बहराइच में बहनों की शादी में दहेज में बाइक देने के लिए भाई बन गया पेशेवर चोर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक बाईक चोर ने अपनी बहनों की शादी में दहेज के रूप में चोरी की गाड़ियां देने का सिस्टम चलाया। आरोपी ने चोरी की 7 बाइकों को दहेज में दे दिया और फिर पेशेवर बाईक चोरी का धंधा शुरू कर दिया। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस उसके साथी की तलाश में है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर: अवैध हिरासत में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप; पुलिस जांच की बात
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अवैध हिरासत हवालात में बंद आरोपी की मौत होने पर पुलिस महकमे हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा हुआ था। जिससे पुलिस ने पूछताछ के लिए हवालात में बंद कर रखा था। खास बात यह है कि आरोपी की मौत के बाद पुलिस ने खुद के बचाव में मृतक के ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मरने से पहले अपनी मौत के बारे में एक वीडियो भी बनाया था जिसके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। फिलहाल परिवार वालों ने पुलिस पर आरोपी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है। दरअसल थाना सिधौली क्षेत्र के मुड़िया पवार के रहने वाले प्रदीप कश्यप पर उनकी ही सौतेली बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने प्रदीप को दिन में 11:00 बजे थाने बुलाया था जिसके बाद बिना मुकदमे के उसे हवालात में अवैध रूप से बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रात में लगभग 1 आरोपी प्रदीप की हवालात में हालत बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की माने ने तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज नहीं था जिसके चलते उसकी हिरासत अवैध मानी जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस के टॉर्चर की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने खुद को बचाने के लिए आरोपी की मौत के बाद देर रात मरने वाले प्रदीप के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफे के बाद राम मंदिर घोटाले के आरोप पर नया मंच बनाएंगे
Bareilly, Uttar Pradesh:पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी सिलसिले में वे आज बरेली में कमिश्नर के सामने अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए कमिश्नर दफ्तर में सुनवाई का समय लिया था। अलंकार अग्निहोत्री ने अपने रुख को साफ करते हुए कहा कि वो आज भी अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, तो वे न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके अलावा, राम मंदिर को लेकर उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अलंकार ने दावा किया कि राम मंदिर में लूट मची हुई है और हजारों करोड़ की चोरी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, जबकि इसमें पूरा तंत्र शामिल है। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वे इस व्यवस्था से अलग हो चुके हैं और अब समाज के लिए काम करेंगे। अपने साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने राम के नाम से नई पार्टी भी बनाई है। बाइट अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय अधिकार पार्टी के अध्यक्षमौत प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने पर नगर पालिका घेराव
Mainpuri, Uttar Pradesh:एंकर- मैनपुरी नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया, किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो लोग ने नगर पालिका का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया और धरना प्रदर्शन भी शुरू हो गया। भाकियू महाशक्ति के लोगो का आरोप है कि उनकी एक महिला कार्यकर्ता के पिता की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले छह महीने पहले आवेदन किया था और लगातार प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 6 माह से नगर पालिका के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसे प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद भी दिया नहीं गया और उल्टा छह हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। मामले की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अधिकारी के हस्तक्षेप, समझाने-बुझाने और मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।रोहट में मानसून की पहली जोरदार बारिश से खरीफ बुवाई तेज होगी
Pali, Rajasthan:रोहट (पाली) इनफॉर्मर - बालाराम हरावास 98299 10478 जिला रिपोर्टर, संदीप राठौड़ 9509822229 @palisandeep_ @BalaramHarawas रोहट क्षेत्र में मानसून की पहली जोरदार बारिश, पौन घंटे तक हुई जोरदार बारिश, बारिश से किसानों के चेहरे खिले - होगी खरीफ की बुवाई, रोहट कस्बे में 28 MM बारिश की गई दर्जअलवर के खरकड़ा में मंदिर भूमि के अवैध बेचान पर ग्रामीण आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Alwar, Rajasthan:मंदिर की माफी जमीन बेचने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश—कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी अलवर जिले की मालाखेड़ा तहसील के ग्राम खरकड़ा में स्थित ठाकुरजी सीतारामजी महाराज के मंदिर की माफी भूमि को अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पूरे गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जमीन का इंतकाल रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि