icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271855

Sensitive Content

This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing


MLMadan lalFollow1 Jan 2025, 01:51 pm

बहराइचः अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, सात गंभीर रूप से घायल ,एक की हो गई मौत

Dharmpur, Uttar Pradesh:

तहसील मोतीपुर के कोतवाली मुर्तिहा के निधि पुरवा नई बस्ती से एक परिवार के नौ लोग कार से नव वर्ष के अवसर पर गिरजा बैराज जा रहे थे, तभी मिहींपुरवा से कतरनिया जाने वाले जंगल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुर्तिहा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गुंजा (17) पुत्री गोपीचंद वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुर्तिहा पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए मृतक बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

2.8 किमी घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग की शुरुआत, ग्रामीणों में उत्साह

Karnaprayag, Uttarakhand:घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा चमोली जिले के अंतर्गत घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। 2.8 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक लखपट बुटोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report

दिल्ली के लाजपत नगर की बेसमेंट में आग, एक की मौत, एक घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली लाजपत नगर में चार मंजिल की बेसमेंट में बुधवार की दोपहर को लगी आग एक की मौत दूसरा घायल। मृतक गौरव सिंह के पिता CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और कहा कि घर का चिराग सोशल मीडिया ऑफिस की बड़ी लापरवाही के चलते बुझ गया। दिल्ली पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करे। लोकेशन: दिल्ली। ग्वालियर से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार को बेटी के परिवार के ख़ुशी के प्रोग्राम में परिवार के लोग गए थे, बेटा बुधवार को दिल्ली लौट आया और दोपहर ऑफिस गया जहां बेसमेंट में आग लग गई। आग के दौरान गौरव फंस गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार चाहता है कि दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
0
0
Report

दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट गिरोह का पर्दाफाश, 2.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा

New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 2 करोड़ 2 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दरअसल, 66 वर्षीय रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर को साइबर ठगों ने फोन कर बताया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर में बैंक खाता खोला गया है और उसमें 70 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और लगातार धमकियां दीं। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.02 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों के जरिए आगे भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद इमरान खान, राम किशोर और रुपेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कंपनी का डायरेक्टर है, जिसके बैंक खाते में ठगी के 17 लाख रुपये पहुंचे थे। दूसरा आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने के लिए बिचौलिए का काम करता था, जबकि तीसरा आरोपी खातों के जरिए ठगी की रकम को आगे भेजने और क्रिप्टोकरेंसी USDT में कमीशन बांटने में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 8 डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के मोहम्मदपुर में तेंदुआ सड़क किनारे घूमता वीडियो वायरल

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के पास गन्ने के खेत से सटी मेन सड़क पर तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया। किसी व्यक्ति ने तेंदुए की इस गतिविधि का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सड़क के किनारे काफी देर तक घूमता नजर आया। आसपास गन्ने की फसल होने के कारण जंगली जानवरों के छिपने के लिए अनुकूल स्थान बना हुआ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खुली सीमा होने के चलते पूरनपुर तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों के आसपास अक्सर तेंदुआ, बाघ और अन्य वन्यजीव देखे जाते हैं। कई बार ये जंगली जानवर आबादी के नजदीक तक पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की मांग की है।
0
0
Report

आजम खान पर राजपूत का पलटवार: जेल के ताले फिर खुल सकते हैं

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में सपा नेता आजम खान पर सांसद मुकेश राजपूत का पलटवार, बोले- जेल के ताले फिर खुल सकते हैं फर्रुखाबाद: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की आजम खान को चेतावनी, बोले- जेल के ताले फिर खुल सकते हैं 'ये मोदी-योगी की सरकार है, यहां इंकलाब नहीं होगा' - मुकेश राजपूत संविधान के दायरे में रहकर काम करें, वरना जेल के ताले फिर खुल सकते हैं- मुकेश राजपूत आजम खान के 'चुनाव नहीं, इंकलाब होगा' वाले बयान पर सांसद का पलटवार 'अभी जेल से आए हैं, जेल के ताले बंद नहीं हुए हैं' - सांसद मुकेश राजपूत संविधान से हटकर काम करने वालों को सांसद की चेतावनी, बोले- कानून अपना काम करे फतेहगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने आजम खान के बयान पर पलटवार
0
0
Report
Advertisement

बालोतरा में कल पंचायतीराज मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली

Balotra, Rajasthan:बालोतरा में कल पंचायतीराज चुनावों की मतगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां बालोतरा। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना कल शुक्रवार को होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बालोतरा की MBR पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिले की 31 जिला परिषद सीटों और 11 पंचायत समितियों के 179 वार्डों के लिए मतों की गणना की जाएगी। पंचायत समिति के अनुसार कुल 11 काउंटिंग कक्ष बनाए गए हैं। मतगणना अधिकतम 9 राउंड में पूरी होगी。 जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव के निर्देशन में मतगणना स्थल पर सुरक्षा, कार्मिकों की नियुक्ति, टेबल व्यवस्था और काउंटिंग एजेंटों के प्रवेश सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न करवाने की तैयारी की गई है。 बाइट- जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव
0
0
Report

