271801
बहराइच में शांति से मनाई गई बकरीद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बकरीद की नमाज शांति से अदा की गई। जिले के 510 मस्जिदों और 376 ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज हुई। ऊपर ड्रोन से निगरानी की गई और नीचे हर जगह पुलिस तैनात रही। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से अराजक तत्वों पर नजर रखी गई। SP सिटी रामानंद कुशवाहा ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के अवशेषों को नियम के अनुसार डिस्पोजल करें ताकि शांति बनी रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले में कड़ी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी इकाई कंगन ने जिला गंदरबल के कंगन बाजार में तिरंगा रैली का आयोजन किया
Aram Pora, Ganderbal, BJP Unit Kangan organised a Tricolour Rally in Kangan Market in DistrictGanderbal, with leaders, office-bearers and party workers participating enthusiastically. The rally reflected a strong spirit of patriotism and reaffirmed commitment to the nation’s unity, integrity and progress.0
0
Report
कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते गोलीकांड, युवक की मौत, भाई घायल
Kapurthala, Punjab:कपूरथला : पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई घायल कपूरथला जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो युवकों ने एक 24 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का छोटा भाई भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने की फायरिंग जानकारी के अनुसार, देर शाम मोटरसाइकिल सवार गांव के ही दो युवकों ने लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा और उसके भाई हरशदीप पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई हरशदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल भाई को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल हरशदीप को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढ़ी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। डीएसपी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की पहचान हुई, जल्द गिरफ्तारी का दावा डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कथित आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल में छत गिरने से मासूम समेत 16 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग खतरे में नौनिहाल! अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में बड़ा हादसा KRH में गिरा छत से प्लास्टर चिल्ड्रन वार्ड नम्बर 03 की छत से गिरा प्लास्टर पलंग नम्बर 19 पर भरभराकर गिरा प्लास्टर प्लास्टर के कुछ हल्के टुकड़े बेड पर मौजूद 02 माह की मासूम को लगे बाल बाल बची मासूम की जान आनन फानन में वार्ड को खाली कराया गया वार्ड में भर्ती सभी 16 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया 74 साल पुरानी है कमलाराजा अस्पताल की बिल्डिंग प्रबंधन ने बीते चार में 11 प्रस्ताव शासन को भेजे बिल्डिंग की मरम्मत और पुरानी वायरिंग को बदलने के भेजे जा चुके है प्रस्ताव अभी तक प्रस्ताव पर नही हुआ कोई अमल साल 2024 से अभी तक 08 हादसे हो चुके है साल 2026 में ही तीन बार प्लास्टर गिर चुका है0
0
Report
Advertisement
चौमूं जयपुर के वाहन सर्विस सेंटर में आग, दमकल ने देर रात काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर वाहन सर्विस सेंटर में खड़ी वाहनों में लगी आग देर रात को सामोद रोड़ पर हुई घटना सेंटर पर खड़ी टैम्पो, बोलेरो जलकर हुई खाक दमकल की गाड़ियाँ पहुंची मौके पर गेट बंद होने के कारण दमकलकर्मियों को हुई परेशानी दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके पाया काबू0
0
Report
उदयपुर के बड़गांव में लेपर्ड की दस्तक से इलाके में दहशत; फुटेज कैद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी में लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड के घूमने की तस्वीरें कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद कॉलोनीवासियो में चिंता बढ़ गई है। लेपर्ड बालकेश्वर महादेव मंदिर के बाहर से गुजरता हुआ कॉलोनी की ओर आया। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड रिहायशी इलाके में घूमता नजर आ रहा है। इसी दौरान कॉलोनी के श्वानों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फुटेज में कई श्वान लेपर्ड के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। श्वानों के पीछा करने के बाद लेपर्ड वहां से भागकर आगे निकल गया। कॉलोनी निवासी मयंक श्रीमाली ने बताया कि करीब दो दिन पहले भी क्षेत्र में लेपर्ड के आने की जानकारी सामने आई थी। उस समय लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से लोग विशेष रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है。0
0
Report
खीरी में कांवरियों से भरी बस खाई में पलटी, एक कांवरिया की मौत, दर्जनों घायल
