271801
बहराइच में तेंदुए की LIVE तस्वीरें सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के महसी इलाके में भेड़ियों के खौफ के बीच एक तेंदुए की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। शनिवार रात थाना खैरीघाट के राजापुर कला गांव में तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा था, जिसकी तस्वीर दीपक सिंह के घर के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालगांव में विपक्षी उम्मीदवारों की माघारी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा, बैठक के बाद रवाना की तैयारी
Jalgaon, Maharashtra:जालगांव ब्रेक .. नाशिक में एकीकडे माघारी साठी हाई वोल्टेज ड्रामा सुरू असताना जळगाव मध्येही अखेर क्षणामध्ये अपक्षांना माघारी घेण्यासाठी मोठी धावपळ सुरू. जिल्हा दूध संघात गिरीश महाजन यांच्या उपस्थितीत अनेक अपक्ष उमेदवारांना धावपळ करत बैठकीला बोलवले. उद्या काही क्षणात अपक्ष उमेदवार माघारी साठी तयार होऊन तातडीने माघारी साठी रवाना.0
0
Report
AMU कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आकर मौत, भमोला रेलवे ट्रैक हादसा
Aligarh, Uttar Pradesh:मॉर्निंग वॉक पर निकले AMU कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत रोज़ सुबह की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक कान में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते समय बेहोश हुई मृतक की पत्नी चार छोटे बच्चों को छोड़कर गया है मृतक AMU कर्मचारी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्यूबल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था मृतक थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भमोला रेलवे ट्रैक की घटना।0
0
Report
विंध्याचल धाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री, हर क्षेत्र को 24 घंटे बिजली का भरोसा
Ukhdand, Uttar Pradesh:विंध्याचल धाम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कहा कि प्रदेश की जनता को पहले से अधिक बिजली मिल रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने संबंधी चर्चाओं को पुराना विषय बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश में बिजली व्यवस्था पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हुई है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल रही है। मंत्री ने बताया कि आंधी-तूफान या तकनीकी फॉल्ट जैसी परिस्थितियों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 20 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या या तकनीकी बाधा है तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी जाए। सरकार और विभाग ऐसी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और जहां भी दिक्कतें सामने आएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के दौरान ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के चूपना पंचायत में मनरेगा रोजगार के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : रोजगार की मांग को लेकर चूपना पंचायत में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, नरेगा कार्य शुरू कराने की मांग एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चूपना में नरेगा मजदूरों ने रोजगार की मांग के लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनार्थियों का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य शुरू नहीं किए जाते और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जब तक रोजगार नहीं, तब तक घर नहीं का संकल्प लेते हुए पंचायत मुख्यालय पर धरना शुरू किया है। धरने पर बैठे मजदूरों ने बताया कि सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्रत्येक परिवार को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, लेकिन ग्राम पंचायत चूपना और टांडा क्षेत्र में अभी तक मनरेगा की कोई साइट संचालित नहीं की गई है। इसके चलते गरीब एवं मजदूर वर्ग के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से मनरेगा कार्य बंद होने के कारण उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मनरेगा कार्य शुरू कराने की मांग की है। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। धरनार्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक वे धरनास्थल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे एक दिन, दो दिन या सात दिन तक धरने पर बैठना पड़े, लेकिन रोजगार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने और रोजगार के अधिकार की इस लड़ाई में सहभागी बनने की अपील की है। बाइट- मजदूर0
0
Report
श्रीडूंगरगढ़ में महिला हत्याकांड: फूलचंद भील गिरफ्तार, हत्या कबूली
Bikaner, Rajasthan:महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या के आरोपी फूलचंद भील को किया गिरफ्तार, बीदासर रोड वन भूमि में मिला था महिला का अर्धनग्न शव, मृतका की पहचान झालावाड़ निवासी बाली देवी के रूप में हुई, वारदात के बाद आरोपी महिला के गुम होने की झूठी कहानी गढ़ता रहा, परिजनों से कहा था महिला को तलाशने जा रहा हूं, लेकिन खुद श्रीडूंगरगढ़ से फरार हो गया था आरोपी, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की सूचना पर कोटा DST ने आरोपी को दबोचा, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म, शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट कर की हत्या, पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, कोटा DST और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।0
0
Report
वाहिदपुरा में रात्रि चौपाल: कई समस्याओं का मौके पर समाधान, जल-संरक्षण व पौधारोपण का संदेश
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा के वाहिदपुरा गांव में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। चौपाल में जिला प्रशासन ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल की शुरुआत जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने वृक्षारोपण कर की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, बरसाती पानी की निकासी, गंदे पानी की समस्या, गौशाला व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन और अन्य जनसमस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जिला कलेक्टर ने एक-एक प्रकरण को गंभीरता से सुना कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। शेष प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अंत में जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पानी बचाने व पौधारोपण बढ़ाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
