271801
बहराइच में ट्रैफिक इंचार्ज ने नायब तहसीलदार की गाड़ी पर 2,500 का काटा चालान
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में निजी कार पर फ्लैशसर लाईट जलाकर फर्राटा भरते जा रहे मिहीपुरवा के नायाब तहसीलदार की गाड़ी को देख ट्रेफिक इंचार्ज ने गाड़ी का पीछा करके गाड़ी को रुकवाया और फिर यातायात के नियमों के उलंघन का हवाला देते हुए नायब तहसीलदार की गाड़ी का 2,500 का चालान काट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिहीपुरवा के नायब तहसीलदार अपनी निजी कार से फर्राटा भरते हुए बलरामपुर जा रहा था तभी VIP कल्चर के ग्लैमर पर ट्रेफिक इंचार्ज का हंटर चल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में IPL टिकट बिक्री जारी, RCB बनाम MI फेस-2 और KKR मुकाबला
Begun, Rajasthan:रायपुर आईपीएल मैच की टिकट बिक्री जारी.. RCB VS MI फेस 2 की टिकट बिक्री शुरू.. RCB की वेबसाइट पर ही हो रही टिकट बिक्री.. दूसरे फेस में टिकटों की शुरुआती कीमत 2500 रुपए.. रायपुर में 10 मई को खेला जाएगा मैच.. 13 मई को RCB VS KKR का होगा मुकाबला..0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाकर महराजगंज में सड़क चौड़ी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज शहर में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रास्ता साफ कर दिया। आज सदर तहसील क्षेत्र के निचलौल रोड मऊपाकड़ स्थित शकुंतला बाल विद्या मंदिर और अनुसूचित जाति छात्रावास के बगल की गली को नगर पालिका द्वारा कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चलाकर चौड़ा कराया गया। इस कार्रवाई से अब करीब 300 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस मार्ग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि यह संकरी गली नहीं बल्कि सार्वजनिक सड़क है जिस पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता बाधित किया गया था। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। बुधवार को नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच बुलडोजर से दीवार का एक हिस्सा हटाकर रास्ते को चौड़ा किया गया। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली कोर्ट के निर्देशानुसार यहां 9 फीट 6 इंच चौड़ी और लगभग 309 फीट लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से अब चार पहिया वाहन सीधे घरों तक पहुंच सकेंगे। पहले लोगों को संकरी गली से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे काफी दिक़त होती थी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद उन्हें राहत मिली है। अब न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी आसानी से पहुंच सकेंगी। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका द्वारा की गई है। नियमों के तहत अतिक्रमण हटाकर आमजन की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है。0
0
Report
पटना में संजय झा-Vijay चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, निशांत मंत्रिमंडल पर चर्चा
Patna, Bihar:पटना संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे 7 सर्कुलर रोड. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो रही है मुलाक़ात. जेडीयू कोटे के मंत्रियों के साथ निशांत के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर चर्चा तेज.0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में खाद्य विभाग की छापेमारी: मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor:बागेश्वर में खाद्य विभाग ने मिलावट और गंदगी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए होटल और रेस्टोरेंट्स में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। बड़ी होटलों के साथ-साथ छोटे ढाबों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है। टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। कई जगहों से सैंपल भी लिए गए हैं। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि आम लोगों ने विभाग की इस मुहिम का स्वागत किया है। अधिकारियों ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Byte 01:प्रकाश फुलेरा, फ़ूड सेफ्टी अधिकारी0
0
Report
वैशाली के लालगंज में नाबालिग गर्भवती, दुष्कर्म के आरोपियों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के लालगंज में दुष्कर्म के महीनों बाद भी गर्भवती नाबालिग पीड़िता पेट में बच्चा लिए न्याय के लिए दर दर भटक रही है। थाने में प्राथमिकी के बावजूद अब तक आरोपित को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब है। नतीजतन पीड़िता और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। घटना के संबंध में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर में थी तभी पड़ोस की एक सहेली उसके घर आई और बहाना बनाते हुए उसे अपने साथ घर चलने और वही सोने की बात कही। पड़ोसी लड़की ने कारण का हवाला देते हुए कहा कि मेरे घर में कोई नहीं है अकेले डर लगता है इसलिए साथ चलो रात में वही सोना। पीड़िता के मना करने पर पड़ोसी लड़की ने पीड़िता के परिजन को अपनी परेशानी बताते हुए खुद के घर में अकेले होने की बात कह कर भरोसे में लिया। इसके बाद नाबालिग को अपने साथ घर ले गई। पड़ोसी लड़की के घर जाने के बाद वहां बगल के दो लड़के को उसकी सहेली अपने घर बुला लेती है। इसके बाद सभी मिलकर नाबालिग को कुछ पिलाकर सुला देते हैं। पीड़िता के अनुसार दोनों लड़के उन दोनों लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाये। जिसकी जानकारी नाबालिग पीड़िता को अगली सुबह उठने के बाद हुई। बताया कि सुबह उठने के बाद उसके कपड़े बिखरे पड़े थे। तब लड़की को उसके साथ गलत होने का आभास होता है। इस घटना के बाद पड़ोस की लकड़ी और दोनों लड़के मिलकर नाबालिग को ब्लैमेल करते हैं और बार बार संबंध बनाने के लिए दबाव देते हैं। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने बताया कि इस डर से वह किसी को कुछ नहीं बताई। मगर हाल में करीब एक दो महीने पहले जब उसके शरीर में कुछ बदलाव आया तो वह अपनी मां के साथ सदर अस्पताल में दिखाने पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग पीड़िता गर्भवति हो चुकी है। परिजनों द्वारा पूछताछ के दौरान उसने सारी बात बताई। सामाजिक स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने लालगंज थाने में दोनों आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कराई। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष न्याय के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर है.0
