271801
बहराइच में घरेलु विवाद को लेकर ससुर ने बहु और सास पर किया हमला
Masihabad, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर मामने आई है। जहां घरेलु विवाद को लेकर ससुर ने बहु और सास पर हमला कर दिया। जिसके बाद खून से लतपथ हालत में सास और बहू दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों की हालत नाजुक देख कर लखनऊ रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की समूह के लोन का किस्त लेने आये लोगों को देख कर ससुर को गुस्सा आ गया और उन्होंने यह कदम उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारुईपुर रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग पर ममता बनर्जी का मार्च
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): MAMATA BANERJEE HOLDS MARCH DEMANDING JUSTICE FOR BARUIPUR RAPE VICTIM, PARTICIPATES IN PUBLIC PROTEST. ममता बनर्जी ने बारुईपुर रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर मार्च निकाला0
0
Report
बरुईपुर में रेप के विरोध में ममता बनर्जी का मोमबत्ती मार्च
Noida, Uttar Pradesh:Mamata Banerjee candle march on Baruipur rape0
0
Report
बांदा में जहरीले बिच्छू के काटने से किशोरी की मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक किशोरी को जहरीले बिच्छू ने काटा है बताया जा रहा है कि झाड़फूँक के बाद जब किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय ही किशोरी की मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव की है।जहां की रहने वाली किशोरी रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम शौच क्रिया के बाद अपने घर पहुंची तभी किशोरी रजोल देवी को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। किशोरी की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा पहले झाडफूँक करवाया जब आज सोमवार को सही नहीं हुआ, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन लगाते रहे, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, कुछ देर के बाद जब एंबुलेंस आई तो एंबुलेंस में लिटाते समय ही किशोरी की मृत्यु हो गयी, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतका के पिता हरीवा ने जानकारी दिया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई जिससे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर की थी。0
0
Report
Advertisement
अफसाना खान ने महाकाल मंदिर में आस्था का प्रदर्शन, वीडियो वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर अफसाना खान कुछ दिन पहले अपने पति साज शर्मा के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ऐसा बताया जा रहा है अपने नए जीवन की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि अफसाना खान हाल ही में अपने पति के साथ मुंबई में नए घर में शिफ्ट हुई हैं। नए शहर और नए घर में जीवन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने महाकाल के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में उनकी सादगी और श्रद्धा लोगों का ध्यान खींचती नजर आई. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके वीडियो सामने आने के बाद बहस भी शुरू हो गई। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे आस्था का विषय बताते हुए उनका समर्थन किया। कई लोगों ने लिखा कि भगवान के दरबार में हर व्यक्ति को आने और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का समान अधिकार है. अफसाना खान इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं। इस बार महाकाल मंदिर से साझा किए गए उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहाँ एक ओर प्रशंसक उनकी श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी अलग-अलग राय भी रख रहे हैं.0
0
Report
हाथरस में शराब ठेके पर हमला और पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम टुकसान स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 09 आरोपियों (05 पुरुष और 04 महिलाएं) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जुलाई को आरोपीगणों ने एक राय होकर टुकसान स्थित शराब ठेके पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने सेल्समैन और वहां मौजूद लोगों के साथ जानलेवा मारपीट की, शराब की बोतलों को क्षतिग्रस्त किया और रोड जाम कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन, 05 जुलाई को फिर से आरोपियों ने ठेके पर धावा बोल दिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने दबिश देकर आज 06 जुलाई को नामजद व अज्ञात 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में बीएनएस (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0 298/2026 और 300/2026) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह प्रोसेनजीत चैटरजी से मिलने पहुंचे, थोड़ी देर रुके फिर निकल गए
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA - गृह मंत्री अमित शाह बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चैटरजी से मिलने पहुंचे, थोड़ी देर रुके फिर निकल गए0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने नोएडा और जम्मू में साथ छापेमारी की
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सोमवार को दो विवादित प्रकाशनों में अलगाववादियों के कथित महिमामंडन (ग्लोरिफिकेशन) के मामले में जांच के तहत जम्मू और नोएडा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके चन्नी हिम्मत स्थित समग्र शिक्षा मुख्यालय में छापा मारा और जांच के सिलसिले में निदेशक समेत अन्य अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं, दूसरी टीम ने इसी दौरान नोएडा स्थित एक प्रकाशक (पब्लिशर) के कार्यालय पर भी छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई मामले की चल रही जांच के तहत की गई है।0
0
Report