मंदिर के नाम दर्ज आराजी, जिसमें खसरा नंबर 626, 627, 688, 736, 737, 738/849, 739, 740, 744, 745 और 752 शामिल हैं, कुल 4.10 हेक्टेयर भूमि है, जो प्रारंभ से ही मंदिर के नाम दर्ज रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी रामदयाल पुत्र मुरलीधर ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर इस भूमि को अपने नाम दर्ज करवा लिया। इसके बाद कथित रूप से इस जमीन को गुपचुप तरीके से अजीत सिंह, आजाद सिंह, धर्मपाल, भोली देवी, राजबाला, राजेश देवी सहित अन्य लोगों को बेच दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उक्त भूमि पर मंदिर का कब्जा है और इसी जमीन से होने वाली आय से मंदिर की गौशाला और पुजारियों का भरण-पोषण होता है। जमीन के अवैध बिक्री की जानकारी मिलने के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर की इस भूमि का इंतकाल नहीं खोला जाए और पुजारी व संबंधित राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस ज्ञापन पर ग्राम खरकड़ा के समस्त ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।हापुड़ - ससुराल पहुंचे शराबी पति ने पत्नी व साले पर बलकटी से किया हमला।
Doymi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां ससुराल में पहुंचे एक पति ने अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी पर बलकटी से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही अपने भान को बचाने आए साले को भी पति ने बलकटी मारकर घायल कर दिया। बलकटी से हुए हमले में पत्नी को मामूली चोट आई है। पुलिस पति व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है घायल महिला की शादी 6 साल पहले बदनौली निवासी ब्रजेश के साथ हुई थी। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था आज शराब के नशे में सुसराल पहुंच कर आरोपी बृजेश ने अपने दोस्त के साथ पत्नी व अपने साले पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया फिलहाल दोनों लोग पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं। घटना थाना देहात की है।
अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट बैठक शुरू, दान के कथित गबन की जांच के बीच
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust meeting to begin amid ongoing investigations into the alleged embezzlement of donations/ visuals from Jagadguru Adya Shankaracharya Dwar Gate No. 11 of Ram Templeओरछा रोड जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस ने 11 हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छत्तरपुर की ओरछा Road थाना क्षेत्र में जंगल के पास चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार कारवाई करते हुये 11 हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि स्थानीय तीनों थानों के बल को सूचना मिली थी कि झंझन देवी मंदिर के जंगल में जुआ चल रहा है। पुलिस की तीनों थानों की संयुक्त टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 14 वाहन जब्त किए गए और 87 हजार 300 रुपए नगद बरामद हुए।बुलंदशहर: युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: युवक को बीच रास्ते रोककर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी दी जान से मारने की धमकी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, परिवार में दहशत का माहौल। पीड़ित के पिता ने जहागीराबाद कोतवाली में दी तहरीर, सख्त कार्रवाई की मांग। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की, वायरल वीडियो की भी हो रही जांच। मामला जहागीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोगनग्रान का。DELHI-डॉ. रितेश मलिक ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल
New Delhi, Delhi:डॉ. रितेश मलिक को ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल
नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रख्यात मेडिकल एंटरप्रेन्योर डॉ. रितेश मलिक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
डॉ. रितेश मलिक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले सबसे युवा चिकित्सा उद्यमियों हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अपना करियर ( Innovation) और चिकित्सा उद्यमिता (Medical Entrepreneurship) को समर्पित किया तथा तकनीक और नवाचार के माध्यम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। वर्ष 2016 में उनका चयन Forbes Asia 30 Under 30 की प्रतिष्ठित सूची में हुआ तथा वर्ष 2018 में उन्हें Fortune India 40 Under 40 में स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, World Economic Forum ने उन्हें भारत से Young Global Leader के रूप में चयनित किया। वे Innov8 के संस्थापक हैं तथा Plaksha University की स्थापना से जुड़े संस्थापक सदस्यों में भी शामिल रहे हैं।
यह सम्मान न केवल डॉ. रितेश मलिक की व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि भारत में चिकित्सा, तकनीक और उद्यमिता के संगम को नई दिशा देने वाले उनके दूरदर्शी योगदान की भी पहचान है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके माता-पिता डॉ. रवि मलिक, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, तथा डॉ. रेनू मलिक, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से भी देश और समाज की महत्वपूर्ण सेवा की जा सकती है।
डॉ. रितेश मलिक ने इस सम्मान को अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
