icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या, डूंगरपुर में पुलिस जांच शुरू

Dungarpur, Rajasthan:विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर फला दरा गांव में एक 22 वर्षीय एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 डूंगरपुर जिले के सदर थाने के ASI अरविंद ने बताया कि खरवर खुनियां निवासी विशाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहिन की शादी वर्ष 2023 में सतिरामपुर निवासी गोविंद से करवाई थी। आज घर के पिछले हिस्से में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय हीना की सास दूध देकर घर लौटी थीं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा धक्का देकर खोला गया, तो हीना फंदे से लटकी पाई गई। आनन-फानन में परिजन उसे उतारकर 108 एम्बुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया । जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर लिया है। इधर शादी के 7 साल से कम का समय होने पर मामले की जांच डूंगरपुर एसडीएम की ओर से की जाएगी。
0
0
Report

बेगूं में यातायात स्थिति बिगड़ी, भारी जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन परेशान

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में यातायात व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिस्त्री मार्केट से पुराने बस स्टैंड चैची पुलिया तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर भारी वाहनों की आवाजाही से हालात और गंभीर हो जाते हैं। अव्यवस्थित पार्किंग और दुकानों के बाहर खड़े वाहन समस्या को बढ़ा रहे हैं। यातायात सुधार को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, लेकिन व्यवस्थाएं लागू नहीं हो सकीं। पुलिस और होमगार्ड की तैनाती नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।
0
0
Report

टोंक: निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरी लग्जरी कार, दंपति बाल-बाल बचे

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) टोंक के लांबा हरि सिंह से बड़ी खबर सड़क किनारे गड्ढे में उतरने लग्जरी कार, दम्पति बचे लांबा हरि सिंह थाना अंतर्गत झाड़ली-सांवरिया निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई लग्जरी कार सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। घटना के दौरान मौजूद राहगीरों ने कार में सवार दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। दंपति जयपुर से सूरजपुर गांव में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। राहगीरों और ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर समय रहते कंक्रीट डालकर छोड़ दिया गया जिसके कारण एक दर्जन हादसे हो चुके हैं लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में ग्रामीण रथ अभियान से जनकल्याण योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने पहल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र की गोपालपुरा ग्राम पंचायत से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण रथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी और नायब तहसीलदार विष्णु यादव सहित स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

कटमई फोरलेन पर ट्रक में आग, लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट वजह

Shivpuri, Madhya Pradesh:फोरलेन पर धूं-धूं कर जला ट्रक, लाखों का सामान खाक; शॉर्ट सर्किट बनी वजह ​शिवपुरी। जिले के कटमई फोरलेन पर रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहाँ परमजीत ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस आगजनी में ट्रक में लदा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। ​शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही जानकारी के अनुसार, ट्रक मेरठ से इंदौर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब ट्रक ढाबे के पास खड़ा था, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रक में परचून, स्टेशनरी, हार्डवेयर और पेंट्स जैसे ज्वलनशील पदार्थ भरे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ​लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का काला गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। ​गनीमत यह रही कि समय रहते प्रयास शुरू कर दिए गए, जिससे पास स्थित ढाबे और अन्य दुकानों तक आग नहीं फैली, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन करने और मामले की विस्तृत जांच में जुटा है.
0
0
Report

एयर कंडीशनर में आग लगने के कारणों पर एक्सपर्ट्स की चौपाल

Delhi, Delhi:क्या एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में ब्लास्ट होता है? या किसी और वजह से एयरकंडीशर की वजह से होने वाली आग फैलने की घटना होती है इस सबके इन सब सवालों का जवाब तलाशने के लिए हमें रुख़ किया एयरकंडीशनर की जानकारी रखने वाले टेक्निकल एक्सपर्ट्स का, उन मैकेनिक्स का जो घरों के एयरकंडीशनर को ठीक करते हैं उसमें गैस भरने का काम करते हैं उसे रिपेयर करने का काम करते हैं। जो जानकारी मिली वो बेहद काम की है। पहले तो ऐसी की वायरिंग को लेकर जानकारी मिली कि किस क्वालिटी की होनी चाहिए कितनी मज़बूत होनी चाहिए कितने MM की होनी चाहिए इसके अलावा कॉपर वायर के साथ साथ इसमें रीफिल किए जाने वाली गैस की क्वालिटी कौन सी होनी चाहिए? एसी की सर्विसिंग कब कब होनी चाहिए एयर कंडिशनर कितने डिग्री टेंप्रेचर पर सेट रहना चाहिए इसके अलावा इसकी सर्विसिंग कब होनी चाहिए इसी को लेकर ZEE NEWS की एयर कंडीशनर के टेक्नीशियन के साथ चौपाल
0
0
Report
Advertisement

