271801
बहराइच में अवैध खनन के लिए चौकी इंचार्ज का अवैध वसूली का आरोप
Bahraich, Uttar Pradesh:थाना पयागपर के खुटेहना चौकी इंचार्ज अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर खुलासे किए हैं जिसके बाद संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच करने का आदेश दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा में डूबे दो किशोरों में से एक की मौत, दूसरा सुरक्षित बाहर
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में गंगा नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मछुआरों ने एक किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बदनपुर घाट की है। बताया जा रहा है कि ये लोग परिवार सहित दर्शन के लिए आए हुए थे। दर्शन के बाद दोनों किशोर गंगा नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे किशोर को काफी तलाश के बाद बाहर निकाला गया। डूबने वाले किशोर की पहचान कल्लू के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा जेल मामले की अगली सुनवाई 8 जून तय की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड उच्च न्यायालय ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण की खबरें आने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को उच्च न्यायालय के वेकेशन बेंच में इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय एवं न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और DGP को इस पूरे मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है।0
0
Report
झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रुस्तम मोहम्मद गिरफ्तार, ऑटो चालकों से वसूली का बड़ा मामला
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने ऑटो चालकों से मारपीट कर वसूली करने के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रुस्तम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है....गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भवानीमंडी सहित अन्य थानों में भी मारपीट, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज हैं... भवानीमंडी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी रुस्तम कसाई मोहल्ला भवानीमंडी का निवासी है और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ऑटो चालकों से जबरन रुपए वसूल करता था। नहीं देने पर ऑटो चालकों से मारपीट भी करता था। पीड़ित ऑटो चालकों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया। वसूली गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र मौत, पूल सुरक्षा पर सवाल
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में छात्र की मौत से सनसनी हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के गौतम नगर निवासी निशांत के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी में पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि देर शाम यूनिवर्सिटी परिसर स्थित स्विमिंग पूल में निशांत का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में छात्र को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में रखवाया गया। परिजनों का कहना है कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी और समय रहते उचित मदद नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस यूनिवर्सिटी स्टाफ, छात्रों और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके。 मामले की गंभीरता को देखते हुए राय थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
मुरैना: देवगढ़ पुलिस ने तार चोरी आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा भी बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के देवगढ़ थाना पुलिस पुलिस ने विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तार और एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। दरअसल, ग्राम खिटोरा में बिजली लाइन के तार चोरी होने की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के तार चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बिजली के तार, 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।0
0
Report
दमोह में बिजलीकर्मी की पिटाई: बदमाश के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस पर सवाल
