icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRajiv SharmaFollow27 Jul 2024, 11:25 am

बहराइच में पत्नी ने पति को बीच बाजार में जमकर पीटा, घण्टों चला तमाशा, वीडियो हुआ वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:

बहराइच में युवक को उसकी पत्नी ने आपसी विवाद में सरेबाजार कालर पकड़ कर जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला घण्टाघर चौक स्थित पीपल चौराहे के पास का है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने सरेआम अपने पति पर तमाचों की बरसात कर दी। बीच बाजार घण्टों तमाशा चला, जहां पीड़ित ने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद के बाद पत्नी पति की शिकायत करने महिला थाना गई थी और बिना शिकायत किए वापस लौट आई। पति जब उसे तलाश करते हुए बाजार पहुंचा तो वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

पीलीभीत में कलेक्ट्रेट परिसर के पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow3m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विकास भवन के पास स्थित एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट जैसी अति-संवेदनशील और चहल-पहल वाली जगह पर अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।​बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः पंछियों के शिकार की तलाश में कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुआ था और पेड़ पर जा चढ़ा। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ पर बैठा अजगर काफी देर तक लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा।​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पकड़ा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला जिला अस्पताल में मरीज को जमीन पर लिटाकर ईसीजी, मौत पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिला अस्पताल से सामने आया अमानवीय ओर शर्मसार करने वाला वीडियो एंकर - मण्डला जिला अस्पताल से सामने आया एक वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचे 40 वर्षीय हार्ट पेशेंट को बेड के बजाय जमीन पर लिटाया गया। हालत गंभीर होने के बावजूद जमीन पर ही उसका ईसीजी किया गया। परिजनों की मिन्नतों ओर गुहार के बाद में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वीओ - तस्वीरें जिला अस्पताल की हैं... जहां बम्हनी निवासी 40 वर्षीय रवि राव सोनी को 18 सितंबर की सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन उसे तत्काल वार्ड या आईसीयू में भर्ती करने के बजाय अस्पताल के बरामदे में जमीन पर लिटा दिया गया। हद तो तब हो गई, जब जमीन पर पड़े मरीज का ईसीजी भी जमीन पर ही किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। काफी प्रयासों के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बाईट - प्रतिमा राव सोनी - मृतक की पत्नी वीओ - अब इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जबकि अस्पताल प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने तमाम दलीलें दे रहा है । बाईट - डॉ विजय धुर्वे - अस्पताल अधीक्षक - जिला अस्पताल । एंकर क्लोजिंग - सवाल है की गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को तत्काल उपचार और बेड क्यों नहीं मिला? क्या जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और आईसीयू व्यवस्था नहीं है? और अगर बेड उपलब्ध नहीं था, तो मरीज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एक मरीज की मौत के बाद सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि अस्पताल की व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर भी बड़ा सवाल हैं। पीटीसी - विमलेश मिश्र - मण्डला ।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा के परसदा स्कूल में शिक्षक नशे में, बच्चे दहशतग्रस्त

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा बलौदा विकासखंड के परसदा के संजय नगर स्कूल में नशे में पहुंचा शिक्षक, टेबल के नीचे गिरकर पड़ा रहा,, सोशल मीडिया में हुआ वायरल,, नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर में शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित नशे में पहुंचने का मामला,, टेबल के नीचे शिक्षक को बेसुध हालत में देखकर बच्चों में मचा डर,, बच्चे स्कूल से बाहर निकले, परिजनों को दी घटना की जानकारी,, ग्रामीणों के पहुंचने पर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उठकर जमीन पर बैठा शिक्षक,, घटना का वीडियो सामने आया, स्कूल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,,
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ के टिकरापारा पुल 85 साल पुराना, भारी वाहनों से खतरा बढ़ा

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के टिकरापारा वार्ड में करीब 85 साल पुराना पुल अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। अंग्रेजों के जमाने में बना यह पुल आज भी लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता बना हुआ है, लेकिन जर्जर हालत के चलते यहां हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। पुल से गुजरने वाले कई लोग दुर्घटनाओं में चोटिल हो चुके हैं, जबकि भारी वाहनों के गुजरने पर पुल की स्थिति और भी चिंताजनक नजर आती है। इस पुल से सिर्फ छोटे वाहन ही नहीं, बल्कि स्कूली वाहन और बड़े व भारी वाहन भी रोजाना गुजरते हैं। आसपास के करीब 15 गांवों के लोगों की आवाजाही इसी मार्ग से जुड़ी हुई है। ऐसे में पुल की खराब स्थिति सिर्फ एक वार्ड की नहीं, बल्कि बड़ी आबादी की सुरक्षा से जुड़ा मामला बन गई है। रहवासियों का कहना है कि वे पिछले 20-25 वर्षों से पुल के नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं। समय-समय पर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा या उससे पहले इस पुराने पुल की सुध ली जाएगी? स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच जर्जर पुल कब तक सुरक्षित रहेगा, यह सवाल अब जिम्मेदार विभागों के सामने है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

पिड़ावा नगरपालिका चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद भाजपा ने राजू माली को अध्यक्ष चुना

Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा नगरपालिका चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलट फेर देखने को मिला है। यहां 20 में से भाजपा की 6 सीटें होने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी राजू माली अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। पिड़ावा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा था। लेकिन किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। पिड़ावा नगरपालिका चुनाव में 20 वार्डों में से 8 सीटों पर कांग्रेस, 6 पर भाजपा व 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते थे। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी। ऐसे में 11 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिल पाया था। लेकिन अध्यक्ष के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलट फेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद व एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा ने अपना अध्यक्ष बना लिया है। भाजपा के राजू माली को 20 में से 12 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह के खाते में 8 वोट आए। जैसे ही परिणाम घोषित हुए नगरपालिका के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। भाजपा समर्थकों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के पक्ष में नारेबाजी की और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजू माली को बधाई दी।
0
0
Report

खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खण्डार खबर लोकेशन-खंडार खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक बने नगरपालिका अध्यक्ष, 2 वोट से दर्ज की जीत। सवाई माधोपुर के खंडार में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली। वार्ड 13 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में राजेश खटीक को 13 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा को 11 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 2 वोट से जीत दर्ज की। खंडार नगरपालिका में कुल 25 पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के 11 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षदों ने राजेश खटीक के पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के 10 पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा के पक्ष में वोट दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस चुनाव परिणाम के बाद खंडार नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इस पूरे चुनावी घटनाक्रम में विधायक जितेंद्र गोठवाल और प्रधान नरेंद्र चौधरी की रणनीति की चर्चा भी सामने आ रही है। वहीं अध्यक्ष पद का मुकाबला मतदान से पहले बेहद रोचक और तनावपूर्ण बना हुआ था। खंडार में अब भाजपा के नेतृत्व में नगरपालिका के कामकाज और आगामी विकास योजनाओं पर नजर रहेगी。 विजुअल/फोटो अटैच वाईट- राजेश खटीक (नवनिर्वाचित चेयरमैन नगरपालिका खंडार)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top