Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271801

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद बाराबंकी में हर्षफायरिंग जारी, पुलिस कार्रवाई पर चर्चा

RSRAJEEV SHARMA
Feb 27, 2026 13:17:47
Bahraich, Uttar Pradesh
सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन के बावजूद हर्षफायरिंग थमने का नाम नहीं ले रही...ताजा मामला बाराबंकी का है.... अब देखना होगा कि मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

VAVishnupriya Arora
Feb 27, 2026 14:49:13
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Feb 27, 2026 14:48:43
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 27, 2026 14:48:01
Alwar, Rajasthan:कठूमर में एसपी का औचक निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल पर शिकंजे कसने —नशा व महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस के दिए निर्देश कठूमर (अलवर) अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार शाम कठूमर पहुंचे इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, मालखाने की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। व्यवस्थाओं में सुधार और त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद सर्किल क्षेत्र के थानाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित कर क्षेत्र में अपराध की मौजूदा स्थिति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि बीते वर्ष की विशेष पेंडेंसी शेष नहीं है और अपराध की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर जोर देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की और युवाओं से ड्रग्स से जुड़ी किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया। महिला अपराधों के मामलों में समयबद्ध, संवेदनशील और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया गया। जर्जर पुलिस भवनों के पुनर्निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजने की जानकारी भी दी गई। एसपी ने दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 27, 2026 14:47:31
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी. हिण्डौन में कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को किया गया ट्रेंकुलाइज, वन विभाग और पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता, अलवर के सरिस्का वन्य अभ्यारण से आई वन विभाग की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज, जेसीबी के लोडर बकेट पर बैठकर ऊंचाई से बनकर्मी ने एयर गन से मारा लेपर्ड को नशीला इंजेक्शन, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और डीएफओ सुमित कुमार बंसल के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, एसपी लोकेश सोनवाल रहे मौके पर, हिंडौन के BOB बैंक के सामने रामद्वारा के समीप एक टिन फैब्रिकेशन के गोदाम में दुबक कर बैठा था लेपर्ड, हिंडौन कोतवाली, सदर, सूरौठ, श्रीमहावीरजी थानों से बुलाया गया था पुलिस जाप्ता, दिनभर आसपास जमा रही सैकड़ो लोगों की भीड़
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 27, 2026 14:47:07
Hajipur, Bihar:4 मार्च को रंगों का त्योहार होली है जिसे शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है लिहाजा होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने की सारी तैयारी वैशाली जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।इसके तहत डीएम एसपी के नेतृत्व में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई जिसमें सभी अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि रंगों के इस पर्व को लेकर सारी तैयारी हो गई है और 500 जगहों को चिन्हित किया गया है जहाँ पहले विवाद हुए है।उन्होंने कहा कि चिन्हित जगहों पर पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है साथ ही नकली मिठाई पर रोक लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है जो मिठाई दुकानों पर रेड करेगी और मिठाई के गुणवत्ता की जांच करेगी।वहीं एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि होली में शराब की बिक्री और सप्लाई को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी तक 3 हजार लोगों को बॉन्ड डाउन किया गया है इसके अलावे संवेदनशील जगहों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि रंगों का यह त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके。
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Feb 27, 2026 14:46:26
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री की हाई लेवल मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री लेसी सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर आज के हाई लेवल मीटिंग के बाबत पूछे जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सवाल से बचते रहे और उन्होंने कहा कि इसके बारे में अधिकारी ही बताएंगे। वहीं मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय सीमांचल दौड़ा काफी महत्वपूर्ण है। इससे बॉर्डर सुरक्षा के साथ-साथ सीमांचल का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा सीमांचल के हित के बारे में सोचते हैं। जिस कारण आज गृह मंत्री ने यहां अधिकारियों और सेना के साथ हाई लेवल मीटिंग किया है। इसका दूरगामी प्रभाव भी पड़ेगा।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 27, 2026 14:45:51
