271801
बहराइच में चोरों ने तोड़ा शौचालय का दरवाजा और लाखों के जेवर की चोरी को दिया अंजाम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में खुटेहना पुलिस चौकी क्षेत्र के फरदा सुमेरपुर गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर का शौचालय का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। आपको बता दें कि पीड़ित मुख्य दरवाजे पर सो रहे थे, जबकि उनकी बहू और बेटा छत पर सो रहे थे तब ही रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में एसाईआर-चुनाव आयुक्त मुद्दे पर राजनीति तेज, साय ने राहुल गांधी पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:एसाईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मामले पर छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को घेरा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने किया पलटवार0
0
Report
पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुतराना पहुंची
Patran, Punjab:नशा मुक्ति यात्रा शुतराना पहुंची, पंजाब वासियों को नशा मुक्त बनाने का किया आह्वान पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ रविवार को पटियाला जिले के शुतराना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री परनीत कौर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सरीन सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुतराना पहुंची यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और पंजाब को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और राजनीतिक दलों सहित समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा शुतराना के सर्कल प्रधान निरंकार सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ चार यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं के माध्यम से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया जा रहा है।0
0
Report
लातेहार में अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर हमला, मौत की पुष्टि
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियो ने मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार को हमला कर दिया है और अपराधी घटना स्थल से फरार हो गया है । हालांकि घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों लातेहार थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल को सदर अस्पताल पहुचाया । घायल को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया है जहाँ चँदवा के पास दम तोड़ दिया । घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है बताया जाता है घायल आशीष कुमार सदर थाना क्षेत्र के परसाही निवासी श्याम किशोर पासवान का पुत्र है । घायल आशीष कुमार पतकी की दिशा से लातेहार की ओर आ रहा था तभी अपराधियो ने हमला कर दिया । वही कॉंग्रेस नेता आफताब आलम ने बताया कि अपराधियों ने हमला कर है जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक इलाज के राँची रिम्स रेफर किया है । वही प्राथमिक इलाज कर रहे डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल अवस्था मे एक मरीज आया है जिसका प्राथमिक इलाज के बाद राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है । जख्म देखने से प्रतीत होता है कि किसी नुकीले हथियार से मारा गया है । पूरे मामले में थाना प्रभारी अशोक पासवान ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही जल्द ही अपराधी को पुलिस पकड़ लेगी ।0
0
Report
Advertisement
सुजानढ़ में नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का भव्य नागरिक अभिनंदन
Churu, Rajasthan:नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का नागरिक अभिनंदन सर्व समाज ने किया स्वागत रेलवे फाटक नं 2 के पास हुआ आयोजन सुजानगढ़। रेलवे फाटक नंबर दो के पास नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का सर्व समाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तेजपाल गुलेरिया ने कहा कि नए सभापति के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन शहर के रुके हुए विकास को गति देना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सुजानगढ़ को स्वच्छ व सुंदर बनाना है।उन्होंने सभापति से शहर की सबसे प्रमुख जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का आग्रह किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पटरी पार का क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ा रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र से सभापति चुना जाना यहां के निवासियों के लिए एक शुभ संकेत है। नागरिक अभिनंदन पर आभार जताते हुए सभापति मदनलाल गुलेरिया ने कहा, "हम सभी एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने और शहर के विकास को नई गति देने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस दौरान सर्व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। बाइट मदन लाल गुलेरिया, सभापति0
0
Report
चूरू: वार्ड 44 के सभापति विनय गोयनका का भव्य स्वागत, विकास की नई दिशा
