271851
यूपी के टॉप 50 माफियाओं में शामिल गब्बर सिंह का सगा भाई गिरफ्तार
Dhanawa, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के टॉप 50 माफियाओं की सूची में शामिल देवेंद्र सिंह उर्फ 'गब्बर' का सगा भाई रविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविंदर सिंह अपहरण, हत्या, रंगदारी और ठेके हथियाने जैसे गंभीर मामलों में फरार था। देवेंद्र सिंह, जो वर्तमान में फिरोजाबाद जेल में बंद है, बैंक लूट और भू-माफियाओं के मामलों में भी सुर्खियों में रहा है। रविंदर सिंह का नाम एक व्यापारी के अपहरण और उसकी बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में शामिल था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरगुजा के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिला, प्रशासन से मदद की मांग तेज
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाना कोई नई समस्या नहीं है, क्योंकि ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में आज भी पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाने की वजह से ग्रामीण कुएं का गंदा पानी पी रहे हैं। जिसे कोई भी आम आदमी पीना नहीं चाहेगा। मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत सुपलगा फिटिंगपारा एक दर्जन से अधिक परिवार वालों को शुद्ध पेयजल मिल पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण कुए का गंदा पानी पीने को मजबूर है,साथ ही मवेशी भी इसी कुएं का पानी पी रहे हैं। जहां ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए कई बार जनपद स्तर से लेकर जिला स्तर पर शिकायत के बावजूद भी शुद्ध पानी नहीं मिल पाया हैं। ग्रामीण गांव में एक हैंडपंप की मांग कर रहे हैं। जिससे कि उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सके। इधर जिले के स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर जिले में कार्य किया जा रहे हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए नोडल अधिकारी की नियुक्त किए गए हैं। जिनके द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। जहां भी पानी की समस्या है, उसे दूर करने का प्रयास हर संभव किया जा रहा है। बहरहाल जिले के अधिकारियों के बयानों ने साबित कर दिया हैं कि शुद्ध पेयजल किन-किन इलाकों में मिल रहा होगा, क्योंकि ग्राउंड जीरो से जो तस्वीर सामने आई है। लगता नहीं है कि ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने में स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सफल रहा होगा। ग्रामीण अब भी शुद्ध पेयजल की आस में टकटकी लगाए हुए हैं। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन इन ग्रामीणों की क्या मदद कर पता है या नहीं।0
0
Report
आगरा में केनरा बैंक के पास बेसमेंट खुदाई गिरने से हड़कंप, स्टाफ ने बचाई अपनी जान
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर. थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी भैरों बाजार स्थित केनरा बैंक भरभराकर गिरी,bmुश्किल बैंक में कार्यरत स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर निकले, केनरा बैंक से सटी प्रॉपर्टी में चल रहा था बेसमेंट का काम, कई महीनों से लगातार हो रही थी खुदाई, प्रॉपर्टी के निर्माण कार्य पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल, बेसमेंट की खुदाई व खनन पर रोक के बावजूद लगातार चल रहा था प्रॉपर्टी पर बेसमेंट खुदाई का कार्य, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, थाना छत्ता की जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र का मामला.0
0
Report
GRMC में डॉग बाइट से डर, पांच लोगों की मौत, प्रशासन पर सवाल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से एक बेहद डराने वाली और चौंकाने वाली खबर सामने आई है… जहां डॉग बाइट के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बतायाथा कि पहले 5 लोगों को कुत्ते ने काटा था… लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इन पांचों में से एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बच पाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ से सामने आया है… जहां सूरज नाम के युवक को करीब 2 साल पहले कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी… प्राइवेट अस्पताल में महंगे से महंगे इंजेक्शन भी लगवाए गए। लेकिन अब, दो साल बाद सूरज में डॉग बाइट के खतरनाक लक्षण सामने आने लगे हैं… जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये लक्षण बेहद गंभीर हो सकते हैं और समय रहते सही इलाज ना मिलने पर जानलेवा साबित होते हैं। बाइट डॉ आर के एस धाकड़ डीन GRMC डॉग बाइट के मामलों में तुरंत एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी भी लापरवाही जान के लिए खतरा बन सकती है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद आवारा कुत्तों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा… और क्या लोगों को सही समय पर सही इलाज मिल पा रहा है या नहीं? फिलहाल, ये मामला एक बार फिर सिस्टम की तैयारियों और जागरूकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है… जरूरत है सतर्क रहने की, और डॉग बाइट जैसी घटनाओं को बिल्कुल भी हल्के में ना लेने की।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के पातेपुर में तीन पहिया मालगाड़ी में आग, चालक सुरक्षित, जांच शुरू