0
Report
सर्किट हाउस चौक पर दो अज्ञात चोर भारी बेंच लेकर फरार, CCTV VIDEO वायरल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सर्किट हाउस चौराहे के पास का है, जहां V2 शॉपिंग मॉल के सामने दो अज्ञात चोरों ने हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर एक फोटोकॉपी दुकान के सामने रखी लोहे की बेंच को ही उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना मॉल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दो अज्ञात चोर बड़ी बेखौफी के साथ मौके पर आते हैं और कुछ ही मिनटों में लोहे की भारी बेंच उठाकर ले जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
नागदा- मथुरा रेल लाइन: 16,403 करोड़ में तीसरी-चौथी लाइन मंजूर
Kota, Rajasthan:कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान सहित तीन राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल परियोजना को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है। नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलते ही इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। करीब 16,403 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट न केवल राजस्थान, बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। लगभग 568 किलोमीटर लंबा यह रेल मार्ग नागदा से मथुरा तक फैला है, जो दिल्ली-मुंबई हाई डेंसिटी नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जाता है। वर्तमान में इस रूट पर ट्रेनों का दबाव काफी अधिक है, जिससे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद इस समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू हो सकेगी। परियोजना को अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
ममता बनर्जी की विधानसभा हार ने बंगाल की राजनीति हिला दी
Noida, Uttar Pradesh:सुश्री ममता बनर्जी की विधानसभा में करारी हार उनकी व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि अत्याचार, सिंडिकेट, घुसपैठियों के संरक्षण, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार की भी पराजय है। जनता का संदेश साफ है कुर्सी खाली करो। उनकी पार्टी का इतिहास इतना काला है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार अब कभी नहीं बनेगी। लोकतंत्र का गला घोटकर पश्चिम बंगाल को लूटने की परत-दर-परत जांच होगी। एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। अपनी सम्मानजनक विदाई लेना ही ममता दीदी के पास एकमात्र रास्ता है।0
0
Report
पटना: गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार सुरक्षा चाक चौबंद, 3000 से अधिक जवान तैनात
Patna, Bihar:कल गांधी मैदान में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को 4 जोन में बांटा गया है.. 3000 से अधिक पुलिस बल तैनाती की जाएगी इसके अलावे स्पेशल ब्रांच और सादा लिबास में पुलिस मौजूद रहेंगे.. केंद्रीय एजेंसी भी अपने स्तर से राजधानी पटना में संवेदनशील इलाकों में निगरानी रख रही है गांधी मैदान को स्कैन किया जा रहा है मेटल डिटेक्टर सहित कई तरह के आधुनिक उपकरण के जरिए गांधी मैदान की स्कैनिंग चल रही है पुलिस पदाधिकारी के साथ लगातार सुरक्षा कर्मियों की मीटिंग चल रही है तो वहीं डॉग स्क्वायड की टीम कैमरे से निगरानी कर गांधी मैदान को सुरक्षित और व्यवस्थित किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
बुरहानपुर में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों संग विकास पर वन-टू-वन चर्चा की
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव। उद्यमी संवाद में हुए शामिल जहां पर उद्योगपतियों से बुरहानपुर के विकास पर चर्चा हो रही है। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से वन टू वन चर्चा की। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस भी शामिल हैं।0
0
Report
कैप्टन अजय यादव ने शकुंतला को PCC डेलीगेट बनाकर कांग्रेस को मजबूती दी
Rewari, Haryana:पूर्व मंत्री कैप्टन के एक तीर ने बदल दिया चुनावी माहौल। कांग्रेस ने बागी पूर्व चेयरपर्सन को मनाया। रेवाड़ी नगर परिषद में पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। कैप्टन बोले-पार्टी में बड़ा पद दिलाएंगे। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय लड़ रही थी चुनाव। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा- शकुंतला भांडोरिया ने समर्पित कार्यकर्ता होते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। अब पार्टी के लिए काम करेंगी और प्रचार करेंगी। जब हमारी कार्यकारिणी बनेंगी, उसमें इनका अच्छा पद दिया जाएगा। रेवाड़ी में अभी चिरंजीव राव ग्रामीण और प्रशांत की जगह शकुंतला शहरी डेलीगेट बनाई गई हैं। नई कार्यकारिणी में महासचिव जैसा पद दिया जाएगा। निर्णय रेवाड़ी के विकास के लिए सांप्रदायिक ताकतों को हराने में अहम साबित होगा। शकुंतला भांडोरिया बोलीं- कप्तान मेरे नेता हैं, चाहे मैं नाराज रही हूं, लेकिन मेरी एक ही बात रही है। कप्तान साहब मेरे नेता हैं और कप्तान साहब मेरे नेता हैं। आपने जब मेरे से कहा कि कप्तान साहब ये बोल रहे हैं, मैंने कहा गुस्से में कुछ बोल दिया होगा। जब आपने पूछा आप कप्तान से मिलेंगे, मैंने कहा था हर मोड़ पर मिलूंगी, जरूरत पड़ी तो आशीर्वाद भी लूंगी।0