Damoh, Madhya Pradesh:निगरानी बदमाश ने बिजली कर्मचारी को बुलाया घर और कर दी पिटाई, पुलिस की भूमिका भी आई संदेहों में...एंकर/ दमोह जिले में इन दिनों सरकारी मुलाजिमों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे है, दो दिन पहले जिला मुख्यालय पर नगर पालिका सीएमओ के साथ मारपीट हुई तो अब एक और बिजली कर्मचारी एक बदमाश की हिमाकत का शिकार हुआ है। जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक आउटसोर्स कर्मचारी कल्लू साहू के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। पीड़ित के मुताबिक कमता गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने उसे अपने घर की बिजली सप्लाई ठीक करने बुलाया और उसने घर जाकर परेशानी दूर कर दी और जब वो वापस आने लगा तब दबंग ने उसे बुलाया और दो दिन पहले फोन अटेंड न करने की शिकायत कर उसे इस बात की सज़ा दी, लाठी से उसकी पिटाई की जिसके निशान पीड़ित के जिस्म पर देखे जा सकते है। इस मामले में गैसाबाद पुलिस पर भी पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए है उसके मुताबिक वो घंटों थाने में बैठा रहा लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जबकि देर रात जब वो अपने घर जा रहा था तब फिर उस पर हमला हुआ और जैसे तैसे वो जान बचाकर भागा, इस घटना के बाद जब दमोह जिला मुख्यालय में पुलिस के आला अधिकारियों को मालूम चला तो उन्होंने गैसाबाद थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी के मुताबिक बिजली कर्मचारी कल्लू साहू के साथ जिस शख्स ने मारपीट की वो शातिर बदमाश है और उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज है अब इस नए मामले के बाद जहां जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी होगी वहीं जिला बदर की कार्यवाही भी की जायेगी। उनके मुताबिक अब जिले ने निगरानी गुंडा बदमाशों ने कोई हिमाकत की तो उन्हें जरा भी नहीं बक्शा जाएगा। बाइट/ कल्लू साहू ( पीड़ित) बाइट/ सुजीत भदौरिया ( एडिशनल एसपी दमोह)0
0
Report
Advertisement
खीरी में पीलीभीत बस्ती मार्ग पर तेज रफ्तार हादसे में छह घायल, जांच जारी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पीलीभीत बस्ती मार्ग पर ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। खीरी थाना इलाके में हुए हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें लखीमपुर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं तीन दिन पहले ही इसी मार्ग पर ट्रक और मैजिक में टक्कर हो गई थी जिसमें मैजिक सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी.0
0
Report
पूर्व मंत्री भगत के बयान पर सियासत तेज, नक्सल विरोध पर बहस
Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का विभिन्न मसलों पर बयान सुशासन तिहार में CM साय के सख्त तेवर पर कहा- CM पहले सख्त तेवर दिखाते तो ये दिन नहीं आता. सभी जगहों पर लोग परेशान हैं शिकायतें सामने आ रही है.. अब CM कितना भी सख्त तेवर दिखाएं असर नहीं होगा.. लोगों में सरकार को लेकर कोई उत्साह नहीं है.. झीरम की बरसी के पहले नक्सलवाद के खात्मे पर सियासत.. पूर्व मंत्र अमरजीत भगत का नक्सल खात्मे पर विवादित बयान सिरदर्द खत्म हो गया पर 104 डिग्री का बुखार आ गया है.. जल, जंगल, जमीन खत्म हो जाएगा तो विकास का क्या मतलब.. कौन अफसर हैं जो उद्योगों को रोक सकते हैं.. उन आदिवासियों का क्या होगा जो बस्तर की जेल में बंद हैं. बीजेपी अगले महीने से घर घर सर्वे करेगी मामले में कहा- मेरी सलाह है कि खुद को पिटाने से बचें.. लोग परेशान हैं, कहीं से भी आप घिर सकते हो.. कोकरोज जनता पार्टी भी अब आपके पीछे पड़ गई है.. खाद की किल्लत पर कहा- सरकार ट्रिपल इंजन की है.. लोक कल्याण और किसानों के लिए काम नहीं कर रहे तो आपका रहना बेकार.. छत्तीसगढ़ में कृषि ही जीवन का आधार है.. अगर सरकार किसानों को सपोर्ट नहीं कर पा रही तो सरकार का रहना-ना रहना बेकार..0
0
Report
2027 के लिए सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ेंगे: अरविंद गोप
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के असफल प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाराबंकी पहुंचे अरविंद सिंह गोप ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला सिर्फ अखिलेश यादव और राहुल गांधी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव जी ने कोई फैसला लिया है तो उसके खिलाफ बोलने की हमारी कोई हैसियत नहीं है। जो कहना होगा, अखिलेश जी बोलेंगे और राहुल जी बोलेंगे। सब लोग बोलेंगे तो ठीक बात नहीं होगी। अरविंद सिंह गोप ने आगे कहा कि अखिलेश जी ने पहले ही कहा है कि हम कांग्रेस के साथ चुनाव लड़े थे और 2027 का चुनाव भी साथ लड़ेंगे। उन्होंने सपा नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी के सामने हमारी कोई हैसियत नहीं है। हम जो कुछ हैं, नेताजी का दिया हुआ है और अखिलेश जी का आशीर्वाद है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव किसी दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं और पार्टी पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ आगे बढ़ रही है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार श्यामपुर में बाघ शिकार: तीन गिरफ्तार, एक फरार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार फॉरेस्ट डिविजन की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की शिकार के मामले में वन विभाग की टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वन गुर्जर हैं जिनका नाम आशिक और जुप्पी बताया जा रहा है। शिकार के मामले में अब तक कुल तीन आरोपों पकड़े जा चुके हैं। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। आपको बता दें कि वन विभाग की टीम ने सोमवार को संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर सजनपुर बीट में वन गुर्जर बस्ती में छापा मारा था। जहां दो बाघों के शव बरामद हुए थे। इन दोनों शवों के पर काटे गए थे।0
