icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सड़क अभाव के कारण घायल किशन को एक किमी तक लटकाकर अस्पताल पहुंचाया गया

Chhindwara, Madhya Pradesh:सिस्टम की लापरवाही का नतीजा सड़क के अभाव में पेड़ से गिरे बच्चे को 1 किमी तक टांगकर पहुंचाया एम्बुलेंस तक . छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा के दमुआ में ग्राम पंचायत बखारी में सिस्टम की लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर सामने आई .यहां आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा 15 साल का बच्चा किशन अचानक करीब 20 से 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया. हादसे में किशन के सिर और पैर में गंभीर चोट आई वहीं पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस सड़क नहीं होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. मजबूरी में परिजनों और ग्रामीणों ने घायल किशन को करीब एक किलोमीटर तक टांगकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जहां से उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया. दमुआ अस्पताल में डॉक्टर अवनी ने किशन का प्राथमिक उपचार किया और उसे देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम और सरकारी दावों की पोल खोल दी है . ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के दौर में उन्हें कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अगर सड़क का निर्माण हो जाए तो उन्हें शिक्षा ,पानी और आपातकालीन स्थिति में ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा .इस स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली बारिश में इस गांव की स्थिति क्या होती होगी
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

बागपत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक नाबालिग युवती ने कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उसका आरोप है कि गांव के ही कुछ परिचित युवकों ने पहले उसे अपने झांसे में लिया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

Drunk driver overturns car near Rinmukteshwar Temple; pilgrims escape unharmed

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास शराब के नशे में धुत चालक ने पलटाई कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु उज्जैन के प्रसिद्ध ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के सामने आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भर्तृहरि गुफा के दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की टवेरा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया और यह दुर्घटना हो गई। कार पलटते ही मौके पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी लगते ही ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत, स्थानीय साधु-संत और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। संतों और स्थानीय प्रवासियों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि ड्राइवर की इस घोर लापरवाही के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है。
0
0
Report

रीवा के सिलपरा नहर में SDERF ने महिला की जान बचाई

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान SDERF टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बीते दिन नहर में डूबे सेना के जवान की तलाश के लिए SDERF की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान 65 वर्षीय पार्वती चतुर्वेदी अचानक चक्कर आने से नहर में गिर गईं। अचानक महिला को नहर में गिरता देख SDERF का जवान नहर में छलांग लगा दिया जिसके कारण महिला की जान बची इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है... महिला کو नहर में गिरता देख मौके पर मौजूद SDERF जवान ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। SDERF की त्वरित कार्रवाई और साहसिक बचाव अभियान से महिला की जान बच गई। वहीं, नहर में लापता सेना के जवान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। "रीवा की सिलपरा नहर में SDERF की मुस्तैदी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। सेना के जवान की तलाश के दौरान नहर में गिरी 65 वर्षीय महिला को जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल लापता सैनिक की तलाश जारी है।"
0
0
Report
Advertisement

बागसेवनिया लव जिहाद केस में नाबालिगों से दुष्कर्म के बड़े खुलासे, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - बागसेवनिया लव जिहाद मामले में बड़े खुलासे आरोपियों ने पहले भी कई बार शहर की अलग अलग होटलों में डरा धमकाकर दुष्कर्म किया.... आरोपियों ने दोनों नाबालिग बच्चियों को रात में शराब पिलाई और पुरे शहर में घुमाया..... सुबह 4 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चाय पिलाई.... वही से होटल ले जाने की जिद करने लगे होटल नहीं जाने पर पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी..... साकेत नगर की एक निजी होटल में ले जाकर दोनों नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म किया.... पुलिस ने होटल संचालक को किया गिरफ्तार आरोपी बासिद और सेफ पुलिस की गिरफ्त में
0
0
Report
Advertisement

21 साल बाद इनामी अंतरराज्यीय डाकू गिरफ्तार; दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

Noida, Uttar Pradesh:21 साल पुरानी तलाश खत्म: इनामी अंतर्राज्यीय डकैत गिरफ्तार! एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए WR-II, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने 21 वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुल ₹30,000 का इनाम घोषित था। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में डकैती, लूट एवं संगठित अपराध से जुड़े 11 जघन्य मामलों में वांछित था। वर्ष 2005 में पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। यह सफल अभियान इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन तथा डीसीपी श्री हर्ष इंदोरा के समग्र पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top