जोगी नाथ समाज सम्मेलन: डेचा ने 15 लाख रुपये की घोषणा

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा नो-इनफॉर्मेशन: इसे हटाएं लोकेशन सागवाडा हेडलाइन - जोगी नाथ समाज सम्मेलन, विधायक डेचा ने की 15 लाख की घोषणा, जोगी समाज को बताया भगवा और सनातन के वाहक सम्मेलन के मुख्य अतिथि सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा रहे. नंदोड गांव में जोगी नाथ समाज के 27 चोखलों का सम्मेलन आयोजित किया गया। विधायक ने नंदोड में जोगी नाथ समाज के लिए सांस्कृतिक भवन की घोषणा की। इसके अलावा भगवा और सनातन का वाहक बताने का उल्लेख किया गया। सम्मेलन के दौरान समाजजनों ने विधायक डेचा का अभूतपूर्व स्वागत किया। विधायक को घोड़े पर बैठाया गया और समाज के युवा व बुजुर्ग नाचते-गाते, ढोल-नगाड़ों की थाप पर पंडाल तक लाए। यह दृश्य समाज की एकजुटता और संस्कृति के प्रति उनके लगाव का प्रतीक बना। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने जोगी समाज की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के सच्चे वाहक और भगवा ध्वज की आन-बान-शान को बनाए रखने वाला अगर कोई समाज है, तो वह जोगी नाथ समाज है। इस समाज ने सदैव भाजपा विचारधारा का समर्थन किया है। समाज के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। सम्मेलन के दौरान समाज की ओर से मृत्यु उपरांत दफन अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटन की प्रमुख मांग रखी गई। इसके परिधान में उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर श्मशान एवं दफन भूमि के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। बाइट - शंकरलाल डेचा विधायक सागवाड़ा
0
0
Report

बर्रा ढाना गांव में आग: 24 मकान जलकर राख, नुकसान लगभग 35 लाख

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। जिले के बर्रा ढाना गांव में कल देर शाम एक छोटी सी चिंगारी ने 22 परिवार के आशियाने को पूरी तरह उजाड़ दिया। आग कुछ ही समय में इतनी विकराल हो गई कि इन 24 मकानों को अपनी अपनी जद में ले लिया। आंधी तूफान के दौरान हुई आगजनी में ग्रामीण चाह कर भी अपने सपने के घरों को बचा नहीं पाएं। आगज़नी में अधिकतर मकानों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान,मवेशी,मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुके हैं। इन 24 परिवारों के शरीर पर जो कपड़े पहने हुए थे वही बचे हुए हैं,बाकी सब कुछ जलकर राख हो चुका है। आगजनी में ग्रामीणों के खाने-पीने की सामग्री सहित जेवर और बर्तन,अनाज,कपड़े पूरा जल चुका है। आग इतनी जल्दी पूरे गांव में फैली कि ग्रामीण उस पर काबू नहीं पा सके,क्योंकि आगजनी के दौरान आंधी तूफान चल रहा था,जिस मकान में सबसे पहले आग लगी उस मकान मालिक पप्पू इरपाचे का कहना है कि बिजली के तार में चिंगारी के बाद में आग फैली है और आंधी तूफान होने की वजह से कई घरों को अपनी जद में ले लिया। इस आगजनी में लगभग 50 से अधिक मवेशी जल चुके हैं वही आधा दर्जन से ज्यादा बाइक के भी जलकर खाक हो चुकी है। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन मुस्तैद हुआ और देर रात कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीमें कई जगह से गांव भेजी गई। फायर ब्रिगेड कर्मीयों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया,आग इतनी तेज थी कि सुबह तक घरों से धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से पूरी तरह बुझाया गया। राजस्व अमला गांव में आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन करने में सुबह से ही जुटा हुआ था। राजस्व अमले की रिपोर्ट के बाद में पीड़ित परिवारों को 35 लाख रुपए की आगजनी में हानि हुई है। प्रशासन इन परिवारों के कपड़े,खाने और रहने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। वहीं कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे हैं और पीड़ित परिवारों की मदद करने में जुटे हुए हैं आग का ऐसा तांडव देखकर पूरा गांव दहशत में है। आगजनी के दौरान दो सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुआ,वही जो मोटरसाइकिलें जली है उनकी टंकिया भी फूटी है। जिससे भी आग और भड़क गई,फिलहाल राजस्व अमला नुकसान के आंकलन में जुटा हुआ है। वहीं प्रशासन पीड़ित परिवारों को मदद करने का प्रयास कर रहा है। बर्रा ढाना गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने आगजनी में हुए नुकसान का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है,18 परिवारों का सब कुछ जल चुका है वहीं 6 अन्य मकानों में भी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों की व्यवस्था करने प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं,वहीं सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। पीड़ित परिवार के पुनर्वास को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और जल्दी उनका पुनर्वास किया जाएगा। घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी चर्चा की है और उन्हें विशेष सहायता मुहैया करवाने का आग्रह किया है। प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 10-10 हज़ार की नगद सहायता राशि मुहैया करवाई है और 20-20 हज़ार रुपए दोनों जनप्रतिनिधि देंगे। दो लाख रुपए प्रशासन और दो लाख रूपए सीएम सहायता से प्रत्येक पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे।पीड़ित परिवार की मदद के लिए स्थानीय विधायक सहित समाजसेवी और सभी वर्ग के लोग आगे आए हैं और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। बैतूल कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवाने ने बताया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन कर लिया गया है,लगभग 35 लाख रुपए का नुकसान इस आगजनी की घटना में ग्रामीणों को हुआ है। पीड़ित परिवारों के रहने और खाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। जनप्रतिनिधि और सीएम से चर्चा कर पीड़ितों को विशेष सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्गा नाग मंदिर जमीन मामले में आरोप–प्रत्यारोप, अस्पताल निर्माण की जांच शुरू