0
Report
जोधपुर के हुडको क्वार्टर में बदमाशों ने लग्जरी कारों के शीशे तोड़े; सीसीटीवी कैद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर कमला नेहरू नगर स्थित हुडको क्वार्टर इलाके में बुधवार अलसुबह बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक लोहे के सरिये के साथ इलाके में पहुंचा और खड़ी गाड़ियों के कांच तोड़ने लगा। पूरी वारदात आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने एक फॉर्च्यूनर सहित अन्य महंगी कारों को निशाना बनाया। जैसे ही फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ा गया, गाड़ी का अलार्म सिस्टम एक्टिव हो गया और बीप सायरन बजने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कार मालिकों ने प्रताप नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ के श्मशान घाट से खोपड़ियाँ चोरी: तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 3 दिन पहले एक बुजुर्ग और दो युवक जलती चिता से खोपड़ी निकालकर ले गए थे। इस मामले में तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमन सहित 3 आरोपियों को हापड देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रेमिका और उसके घर वालों को वश में करने की सनक के कारण एक युवक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। इसके बाद श्मसान घाट से खोपड़ियां चुराने का सिलसिला शुरू हुआ था। दरअसल, अमन एक लड़की को एकतरफा चाहता था। लड़की और उसकी फैमिली को वश में करने के लिए तांत्रिक ने चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी थी। अब तीनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में एक अजीब वारदात सामने आई है। हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) इंटर का छात्र था। वह लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से परेशान चल रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गांव लोधीपुर के श्मशान घाट में कर दिया था। दाह संस्कार के बाद सभी परिजन घर लौट गए थे। उनके जाते ही तीन लोग मोपेड से पहुंचे और जलती चिता से छेड़छाड़ करने लगे। लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जलती चिता से सिर उठाकर लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बुजुर्ग सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जिसके बाद आरोपी युवक अमन ने पुलिस को मामले का खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 से ज्यादा फोटो बरामद किए हैं। हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिर काटकर ले जाने की बात गलत है, शव पूरी तरह से जल चुका था। आरोपी चिता से कुछ हड्डियां और राख बटोरकर ले गए थे। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले से कितने लोगों को इस तरह के झांसे में ले चुके हैं। आरोपी बाबा के पास लगभग 50 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के फोटो भी मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
DM मधुसूदन हुल्गी ने किया कार्यभार संभाला अधिकारियों से लिया परिचय
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग — देवरिया को मिला नया डीएम देवरिया में नए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संभाला पदभार। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हुल्गी ने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। नए डीएम ने कहा— शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगी पहली प्राथमिकता, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन से लगातार संवाद पर रहेगा जोर। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों से लिया परिचय और जनसुनवाई भी की0
0
Report
अनंतनाग पुलिस ने जमानत पर NDPS आरोपी के लिए GPS एंकलेट लगाकर निगरानी तेज की
Aram Pora, Ganderbal, In a significant step towards strengthening surveillance over narcotics offenders and ensuring strict compliance with judicial directions, Anantnag Police today installed a GPS-enabled tracking anklet on one accused namely Fayaz Ahmad Dar S/O Gh Mohi Ud Din Dar R/O Zaldoora Dooru involved in an NDPS case who has been granted bail by the Hon’ble Court. The device has been affixed in compliance with the court’s directions to enable continuous monitoring of the accused’s movements and adherence to bail conditions. A GPS tracking anklet is a wearable electronic monitoring device secured around the ankle, enabling real-time location tracking of the accused and ensuring strict compliance with conditions imposed by the court. As per case details, the accused is involved in FIR No. 56/2026 registered under Section 8/18 NDPS Act at Police Station Dooru. Pursuant to the directions of the Hon’ble Court, Anantnag Police installed the GPS-enabled anklet on the accused as a mandatory condition of bail. With this initiative, Anantnag Police has embraced modern technology in the fight against drug trafficking and substance abuse, ensuring stringent monitoring of habitual narcotics offenders while reinforcing accountability and compliance with the law.0
0
Report
Advertisement