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना इलाके में कावड़ियों से भरी बस खाई में पलट जाने से बस में सवार एक कांवरिया की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक कांवरिये घायल हो गए। आनन फानन में घायल कांवड़ियों को शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना उचोलिया गुरुद्वारा के निकट नहर से कुछ दूरी पर हुई। दुर्घटना के पीछे के वजह ड्राइवर की आंख लगना बताया जा रहा है। सभी कावरिया बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है। कांवरियो ने प्रशासन से कहना है कि हमको हमारे घर भेजने की व्यवस्था की जाय ताकि महिला पुरुष सुरक्षित घर पहुंच सके।0
0
Report
Advertisement
खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से महिला और बच्चे को बचाया
Khagaria, Bihar:खगड़िया स्टेशन पर एक महिला ने अपने गोद में रखे बच्चे और पति के साथ चलती ट्रेन से कूद गई, जिसके बाद स्टेशन पर खड़े आरपीएफ के जवान ने अपनी तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। खगड़िया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से चलती ट्रेन में महिला अपने गोद में ली हुई बच्ची के साथ कूद जाती है और, फिर स्टेशन पर खड़े आरपीएफ के जवान उसकी मदद कर बचा लेते हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला रेनू देवी और उसके पति सोमपाल जनसेवा ट्रेन पकड़ने के लिए खगड़िया स्टेशन पर खड़े थे; इसी दौरन खगड़िया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन दिल्ली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पर ही चढ़ गए थे। ट्रेन जैसे ही खुली इन्हें लगा कि गलत ट्रेन पर चढ़ गए हैं फिर चलती ट्रेन से ही बच्चों के साथ कूद गईं। गनीमत रहा कि समय पर भगवान बनकर आरपीएफ के जवान रमेश तिवारी पहुँच गए और उनकी मदद कर उन्हें बचा लिया; नहीं तो चलती ट्रेन से कूदने पर कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।0
0
Report
कोटा रेंज में देर रात बड़े बदलाव: कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Kota, Rajasthan:कोटा रेंज में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां और झालावाड़ में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ ने इस लिस्ट में कोटा शहर में वापसी की है तो कुछ को एक बार फिर से इधर - उधर किया गया हैं। भरतपुर से अमर सिंह को एएसटी-एससी सेल कोटा और आरएसी में तैनात राजेश कुमार टेलर को एक बार फिर कोटा शहर के सेकंड सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैनात डॉ. पूनम को सहायक पुलिस आयुक्त, अशोक नगर जयपुर लगाया गया है। रुद्रप्रकाश को कोटा सर्किल 5 से कोटा सर्किल 3 लगाया गया है। सर्किल 5 पर प्रशिक्षु RPS हिमांशु और प्रशिक्षु RPS शक्ति दायमा को कोटा यातायात भेजा गया है। यहां तैनात अशोक मीणा को मानपुर लगाया हैं। बूंदी में लोकेंद्र पालीवाल को कोटा सर्किल 3 से हिंडोली और गंगासहाय शर्मा को साइबर क्राइम से तालेड़ा भेजा गया है। पिछली सूची में तबादला होकर आए श्रीराम बड़सरा को रामगंजमंडी से करौली और आशीष कुमार भार्गव को शाहाबाद, बाराँ से गंगधार, झालावाड़ भेजा गया हैं। हेमंत गौतम को गंगधार से शाहाबाद और घनश्याम मीणा को कोटा ग्रामीण साइबर क्राइम-द्वितीय लगाया गया है। इस फेरबदल के बाद कोटा रेंज के कई पुलिस सर्किलों में नई कमान संभालने वाले अधिकारी कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।0
0
Report
अहमदाबाद में मध्य प्रदेश के निवेश अवसरों पर इंटरैक्टिव सेशन
Noida, Uttar Pradesh:Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh at Ahmedabad0
0
Report
Advertisement
भरूच के अंकलश्वर राजहंस सिनेमा में Spider-Man शो के दौरान भीषण आग
Bharuch, Gujarat:ભરૂચના અંકલેશ્વરના એપ્પલ પ્લાઝા સ્થિત રાજહંસ સિનેમામાં ચાલુ ફિલ્મ દરમિયાન ભીષણ આગ ભભૂકી ઉઠી ‘સ્પાઈડરમેન’ ફિલ્મના શો દરમિયાન આગ લાગતાં થિયેટરમાં નાસભાગ મચી. બે વ્યક્તિઓનું સિનેમા સ્ટાફ અને ફાયર વિભાગ દ્વારા રેસ્ક્યુ કરાયું, સદનસીબે કોઈ જાનહાનિ નહીં ત્રણ જેટલા ફાયર બ્રિગેડની ટીમે બે કલાકની ભારે જહેમત બાદ આગ પર કાબૂ મેળવ્યો આગની લપેટમાં સિનેમાનો નંબર-3 થિયેટર સંપૂર્ણપણે બળીને ખાખ DYSP, GIDC PI સહિત પોલીસ કાફલો ઘટનાસ્થળે પહોંચ્યો, આગ લાગવાનું કારણ અંકબંધ.0
0
Report
कोटा: साकेत आवास में अज्ञात भारी वाहन भयावह बिजली तार टकराव से लाखों का नुकसान