Srinagar, Uttarakhand:यह मामला 2023 से चला आ रहा है। कुछ कश्मीरी पंडित कार्यकर्ताओं ने सब-लीज़ पर सवाल उठाए हैं। दुर्गा नाग मंदिर से लगी जमीन, जो धर्मार्थ ट्रस्ट के अंतर्गत आती है, यह जमीन मूल रूप से 1983 में दुर्गा नाग ट्रस्ट के तत्कालीन管理 द्वारा, जिसका नेतृत्व श्याम लाल सराफ़ कर रहे थे, श्री तीरथ राम अमला को लीज़ पर दी गई थी। बाद में इस लीज़ का इस्तेमाल उनके उत्तराधिकारियों ने इक्विनॉक्स रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के लिए किया; कहा जाता है कि उन्होंने इस जमीन को PNB बैंक के पास गिरवी रख दिया था। अब विवाद कथित अवैध लीज़, गिरवी रखने और इस जमीन पर एक अस्पताल के निर्माण को लेकर है। कश्मीरी पंडित समूहों का आरोप है कि मंदिर की जमीन का एक हिस्सा, जिसकी देखरेख एक ट्रस्ट करता है, कर्ज़ लेने के लिए PNB के पास गिरवी रख दिया गया था, और एक निजी संस्था उस पर एक कमर्शियल अस्पताल बनाया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई और जाँच की मांग की जा रही है। आरोप है कि ट्रस्टियों ने मंदिर की जमीन का एक टुकड़ा अवैध रूप से एक निजी उद्यमी को लीज़ पर दे दिया/हस्तांतरित कर दिया, जिसका इस्तेमाल बाद में एक अस्पताल बनाने के लिए किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, इस जमीन को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास गिरवी रखा गया था। इस प्रोजेक्ट (इक्विनॉक्स रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड/पारस अस्पताल) से जुड़े कर्ज़ को चुकाने में विफलता के कारण, हो सकता है कि लिक्विडेटर या वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हो। कश्मीरी पंडित संगठनों और कार्यकर्ताओं, जिनमें कार्यकर्ता सतीश महालदार भी शामिल हैं, ने ट्रस्ट और डेवलपर्स पर निजी फ़ायदा कमाने के लिए मंदिर की संपत्ति को नष्ट करने का आरोप लगाया है। कहा जाता है कि ज़मीन पर अवৈध निर्माण के संबंध में हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि ज़मीन का कानूनी मालिकाना हक मंदिर ट्रस्ट के पास है, न कि किसी निजी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए। अधिकारियों के पास दर्ज शिकायतों में अवैध सब-लीज़ और निर्माण में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। दुर्गा नाग ट्रस्ट प्रबंधन के वर्तमान अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि हालाँकि ज़मीन का कानूनी मालिक ट्रस्ट ही है, लेकिन दशकों पहले दी गई लंबी अवधि की लीज़ ने डेवलपर्स को अस्पताल बनाने की अनुमति दी थी। संदीप मावा के नेतृत्व वाले कश्मीरी कार्यकर्ता समूह 'JK पीस फ़ोरम' ने आपराधिक शिकायतें दर्ज की हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि राजस्व विभाग, श्रीनगर नगर निगम (SMC) और बैंक अधिकारियों ने इस धर्मार्थ संपत्ति को किसी तीसरे पक्ष को अवैध रूप से हस्तांतरित करने और गिरवी रखने में मदद की और बढ़ावा दिया।
0
0
Report

