271801
बहराइच में तेंदुए की LIVE तस्वीरें सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के महसी इलाके में भेड़ियों के खौफ के बीच एक तेंदुए की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। शनिवार रात थाना खैरीघाट के राजापुर कला गांव में तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा था, जिसकी तस्वीर दीपक सिंह के घर के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर: OBC परिवारों के सर्वे के लिए कल से घर-घर जाएंगे कर्मचारी
Jaipur, Rajasthan:भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री भाजपा जयपुर -OBC परिवारों का सर्वे करने कल से घर-घर जाएंगे कर्मचारी0
0
Report
राजसमंद: त्रिनेत्र ऑपरेशन से डोडा पोस्त मामले में बड़ी गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के केलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई क़रीब 68 लाख रुपये का 453 किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त जब्त तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त राजसमंद जिले की ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई pुलिस ने तीन मामलों में अब तक 2.13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और तीन स्कॉर्पियो वाहन किये जब्त एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई。0
0
Report
बारिश के बीच सोनीपत के रोहट PHC की इमारत गिर गई, 7-8 कर्मचारी सुरक्षित
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़ सोनीपत में बड़ा हादसा होने से टला सोनीपत में सरकारी हॉस्पिटल की बिल्डिंग भरभराकर गिरी सोनीपत के रोहट PHC की बिल्डिंग लगातार बारिश के बीच भरभराकर गिरी 7-8 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कई महीनों से इमारत की रिपेयर के लिए फाइल भेजी गई थी 24-25 कमरों वाली बिल्डिंग की गैलरी टूटकर कमरों में गिरी。 प्रशासन मौके पर पहुंचा, भवन गिरने के कारणों की जांच शुरू。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली इन्वेस्टर्स समिट से झारखंड में उद्योगिक तेजी की बहार
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में दो दिनों तक चले इनवेस्टर्स समिट को लेकर सत्ताधारी दल पूरी तरह से आशान्वित हैं तो वहीं विरोधी सवाल खड़े कर रहे हैं। جھारखंड के झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, दो दिनों के इन्वेस्टर्स समिट का अभूतपूर्व सफलता, उम्मीद से ज्यादा है। जिस तरह से कम्पनियों ने दिलचस्पी दिखाई है बड़े बड़े आईटी क्षेत्र की कम्पनियां सबके प्रतिनिधि मौजूद रहे। सबने प्रस्ताव दिया है और झारखंड में दिलचस्पी दिखाई है। नई औद्योगिक क्रांति की तरफ हम बढ़ चले हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे मार्ग प्रशस्त हो गया। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा दो दिनों का समिट राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था हो रही है ये राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा आने वाले दिनों में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जिस तरह से ग्लोबल समिट के माध्यम से सीएम प्रयास कर रहे हैं, देश विदेश के इन्वेस्टर्स को आकृषित करने का प्रयास कर रहे हैं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार भी इसमें मदद करे बीजेपी नेता ने कहा ये कुछ नहीं आई वाश है, जब तक राज्य में कानून व्यवस्था अच्छा नहीं होगा, निवेश का माहौल अच्छा नहीं रहेगा , प्रॉपर इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं रहेगी सरकार की नए उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की योजना नहीं रहेगी कैसे निवेशक यहां आयेंगे और निवेश करेगें। निवेशक यहां आएं तो अच्छी बात है ,राज्य के लिए अच्छा होगा पर माहौल नहीं दिखता0
0
Report
पीलीबंगा STG नहर हादसे: 23 वर्षीय गुलाम ख्वाजा की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा की STG नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने का मामला, SDRF टीम ने नहर से निकाला शव, पीलीबंगा के चक लबाना के पास STG नहर में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नहर में डूबने से हुई 23 वर्षीय गुलाम ख्वाजा की मौत, करीब 7 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से किया इनकार, पीलीबंगा पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया शव0
0
Report
जयपुर के बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में सीवर पानी से हालात बदतर, 5 दिन से गंदगी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में बुरे हाल पिछले 5 दिनों से बह रहा सीवर का पानी गंदे पानी से स्टाफ का काम करना मुश्किल पशुपालक भी हो रहे बदबू से परेशान नगर निगम की ओर से 5 दिन में समाधान नहीं पशुपालन निदेशक ने भी लिया जायजा राजस्थान में जयपुर के बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय परिसर में पिछले 5 दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। इससे न केवल पशु चिकित्सालय स्टाफ का काम करना मुश्किल हो रहा है, बल्कि यहां अपने पशुओं के उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों को बदबू और गंदगी से रूबरू होना पड़ रहा है। परिसर में 1 फुट से भी ज्यादा तक सीवरेज का पानी जमा हो गया है। नगर निगम की ओर से अब तक समाधान नहीं किया गया है। पशु चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना ने निरीक्षण किया और नगर निगम से समाधान के लिए बातचीत की है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में 4.15 किलो अफीम के साथ कार जब्त, 2 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई ग्रैंड आई-10 कार से 4 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई एकलिंगपुरा–गांधीसागर रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सुरक्षा कारणों से कार को सीबीएन कार्यालय लाकर विधिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई, जिसमें अवैध अफीम बरामद हुई। सीबीएन ने कार को जब्त कर दो आरोपियों को NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।0
0
Report
बेगूं में मानसून जलजमाव रोकने के लिए नालों की सफाई तेज