सीएम धामी नैनीताल क्लब में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:सीएम पहुँचे नैनीताल नैनीताल क्लब में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री धामी बैठक करते हुए0
0
Report
RBI गवर्नर: ग्लोबल उथल-पुथल के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, नुकसान न्यूनतम
Noida, Uttar Pradesh:RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी मज़बूती के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे।" उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में, ग्लोबल अर्थव्यवस्था में काफ़ी अनिश्चितता रही है, अहम व्यापारिक रास्तों और सप्लाई चेन में रुकावटें आई हैं, बाज़ार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और बिज़नेस को लेकर सावधानी का माहौल रहा है। मैं सबसे पहले इस बात पर ज़ोर देना चाहूँगा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी मज़बूती के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे." RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "रियल GDP ग्रोथ का अनुमान अब 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है।"0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुटबाज़ी के आरोपों को नकारा
Maharajganj, Uttar Pradesh:केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जी मीडिया के साथ खास बातचीत दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है और अगर आप इन 12 वर्षों के कार्यकाल को देखेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कायाकल्प को बदलने को लेकर ऐतिहासिक कार्य किया है । सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ केंद्र और प्रदेश की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं और देश में जितने भी डेवलपमेंट के कार्य हुए हैं बिना किसी भेदभाव के देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का कार्य किया है चाहे गरीब कल्याण योजनाएं हैं चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं है चाहे डिजिटल क्रांति और महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रम हो साथ ही साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है । इसी के तहत 5 जून अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक तक प्रदेश भर में जनपद स्तर पर पार्टी के द्वारा सांसद और विधायकों के द्वारा प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां को बताया जाएगा । भाजपा की नई कार्यकारी की गठन न होने पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के द्वारा बीजेपी में गुटबाजी के आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा सपा और कांग्रेस के लोग पहले अपना इंडिया अलायन्स मजबूत करें अभी हाल ही में डीएमके ने एक बैठक में जाने से मना कर दिया इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है किस तरह से सपा कांग्रेस और विपक्षी दलों के आपस में भारी गुटबाजी है । उन्होंने कहा कि चार से पांच दिन में यूपी के भाजपा की कार्यकारिणी का एलान कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आमत क्षेत्र की बस पलटी: करीब दो दर्जन यात्री घायल
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के आमेट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस आमेट के गांगा गुड़ा गौशाला के पास निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हादसे में करीब 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल सभी घायलों को आमेट उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया दो गंभीर घायलों को राजसमंद रेफर किया गया सवारियां से भरी बस के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा बोराणा से आमेट आ रही थी निजी बस0
0
Report
विपुल गोयल: पार्षद हाई कोर्ट जाने पर चार बार सोचें; फरीदाबाद के पौधे लाखों
Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पार्षदों द्वारा हाई कोर्ट की शरण लेने की बात को लेकर उन्होंने कहा है कि इस तरह के बात कहने से पहले चार बार सोच लेना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यह तो सरकार की प्रक्रिया है और पार्टी का काम है सब लोग अपने तरीके से कर रहे हैं पहले नोटिस दिया गया था और अब उसको एग्जामिन किया जाएगा जो भी होगा देखा जाएगा। पार्षदों के हाई कोर्ट जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सब स्वतंत्र हैं सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्षद हैं पार्टी का इंटरनल मैटर है इस तरीके के बयान देने से पहले चार बार सोच लें तो ज्यादा अच्छा है। कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि परियों इस तरह से करती रहती हैं लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने वाली कोई बात नहीं है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज फरीदाबाद के सेक्टर 7 पहुंचे थे जहां उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़ लगाकर ईको वन का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी दोनों में फरीदाबाद में लाखों पौधे लगाए जाएंगे और लोगों से भी अपील है की मां का रिश्ता सबसे उत्तम माना जाता है इसलिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर उसकी अपनी मां की तरह ही देखभाल करें पेड़ लगाने का फल उतना होता है कि जितना सो बेटे होने का होता है। इसलिए एक पेड़ लगाकर उसकी बड़े होने तक सेवा जरूर करें। वहीं उन्होंने जेवर ग्रीन एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे पर भी दुख जताया।0
0
Report
गांधी नगर से दो ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गिरफ्तार, चार मामलों का खुलासा