भरतपुर के खेड़ली मोड़ पुलिस ने वारदात की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने वारदात की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 राउंड से लोडेड एक पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रविवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोंकरवाड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ युवक बैठे हैं और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गये तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 राउंड से लोडेड एक अवैध पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद की गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और अवैध हथियार कहां से लाए।0
0
Report
महराजगंज में धर्मांतरण के मामले में तीन गिरफ्तार, किताबें भी बरामद
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपरदेउरवा वार्ड में कथित धर्मांतरण की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने मौके पर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की जांच करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से धार्मिक साहित्य प्रचार प्रसार से संबंधित पर्चे और पैकेट भी बरामद किए गए हैं. जानकार के मुताबिक पिपरदेउरवा वार्ड में सरोज नाम के व्यक्ति के मकान में सभा का आयोजन हो रहा था जिसमें लगभग 100 से अधिक लोग मौजूद थे. सूचना के बाद बजरंग दल के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची. तलाशी के दौरान धार्मिक साहित्य प्रचार प्रसार से संबंधित पैकेट और पर्ची बारामद हुए जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया. अफसर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है. साक्ष्यों के आधार पर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.0
0
Report
Advertisement
जळगाव: दारूबंदी विरोधी आंदोलन में युवती कांग्रेस का जिल्हाधिकारी घेराव
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अजित पवार गटाच्या वतीने सरकारला घरचा आहेर सत्तेत असल्यानंतरही दारूबंदीसाठी आंदोलन करावा लागतो जळगावच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयात राष्ट्रवादी अजित गटाच्या युवती काँग्रेसच्या वतीने जिल्हाधिकाऱ्यांना घेराव गावठी व बनावट देशी-विदेशी दारू विक्री विरोधात राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस तर्फे घोषणाबाजी करत जिल्हाधिकारी कार्यालयात निदर्शने... राज्य उत्पादन शुल्क विभागाची चौकशी करून तत्कालीन अधीक्षकांवर कारवाई करण्याची राष्ट्रवादी युवती काँग्रेसच्या वतीने मागणी चौकशी करून संबंधित दोषी आढळल्यास कारवाई करण्याचा जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांचा कार्यकर्त्या पदाधिकाऱ्यांना आश्वासन कारवाई न झाल्यास पुढील काळात तीव्र आंदोलन करण्याचा राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस पदाधिकाऱ्यांचा इशारा... बाईट _भाग्यश्री ठाकरे, जिल्हाध्यक्ष, राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस, जळगाव.0
0
Report
रामचरितमानस पर सोने की परत विवाद: पुनः स्थापित, योगी सरकार ने कार्रवाई संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने अयोध्या राम मंदिर को सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस भेंट की थी। शुरुआत के पांच महीनों तक इसे भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।"एक RSS कार्यकर्ता के ज़रिए मुझे पता चला कि 'रामचरितमानस' को ऐसी जगह रखा गया है जहाँ भक्त उसके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकें। पहले इसकी पूजा-अर्चना होती थी, लेकिन बाद में इसे हटाकर गार्ड रूम में रख दिया गया। जब मैंने RSS प्रमुख से संपर्क किया, तो उन्होंने मदद का वादा किया। आखिरकार, हनुमान जी ने UP सरकार के माध्यम से न्याय दिलाया और उन सभी को सबक सिखाया जो इसके खिलाफ थे। लेकिन मुझे इसकी पुष्टि ट्रस्ट से नहीं, बल्कि एक RSS कार्यकर्ता से मिली। घोटाले के आरोप सामने आने के बाद, मैंने 24 जून को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और SIT के तीन सदस्यों को पत्र लिखा। मुझे CM से जवाब मिला कि वे कार्रवाई करेंगे। 'रामचरितमानस' को फिर से पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया गया। मेरा भरोसा बहाल हो गया है और मैं अब खुश हूँ। मैं ट्रस्ट से अनुरोध करता हूँ कि वे यह सुनिश्चित करें कि दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जिससे दूसरों को भी ऐसी हरकतें करने से रोका जा सके।0
0
Report
लखनऊ थाना पारा क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर धरना प्रदर्शन
Bithona, Uttar Pradesh:ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन संवाद सूत्र ,काकोरी। काकोरी मोड़ पर ग्राम सलेम पुर पतौरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों पर भूमाफियों से मिलीभगत के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है नगर निगम में शामिल यह बेशकीमती जमीन हथियाने के लिए भूमाफिया राजस्वकर्मियों से अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। विकास खण्ड काकोरी की ग्राम पंचायत सलेमपुर पतौरा अब नगर निगम इलाके में शामिल है ।यह इलाका अब नवसृजित वार्ड कल्याण सिंह में आता है। नगर निगम लागू होने के बाद यहां जमीनों के रेट बढ़ गए। जिससे इस इलाके में ग्राम समाज की जमीनों को हथियाने के लिए राजस्व कर्मियों व जमीनी कारोबारी का संगठित गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी तरह एक गिरोह ने सलेमपुर पतौरा में करीब 9 बिस्वा जमीन को हथियाने की प्रक्रिया शुरू की। रातों रात जमीन पर बॉउंड्री वाल बनानी शुरू कर दी। जब सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने वार्ड के उपविजेता प्रतिनिधि बबली गौतम के नेतृत्व में विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने भी काम रुकवा दिया। मामले की प्रशासनिक जांच पड़ताल व अवैध कब्जे को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को काकोरी मोड़ के पास उपविजेता प्रतिनिधि बबली गौतम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ।ग्रामीणों ने ज्ञापन एसडीएम सदर को प्रेषित किया ।मामले में एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि जाँच पड़ताल के लिए जांच टीम गठित की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी राजस्वकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
