271801
बहराइच के थाना मोतीपुर में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद वीडियो वायरल
Masihabad, Uttar Pradesh:बहराइच में बीती रात थाना मोतीपुर परिसर में एक तेंदुआ घुस आया जिसकी तस्वीरें CCTV में कैद हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि रात के समय होने के कारण किसी पर हमला नहीं हुआ। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया। बहराइच जिले में पहले से ही भेड़िये और सियार को लेकर दहशत फैली हुई है अब तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में शोक
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अलवर-दिल्ली हाईवे पर निवाली गेट के पास स्थित एक ईंट भट्टे के नजदीक हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एएसआई प्रतीम सिंह किराड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल (30) पुत्र तानसिंह निवासी खुशपुरी बंजारा की ढाणी, नौगांव के रूप में हुई है। राहुल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी गर्मियों की छुट्टियों में अपने दो बच्चों के साथ मायके चांदपाड़ी गांव गई हुई थी। राहुल बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे तीन साल की बेटी और तीन माह के बेटे को छोड़ गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।0
0
Report
नोएडा पुलिस: 37.696 किग्रा गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 किलो से अधिक गांजा बरामद; दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 किलो 696 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम दूबे और शुभम पाठक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी दिल्ली के मयूर विहार फेस-2 में किराये पर रहकर गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से कोरियर कंपनियों के माध्यम से गांजा मंगवाते थे। तस्करी को छिपाने के लिए गांजे को साड़ियों की पैकिंग के अंदर बेहद शातिर तरीके से रखा जाता था, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी पार्सल पर अधूरा पता दर्ज करवाते थे और डिलीवरी से पहले ही कोरियर कार्यालय पहुंचकर माल उठा लेते थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी इस गांजे को "हाई क्वालिटी" बताकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि सप्लाई किया जाने वाला गांजा उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और पर्वतीय क्षेत्रों में मिलने वाली विशेष पत्तियों से तैयार किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य जुड़े लोगों की तलाश भी की जा रही है。0
0
Report
कानपुर में भारी बारिश, शहर में उमंग और पानी-भराव की तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh: कानपुर, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
रायसेन गांधी प्रतिमा के पास नमकीन पैकेट फेंकने मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नमकीन के पैकेट की माला, पास में बोतल, सिर पर कचरा डालने बाले कांग्रेसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...इस मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया लेकिन कुछ ही घंटों बाद पुलिस जांच में प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल निकले । इधर भाजपा ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इशारे पर किया गया कृत्य बताया है....और कहा की इस मामले में जीतू पटवारी को माफ़ी मांगना चाहिए....उधर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...इससे पहले कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया, प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया था.. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने तीन दिन के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस जांच में तीन युवकों द्वारा प्रतिमा के पास कचरा फेंकने की पुष्टि हुई। तालाब मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय आरिफ खान और कसाई मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय अजहर कुरैशी उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी फैजान खान के साथ घटना करना स्वीकार किया।0
0
Report
धौलपुर एसीबी ने रिश्वतखोर पंचायत सहायक को रंगे हाथ पकड़ लिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बसेड़ी में एसीबी का बड़ा एक्शन: 25 हजार रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक रंगे हाथों ट्रैप नरेगा मस्टरोल जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत, बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हुई गिरफ्तारी बसेड़ी, धौलपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मस्टरोल जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। एसीबी टीम ने शिकायत के सत्यापन के पश्चात योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसीबी के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में तथा डीएसपी ज्ञानचंद के नेतृत्व में संपन्न हुई। गिरफ्तारी के पश्चात एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद हुई ट्रैप कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो को पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार द्वारा मस्टरोल जारी करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के