Kota, Rajasthan:कोटा अज्ञात भारी वाहन ने साकेत आवास में मचाई तबाही मंगलवार रात 2:30 बजे बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर तोड़े लाखों का नुकसान, सृष्टि नगर विस्तार और साकेत आवास में लाइट बंद केईडीएल रातभर कर रहा मरम्मत अंधाधुंध दौड़ते भारी वाहन बने मुसीबत कोटा. शहर की कॉलोनियों की तंग गलियों में बेखौफ दौड़ते भारी वाहनों ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे साकेत आवास क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बिजली के खंबे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि खंबा चकनाचूर हो गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस दुर्घटना में सरकारी और निजी संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात भारी वाहन साकेत आवास की संकरी गली से गुजर रहा था। नियंत्रण खोने के बाद वाहन सीधे बिजली के खंबे से जा टकराया। टक्कर के बाद भारी वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण बिजली के तार टूटकर नीचे लटक गए और उनमें तेज स्पार्किंग शुरू हो गई। इससे करंट फैलने का खतरा बन गया। स्पार्किंग की चपेट में आकर पास में लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया। साथ ही बिजली के दो खंबे भी टूटकर गिर पड़े。 हादसा होने के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की सूचना पर केईडीएल के लोग भी वहां पहुंच गए। देर रात को जब बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद थी तब लोग बाहर निकले। उसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। हालांकि तब तक बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। इस हादसे के कारण साकेत आवास और सृष्टि नगर विस्तार के सैकड़ों घरों में रातभर बिजली नहीं रही। गर्मी और अंधेरे में लोग परेशान होते रहे। केईडीएल की टीम ने तुरंत लटकते तारों को हटाकर करंट का खतरा टाला और प्रभावित क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी। बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद होने के कारण लाइनों को दूसरे फीडर से जोड़कर धीरे-धीरे चालू किया गया। हालांकि अभी भी कुछ घरों की बिजली बंद है。 केईडीएल के सहायक अभियंता सुरजीत ठाकुर ने बताया कि रात को अचानक से चालू लाइन में यह घटना हुई है। गनीमत रही कि करंट नहीं फैली। ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली व्यवस्था को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। टूटे हुए दो खंबों की जगह नए खंबे गाड़े जा रहे हैं और नई केबल बिछाई जा रही है। विभाग का कहना है कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। हादसे में भेरूलाल लोधा के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के कारण उनकी दुकान का शटर टूट गया और घर के बाहर लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन सीधे मकान से नहीं टकराया। भेरूलाल लोधा का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे क्योंकि उनके मकान को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है。 स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि साकेत आवास जैसी कॉलोनियों की छोटी गलियों में रोजाना भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते हैं। न स्पीड ब्रेकर है, न कोई निगरानी। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी की गलियों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं.0
0
Report
जैसलमेर में चुनाव तैयारी तेज, EVM FLC और वोटिंग केंद्रों का सत्यापन पूरा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत जिला स्तर पर चुनाव से जुड़ी अधिकांश प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब प्रशासन का फोकस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन पर है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक निर्वाचन प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं निर्धारित समय-सीमा को लेकर दो दौर की बैठक और ओरिएंटेशन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC पूरी हो चुकी है। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की जा चुकी है। साथ ही संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों का वर्गीकरण भी पूरा कर लिया गया है। चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और अब कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर आगामी दिनों में विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें EROs और पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव प्रक्रिया एवं आचार संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री, वाहनों के अधिग्रहण और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को लेकर टेंडर सहित जरूरी प्रक्रियाएं भी जारी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गौवंश की मौत पर ग्रामीणों ने डॉक्टर की पिटाई, पुलिस ने बचाई
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग डॉक्टर की कार से टकराया गौवंश, इलाज के दौरान मौत गौवंश की मौत से नाराज ग्रामीणों ने की डॉक्टर की पिटाई पुलिस के सामने डॉक्टर की जमकर पिटाई डॉक्टर की स्कारिपो कार भी तोड़ी डॉक्टर को अर्धनग्न कर पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल बचाया डॉक्टर के नशे मे धुत्त होने का आरोप मेडिकल चेकअप मे अल्कोहल की पुष्टि ना होने पर सवालिया निशान डॉक्टर से मारपीट मामले मे पुलिस ने चार लोगो को मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी पर हुई घटना उसावां सी एच सी पर तैनात है डॉक्टर राहुल सिद्दार्थ0
