271881
बहराइचः रुपईडीहा में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी
Rupaidiha, Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा के राणा पेट्रोल पंप के पास जय बागेश्वरी ज्वैलर्स के शटर को काटकर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी के बॉक्स को भी उखाड़ कर ले गए। सुबह जब दुकान के मालिक संतोष कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा की शटर कटा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिरोजाबाद: डेढ़ साल के बच्चे की हत्या में विराज पाठक दोषी, सजा सुनाई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद ब्रेकिंग डेढ़ साल के बच्चे की पटक पटक कर हत्या के मामले में विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को दोषी करार दिया सजा कल सुनाई जाएगी0
0
Report
अनंतनाग पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के लिए आसमान-ज़मीन सुरक्षा पूर्ण कर दी
Aram Pora, Ganderbal, From the skies to the ground, Anantnag Police remains vigilant. High-Rise CCTV, Drone Surveillance, Machan Morchas and multi-layered security ensure round-the-clock protection for every pilgrim during Shri Amarnath Ji Yatra.0
0
Report
पाकुड़ की चार नाबालिग लड़कियां मुंबई से रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश
Pakur, Jharkhand:पाकुड़-महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों को मुंबई से रेस्क्यू किया है... गुरुवार को इन लड़कियों को पाकुड़ स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया...जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों को तीन माह पूर्व एक दलाल काम दिलाने के बहाने पंजाब के अंबाला शहर ले गया था...वहां उन्होंने लगभग 10 दिन तक काम किया...अंबाला में कुछ दिन काम करने के बाद, घर की याद आने पर चारों लड़कियां वहां से भाग निकलीं...अंबाला से घर आने के बजाय, वे गलती से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गईं और मुंबई पहुंच गईं...मुंबई पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया...लड़कियों से पूछताछ के आधार पर उनकी पहचान हुई और लगभग तीन महीने तक सत्यापन प्रक्रिया चली...इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पाकुड़ पहुंचाया...बाल कल्याण समिति के सदस्य सलमा जहां, विनोद प्रमाणिक और रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि लड़कियों को CWC को सौंप दिया गया है...समिति द्वारा उनकी काउंसलिंग की जा रही है और उनके अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गई है...अभिभावकों के आने के बाद लड़कियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा...नाबालिग लड़कियों ने बताया कि गांव के एक दलाल ने उन्हें बहला-फुसलाकर पहले बस से दुमका पहुंचाया...वहां से जसीडीह स्टेशन और फिर ट्रेन से अंबाला ले जाया गया...अंबाला में तय कार्यस्थल पर काम करने के बाद वे घर आने के लिए भागी थीं...मुंबई स्टेशन पर पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर उनसे संपर्क किया और फिर उन्हें पाकुड़ लाया गया और CWC को सौंप दिया गया...0
0
Report
Advertisement
पटना दारोगा छापेमारी पर चर्चाओं में आलोचना: भ्रष्टाचार पर सख्त सत्ताधारी बयान
Patna, Bihar:पटना दरोगा पर छापेमारी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया.... उत्पाद विभाग के दारोगा के यहाँ छापेमारी हुई, लेकिन अफ़सोस की बात है कि कुछ भी बरामद नहीं हुआ। आख़िर कारण क्या है? कहीं न कहीं किसी न किसी की मिलीभगत है जो सूचना पूर्व ही दे दी गई। बिहार में भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है। बिहार में भ्रष्टाचारियों को किस तरह से संरक्षित किया जा रहा है, बिहार में किस तरह से भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और किस तरह से भ्रष्टाचार करने वालों को बचाने का खेला... खेला जा रहा है, यह स्पष्ट रूप से दिखा। जब उत्पाद विभाग के दारोगा गोंड के यहाँ छापेमारी हुई, जिन पर आय से अधिक संपत्ति का 201.97% अधिक मामला सामने आया है। लेकिन वहाँ कुछ भी बरामद नहीं होना यह स्पष्ट करता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत के कारण उनके जो आय से अधिक संपत्ति के मामले थे, उस मामले में किसी ने सूचना पहले ही निर्गत कर दी, जिसके कारण कुछ भी बरामद नहीं हुआ। यह भ्रष्टाचारियों को सत्ता के माध्यम से संरक्षण दिए जाने का स्पष्ट रूप से प्रमाण है। बिहार में एनडीए की सरकार है, और एनडीए का सिद्धांत है, क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कोई