उपरांत एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। मंदिर परिसर में चल रहे श्रमदान कार्यक्रम से दबोचा कार्रवाई के समय आरोपी कनिष्ठ सहायक बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्रमदान कार्यक्रम में उपस्थित था। इसी दौरान वह प्रार्थी से 25 हजार रुपये की रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। डीआईजी के सुपरविजन में हुई कार्रवाई यह संपूर्ण कार्रवाई एसीबी के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में तथा डीएसपी ज्ञानचंद के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के पश्चात एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई भी जारी है। सरकारी महकमों में हड़कंप, जनता ने किया स्वागत एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के समस्त सरकारी महकमों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं आमजन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध की गई इस त्वरित कार्रवाई का खुले मन से स्वागत किया0
0
Report
सलूंबर में शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग, दमकल ने ताला तोड़कर पाया काबू
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में शॉर्ट सर्किट से केबिन में लगी आग दमकल ने ताला तोड़कर पाया काबू सलूंबर शहर में आशीर्वाद गार्डन के पास एक केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। घटना के समय केबिन मालिक मौके पर मौजूद नहीं था और केबिन पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। केबिन बंद होने और मालिक के मौजूद नहीं होने के कारण दमकल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केबिन पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया。 हालांकि आग से केबिन के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि केबिन मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 फिलहाल आग लगने के कारणों को शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया。0
0
Report
Advertisement
श्योपुर तूफान का कहर: पेड़ गिरने से तीन की मौत, घायलों की संख्या बढ़ी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर तूफान का कहर: पेड़ के नीचे दबे तीन लोग एक की मौत, श्योपुर शहर बस स्टैंड पर पेड़ गिरने से तीन लोग दबे एक की मौत, श्योपुर पाली हाइवे जाम जगह जगह पेड़ टूट कर हाइवे पर गिरे, बस स्टैंड पर पेड़ के नीचे दबने से दो महिलाएं घायल एक व्यक्ति की मौत, श्योपुर में जमकर कहर बरपा रहा तूफान,0
0
Report
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर पत्थरबाज़ी, ज्या%C2%80%81न बिंदु के निदेशक ने साज़िश का दावा
Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: On Stone pelting at Khan Sir's coaching centre, Director, Gyan Bindu Coaching, Raushan Anand says, "There is a conspiracy against us. After the success of the Bihar police exam results, they are trying to trap us. Kisan cold storage owners and Khan Sir together are attempting to ruin Gyan Bindu..."0
0
Report
गुवाहाटी के झालूकबरी में बुलडोजर से रहने की जगह पर संकट, स्थानीय आक्रोश
Guwahati, Assam:गुवाहाटी के झालूकबरी में मैं बुलडोजर एक्शन रेलवे के जमीन कहकर बुलडोजर एक्शन चला है इस इलाके में खासतौर से स्थानीय लोगों का कहना है कि वह वह लोग 100 सालों से भी पुराने हैं और खासतौर से वह असम के मुख्यमंत्री को अपील कर रहे हैं कि उनका रहने की जगह दूसरी दे देखा जाए तो यह खास इलाका मुख्यमंत्री के विधानसभा सीट का है और बुलडोजर एक्शन चलने के बाद लोग वहां पर बेहाल हालत में है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर नवाबगंज में मगरमच्छ का दिखना, मोहल्ले में दहशत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग थाना नवाबगंज अंतर्गत जेवरा में एक मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना रहा इलाकाई लोगों ने बताया कि गर्मी के चलते ज्यादातर लोग घर के बाहर रात्रि में सो रहे थे ऐसे में एक खतरनाक मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है,और डर का भी माहौल बना हुआ है,लोगों का कहना है कि पास में ही एक नाला है उसमें हजारों की तादात में मगरमच्छ दिखाई देते है मगर कभी बस्ती में नहीं आते है किंतु आज अचानक से घर के बहार एक मगरमच्छ दिखने से इलाके के लोगों में बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।0
0
Report
स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन*
Mau, Uttar Pradesh:*“स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन* *स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली है* जनपद मऊ में 1 जून से 5 जून 2026 तक संचालित स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न स्तरों पर व्यापक एवं प्रभावी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना, जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। इस दिन ग्राम पंचायतों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान का विशेष अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित किया गया जहाँ से बड़ी मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है। इन सभी को स्रोत पर ही गीले, सूखे एवं हानिकारक कचरे का पृथक्करण करने तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर श्रमदान एवं विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से बाजार क्षेत्रों, गलियों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों की गहन सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि कचरे का उचित पृथक्करण एवं प्रबंधन किया जाता है, तो ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी, कम लागत वाली एवं पर्यावरण-अनुकूल बन सकती है। