271801
Bahraich - अचानक गिरी जर्जर मकान की छत,मलबे में दबकर 04 लोग हुए घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में अचानक गिरी जर्जर मकान की छत,मलबे में दबकर 04 लोग हुए घायल। एक ही परिवार के चारों सदस्य घायल है, जिसमें पिता, पुत्र व 2 बेटियां हादसे की चपेट में आ गए.चारों सदस्य सो रहे थे ,जब ये दुर्घटना घटी , सभी को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायल परिवार शहर के बशीरगंज का रहने वाला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा में घमासान, कुशवाहा का बयान
Datia, Madhya Pradesh:भाजपा नेतृत्व की कार्रवाई से कार्यकर्ता हो रहे हैं निराश : रघुवीर सिंह कुशवाहा datिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा दतिया भाजपा जिला इकाई को भंग किए जाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कथित "भीतरघात" किसने किया और प्रदेश नेतृत्व को इसके क्या साक्ष्य सौंपे गए। उन्होंने दावा किया कि जिला संगठन ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया तथा सभी रैलियों और आमसभाओं का सफलतापर्वक संचालन कराया। बाइट: रघुवीर सिंह कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Balrampur, Uttar Pradesh:0
0
Report
मनोज तिवारी: विपक्ष देश की गति रोक रहा, 410 सांसदों की आवाज सुननी चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "सपा, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी कितनी नकारात्मक राजनीति कर रही है।ये जो विषय लेकर आ रहे हैं उस पर बहस नहीं करना चाहते हैं अगर आपके पास कुछ बाते हैं तो देश के सामने रखना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री बार-बार बोल रहे हैं ये लोकतंत्र की हत्या हो रही है..मैं समझता हूं कि अब इनकी बात न सुनकर इनको सस्पेंड करके बाकि 410 सांसदों की बात सुनी जानी चाहिए। इनको अपने क्षेत्र की चिंता नहीं है हमें तो है....विपक्ष का ये जो रवैया है वो सिर्फ देश की गति को रोकने की कोशिश है और ऐसे लोगों को ज्यादा बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
दूनी में पत्थर की खान में महिला डूबने से हड़कम्प, पुलिस जांच में जुटी
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक दूनी थाना क्षेत्र के बेनपा गांव स्थित एक पत्थर की खान में महिला के गिरकर डूबने की सूचना मिली। दूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामला जांच के लिए जुटी है। महिला की पहचान एवं घटना के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
पानीपत में रवিদास कलश यात्रा का स्वागत, शिक्षा मंत्री ने कायाकल्प का भरोसा दिया
Panipat, Haryana:रविदास जयंती कलश यात्रा का पानीपत में भव्य स्वागत शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सिर पर कलश रखकर किया स्वागत बोले भगवान रविदास के आदर्श नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी जर्जर स्कूलों पर बोले शिक्षा मंत्री- अगले साल तक बदलेगी तस्वीर, चरणबद्ध तरीके से होगा कायाकल्प पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा- संत रविदास ने समाज से छुआछूत मिटाने का दिया संदेश, हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा पानीपत। संत शिरोमणि भगवान रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा बुधवार को पानीपत पहुंची। सिवाह गांव में पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कलश को अपने सिर पर धारण कर श्रद्धापूर्वक देवी मंदिर तक पहुंचाया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भगवान रविदास का जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनके विचारों और आदर्शों को हर घर और नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान रविदास ने अपने जीवन से समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जिससे समाज को नई दिशा मिली। जर्जर स्कूलों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जिन स्कूलों की हालत खराब है, उनके टेंडर जारी किए गए हैं। सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्षों तक स्कूलों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण भवन जर्जर हो गए। वर्तमान सरकार ने पहले चरण में करीब 1500 स्कूलों में विकास कार्य पूरे किए हैं और अब 1500 से 2000 स्कूलों में नए कार्य शुरू किए जाएंगे। कई स्थानों पर केवल कमरों की मरम्मत नहीं, बल्कि पुराने भवनों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए स्कूल बनाए जाएंगे। महिपाल ढांडा ने दावा किया कि अगले वर्ष तक सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी भी जल्द दूर की जाएगी। 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा बाइक यात्रा महिपाल ढांडा ने बताया कि भाजपा की तिरंगा बाइक यात्रा अब 10 अगस्त को शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय श्याम कमल से निकाली जाएगी। यात्रा हुड्डा सेक्टर, बरसत रोड और नूरवाला होते हुए सेक्टर-8 स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। इसमें हजारों कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल होंगे। संत रविदास ने मिटाई छुआछूत की दीवार : कृष्ण लाल पंवार पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जा रही है। वाराणसी से 27 राज्यों के लिए निकली कलश यात्राएं पूरे देश में संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने उस दौर में समाज से छुआछूत और भेदभाव खत्म करने का अभियान चलाया, जब समाज अनेक कुरीतियों से जकड़ा हुआ था। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध दोहे "मन चंगा तो कठौती में गंगा" तथा "ऐसा चाहूँ राज में जहाँ मिले सबन को अन्न..." का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बिहार की हार पर बोले- लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है बिहार के चुनावी परिणामों पर पूछे गए सवाल पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है और वह किसी एक परिणाम से प्रभावित होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हो चुका, उसे पीछे छोड़कर पार्टी आगे बढ़ने का काम करती है。0
0
Report
जैसलमेर के फील्ड फायरिंग रेंज में धमाका, 40 वर्षीय युवक की मौत