फर्जी FMG प्रमाणपत्र रैकेट: डॉक्टर और अधिकारी गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश जारी
Jaipur, Rajasthan:विदेश से एमबीबीएस कर भारत में डॉक्टर बनने के लिए फर्जी FMG सर्टिफिकेट के खेल लगातार खुलासा हो रहा है। एसओजी ने इस मामले में एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कजाकिस्तान में पढ़ाई के दौरान फर्जी FMG सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया। फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट पर एसओजी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसओजी ने एक और डॉक्टर भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी 27 वर्षीय चरण सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चरण सिंह ने वर्ष 2017 से 2022 तक कजाकिस्तान के अल्माटी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। भारत लौटने के बाद वह एनबीई की ओर से आयोजित FMG स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर सका। जांच के अनुसार आरोपी ने अपने साथी नफीस खान के जरिए करीब 24 लाख रुपये देकर फर्जी FMG पास सर्टिफिकेट तैयार कराया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिया। बाद में स्थायी पंजीयन भी मिल गया। नफीस खान ने भी खुद का एफएमजी परीक्ष जून 2023 का कूटरचित एफएमजी सर्टिफिकेट बनाकर इंटर्नशिप की तथा मई 2024 में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा से बनवाया था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक इस पूरे गिरोह ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले कई छात्रों को फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। जांच में मेडिकल काउंसिल के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। अब तक करीब 100 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और इस मामले में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा सहित 28 लोगों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। एसओजी अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और इस रैकेट से जुड़े अन्य डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। गिरोह ने कूटरचित सर्टिफिकेट बनवाने और आएमसी से पंजीयन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए लिए हैं। फर्जी डिग्री और फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के जरिए मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस रैकेट पर एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
ट्रेलर के चपेट मे आने से वाइक सवार युवक की मौत
Karaundi, Uttar Pradesh:* ट्रेलर गाड़ी को साइड से पार करने में हुई घटना देवरिया बरियारपुर भीखमपुर रोड़ पर सोमवार को लाहिलपार गांव में सोनूघाट के तरफ जा रही ट्रेलर गाड़ी को जल्दबाजी में साइड से पार करते समय बाइक सवार युवक ट्रेलर गाड़ी के चपेट में आ गए । जिससे मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया । जबकि दूसरा किशोर चोटिल हो गया ।मौके पर पहुंची ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस भेज दी । साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है । घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही घर पर चीख पुकार मच गई। बीस वर्षीय सोनू प्रसाद पुत्र रम्भू प्रसाद निवासी गुद्दीजोर थाना तरकुलवा गांव के ही अनूप प्रसाद पुत्र छोटेलाल के साथ पल्सर गाड़ी से देवरिया जा रहे थे । तभी बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव के सामने सोनूघाट के तरफ जा रहे ट्रेलर गाड़ी से आगे निकलने के दौरान उसके चपेट में आ गये । जहां मौके पर ही सोनू प्रसाद की मृत्यु हो गई, जबकि अनूप प्रसाद चोटिल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर लगी भीड़ को हटाते हुए एंबुलेंस से ग्रामीणों के सहयोग से घायल अनूप प्रसाद को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के इमर्जेंसी अस्पताल व शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दी । घटना पर जुटी भीड़ के बीच से ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । सोनू प्रसाद तीन भाइयों में छोटे थे । उनके मृत्यु का संदेश गांव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया । माता राजपति देवी रोते-रोते अर्धविक्षिप्त हो जा रही थी । इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि ट्रेलर गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई हैं। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
राजसमंद के भीम क्षेत्र में स्कूल जा रही दो बहनों के कथित अपहरण की घटना; पुलिस जांच कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के भीम क्षेत्र में स्कूल जा रही दो सगी बहनों के कथित अपहरण की वारदात भीम थाना क्षेत्र के हामेला की वेर गांव की घटना। 12 वर्षीय और 10 वर्षीय दो स्कूली छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली थीं। परिजनों का आरोप—टाटा नेक्सॉन कार में आए अज्ञात लोग दोनों को अपने साथ ले गए। अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मां निर्मला कुमारी ने भीम थाने में दोनों पुत्रियों के कथित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, छात्राओं की तलाश जारी।0
0
Report
Advertisement