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चलती तीन पहिया मालवाहक गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन गाड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।बताया जा रहा है कि एक üç पहिया मालवाहक गाड़ी अगरेल की ओर जा रही थी, तभी बालिगांव स्थित चिमनी के पास पहुंचते ही अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण नंदन कुमार ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गाड़ी और उसमें लदा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।0
0
Report
इस ID पर यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड हो रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:इस ID पर यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड हो रहे हैं0
0
Report
आजमगढ़ में महिला के साथ छेड़छाड़-मारपीट: वीडियो वायरल, न्याय की मांग तेज
Azamgarh, Uttar Pradesh:महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, समान फेंकने व गाली गलौज तथा मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की लगाई गुहार。 जनपद आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट तथा जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि यह पूरा मामला पारिवारिक जमीन विवाद का बताया जा रहा, जहां विवाद के दौरान सामान फेंककर कब्जा हटाने का मामला सामने आ रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता ने मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है。 पीड़िता ममता चौरसिया ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात अपने घर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान संजय, विजय और अजय नाम के युवक उसके घर में घुस आये और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपियों के साथ अन्य लोग भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र भी खींच लिया गया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार घटना के बाद उसने उसी दिन थाना रानी की सराय में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला की मांग है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्जकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये, ताकि उसे न्याय मिल सके। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है, जहां जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किये जायें।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में स्टंटबाजी पर पीटीसी—नए विवाद की चर्चा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया... स्टंटबाजी पर पीटीसी0
0
Report
झज्जर में बृजेन्द्र की सदभावना यात्रा पर भाजपा पर निशाने के साथ कांग्रेस संदेश
Jhajjar, Haryana:83वें हलके झज्जर में प्रवेश: बृजेन्द्र की सदभावना यात्रा ग्वालीशन गाँव से शुरू होकर झज्जर पहुँची, स्वागत हुआ। भाजपा पर राजनीति साधने के लिए समाज में जहर घोलने का आरोप; कहा, भाजपा की है फिरकापरस्त की राजनीति, कांग्रेस करें मुकाबला। यात्रा को बृजेन्द्र ने बताया एक तप, कहा: तप करने में नहीं होती कोई बुराई। बृजेन्द्र बोले, भाजपा के खिलाफ 2024 से पहले का माहौल लोगों में है आज भी। ठेठ हरियाणवी में बोले बृजेन्द्र, किसी ने भी नहीं बताया उनकी यात्रा का माडया काम। यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल न होने पर दिया माकूल जवाब; कहा: ना मैं विधायक न ही सांसद और पदाधिकारी, चल रहे हैं केवल कांग्रेस का झंडा लेकर। दस दिनों के भीतर होगा यात्रा का समापन, कहा: उम्मीद यहीं यात्रा में हर हाल में शामिल होंगे राहुल गांधी।0
0
Report
वन विभाग की टीम ने नील गाय को बचाया व करवाया उपचार
Khandwari, Uttar Pradesh:वन विभाग की टीम ने नील गाय को आवारा कुत्तों से बचाया । चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के परासी गांव में एक नील गाय को आवारा कुत्ते दौड़ा कर नोच रहे थे जहां गांव वालें पहुंच कर कुत्तों को भगाये और नील गाय को बांधकर वन विभाग को सूचना दी। सकील अहमद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तुरंत पहुंचकर नील गाय का विधिवत उपचार किया। जब नील गाय खाने पीने लगी और स्वस्थ्य हुई तो उचित स्थान पर छोड़ दिया जहां नील गाय की जान बच गई साथ ही उपचार के बाद स्वस्थ हो गयी। वन विभाग की टीम को गांव वालों ने सराहना की है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की वारदात आई सामने,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की वारदात आई सामने, प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान दबंगों ने दो युवकों से की हाथापाई और मारपीट, घायल युवक की बहन ने तीन लोगों पर भाई और अन्य व्यक्ति से मारपीट का लगाया आरोप, दबंगों पर निर्माण कार्य के दौरान मौके पर मौजूद कारीगरों को धमकाने का भी आरोप, प्लॉट में कम-ज्यादा जमीन को लेकर हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों की बहिन ने पूरे मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास के पास का मामला। बाइट:- पोटे--घायल बाइट:- चंद्रभान--घायल0