छठ के बाद रेल टिकट संकट: विक्रमशिला- ब्रह्मपुत्र में नहीं, गरीब रथ 492 वेटिंग

Munger, Bihar:छठ के बाद परदेस लौटना हुआ मुश्किल, विक्रमशिला-ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम ,गरीब रथ में 492 तक पहुंची वेटिंग, 25 नवंबर तक कन्फर्म टिकट का संकट; दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी. मुंगेर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संपन्न होते ही अब परदेस लौटने वालों के सामने रेल यात्रा बड़ी चुनौती बन गई है। घर में परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, हावड़ा और अन्य शहरों में लौटने वाले लोगों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम और रिग्रेट की स्थिति है, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 492 तक पहुंच गई है। छठ के बाद सोमवार से ही दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। समय पर काम पर पहुंचने की चिंता के बीच टिकट नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक में सीटों के लिए मारामारी है। 25 नवंबर तक कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। भागलपुर-आनंद विहार 12367 अप विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 19 नवंबर को एसी श्रेणी में 361 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में नो रूम है। 20 और 21 नवंबर को एसी में भी रिग्रेट की स्थिति है। वहीं, 22 नवंबर को एसी में 284 और स्लीपर में 189 वेटिंग है। 25 नवंबर को एसी में 166 वेटिंग के साथ स्लीपर में रिग्रेट है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। गरीब रथ में भी वेटिंग 492 तक पहुंचने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई लोगों को अब वैकल्पिक साधनों से यात्रा करने की चिंता सता रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला, विदेश नीति पर सवाल

Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी द्वारा आयोजित सीतामढ़ी में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे इस दौरान इन्होंने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में भारत के लोकतंत्र को सिक कहे जाने पर इन्होने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिमाग खराब हो चुका है...अगर दिमाग खराब नहीं है तो फिर कैसे राहुल ने दो दिन पहले अपनी माँ और पिता के बारे आपत्ति जनक बाते सरेआम बोल रहे हैं ? राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं .... मैं भारत सरकार मांग कर रहा हूँ की राहुल गांधी के एक एक गतिविधि की जांच होनी चाहिए कहां जा रहे हैं क्या क्या कर रहें हैं इन सब की जांच होनी चाहिए। देश की जनता को राहुल गांधी पर जरा भी भरोसा नहीं है क्योंकि जिस तरह की ये हरकत करते हैं जिस तरह से व्यवहार करते है...वो विदेश जा कर षड्यंत्र रचते हैं और भारत के लोकतंत्र के खिलाफ.. सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ ...चुनाव आयोग के खिलाफ ये षड्यंत्र रचते हैं।
0
0
Report

बेगूसराय: बंद घर से 1.25 करोड़ के सोने-हीरे-चांदी चोरी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर घर में रखे 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि परिवार 19 दिनों से घर में ताला लगाकर बाहर था और इसी दौरान चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दरअसल, पूरी घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ले की है। जहां नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-7 निवासी हाजी अब्दुल मन्नान के पुत्र मोहम्मद सफदर अली के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे। 17 नवंबर की रात जब परिवार वापस लौटा तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब परिवार ने घर की तलाशी ली तो तीन गोदरेज अलमारियों के ताले और लॉकर टूटे मिले। अलमारियों में रखे सोने, हीरे और चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। चोर करीब 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी अपने साथ ले गए। परिवार की ओर से दी गई आवेदन के अनुसार, चोरी गए सामान में सोने के कई हार, दर्जनों अंगूठियां, चेन, कान के झुमके, हीरे की अंगूठियां और करीब एक किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पीड़ित सफदर अली ने बताया कि चोरी हुए अधिकांश गहने उनकी मां, बहन और भाभी के थे। इनमें कई जेवरात पुश्तैनी भी हैं। परिवार के लिए यह घटना इसलिए भी बेहद दुखद है क्योंकि आगामी 24 नवंबर को सफदर अली की शादी होने वाली है और छोटी बहन की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शादी की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी ने परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने बंद घर की रेकी कब की और इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार कैसे हो गए। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पाती है और करोड़ों के जेवरात बरामद कर पाती है।
0
0
Report
Advertisement

छपरा मेडिकल कॉलेज MBBS 50 सीटें मान्यता: सारण में स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत होंगी

Chapra, Bihar:छपरा मेडिकल कॉलेज MBBS 50 सीटें मान्यता: सारण में स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इसे सारण क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि MBBS की 50 सीटें मिलने से चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने नव नामांकित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि चिकित्सा पेशा मानव सेवा का माध्यम है ताकि जरूरतमंदों की सेवा संभव हो। उन्होंने कमियों को दूर करने और आवश्यक सुधारों का भरोसा भी जताया। विभाग इन मुद्दों पर नजर रख रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक चिकित्सा तकनीक व मेडिकल रिसर्च के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना जरूरी है। इस अवसर पर मांझी विधायक रणधीर सिंह, कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
0
0
Report

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मंत्रियों के सम्मान और अशोक चौधरी योगदान की प्रशंसा की

Buxar, Bihar:एंकर - बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गुरुवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कथित तौर पर हटाए जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी मंत्रियों को सम्मान देते हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मंत्री अशोक चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी बात रखी। उन्होंने अशोक चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि वे बिहार के एक अच्छे नेता हैं। राज्य के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में बिना किसी ठोस आधार और आरोप के बयानबाजी करना उचित नहीं है। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने बयान के जरिए एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रियों को मिल रहे सम्मान की बात कही, तो दूसरी तरफ अशोक चौधरी के राजनीतिक और विकासात्मक योगदान का समर्थन किया।
0
0
Report

जयपुर के हांडीपुरा में चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी, नाबालिग भी शामिल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर के हांडीपुरा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार सुभाष चौक थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया वारदात का खुलासा चाकूबाजी की वारदात में शामिल दो नाबालिग भी निरुद्ध युवक सरफराज पर चाकू से किया था जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हुआ था घायल वारदात में इस्तेमाल लोहे की स्टिक पुलिस ने की बरामद गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रईश और मोहम्मद फजल हैं आरोपी रईश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज नाबालिगों ने भी वारदात में निभाई थी भूमिका, पुलिस ने किया निरुद्ध
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top