0
Report
दिल्ली-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने महामंडलेश्वर से भेंट, नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हरियाणा सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने की महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती तथा स्वामी शंकरानन्द जी ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर सम्पूर्ण हरियाणा में चल रहे श्री सुंदरकांड पाठ एवं नशा मुक्त अभियान को लेकर विस्तृत संवाद हुआ..0
0
Report
जमुई में भीषण गर्मी से स्कूल बच्चों की सेहत बिगड़ी; दो छात्राएं बेहोश
Jamui, Bihar:जमुई. भीषण गर्मी का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखने लगा है. जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिठलपुर में शुक्रवार की सुबह प्रार्थना सभा के दौरान दो छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुये छात्रा को पानी के छीटे मारे. इसके उपरांत गंभीर स्थिति में एक छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल लाये गये छात्रा बिठलपुर निवासी गुड्डू मंडल की 14 वर्षीय पुत्री बंदना कुमारी उर्फ राखी कुमारी, जो विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है. जबकि छठी वर्ग की छात्रा मानवी मिश्रा की स्थिति ठीक रहने के कारण विद्यालय से घर भेज दिया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह प्रार्थना सत्र में अन्य बच्चों के साथ खड़ी थी. इसी दौरान तेज धूप और उमस के कारण दोनों छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. घटना होते ही विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने तत्काल उसे संभाला तथा पानी का छींटा देकर प्राथमिक उपचार किया. बाद में परिजनों को सूचना दी गई. कुछ देर बाद छात्रा की स्थिति सामान्य बताई गई. इधर लगातार बढ़ रही गर्मी को लेकर अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. बताते चलें कि दो दिनों में जिले के विभिन्न विद्यालयों में आधा दर्जन बच्चे व एक शिक्षिका हीटवेव की चपेट में आ चुके हैं. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी नवीन से बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी देने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन के बल पर दो सीटों की रफ्तार तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में राज्य सभा की दो सीटों के लिए वोटिंग होना है और इलेक्शन कमीशन ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता किशोर शहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, दो सीटों के लिए जितनी संख्या की आवश्यकता है, वो संख्या बल गठबन्धन के पास मौजूद है। जो जानकारी मिल रही है बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पीछे के इतिहास को अगर देखें, लगातार बीजेपी इस चुनाव को हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से बाधित करते रही है। विधायकों को या तो सत्ता के माध्यम से या हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से तोड़ने का काम करती रही है और सफल भी हुए हैं। हम चाहेंगे दो सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का भी प्रतिनिधि राज्यसभा जाए。0
0
Report
दुधवा टाइगर रिजर्व के जीव गर्मी से पानी में राहत तलाशते देखें
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:एक तरफ जहां गर्मी ने यूपी समेत कई प्रदेशों में हाहाकार मचा रखा है वही लखीमपुर खीरी की तराई में बसे दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्य जीव भी इस गर्मी से अछूते नहीं रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टाइगर भीषण गर्मी से बचने के लिए पानी में नजर आ रहा है। कमोवेश यही हाल जंगल के अन्य वन्य जीवों का भी है जो गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेते नजर आ रहे है। आपको बता दें चिलचिलाती गर्मी के चलते लोग काफी परेशान है और घर में दुबकने पर मजबूर हो गए है。0
0
Report
एसपी घोड़े पर शहर का भ्रमण करते दिखे
Dhar, Madhya Pradesh:घोड़े पर सवार होकर एसपी ने किया शहर का भ्रमण0
0
Report
Advertisement