Churu, Rajasthan:चूरू। वार्ड 44 से पार्षद विनय कुमार गोयनका के चूरू नगर परिषद सभापति पद पर आसीन होने के उपलक्ष्य में वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वार्डवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सभापति विनय कुमार गोयनका, विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह पूरे चूरू शहर और विशेष रूप से वार्ड 44 के लिए गर्व का क्षण है कि जनता के बीच सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को नगर परिषद सभापति की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता सहित आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधि मिलकर चूरू को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। अभिनंदन से अभिभूत सभापति विनय कुमार गोयनका ने वार्डवासियों, पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड 44 के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता के विश्वास का सम्मान है। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 44 के विकास के साथ पूरे चूरू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुनियोजित बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।0
0
Report
किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी से प्रेम और समभाव का संदेश
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया। आचार्य श्री 108 विहर्षसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व अभिषेक कर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। “मिच्छामि दुक्कडम्” के साथ आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर दशलक्षण पर्व में कठिन तपस्या करने वाले तपस्वियों का समाज की ओर से सम्मान एवं बहुमान किया गया। आर के मार्बल ग्रुप के अशोक पाटनी सुरेश पाटनी,मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन नगर परिषद सभापति राजकुमार बड़जात्या सहित समाज की महिलाये पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा सूरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में सीधे संवाद करेंगे
Sri Ganganagar, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सूरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे और सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने0
0
Report
180 टन के वेसल के साथ ट्रक, वाराणसी-चंदौली पुल पार करने की चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:चंदौली में सड़क पर एक ऐसा महाकाय ट्रक पहुंचा है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 308 पहिए... करीब 180 टन का वेसल... और इसे लेकर अब सबसे बड़ी चुनौती है वाराणसी-चंदौली रिंग रोड का पुल 308 पहियों वाला ये महाकाय ट्रक अब चंदौली से आगे बढ़ने की तैयारी में है। लेकिन 180 टन के वेसल को लेकर रिंग रोड का पुल पार करना आसान नहीं है।0
0
Report
Bulandshahr: श्रद्धालुओं पर पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, दो एफआईआर दर्ज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुलंदशहर - छतारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर के बाद हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में मौजूद लोग महिलाओं और युवकों पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाओं को भी नीचे खींचा और युवकों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं पर बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। वायरल वीडियो में गले में गंगाजल लटकाए एक युवक के साथ भी सड़क पर मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है。 मामले में पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना छतारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी。 पुलिस के आला अधिकारियों से दो मर्तबा सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की और से कोई जबाव नहीं मिला है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांव डूबे
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एंकर- कुशीनगर की बड़ी गंडक नदी नारायणी के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद खड्डा तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी में डूब हुए है,घरों में 3-4 फीट पानी भरा हुआ है....नदी के जलस्तर में रातों- रात हुई वृद्धि के कारण नदी के उस पार निचले हिस्से में बसे गांवों के तमाम लोग और मवेशी पानी में घिर गये हैं.... गांवों तक जाने वाले सभी रास्तों पर भारी जल जमाव होने और नदी के विकराल रूप के चलते जिला प्रशासन मदद पहुंचाने जुटा है.. वीओ- वाल्मीकिनगर बैराज से अब बड़ी गंडक नदी का डिस्चार्ज 4 लाख 16हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा चुका हैं जबकि नेपाल के देवघाट से 6 लाख 27 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा गया,इतना पानी छोड़े जाने से नारायणी नदी अब खतरे के निशान से 15 सेंमी ऊपर बह रही है.....नतीजतन कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की तीब्रता अचानक बढ़ोतरी हुई हैं...बड़ी गंडक के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण शाहपुर, विंध्याचलपुर, नरायणपुर, शिवपुर , बकुलादह ,बसंतपुर, मरिचहवा, शालिकपुर, महदेवा, महदेवा बड़का टोला सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव बड़ी गंडक नदी के बाढ़ के पानी में डूबे हुए है....जबकि नदी के दूसरे छोर पर बसे कुशीनगर एक दर्जन के करीब गांवों का संपर्क टूट चुका हैं,इन गांवों को जोड़ने वाला बसंतपुर से सोहगीबरवा जाने वाला सड़क मार्ग सहित सभी ग्रामीण मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गये है.... रेता क्षेत्र के गांवों का संपर्क पूरी तरह से जिले से कट गया है.... रातोंं - रात नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हो जाने के कारण शाहपुर, विंध्याचलपुर जैसे रेता क्षेत्र के गांवों के लोग और मवेशी बाढ़ के पानी में घिर गये हैं.....नारायणपुर , बालगोविंद छपरा गांव के पास बड़ी गंडक नदी भारी दबाव बनाये हुए है....हरे भरे खेतों की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गयी हैं... नदी में खेत समाते जा रहे हैं.....