Delhi, Delhi:विसुअल्स - आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, डीसीपी ऑफिस शॉट, डीसीपी बाइट गांधी नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद, वाहन चोरी, स्नैचिंग और लूट के चार मामलों का खुलासा शाहदरा जिले के थाना गांधी नगर की क्रैक टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर और स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली के शाहदरा, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने में किया गया था। पुलिस ने इस कार्रवाई से वाहन चोरी, स्नैचिंग और लूट के कुल चार मामलों का खुलासा किया है। डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, Gandhi नगर थाने में एक मोटरसाइकिल चोरी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई थी। मामले की जांच के लिए एचसी अमन बंसल, एचसी राहुल चौधरी और एचसी विवेक कुमार की टीम का गठन किया गया, जिसकी निगरानी एसआई विकास कुमार और एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान आहद उर्फ लंबू के रूप में हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। आगे की जांच और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर दूसरे आरोपी फर्दीन की पहचान हुई। उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस के लगातार दबाव के चलते फर्दीन अपने साथी अरमान उर्फ बल्लू के साथ गांधी नगर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने पेश हो गया। पूछताछ में फर्दीन ने खुलासा किया कि उसने फरार आरोपी आहद उर्फ लंबू के साथ मिलकर गांधी नगर इलाके से मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी की इसी बाइक का इस्तेमाल फर्दीन, आहद और अरमान ने मिलकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्नैचिंग और लूट की कई वारदातों में किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी चार अलग-अलग मामलों में शामिल रहे हैं, जिनमें गांधी नगर, भजनपुरा और जगतपुरी थानों में दर्ज वाहन चोरी, स्नैचिंग और लूट के मामले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय फ Ferdín निवासी राधु पैलेस, प्रीत विहार और 21 वर्षीय अरमान उर्फ बल्लू निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फर्दीन पहले भी लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज एक स्नैचिंग मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस अब फरार आरोपी आहद उर्फ लंबू की तलाश कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। डीसीपी शाहदरा ने बताया कि गांधी नगर थाना की क्रैक टीम की तकनीकी निगरानी, पेशेवर जांच और लगातार प्रयासों के चलते यह सफलता मिली है। इस कार्रवाई से न केवल चोरी की संपत्ति बरामद हुई है, बल्कि कई आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को मजबूती मिलेगी। बाइट -- राजेंद्र प्रसाद मीणा डीसीपी राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस पर उदयपुर के सज्जनगढ़ में प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित
Udaipur, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदयपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज नई पहल की शुरुआत की गई। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल में सुमार सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, मानसून पैलेस और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक बोतल मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है। इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सुबह सज्जनगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान की गई। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक सेदू राम यादव, उप वन संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चूंडावत और सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सज्जनगढ़ सेंचुरी क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सज्जनगढ़ उदयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी जाने वाली प्लास्टिक की बोतलें वन्यजीवों, पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए लगातार चुनौती बन रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्य वन संरक्षक सेदू राम यादव ने बताया कि जैविक उद्यान सज्जनगढ़ और सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अभयारण्य क्षेत्र में प्लास्टिक की पानी की बोतल का उपयोग पाए जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को सज्जनगढ़ टिकट विंडो के पास कांच की बोतल में 500 एमएल पानी 50 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। खाली बोतल वापस जमा कराने पर 40 रुपये लौटाए जाएंगे।0
0
Report
प्रतापगढ़ में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात, गर्मी से मिली राहत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर जारी रहा। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक बार फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग एक घंटे तक लगातार होती रही, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और उमस से परेशान आमजन ने राहत की सांस ली। सुबह के समय मौसम सुहावना होने से लोगों ने खुले वातावरण का आनंद लिया। वहीं किसानों ने भी बारिश को फसलों और भूमि के लिए लाभदायक बताया। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
जळगाव में माघार के निर्णय को लेकर शिवसेना-भाजप की रणनीति सामने
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव मधून सहलीला रवाना झालेल्या शिवसेना शिंदे गटाच्या बंडखोर उमेदवार रेश्मा काळे यांनी भूमिका स्पष्ट केले. एकनाथ शिंदे साहेब मंत्री गुलाबराव पाटलांची यांचे माघारी साठी फोन आल्याची रेश्मा काळे यांची माहिती. जळगावमध्ये माघार घेऊ मात्र नाशिकमध्ये आमच्या उमेदवारासमोर भाजपचे उमेदवारांनी देखील माघार घ्यावी अशी भूमिका स्पष्ट नाशिक मध्ये भाजपचे उमेदवारांनी माघार घेतल्यानंतर जळगावच्या माघारी संदर्भात निर्णय घेऊ अशी महिला आघाडीच्या जिल्हाप्रमुख सरिता माळी यांची माहिती. नाशिकच्या शिवसेनेच्या जागेसमोर भाजपचे उमेदवारांनी बंडखोरी केली असून त्यांनी देखील बंडखोरी मागे घ्यावे तापश आम्ही बंडखोरीचा निर्णय घेत असल्याची भूमिका स्प. नाशिक मध्ये भाजपचे उमेदवाराने माघार घेतल्यानंतरच जळगाव मध्ये आमचा माघारीचा निर्णय घेऊ अशी भूमिका स्पष्ट0
0
Report
Advertisement
