गड्ढा मुक्त तथा 206 किमी का नवीनीकरण हेतु सड़कों का काम कराया जाना है । डीएम ने निर्देश दिए है कि जनपद के वह मार्ग जो अन्य जनपदों को जोड़ते है उनको विशेष रूप से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए । जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बीते एक सप्ताह से गड्डा मुक्त सड़कों का अभियान चलाया जा रहा है आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी सम्बद्ध कार्यदायी संस्थानों को तत्काल निर्देश दिए गए हैं,शहर की मुख्य सड़कों को अगली 15 तारीख तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की सड़कों को अक्टूबर माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है ।0
0
Report
कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के सामने भिड़ंत, महिला सहित दोनों पक्ष आमने-सामने
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के सामने उस समय हंगामा हो गया जब पार्टी के दो पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह सद्दीकपुर और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लात-घूंसे और चप्पलों से मारपीट की गई। वीडियो में एक महिला भी चप्पल मारते दिखाई दे रही है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई आपसी भिड़ंत चर्चा का विषय बनी हुई है。 मारपीट की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या रही और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद प्रदर्शन का माहौल भी बिगड़ गया。 ज्ञात रहे केि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को वोट चोरी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया था。0
0
Report
रायला में GST टीम का छापा, करोड़ों के हेरफेर की आशंका
Jaipur, Rajasthan:रायला में जीएसटी टीम का छापा श्रीनाथ आयरन एवं स्टील नामक फर्म पर जीएसटी टीम ने की जांच शुरू जीएसटी टीम को करोड़ों की हेर फेर की आशंका भीलवाड़ा जीएसटी टीम पिछले 3 घंटे से कर रही है कार्रवाई अभी भी कार्यवाही जारी स्टॉक और जीएसटी बिलों की जा रही है जांच जीएसटी टीम की कार्रवाई की सूचना पर बड़े-बड़े प्रतिष्ठान बंद हुए जीएसटी टीम के आने की सूचना मिलने पर व्यापारी हो गए भूमिगत.0
0
Report
Advertisement
विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने 2 गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने बेतवा नदी किनारे बंगला घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार बरामद की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। वीओ : पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस बंगला घाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर अर्टिगा सवार दो युवक कार को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। वहीं नशे के परिवहन में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने शैलेंद्र लोधी और विकास रघुवंशी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से नशे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। बाइट : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी वीओ : पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें।0
0
Report
करैयाखेड़ा के हितग्राहियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम आवास योजना का लाभ मांगा
Vidisha, Madhya Pradesh:करैयाखेड़ा क्षेत्र के रहवासी पार्षद प्रतिनिधि के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने पर जताई नाराजगी वार्ड नंबर 34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में हितग्राही भी सम्मिलित थे। उन्होंने बताया कि अकेले करैयाखेड़ा क्षेत्र में ही सैकड़ों हितग्राही हैं जिन्हें पीएम आवास की आवश्यकता है; किसी की दीवार रह गई है तो किसी के घर पर बनी चढ़ी हुई है, उनका सर्वे ठीक ढंग से नहीं हो सका है। उन्होंने जल्द से जल्द क्षेत्र में रहने वालों को सर्वे करवाकर पीएम आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की है; एक किस्त आ गई लेकिन दूसरी और तीसरी किस्त का इंतजार काफी लंबा हो गया है।0
0
Report
राजनांदगांव नगर निगम सभा में हंगामे के बाद आठ विषय पारित, कांग्रेस बहिष्कार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई, जब सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर का रास्ता पकड़ लिया। दरअसल, सामान्य सभा की बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों सहित कुल eight विषय चर्चा और निर्णय के लिए रखे गए थे। शुरुआती विषयों पर चर्चा के दौरान ही कांग्रेस पार्षदों की ओर से लगातार व्यवधान डाले जाने को लेकर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों केबीचआरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ और सदन का माहौल गरमा गया। महापौर मधुसूदन यादव का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद निर्धारित विषयों से हटकर दूसरे मुद्दों को चर्चा में ला रहे थे। सभापति की ओर से बार-बार विषय पर आने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कांग्रेस पार्षद मुख्य मुद्दों पर चर्चा के बजाय आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। महापौर का कहना है कि जब सत्ता पक्ष की ओर से आरोपों का जवाब दिया जाने लगा तो कांग्रेस पार्षद सदन छोड़कर चले गए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने महापौर पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन महापौर ने कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन जिस तरह से व्यवहार किया गया, उसके विरोध में बहिर्गमन का फैसला लिया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षदों के सदन से बाहर जाने के बाद भी सामान्य सभा की कार्यवाही जारी रही और बैठक में रखे गए सभी आठों विषयों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बाइट मधुसूदन यादव महापौर बाइट संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
Advertisement