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला सलाहकार, पंचायती राज विभाग (आईईसी/एचआरडी) अंकित कुमार सिंह ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 ग्रामीण भारत में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई सोच और नई व्यवस्था का आधार हैं। इन नियमों का उद्देश्य केवल कचरे का निस्तारण नहीं, बल्कि अपशिष्ट को संसाधन के रूप में उपयोग कर सतत विकास को बढ़ावा देना है। स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान के माध्यम से जनपद मऊ में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से हम स्वच्छ, हरित और जलवायु-अनुकूल ग्रामीण परिवेश के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में यह अभियान ग्रामीण स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगा।” ” उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवहार परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे दीर्घकालीन रूप से स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव हो सके। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में मिशन लाईफ आधारित जागरूकता कार्यक्रम, आरआरसी निरीक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियाँ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान का संदेश स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली है।0
0
Report
दिल्ली के गुलमोहर पार्क में पानी की किल्लत, टैंकरों पर निर्भर नागरिक
Delhi, Delhi:दिल्ली के गुलमोहर पार्क में लोग पानी के लिए परेशान हैं गुलमोहर पार्क में पानी गंदा आ रहा है, तो वही लोगों के घर में पानी ही नहीं आ रहा है ऐसे में लोग टैंकर पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
खोड़ा में सूर्य चौहान हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, क्षेत्र छावनी बना
Noida, Uttar Pradesh:खोड़ा में सूर्य चौहान हत्याकांड को लेकर उबाल, क्षेत्र छावनी में तब्दील\n\nगाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए चर्चित सूर्य चौहान हत्याकांड को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में अब भी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बकरा ईद के दिन हुई सूर्य चौहान की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।\nहत्याकांड के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण और अन्य अनियमितताओं पर भी सख्ती शुरू दी है। क्षेत्र में संचालित दो अवैध मदरसों को मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं सूर्य चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर भी प्रशासन का शिकंजा कस गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। संबंधित विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।\nघटना के बाद से खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। इलाके में लगातार पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।\nस्थानीय लोगों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन और विरोध जारी रहेगा। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।\n\nWkt0
0
Report
आगरा के सवाई गांव में पॉलीथिन मुक्त अभियान पर अनोखी शव यात्रा, जागरूकता तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सवाई गांव में पॉलीथिन मुक्त अभियान पर अनोखी शव यात्रा एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम सवाई में पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत निकाली गई अनोखी शव यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व ग्राम प्रधान सुमित सैन रहे मौजूद ग्राम पंचायत से शुरू होकर श्मशान घाट तक निकाली गई प्रतीकात्मक पॉलीथिन शव यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने लिया भाग पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह बोले— "पॉलीथिन मुक्त गांव, शहर और राज्य ही प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा है" राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए लगातार किये जा रहे हैं प्रयास पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया गया संदेश0
0
Report
उन्नाव जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजन बोले हत्या का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : जिला कारागार मे बंद बंदी क़ी संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत。 ग्रामीणों के साथ भारी संख्या मे जिला कारागार पहुंचे मृतक के परिजन。 जेल अधीक्षक पंकज सिंह पर विरोधियो के साथ मिलकर हत्या करवाने का लगा रहे आरोप。 परिजनों ने जेल प्रशासन और विरोधियों के साथ मिलकर जहर देकर मार डालने का आरोप。 रेप के आरोप मे पिछले करीब 10 महीने से जेल मे बंद था मृतक राहुल。 गंगाघाट के जाजमऊ क्षेत्र का रहने वाला हैँ मृतक राहुल निषाद。0
0
Report
Advertisement