समझौता नहीं हो सकता है। चाहे वो कोई लोग हो, नेता हो, अफसर हो, भ्रष्टाचार करेगा तो जेल जाना पड़ेगा। कांग्रेस ने कहा की बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और लगातार कारवाइयाँ तो सरकार कर रही है, लेकिन जो प्रशासनिक अधिकारी हैं, उनमें भय नहीं है और साथ ही साथ वह लूट-खसोट का धंधा कर रहे हैं क्योंकि उनको भी मालूम है कि सरकार में ऐसे लोग स्थापित हैं जिनको परसेंटेज दे देने पे उनको बरी बायल्ज्त बरी कर दी जाएगी और कहीं उन पे अगर दोषारोपण हो भी जा रहा है तो कहीं ना कहीं मलाईदार जगह अन्यत्र पोस्टिंग हो जाएगी। तो ऐसे लोगों पे कहीं ना कहीं यह पूरा सिस्टम दोषी है और सरकार को चाहिए कि इन पे ऐसी कठोरतम कार्रवाई हो और इनके सेवा को रद्द किया जाए ताकि कभी कोई लोक सेवक, कोई भी अधिकारी, कोई भी प्रशासनिक व्यक्ति ऐसी घूसखोरी में शामिल ना हो। भाजपा ने कहा की बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। जो भी व्यक्ति अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों ना हो। आर्थिक अपराध इकाई की यह कार्रवाई दर्शाती है कि सुशासन में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निष्पक्ष जांच हो, दोषी पाए जाने वाले को कड़ी सजा मिले और ईमानदार अधिकारियों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। यही कानून का राज है और पारदर्शी शासन की पहचान है।0
0
Report
रांची में विशाल छात्र मैराथन: पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन तेज, पुरस्कार घोषित
Ranchi, Jharkhand:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रांची महानगर कांग्रेस के द्वारा छात्रों की गूंज मुहिम के तहत रांची में आयोजित हो रही विशाल छात्र मैराथन को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुमार राजा ने कहा पेपर लीक छात्रों की समस्या को लेकर हमारा आंदोलन चल रहा है 12 जुलाई को रांची में बिसाल छात्र मैराथन करने जा रहे है 15 हज़ार पहला प्राइज है दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 10000 और तीसरे स्थान पर 5000 का पुरस्कार दिया जाएगा यह आयोजन छात्रों की आवाज बनेगी कन्हौया कुमार भी इसमें शामिल होंगे 6.30 बापू वाटिका मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक मैराथन दौड़ का आयोजन होगा समापन बापू वाटिका मोराबादी में होगा कांग्रेस के सभी मंत्री भी छात्रों की हौसला अफजाई के लिए इसमें शामिल होंगे यह दौड़ छात्रों के समर्थन में किया जा रहा है0
0
Report
यूपी में सड़क टूटने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने मंत्री दिनेश सिंह पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेस प्रवक्ता प्रखर सिंह बाईट दिनेश सिंह मंत्री यूपी सड़क टूटने पर0
0
Report
Advertisement
करनाल जसविंदर हत्या: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक धरना जारी
Karnal, Haryana:करनाल जसविंदर हत्याकांड में उबल पड़ा गुस्सा ,पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक लघु सचिवालय पर धरने का ऐलान । इंसाफ की मांग को लेकर सचिवालय पहुंचा गांव करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र के गांव कुचपूरा में 5 जुलाई की रात हुए जसविंदर हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज मृतक के परिजन और ग्रामीण गुरुवार को बड़ी संख्या में करनाल लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक मुख्य आरोपी समेत सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। परिजनों का आरोप— पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है : मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले में केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है, जबकि मुख्य आरोपी, उसकी मां, बहन और अन्य नामजद लोग अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। एक फोन कॉल के बाद शुरू हुई खूनी वारदात : मृतक जसविंदर के छोटे भाई अमृत ने बताया कि घटना वाली शाम उनकी बहन मंजू का फोन आया था। उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है और उसे वहां से ले जाने को कहा। अमृत के अनुसार, जब उन्होंने अपने जीजा मनीष से बात की तो उसने पैसे की मांग करते हुए कहा कि "पैसे दो, नहीं तो अपनी बहन को ले जाओ।" इसके बाद गांव के सरपंच से सलाह लेकर तीनों भाई कुचपूरा पहुंचे। आरोप है कि गांव के बाहर मनीष ने उनकी गाड़ी रुकवाई, जहां उसने अपने छोटे भाई सागर के साथ मिलकर जसविंदर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि वारदात के समय मनीष के पिता रिशिपाल, मां और बहन भी मौके पर मौजूद थे और सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। दहेज प्रताड़ना के आरोप भी आए सामने : मृतक के मौसेरे भाई ने आरोप लगाया कि मंजू को शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी और परिवार लंबे समय से इस विवाद से परेशान था। परिजनों का कहना है कि आखिरकार यही पारिवारिक विवाद जसविंदर की हत्या का कारण बना। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बरकरार नाराजगी : घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म किया और 6 जुलाई को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 7 जुलाई को पुलिस ने आरोपी सागर और उसके पिता रिशिपाल को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लेकर जांच की। इस दौरान आरोपी सागर का सिर भी मुंडवाया गया और उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया गया। लेकिन इन कार्रवाइयों के बावजूद परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बहन की आंखों में आंसू, प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार : मृतक जसविंदर की बहन मंजू ने रोते हुए प्रशासन से न्याय की अपील की। उन्होंने कहा कि जसविंदर केवल उनका भाई नहीं था, बल्कि पूरे परिवार का सहारा था। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की ताकि उनके भाई को न्याय मिल सके। बाइट: मृतक का छोटा भाई अमृत व कपिल बाइट: बहन मंजू0
0
Report
मैनपुरी-करहल इटावा-मैनपुरी मार्ग पर झाड़ियों से बाधित हुई दृश्यता,हादसों का बढ़ा खतरा ।
Gopalpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल इटावा-मैनपुरी मार्ग पर झाड़ियों से बढ़ा खतरा,भाकियू टिकैत गुट ने की कार्रवाई की मांग । भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी अनुज यादव ने PWD से की झाड़ियां हटवाने की मांग,बोले-समय रहते कार्रवाई जरूरी । इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है,दृश्यता प्रभावित होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के पास सड़क के दोनों ओर झाड़ियां अत्यधिक बढ़ गई हैं,मोड़ों और कट के पास घनी झाड़ियों की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रमुख महासचिव अनुज यादव ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों को जल्द हटवाया जाए,ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।0
0
Report
पलवल पुलिस के डोमिनेशन अभियान में 62 आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:पलवल। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पलवल पुलिस द्वारा विशेष ऑपरेशन डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, फरार अपराधियों और अन्य संगीन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 37 मामलों में कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले की 43 पुलिस टीमों के 157 जवानों ने भाग लिया। करीब 50 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों, ठहरने के स्थानों तथा बैंक एटीएम के आसपास भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला policeकर्मियों ने भी रात्रि गश्त और नाकेबंदी में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 1,000 वाहनों की जांच की। वहीं ऑपरेशन लगाम के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 82 वाहन चालकों के चालान भी किए गए। अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध हथियार रखने के आरोप में अमित उर्फ टोला निवासी गांव बासवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए गए अभियान में 5 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15,720 रुपये की सट्टा व जुए की राशि बरामद की गई। अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 164.5 बोतल देसी शराब, 59 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 15 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद की गई। फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में थाना मुंडकटी और चांदहट पुलिस ने गंभीर मामलों में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों (PO) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना और क्राइम ब्रांच की टीमों ने पुराने लंबित मामलों में फरार चल रहे 27 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस प्रकार विशेष अभियान के दौरान कुल 37 मामलों में 62 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पलवल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले में ऐसा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है, जहां आमजन बिना किसी भय के अपने परिवार और व्यवसाय के साथ सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डोमिनेशन" का मुख्य लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों का पूरी तरह सफाया करना है। उन्होंने कहा कि पलवल पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध स्थानों, सुनसान इलाकों, खाली प्लॉटों और खंडहरों में कॉम्बिंग अभियान और छापेमारी कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि यदि कहीं नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम पलवल 01275-298065 अथवा मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: VLTD SOP जारी न रहने पर ट्रांसपोर्टरों ने 13 जुलाई से हड़ताल ऐलान
