271801
बहराइच के कस्तूरबा स्कूल का DM ने किया औचक निरीक्षण
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के बेगमपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम मोनिका रानी को छात्राओं ने स्कूल की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। 91 छात्राओं के लिए केवल एक नल और एक कार्यशील बाथरूम होने की जानकारी से डीएम हैरान रह गईं। दूसरा बाथरूम पूरी तरह जाम था। उपस्थिति जांच में कई शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं। डीएम ने अनुपस्थित शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर ब्रेकिंग: खुर्जा के गंदे नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंडाखेड़ा रोड स्थित आबदानगर इलाके के एक गंदे नाले में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। नाले में कचरा तलाश रहे एक बच्चे की नजर अचानक शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर हादसा या हत्या—दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामला कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड स्थित आबदानगर का है। REPORT BY SAURABH SHARMA0
0
Report
बिलासपुर में जन्मदिन के जश्न पर विवाद: जज दंपती से मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर समेत दोनों पक्षों पर FIR
Telipara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित राजकिशोर नगर में देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। शोर-शराबे का विरोध करने पहुंचे महासमुंद कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिजनों पर प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ व साथियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी न्यायाधीश और उनके साले पर मारपीट तथा कार चढ़ाने की धमकी का आरोप लगाया है। सरकंडा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Birthday Party Clash in Bilaspur: Judge Couple Assaulted, Cross-FIRs Lodged Against Property Dealer and Both Sides0
0
Report
शरदवत मुखर्जी: बांग्लादेश का टिकट बुक कर लें, घुसपैठियों समेत कबीर भेजेंगे
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मंत्री शरदवत मुखर्जी कहते हैं, "हुमायूं कबीर से कहिए कि वे बांग्लादेश का टिकट बुक कर लें, क्योंकि समय कम है और वहां काफी भीड़ है. यहां मौजूद सभी घुसपैठियों के साथ-साथ हम हुमायूं कबीर को भी बांग्लादेश भेज देंगे। उनका समय अब सीमित है."0
0
Report
Advertisement
रेजीनगर में 2028 में बाबरी मस्जिद निर्माण का कबीर ने किया दावा
Noida, Uttar Pradesh:हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को रेजीनगर में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर भारी भीड़ जुटने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मुर्शिदाबाद प्रशासन में दम है, तो वे इसे रोकने की कोशिश कर सकते हैं—लेकिन साथ ही यह भी दावा किया कि रेजीनगर से बहरामपुर तक का 30 किलोमीटर का इलाका उनके नियंत्रण में रहेगा। हुमायूं कबीर ने यह भी दावा किया कि उस दिन मस्जिद का काम शुरू हो जाएगा। हुमायूं ने घोषणा की है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और इसका उद्घाटन 6 दिसंबर 2028 को होगा। यह घोषणा 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने रेजीनगर से की है।0
0
Report
केंद्रीय रुख स्पष्ट: मस्जिद के नामकरण में राम मंदिर तोड़ने वालों के नाम नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार कहते हैं, 'हमने अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है। हमने कहा है कि हमें मस्जिद बनाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, मस्जिद का नाम ऐसे किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए, जिसने भारत आकर राम मंदिर को नष्ट किया हो - और न सिर्फ राम मंदिर को, बल्कि अन्य मंदिरों को भी...''0
0
Report
योगी आदित्यनाथ Pilibhit के बीसलपुर में श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि मंगलवार को पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में आ रहे है। वह नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम व एसपी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:05 बजे नूरानपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।दोपहर 12:10 से 12:20 बजे तक मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद कथा मंडप में पहुंचकर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होकर राजकीय हेलीकॉप्टर से वापस जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
रिलायंस स्मार्ट बाजार की चॉकलेट में कीड़े, जांच शुरू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग रिलायंस स्मार्ट बाजार की चॉकलेट में निकले कीड़े चॉकलेट मे कीड़े निकलने से परिवार मे मचा हड़कंप चॉकलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का आरोप चॉकलेट खोलकर देखी तो अंदर दिखाई दिए थे कीड़े पीड़ित अमजद सैफी ने लोगो क़ो लेजाकर किया हंगामा अन्य चॉकलेट के पैकेट खुलवाकर जांच की तो उनमें भी निकले कीड़े खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर चॉकलेट के लिए सेम्पल चॉकलेट के 4 सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए लैब चॉकलेट जाँच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी अग्रिम פעולה नई मंडी थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित स्टोर का मामला0