नदी के रौद्र रूप को देखकर रेता क्षेत्र के लोग भयभीत हैं.... वीओ - आंकड़े बता रहे खतरे की 48 घंटों से अधिक बारिश और नेपाल के पहाड़ों में हो रही बरसात कहानी बता रही है कि कैसे 26 सितंबर की सुबह 10 बजे गंडक बैराज से डिस्चार्ज था 2.80 लाख क्यूसेक था लेकिन 11 बजे यह बढ़कर 2.868 लाख क्यूसेक हो गया...दोपहर 3 बजे डिस्चार्ज पहुंच गया 3.004 लाख क्यूसेक...शाम 4 बजे भी डिस्चार्ज 3.004 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया..जबकि आज 27 तारीख को 4 लाख से अधिक क्यूसेक पानी बढ़ने की वजह से अब ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी हैं...जबकि नेपाल के देवघाट से अब तक 6 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है,अनुमान है कि रात यह पानी नारायणी नदी का और जलस्तर बढ़ा देगा...जिस वजह से स्थिति और भयावह हो सकती हैं..जबकि मदनपुर भेड़ियारी स्थित संवेदनशील ठोकर नंबर-3 पर नदी के बहाव से दबाव बना हुआ है जिस वजह से तटबंध की स्थिति का जायजा उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है...ठोकर नंबर-3 पर एसडीआरएफ और NDRF की टीम तैनात है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।...नदी का पानी बढ़ रहा है, मौसम भी करवट बदल रहा है और प्रशासन भी ग्रामीणों से अपील करते हुए सतर्क रहने के साथ नदी के आसपास जाने से बचने के साथ प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील कर रहा हैं। बाइट - संजय चौहान,डीएम,कुशीनगर0
0
Report
बुलंदशहर में जहांगीराबाद चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : औरंगाबाद के जहांगीराबाद चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ मारपीट का वीडियो वीडियो में कई लोग आपस में मारपीट करते दिखे सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद चौराहे का है वायरल वीडियो0
0
Report
उन्नाव में जलबाढ़ से सड़क जाम, अधिकारी निरीक्षण कर स्थिति नियंत्रण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव अतिवृष्ट से बढ़ी समस्याएं लोगों ने सड़क की जाम。 जल भराव से परेशान लोगों ने सड़क की जाम。 जिला अस्पताल से गदन खेड़ा जाने वाली सड़क पर लगाया जाम。 पेट्रोल टंकी के पास एकत्र होकर लोगों ने लगाया जाम。 जाम की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे विधायक और एसडीम。 लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया。 मौके स्थित का विधायक और एसडीएम ने किया निरीक्षण。 सदर विधायक पंकज गुप्ता और एसडीएम राजेश वर्मा ने किया निरीक्षण。 पंप सेट लगवा कर पानी निकलवाने के निर्देश。 उन्नाव शहर क़े इंदिरा नगर मोहल्ले का मामला।0
0
Report
Advertisement
जयपुर समेत राजस्थान में कांग्रेस वोट चोरी आरोपों के विरोध प्रदर्शन की तैयारी समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur वोट चोरी के मुद्दे के आरोपों पर कांग्रेस ने की तैयारियों की समीक्षा कल जयपुर समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस प्रदेश और जिला स्तर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर वीसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने ज़ूम मीटिंग के जरिये ली समीक्षा बैठक बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी हुए शामिल वेणुगुपाल ने प्रदेश और जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए0
0
Report
लहरपुरवा तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के लहरपुर मजरा में तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शमीम पुत्र ताऊ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहेरे पानी में चला गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद शमीम का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शमीम शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीब अहमद, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ मौर्य समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
फर्रुखाबाद के खेत में पानी भरे गड्ढे में डूबे दो किशोर, गांव में मातम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पानी से भरे खेत में डूबे दो किशोरों की मौत हो गई। 13 वर्षीय सूरज और करीब 10 वर्षीय मोनू अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में पहुंचे थे। चारों किशोर खेत में भरे पानी के पास पहुंचे। सूरज और मोनू नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि उनके दोनों साथी किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर किनारे खड़े साथी घबरा गए और तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। फर्रुखाबाद में दो किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सूरज को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे किशोर मोनू की तलाश जारी रही। सूचना मिलने पर कायमगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फर्रुखाबाद पुलिस ने मोनू की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर हसीन खान और काले खान ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मोनू का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कायमगंज अजय वर्मा के मुताबिक, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में 13 वर्षीय सूरज की मौत हुई है, जो सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वहीं करीब 10 वर्षीय मोनू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा छह में पढ़ाई करता था। दोनों किशोरों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