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 503 किलो से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है। सुरपुर से हथियाना रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत स्टॉप स्टिक लगाकर वाहन के टायर पंचर किए। हालांकि चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में 26 प्लास्टिक कट्टों में 503.160 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। वाहन से तीन अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली हैं। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच थाना सदर चित्तौड़ को सौंपी गई है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 27, 2026 14:45:39
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो के उपरांत उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की भारत वापसी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विज़न तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “नए उत्तर प्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जर्मनी में आयोजित उत्तरप्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो ऐतिहासिक रूप से सफल सिद्ध हुआ। जर्मनी में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स एवं वैश्विक निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित किया गया। सकारात्मक संवाद, एमओयू पर सहमति तथा निवेश के प्रति गंभीर रुचि ने यह सिद्ध कर दिया कि उत्तर प्रदेश आज विश्व मानचित्र पर एक उभरता हुआ औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बन चुका है। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जर्मनी में आयोजित रोडशो के दौरान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमताओं तथा निवेश-अनुकूल वातावरण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। अनेक प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों ने उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु गंभीर रुचि दिखाई है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी。
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 14:40:50
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जोन-04 क्षेत्र के दहेली सुजानपुर, स्वर्ण जयंती विहार पार्ट-1 और अलखनंदा योजना समेत कई स्थानों पर प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। करीब 2000 वर्ग गज जमीन और 6 अवैध भवनों को कब्जे से मुक्त कराया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 27 फरवरी 2026 को जोन-04 क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दहेली सुजानपुर, स्वर्ण जयंती विहार पार्ट-1 और अलखनंदा योजना में भूमि बैंक द्वारा चिन्हित प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 4 भूखंड, कुल करीब 2000 वर्ग गज क्षेत्रफल तथा 6 अलग-अलग अवैध भवनों को कब्जे से मुक्त कराया। मौके पर बनी अस्थायी संरचनाओं को भी ध्वस्त कर जमीन को पुनः प्राधिकरण के अधीन लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी अधिशासी अभियंता और प्रभारी सहायक अभियंता ने किया, जबकि अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रभारी अधिशासी अभियंता ने साफ कहा है कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। केडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 27, 2026 14:40:23
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में शुक्रवार दोपहर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण विशिष्ट आलू मंडी ठठिया पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री के आगमन पर मंडी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडी के व्यापारियों ने व्यापार में आ रही दिक्कतों को लेकर मंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन की मिलीभगत से मंडी के बाहर आलू की बिक्री हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में दुकान संख्या 1 से 60 तक का आवंटन तो कर दिया गया है, लेकिन उसकी समय-सीमा संबंधी कोई प्रति आढ़तियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने मंडी परिसर में बैंक, कैंटीन, पेयजल, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान परिस्थितियों में दुकानों का प्रीमियम और यूजर चार्ज एक साथ जमा कर पाना कठिन हो रहा है, इसलिए प्रशासन सहयोगात्मक रुख अपनाए। मंत्री असीम अरुण ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि व्यापारियों व किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस मौके पर मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह, प्रधान लिपिक देवेन्द्र कुमार निगम, मंडी प्रभारी आदिल खां सहित राजन अवस्थी मण्डल अध्यक्ष, विनय अवस्थी, सुरजीत यादव, अंकुर कटियार प्रखंड संयोजक उमर्दा बजरंग दल, शैलेंद्र तिवारी और वेद नारायण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 27, 2026 14:38:14
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के जनखत गांव में आज विधायक निधि से चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री असीम अरुण ने जनक दरबार परिसर में बन रही बाउंड्रीवॉल एवं हाई मास्ट लाइट कार्य का जायजा लिया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पर्याप्त प्रकाश की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने दंगल स्थल पर चबूतरा निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शकों के बैठने हेतु बनाई जा रही सीढ़ियों के कार्यों का भी निरीक्षण किया। करीब 21 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इन सुविधाओं से स्थानीय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को तय समय पर बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 14:36:54
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top