Begun, Rajasthan:बेगूं में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देश पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर ने पालिका क्षेत्र के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों के अंदर और आसपास जमा गंदगी को तत्काल हटाने तथा सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान नालों का पानी सड़कों पर भरने से रोकना और आमजन के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
खान विभाग की शर्तों के खिलाफ माइन ऑनर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान
Bikaner, Rajasthan:राजस्थान के खान विभाग की नई तकनीकी शर्तों के विरोध में बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, सचिव सौरभ चाँदना की अगुवाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण खनिज अभियंता के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा एसोसिएशन ने खान विभाग द्वारा लागू की गई नई तकनीकी शर्तों, ऑटोमेशन सिस्टम में बदलाव और कैमरा-रडार आधारित नियमों को अव्यावहारिक और नियमों के विपरीत बताया।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में नगर पालिका ने पट्टे वितरित, वार्डवासियों ने मार्ग सुधार की मांग की
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नगर पालिका द्वारा पंचायत समिति सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को नवीनीकरण के पट्टे और बापी पट्टों का वितरण किया गया। नगर पालिका अधिशासीय अधिकारी एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर तथा विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़ ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के वार्डवासियों ने बारिश के कारण खेतों तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ की समस्या से अवगत कराया और मार्ग पर जिकरा डलवाकर आवागमन सुगम बनाने की मांग रखी। अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
अलवर में बारिश से गिरी दीवार, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल के लिए रेफर
Alwar, Rajasthan:अलवर में बारिश से भीगी दीवार गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल अलवर जिले के खरखड़ा गांव में बारिश के चलते मकान की पुरानी दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार में सीलन आने के कारण वह अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई。 घटना के समय युवक जगदीश कुमार दीवार के पास रखा सामान हटा रहा था। तभी करीब 5 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गया। युवक की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकालकर तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया。 प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, जगदीश कुमार उद्योग नगर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता है और घटना के समय घर पर ही मौजूद था。 बाइट: सुंदर कुमार (परिजन)0
0
Report
निम्माहेड़ा में आयुक्त ने ग्रामीण-शहरी शिविरों के जरिए जनकल्याण योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में डूंगला के मोरवन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और निम्बाहेड़ा नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। इस दौरान लाभार्थियों को पट्टे, स्वीकृति पत्र, वरिष्ठ नागरिक कार्ड सहित विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
रामपुर में 150 साल पुरानी मजार हटाने से विवाद, सड़क चौड़ीकरण शुरू
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 150 साल पुरानी हजरत बैरम शाह मियां की मजार सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने मंगलवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाई। मजार के पास नीम का पेड़ भी अगले दिन काटकर हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की गई। रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र स्थित जौहर बाईपास पर नीम वाली जियारत के नाम से प्रसिद्ध मजार सड़क के बीचों-बीच बनी हुई थी। बड़े स्तर पर कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया, बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई और रूट डायवर्ट कर दिए गए। रात तीन बजे पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। मजार को हटाते समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर इलाके में नाराजगी दिखी, लेकिन पुलिस बल ने समझाकर वापस भेज दिया। क्षेत्र में पुलिस तैनाती जारी है और स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई गई। मजार के मुतवल्ली नासिर मियां के अनुसार मजार करीब 150 वर्ष पुरानी थी और उन्होंने पिछले 30 वर्षों से देखरेख की। प्रशासन ने करीब आठ दिन पहले मजार से सामान हटाने का नोटिस चस्पा किया था; उन्होंने कहा कि कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, पर सफलता नहीं मिली।0
0
Report
योगी सरकार का दावा: बुंदेलखंड में बदली तस्वीर, विकास से वोट बैंक पर प्रभाव
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी सरकार का दावा है की बीते 9 साल में बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है...चुनाव सामने हैं ऐसे में सरकार की नजर विकास की योजनाओं का बहीखाता पेश कर कहीं ना कहीं उस वोटबैंक पर है....जो पिछली सरकारों में अनदेखी का शिकार रहा0
0
Report
थराली में आशा कार्यकर्ताओं के 9 सूत्रीय मांगों पर उग्र प्रदर्शन
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:थराली क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संगठन की थराली, देवाल और नारायणबगड़ इकाइयों ने संयुक्त रूप से तहसील कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विो - प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम ₹18,000 प्रतिमाह वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की प्रमुख मांग उठाई। इससे पूर्व, आशा कार्यकर्ता थराली-देवाल तिराहे से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया, जहां उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र रूप देने को बाध्य होंगी।0
0
Report
Advertisement