0
Report
सीवान बाजार में गोलीबारी: दोस्त के साथ युवक गंभीर रूप से घायल
Siwan, Bihar:सीवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली युवक के सीने में लगी है। घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के समीप की है। घायल युवक की पहचान छितौली कला निवासी स्वर्गीय लवकुष साह के पुत्र अनीश गुप्ता के रूप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल अनीश के दोस्त मनमोहन का आरोपियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। जब अनीश अपने दोस्त मनमोहन कुमार के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक दो हमलावर पहुंचे और हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों का निशाना अनीश का दोस्त मनमोहन कुमार था, लेकिन बीच बचाव करने के दौरान गोली अनीश के सीने में लग गई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
खुर्जा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी संख्या में मिठाईया नष्ट।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई ने मिठाई कारोबार और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलंदरगढ़ी स्थित चौधरी स्वीट्स भंडार से जुड़े गोदाम पर सहायक अपर खाद्य आयुक्त ममता चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। विभाग के अनुसार, मौके पर कथित तौर पर बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में छेना और रसगुल्लों का निर्माण किया जा रहा था। करीब 5 कुंतल तैयार रसगुल्ले और छेना नष्ट कराया गया, जबकि पांच खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। लेकिन इस कार्रवाई के साथ एक बड़ा सवाल भी सामने आता है—त्योहार और दिवाली जैसे बड़े अवसरों से ठीक पहले ही खाद्य विभाग की ऐसी कार्रवाई क्यों तेज होती दिखाई देती है? क्या ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच पूरे साल होती है, या फिर त्योहारों के दौरान ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई सामने आती है? अगर इतनी बड़ी मात्रा में मिठाई कथित तौर पर अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार हो रही थी, तो जिम्मेदार विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठना लाजमी है। अब लिए गए सैंपलों की जांच और आगे की विभागीय कार्रवाई से साफ होगा कि इस मामले में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुरा की महिलाएं शराब ठेके हटवाने के लिए सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ मांग उठी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुरा मोहल्ले में शराब ठेके से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंच गईं और शराब की पेटियों सड़क पर फैंककर जमकर तोड़फोड़ कर दी. मोहल्ले में प्रिंस अग्रवाल के नाम से देशी शराब का ठेका संचालित है. मोहल्ले में शराब का ठेका होने से नाराज महिलाओं का आरोप है कि शराब की लत ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है. अब तक करीब दस नौजवान युवक शराब की लत के चलते जान गंवा चुके हैं. कई घरों में पत्नियां विधवा हो गईं और बच्चे पिता के साये से महरूम हो गए. ऐसे में शराब का ठेका हटवाने के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और समस्या जस की तस बनी रही. आख़िरकार उनके सब्र का बांध टूट गया. मोहल्ले की महिलाएं एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेके पर पहुंच गईं और जमकर हंगामा के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी. ठेके में रखे देशी शराब के पाउच और पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंका और लाठी-डंडे से तहस-नहस कर दिया. महिलाओं ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर शराब के पाउच पैरों से कुचल दिए और ठेके के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी. अगर प्रशासन ने महिलाओं की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की होती तो आज उन्हें इस तरह सड़क पर उतरकर विरोध नहीं करना पड़ता.0
0
Report
नाहरगढ़ वन रेंज ऑफिस विवाद: समर्थकों की गिरफ्तारी के साथ नया मोड़
Baran, Rajasthan:बारां के नाहरगढ़ वन रेंज ऑफिस मारपीट प्रकरण में नया मोड़, समर्थकों ने दी गिरफ्तारी बारां। नाहरगढ़ रेंज ऑफिस में मारपीट के आरोप के मामले में नरेश मीणा के समर्थक सोमवार को गिरफ्तारी देने नाहरगढ़ थाने पहुंचे। समर्थकों ने बीती रात पुलिस पर कुछ लोगों को जबरन उठाने का आरोप लगाया。 भगत सिंह सेना समर्थक प्रहलाद खटाना, किसान नेता राधेश्याम मीणा श्योपुर और बीएसपी की बारां प्रधान प्रत्याशी ममता नागर थाने में धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठे नेताओं ने निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने की मांग की。 समर्थकों में नरेश मीणा को आरोपी बनाए जाने को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को छोड़ने की मांग की है。0
0
Report