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- - ट्रांसपोर्टर्स 13 जुलाई से जाएंगे हड़ताल पर - विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया ऐलान - VLTD की स्पष्ट SOP जारी करने की मांग - ई-डिटेक्शन चालानों को निरस्त करने की मांग - राज्य के कई जिलों के संगठन आए समर्थन में - बुधवार को शहीद स्मारक पर दिया था धरना एंकर पुराने वाहनों के परमिट जारी नहीं करने और ई-डिटेक्शन चालानों के विरोध में जयपुर की विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान किया है। दरअसल 14 जून से ट्रांसपोर्टर्स के ऑल इंडिया परमिट जारी नहीं हो पा रहे हैं। पुराने वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस नहीं लगाई जा सकी हैं। इस कारण पुराने ट्रकों के परमिट भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस परेशानी को देखते हुए विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चक्काजाम हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल में विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ ही राज्य के कई अन्य जिलों के ट्रांसपोर्ट संगठन भी शामिल होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वीएलटीडी लगाने के लिए एसओपी जारी नहीं की जा रही है। इस कारण ट्रकों को परमिट नहीं मिल पा रहे हैं। बिना परमिट वाहन चलाने पर 10 हजार रुपए का चालान काटता है। ट्रक चालकों ने ई-डिटेक्शन के चालानों को भी निरस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर ट्रक ऑपरेटर्स 13 जुलाई से चक्काजाम हड़ताल करेंगे। बाइट- जगदीश चौधरी, अध्यक्ष, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बाइट- सुरेश पूनिया, ट्रांसपोर्ट संगठन पदाधिकारी Gfx In ट्रांसपोर्टर्स की ये हैं प्रमुख मांगें - पुराने ट्रकों में VLTD फिटमेंट की SOP तुरंत जारी की जाए - जब तक विभाग परमिट देने की व्यवस्था सुचारू नहीं करता... - तब तक ई-डिटेक्शन के बिना परमिट चालानों को रोका जाए - मशीनी और दोषपूर्ण ई-चालान व्यवस्था पर तुरंत रोक लगाई जाए - अब तक जारी हो चुके बिना परमिट के चालान कैंसिल किए जाएं Gfx Out0
0
Report
शराब के नशे में मजदूर ने विद्युत टॉवर चढ़ा; पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर शराब के नशे में विद्युत टॉवर पर चढ़ा मजदूर, व्यक्ति को विद्युत प्रवाहित टावर पर चढ़ता देख राहगीरों के मचा हड़कंप, राहगीरों ने विद्युत विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई करवाई बंद, निजी कंपनी के मुनीम से परेशान होकर टॉवर पर चढ़ा मजदूर, टावर पर लगी हाइटेंशन तारों पर जाकर लटका मजदूर, वही सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौक़े पर, मजदूर कमलेश (45) पुत्र मनु वर्मन मध्यप्रदेश के कुंडनपुर पटेल दमुई का निवासी, जैसलमेर की गुलशन कम्पनी में प्लास्टर करने का करता है कार्य, पुलिस ने समझाईस के बाद मजदूर को सुरक्षित उतारा नीचे, शहर के जोधपुर रोड़ स्थित थीम पार्क के पास का है मामला।0
0
Report
आगरा में बारिश के बाद जलभराव, सोहल्ला गांव सबसे अधिक प्रभावित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग देर रात हुई मूसलाधार बारिश से आगरा जलमग्न, सोहल्ला गांव में फिर दिखी बदहाल तस्वीर आगरा में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं सोहल्ला गांव सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 20 वर्षों से हर बरसात में यही हाल बना रहता है। भारी जलभराव के कारण कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कई परिवारों को मजबूरन अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में शरण लेनी पड़ती है, जबकि कुछ लोग स्थायी रूप से पलायन भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 63 में जलभराव से दीवार गिरने, कोई हताहत नहीं