0
Report
महिला आरक्षण बिल गिरने पर BJP देश भर में जोरदार प्रदर्शन करेगी
Sahibganj, Jharkhand:लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर भाजपा पूरे देश में सियासी लाभ लेने में लगी हुई है. इसी कड़ी में आज साहिबगंज में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ विपक्ष ने वोट कर बिल गिराने का काम किया है. यह विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. विपक्ष ने महिला के हक़ को छीनने का काम किया. मातृ शक्ति का हक़ जो छीना गया है उसे देश की मातृत्व शक्ति माफ नहीं करेंगी. इस को लेकर भाजपा 25 अप्रैल को रांची में विराट महिला विरोध प्रदर्शन करने जा रही है और देश की महिलाओं को विपक्ष का चेहरा दिखाने जा रही हैं. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव और जिला उपाध्यक्ष गरिमा कुमारी उपस्थित रहे. बाइट: मिस्फीका हसन0
0
Report
बुराड़ी में 22 साल के पंकज की चाकुओं से हत्या: आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी में चाकुओं से गोदकर हत्या\n\nलोकेशन - बुराड़ी, नॉर्थ दिल्ली\n\nविजुअल्स डिटेल - मृतक की फाइल फोटो, मृतक के घर के विजुअल, मृतक के माता-पिता के विजुअल्स, मृतक की माता की व चश्मदीद की बाइट, घटनास्थल के विजुअल्स, घटनास्थल पर बिखरे खून आदि के विजुअल।\n\nएंकर- दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों की माने तो 10 चाकू युवक के सीने में मारे गए जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुराड़ी थाना क्षेत्र के वेस्ट कमल विहार बी ब्लॉक गली नंबर 8 की है। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।\n\nये तस्वीर है 22 साल के पंकज की। घर के पास में ही पंकज की चाकुओं से गोद कर की गई हत्या. बुराड़ी और भलस्वा थाने की बाउंड्री पर खुलेआम बिकने वाले नशे के सामान के चलते हुआ था झगड़ा। इसी झगड़े का बदला लेने के चलते दिया गया हत्या की वारदात को अंजाम. 22 साल के पंकज की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर की गई हत्या. हमलावरों ने 10 से ज्यादा बार चाकू से किया वार सीने और गले के साथ-साथ सर पर भी मारे गए चाकू. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार। वेस्ट कमल विहार और जनता विहार इलाके में आये दिन नशे के चलते चाकू बाजी और हत्या की वारदातों को दिया जाता है अंजाम लेकिन अवैध तरीके से बिकने वाले नशे के समान पर नहीं लगाई जा रही लगाम।\nबाइट - किरण (मृतक की माँ) बाइट टेक्स्ट- 8:30 गया था मेरा बेटा मेरे बेटा को चाकू मार दिया और पीछे से भाग गए सारे हम घर पर खाना बना रहे थे। मेरा बेटा पैदल गया था। 22 साल की उम्र न्याय मिलना चाहिए। कईयो चाकू मारे।\n\nरिपोर्ट - नसीम अहमद\nवेस्ट कमल विहार , उत्तरी दिल्ली0
0
Report
Advertisement
हिसार घटना पर सियासी घमासान, दिग्विजय चौटाला बोले बड़ी लड़ाई और खापों का समर्थन
Bhiwani, Haryana:भिवानी -हिसार घटना को लेकर गरमाने लगी सियासत -दिग्विजय चौटाला का आरोप -आज भी पुलिस ने पीछा किया -बोल:27 को हिसार में छात्र न्याय महापंचायत होगी -कहा:CM पाना गहराई ना मापें, -दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करें -कहा: हमारा परिवार एक है, सभी ने हिसार घटना को गलत कहा -बोले: टिकैत की सलाह पर गांव, पंचायत, परिवार, खापों व किसान संगठनों के पास जाकर छात्रों के हित में समर्थन माँगूँगा भिवानी।हिसार घटना पर सियासत गरमाने लगी है। भिवानी पहुँचे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हिसार में बड़ी लड़ाई शुरू होगी। इसको लेकर वो अपने गांव, परिवार, पंचायतों, खापों व किसान संगठनों का समर्थन लेंगे। उन्होंने कहा कि आज भिवानी में भी पुलिस ने उनका पीछा किया। हिसार में छात्र आंदोलन को लेकर जेजेपी नेताओं व पुलिस के बीच हुआ विवाद सुलझाने की बजाय उलझता और बढ़ता जा रहा है। साथ ही सियासत भी सुलगने लगी है। इसको लेकर जेजेपी 27 अप्रैल से हिसार में छात्र न्याय महापंचायत करने जा रही है। जिसका निमंत्रण देने जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में मीटिंग लेने पहुचे। हिसार घटना के बाद पहली बार भिवानी पहुँचे दिग्विजय चौटाला बोले ने कहा कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत एक दो दिन की नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कुर्सी को हिलाने और सब सिखाने के लिए हम संगठित हो रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि CM नायब सैनी द्वारा जांच करवाने के बयान पर कहा कि दो गमले टूटने पर FIR हो गई, पर बंदूक़ दिखाने पर अब तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं CM का आदर करता हूँ, पर वो पानी की गहराई मापें की कौशिक ना करें। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आधी रात को छात्रों को उठाने वाली टीम को लीड करने वाला DSP SIT का हेड कैसे हो सकता है, ऐसे कैसे न्याय होगा। बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला) यही नहीं, दिग्विजय ने कहा कि आज भिवानी आते समय भी मेरा बिना नंबर की बॉलेरो गाड़ियों ने पीछा किया। उन्होंने कहा कि मैंने SP भिवानी को फोन पर शिकायत दी है। वो पुलिस की बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ी थी, हम वीडियो बनाने लगे तो बामला गांव में घुस गए। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय ने कहा कि केजरीवाल से औपचारिक मुलाकात हुई, भाजपा को खिलाफ हम मिलकर खड़े होंगे। बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला) अंत में किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैत की सलाह पर मैं मेरे गांव को इक्कठा करूँगा, खापों, पंचायतों व किसान संगठनों के पास जाउंगा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थ माँगूँगा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार एक है, आदित्य व सुनैना सहित परिवार के मुखिया रणजीत चौटाला ने हिसार घटना को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गांव इक्कठा करेंगे तो मैं मेरे सभी चाचा (अभय) ताऊओं को बुलाऊँगा। बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला) दिग्विजय चौटाला ने परिवार को एक करने और पंचायतों खापों व किसान संगठनों का समर्थन लेने की बड़ी बात कह कर जीता दिया है कि ये लड़ाई अभी लंबी चलने वाली है。0
0
Report
झारखंड मैट्रिक रिजल्ट: 95.27% पास, चार-चार स्टेट टॉपर घोषित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद् ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल का परीक्षाफल उत्साहजनक रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दिए गए डिटेल्स के मुताबिक कुल 95.27% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस वर्ष पूरे झारखंड से चार-चार स्टेट टॉपर बने हैं। अचानक जारी किया गया मैट्रिक का रिजल्ट, छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आज मैट्रिक का रिजल्ट आने वाला है और अचानक से झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा आज रिजल्ट जारी कर दिया गया। 99.60 परसेंट के साथ 4 छात्र बने स्टेट टॉपर। राज्य के 4 स्टूडेंट्स को मिला 99.60 प्रतिशत मिला है जिन्होंने स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। संत अलोयसियस हाई स्कूल रांची के छात्र सनी कुमार वर्मा भी स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा प्रियांशु कुमारी, एसएस हाई स्कूल सिमडेगा की छात्रा शिवांगी कुमारी, प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा का छात्र प्रेम कुमार साहू भी 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने हैं। 99.20 प्रतिशत के साथ चार स्टूडेंट बने सेकंड टॉपर। सेंट पैट्रिक हाई स्कूल गुमला की छात्रा दिव्यांशु और खिलेश 99.20 प्रतिशत के साथ सेकंड टॉपर बने हैं। हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की दो छात्राएं भी सेकंड टॉपर बनी हैं 98.80 प्रतिशत के साथ 4 स्टूडेंट बने सेकंड टॉपर। Saint John High School Navatand का छात्र महताब अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी का छात्र प्रीत राज, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा अमीषा कुमारी और दीपती रानी 98.80 प्रतिशत के साथ थर्ड टॉपर बने हैं।0
0
Report
पाकुड़ में बेटे ने पत्थर से मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:सलग - मर्डर / 23 APRIL एरिया - पाकुड़ पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव के सोसो टोला में एक पुत्र ने अपनी मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी चरण हेंब्रम उर्फ गांजा को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मृतक की पहचान धुनी हेंब्रम के रूप में हुई. पाकुड़ SDPO दयानंद आजाद ने नगर थाना में घटना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज चरण हेंब्रम ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां धुनी हेंब्रम की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार और शुभम कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी पुत्र चरण हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ में पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की बात सामने आई है. गिरफ्तार पुत्र को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