सूरतगढ़ में नकली घी पकड़ा: 30 क्विंटल, कीमत लगभग 12 लाख
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रूपये बाजार की कीमत के लगभग 30 क्विंटल नकली को जप्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुड़िया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पारस होलसेल भंडार के गोदाम पर छापा मारा । माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित इस गोदाम की जांच में टीम को विभिन्न ब्रांड के करीब 3000 किलो घी मिला। टीम ने विभिन्न ब्रांडों के सैंपल लेकर जब्त घी सहित गोदाम को सीज़ कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार को भी टीम ने इसी फर्म की दुकान पर छापा मारकर करीब 1500 किलो नकली घी बरामद किया था। विभाग के मुताबिक त्यौहार को देखते हुए नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
हाथी के आबादी में प्रवेश से विकासनगर में दहशत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के ग्रामीण इलाकों में हाथी की मौजूदगी के बाद अलर्ट मोड पर आया वन विभाग लगातार गश्त करता नजर आ रहा है जंगल से निकलकर आबादी में घुसे इस हाथी को दिनभर वन विभाग की टीम जंगल में खदेड़ने का प्रयास करती रही लेकिन देर शाम तक हाथी की मौजूदगी शाहपुर कल्याणपुर गांव के खेतों में बनी रही हाथी लगातार गन्ने और धान की फसल को बर्बाद करता नजर आ रहा है हाथी की मौजूदगी के कारण इस पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है जहां एक ओर किसानों को गन्ने और धान की फसले बर्बाद होने का डर सता रहा है तो वही ग्रामीणों को जान माल का भी खतरा बना हुआ है पूरा दिन हाथी को जंगल में खदेड़ने की कोशिश में नाकाम रही वन विभाग की टीम रात के अंधेरे में भी अनाउंसमेंट के जरिए ग्रामीणों को अलर्ट करती नजर आ रही है अनाउंसमेंट और सायरन के जरिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वो अंधेरे में घरो से बाहर न निकले0
0
Report
गौतमबुद्ध नगर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, 360 किलो रसगुल्ले नष्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:दीपावली से ठीक पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मिठाई दुकानों और निर्माणशालाओं पर छापेमारी करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने 360 किलो दूषित रसगुल्ले नष्ट कराए हैं। इन रसगुल्लों में मक्खी और मच्छर पड़े हुए थे, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते थे। इसके अलावा 9 अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। त्योहारों के सीजन में आपकी थाली तक शुद्ध मिठाई पहुंचे, इसके लिए गौतमबुद्ध नगर का खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने जिले भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सबसे बड़ी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के देवला में सोनू पाल की रसगुल्ला निर्माणशाला पर हुई, जहां लगभग 300 किलो रसगुल्ले मक्खी-मच्छर से भरे और सड़े हुए पाए गए। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया。 वहीं दनकौर के गढ़ी बावन बीघा स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से भी 60 किलो दूषित छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया। इसके अलावा जोधपुरवाला और दादरी के तिलपता में भी मिठाइयों के कारखानों पर छापा मारकर केसर चमचम, डोडा बर्फी, बूंदी लड्डू, दूध और छेना के कुल 9 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग ने सभी मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि मिलावट करने वालों और बिना लाइसेंस/बिल के सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
जमुई में दिवाली सुरक्षा के लिए छापेमारी: 5 दुकानों को नोटिस, 2 सील
Jamui, Bihar:जमुई: दीपावली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में है। पटाखा को लेकर पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और एसडीपीओ व थाना रोड पर उतर आए और घूम- घूम कर बाजार की गतिविधियों का जायजा लेने लगे। सोमवार की शाम महराजगंज बाजार, बोधवन तालाब, पुरानी बाजार समेत विभिन्न इलाकों के कई दुकानों में पटाखा बिक्री को लेकर छापेमारी की गई और चिन्हित दूकानों की बारीकी जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान प्रमोद केशरी और पंकज केशरी की दुकान को सील कर अन्य पांच दुकान को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पटाखा बेचने वाले दूकानदारों के बीच हड़कंप मच गया लोगों के बीच दहशत फैली रही। काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर एसडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। मानक के तहत पटाखा बेचने का निर्देश दिया गया है। मानक रूप के बेगैर पटाखा बेचने वाले दूकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइसेंस लेना भी जरूरी है। साथ ही घातक पटाखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्व को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। दो पटाखा दुकान को सील किया गया है और पांच दुकान पर नोटिस भेजा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी अन्य दुकानों की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