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 63 में हुआ हादसा। नोएडा के सेक्टर 63 में जल भराव से E 45 स्थित कंपनी की दीवार भरभराकर गिरी। भारी बारिश से सड़कों में जल भराव हुआ। कंपनी के किनारे नाली जाम होने की वजह से सड़क पर पानी भरा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की घटना।0
0
Report
फर्रुखाबाद के रेलवे ओवरब्रिज में तकनीकी खामी, करोड़ों लागत पर निर्माण क्वालिटी सवाल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद में करीब 27 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बना शुक्लपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज महज दो साल में ही सवालों के घेरे में आ गया है। ओवरब्रिज के जॉइंट में तकनीकी खराबी आने के बाद फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग को लगभग तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब सेतु निगम और रेलवे की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। फर्रुखाबाद के शुक्लपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज वर्ष 2024 में जनता को समर्पित किया गया था। करीब 27.49 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। यह ओवरब्रिज सांसद मुकेश राजपूत की प्रमुख विकास योजनाओं में शामिल था। लेकिन निर्माण के महज दो साल बाद ही रेलवे और सेतु निगम के जॉइंट में तकनीकी खराबी सामने आने से पुल के एक हिस्से का जॉइंट खिसक गया। एहतियात के तौर पर फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और करीब तीन दिन तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। मौके पर सेतु निगम और रेलवे के इंजीनियर संयुक्त रूप से मरम्मत कार्य में जुटे हैं। हालांकि अधिकारी इसे तकनीकी समस्या बताकर मरम्मत की बात कह रहे हैं, लेकिन इतने कम समय में ओवरब्रिज के जॉइंट में आई खराबी ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि पुल दो साल भी बिना मरम्मत के नहीं चल सका, तो निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर करोड़ों रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज में इतनी जल्दी तकनीकी खामी कैसे आ गई? अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही पर टिकी हैं। वाक्थ्रू अरुण प्रताप सिंह0
0
Report
पीपलू तहसील भवन खतरे में, बारिश में छत से टपकता पानी डरा रहा
Tonk, Rajasthan:पीपलू तहसील कार्यालय का जर्जर भवन बना खतरा, बारिश में टपकती छतों के बीच जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर कर्मचारी झालावाड़ हादसे से नहीं ली सीख क्या अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ताओं, ग्रामीणों की शहादत के बाद सुध लेगी सरकार और प्रशासन... पीपलू (टोंक)। पीपलू तहसील कार्यालय का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। वर्ष 1999 में निर्मित इस भवन की छतों और कमरों से आए दिन प्लास्टर गिर रहा है तथा जगह-जगह सीपेज होने से कर्मचारियों और आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई बार मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है。 वर्तमान में तहसील भवन की छत पर प्लास्टिक तिरपाल बिछाकर उसे ढका गया है इसके बावजूद पानी टपक रहा है॥ बारिश के दौरान तहसील कार्यालय के पंजीयन कक्ष, टीआरए शाखा, एलआर शाखा और कोर्ट रूम की छतों से लगातार पानी टपकता है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि इन कमरों में बैठकर काम करना मुश्किल हो जाता है। भवन में नमी बढ़ने से विद्युत करंट प्रवाहित होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में बरसात के दिनों में तहसीलदार को कई बार सरकारी आवास अथवा एसडीएम कार्यालय में बैठकर कार्य करना पड़ता है। तहसील कार्यालय की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता और जिला कलेक्टर को भवन की जर्जर स्थिति से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों और आमजन में चिंता बनी हुई है。 गौरतलब है कि तहसील कार्यालय में जाति, निवास, भूमि संबंधी कार्यों सहित अन्य राजस्व सेवाओं के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक लोग पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की बदहाल स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है。 बार एसोसिएशन अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, रामवतार चौधरी (अलीमपुरा), भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजावत तथा गिरधर सिंह हनोतिया ने कहा कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, बाइट 01 गिरधर सिंह हनौतिया बाइट 02 श्योजीराम चौधरी, गिरदावर बाइट 03 नंदकिशोर शर्मा, अध्यक्ष, अभिभाषक संघ बाइट 04रामावतार चौधरी, अधिवक्ता0
0
Report
Advertisement