दमोह के जंगलों में भीषण आग, नुकसान का डर; वन विभाग सक्रिय

Damoh, Madhya Pradesh:जंगल में लगी भीषण आग बड़ा नुकसान.. दमोह जिले के जंगलों में आग का तांडव लगातार जारी है और कई जगहों से आग की खबरें आ रही है. दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हथिनी के जंगल में अचानक भीषण आग भड़क गई. स्टेट हाईवे के पास लगे जंगल में पत्तियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और कई पेड़ जलकर खाक हो गए. मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़े हिस्से पर काबू पाया, लेकिन बड़ा जंगल हिस्सा आग की चपेट में रहा. वन कर्मियों के मुताबिक आग की वजह स्पष्ट नहीं, पर अनुमान है कि राह चलते किसी ने जलती हुई बीड़ी/सिगरेट फेंकी और सूखे पत्तों पर गिरी जिससे आग लगी. इस जंगल से लगी वन विभाग की बड़ी नर्सरी है और अगर आग वहां पहुंचती तो पौधों को नुकसान बड़ा होता.
0
0
Report
Advertisement

सीएम भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा-उदयपुर में चंदन वन विकसित करने की घोषणा की

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वन एवं पर्यावरण विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में चंदन के वन विकसित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण पौधों के चयन, उनकी सुरक्षा एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगामी पौधारोपण अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा वीसी के माध्यम से जुड़े।
0
0
Report

शहीद कृष्ण कुमार कोमरा को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों द्वारा डंप किए गए बारूद को निष्क्रिय करते समय वीरगति को प्राप्त हुए जिले के जांबाज जवान कृष्ण कुमार कोमरा को आज नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। भानुप्रतापपुर से लेकर उनके पैतृक गांव लोहत्तर तक हजारों लोगों की भीड़ अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। “शहीद कृष्ण कुमार अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। नारायणपुर से जैसे ही शहीद कृष्ण कुमार कोमरा और संजय गड़पाले का पार्थिव शरीर भानुप्रतापपुर पहुँचा, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। सुबह से ही मुख्य चौक पर सैकड़ों लोग अपने वीर जवान की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। पार्थिव देह पहुंचते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अमर जवान के नारों से माहौल गूंज उठा। शहीद कृष्ण कुमार कोमरा के गृह ग्राम लोहत्तर में पार्थिव शरीर पहुँचते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी गई। तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देते समय हर आंख नम दिखाई दी। इसके बाद आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन शामिल हुए। शहीद की मां देवकी बाई ने बताया कि कृष्ण कुमार परिवार के बड़े बेटे थे और वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और अगले साल विवाह होना था। अगस्त पर जाने से पहले उन्होंने मां को फोन कर हालचाल पूछा था, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह आखिरी बातचीत होगी। गांव के लोगों के अनुसार कृष्ण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पूरे गांव को उनकी शादी का इंतजार था, लेकिन शहादत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। शनिवार को घटना मे कुल चार जवान शहीद हुए जिसमे कांकेर जिले ने कृष्ण कुमार कोमरा, संजय गड़पाले और परमानंद कोर्राम जैसे तीन जांबाज बेटों को खो दिया है, जिनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top