0
Report
जलगुड़ी PF कार्यालय में घोटाला: एक ही नाम से दो मृत्यु प्रमाणपत्र से PF धन निकासी
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি পিএফ অফিসে দুর্নীতি! একই ব্যক্তির নামে দুবার ডেথ সার্টিফিকেট জমা দিয়ে পিএফের টাকা তোলার অভিযোগ। স্বীকার করে নিলেন জলপাইগুড়ির আঞ্চলিক পিএফ কমিশনার পবনকুমার বনসাল। যদিও তাঁর দাবি, এটা অনেক পুরনো ঘটনা। সেসময় আমি ছিলাম না। তাছাড়া যে ওভার পেমেন্ট হয়েছিল, তা ফেরত নেওয়া হয়েছে।0
0
Report
कटनी के शुभम चक्रवर्ती ने मॉस्को में 120 किलोग्राम उठाकर गोल्ड जीता
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के युवक ने रूस की राजधानी मास्को में पैरा पावर लिफ्टिंग में 120 किलोग्राम वजन उठाकर जीता गोल्ड मेडल. एंकर कटनी के होनहार पैरा पावरलिफ्टर शुभम चक्रवर्ती ने रूस की राजधानी मॉस्को में देश का तिरंगा लहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एक रेल हादसे में अपने दोनों पैर गंवाने वाले शुभम ने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. मॉस्को में रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित मिलिट्री वेटरन इंटरनेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 120 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दुनिया के कई देशों के खिलाड़ियों के बीच शुभम की यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और हौसले की कहानी है. शुभम की इस उपलब्धि से कटनी में उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है. अब शुभम का अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. मॉस्को में 120 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीतने के बाद शुभम का आत्मविश्वास और बढ़ गया है. अब उनकी नजर सिर्फ अगले मुकाबले पर नहीं, बल्कि पैरा ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बड़े सपने पर है. शुभम अपनी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े पापा-मम्मी, चाचा-चाची, भाई-भाभी और पूरे परिवार के साथ अपने कोच अनुराग तीर्थानी को देते हैं. कभी एक रेल हादसे ने शुभम चक्रवर्ती की जिंदगी बदल दी थी. इस हादसे में शुभम ने अपने दोनों पैर गंवा दिए। परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल दौर था। लेकिन शुभम ने हालात के सामने हार मानने के बजाय अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने का फैसला किया. उन्होंने अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और पैरा पावरलिफ्टिंग को अपना जुनून और करियर बना लिया. कटनी में जिम से शुरू हुआ शुभम का सफर धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं तक पहुंचा. स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभम ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते. लगातार मिलती सफलता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. शुभम के पिता बताते हैं कि हादसे के बाद परिवार के लिए समय बेहद कठिन था। लेकिन शुभम ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला और खेल को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया. परिवार को बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है और उनका कहना है कि शुभम ने जिस तरह देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है, वह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है. मां ने शुभम को भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत करता रहे और आने वाले समय में देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करे. शुभम के चाचा-चाची भी उसकी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि शुभम ने जिस जज्बे और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है, वह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. बड़े पापा और मम्मी का कहना है कि परिवार ने शुभम को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मॉस्को में गोल्ड मेडल जीतना शुभम की मेहनत का परिणाम है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने शुभम को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. भाई-भाभी भी उसकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि शुभम ने कभी परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उनकी मेहनत और हिम्मत पूरे परिवार के लिए प्रेरणा है. भाई-भाभी ने शुभम को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके पैरा ओलंपिक के सपने के पूरे होने की कामना की. शुभम के इस सफर में उनके कोच अनुराग तीर्थानी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कटनी में प्रशिक्षण के दौरान अनुराग तीर्थानी ने शुभम को पावरलिफ्टिंग की बारीकियां सिखाईं और लगातार उसका मार्गदर्शन किया. शुभम ने स्थानीय प्रतियोगिताओं से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके बाद उनका सफर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा.0
0
Report
Advertisement