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी रिपोर्टर -शंकरदान फील्ड फायरिंग रेंज में धमाका, युवक की मौत मशरूम बीनने गया था 40 वर्षीय युवक; सैन्य स्क्रैप में मिले संदिग्ध पदार्थ से धमाके की आशंका, पुलिस ने घटना स्थल सील लाठी, जैसलमेर लाठी क्षेत्र में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार सुबह हुए धमाके में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक फायरिंग रेंज क्षेत्र में मशरूम बीनने गया था। इसी दौरान सैन्य स्क्रैप के पास मौजूद संदिग्ध पदार्थ में धमाका हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक खीमाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में घटनास्थल लाठी थाना क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान सत्यनारायण सिंह (40) पुत्र जगत सिंह, निवासी बिलिया, थाना पोकरण, जैसलमेर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले अवशेष प्रारम्भिक जांच के दौरान घटनास्थल पर विस्फोट से संबंधित अवशेष और पत्थर मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमाका किस वस्तु या सामग्री से हुआ। मामले की जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। फायरिंग रेंज में सुरक्षा को लेकर सवाल फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के बाद पड़े रहने वाले अवशेषों को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे क्षेत्र में अनजाने में जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन: 7 अगस्त से शुरू होगा करप्शन फ्री इंडिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- भ्रष्टाचार को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा अगस्त आंदोलन , प्राधिकरण, प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त से आंदोलन की होगी शुरुआत, भ्रष्टाचारियों दफ्तर छोड़ो नारे के تحت जमकर बोलेंगे हल्ला, ग्रेटर नोएडा के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर दी आंदोलन की जानकारी。0
0
Report
बगहा में जलभराव के बीच चार बड़े जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क से बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) जंगल में बरसात के कारण जलभराव हो गया है, जिससे खतरे में आए जानवर गांवों की ओर आ रहे हैं। इसी क्रम में एक साथ चार मगरमच्छ नरवल बोरवल स्थित गाँव में घुस गए; इनमें से एक मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके अलावा एक विषधारी किंग कोबरा और एक रसेल वाइपर मौजूद थे, जो अजगरों के साथ घने क्षेत्र में पहुँच गए। यह घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सोनालाल साह के घर के पास भी देखी गई, जहाँ रात के वक्त किंग कोबरा और अजगर घर के पास आमने-सामने दिखे। परिवार ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सूचना दी, और रेस्क्यू टीम में स्नेक कैचर मुरारी कुमार के नेतृत्व में दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाद में कोबरा और अजगर को रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि मगरमच्छ को गंडक नदी में छोड़ा गया। रेस्क्यू के पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों में राहत की सांस लौटी। अधिकारियों के अनुसार लगातार बारिश से जंगलों में जलभराव बढ़ रहा है, जिसके कारण जहरीले और अन्य Wildlife आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुँच रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से आगाह किया है कि अगर किसी सांप या वन्यजीव दिखे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत अधिकारी को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। गोनैली निवासी नितेश कुमार और बोरवल निवासी अशोक कुमार चौरसिया के समय रहते सूचना देने के कारण इन जीवों की जानें बच सकीं और उनका अधिवास सुरक्षित रखा जा सका।0
0
Report
किशनगढ़ अस्पताल में जेबकतरों की सक्रियता, मरीज ने पकड़ा; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण जिला अस्पताल में एक बार फिर जेबकतरों की सक्रियता सामने आई है अस्पताल परिसर में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े एक मरीज की जेब से शातिर युवक ने पर्स पार कर दिया। घटना के दौरान मरीज को जेब कटने का आभास होते ही उसने शोर मचा दिया शोर सुनते ही आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन पीड़ित मरीज ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया पकड़े गए युवक की मौके पर मौजूद लोगों के सामने जमकर धुनाई कर दी गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी काफी देर से लाइन में खड़े लोगों के आसपास मंडरा रहा था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और परिजन पहुंचते हैं। भीड़भाड़ के बीच इस तरह की घटनाओं से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित माहौल मिल सके0
0
Report
Advertisement
हेमकुण्ड यात्रा से लौटते सिक्ख श्रद्धालु की बाइक बस से टकराई, गंभीर घायल
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर हेमकुण्ड की यात्रा से लौट रहे सिक्ख श्रद्धालुओं की बाइक नंदप्रयाग में अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई , जिससे बाइक चला रहा 19 वर्षीय सिक्ख श्रद्धालु गम्भीर रूप से लहुलुहान होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया , घटना के दौरान बद्रीनाथ हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी , सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस और स्थानीय लोगो ने गम्भीर रूप से घायल सिक्ख श्रद्धालु को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा । घटना में बाइक सवार दूसरा सिक्ख श्रद्धालू सुरक्षित बताया जा रहा है ।0
0
Report
एमसीडी टेंडर घोटाले के आरोप, 4820 करोड़ की कंपनी को फायदा?
New Delhi, Delhi:कुलदीप कुमार विधायक आप एमसीडी एक बड़ा घोटाला सामने आया है बड़े बड़े कॉन्ट्रैक्टर पर एमसीडी मेहरबान है एक टेंडर सामने आया है 5-06-2026 को एमसीडी ने एक टेंडर जारी किया जिसका कुल अमाउंट था 5500 करोड टेंडर जारी किया स्टैंडिंग कमेटी को बाईपास करके टेंडर लाया गया और मनपसंद कंपनी को फेवर किया गया जिन लोगों ने इस टेंडर के लिए बिड किया उसे बाहर कर दिया और अपने पसंद की कंपनी को दिया गया 4820 करोड की बीड लगाने वाली कंपनी को दे दीजिए दिया ये वही कंपनी है जो एमसीडी का टोल क्लेशन करती है इससे एमसीडी को नुकसान पहुंच रहा है नेता विपक्ष इस मामले में पत्र लिखा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई इस कंपनी पर एक एफआईआर दर्ज होती है 19-07-2026 नेशनल हाईवे ऑफ एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया अब ऐसे कंपनी को एमसीडी ठेका क्यों दे रही है आम आदमी पार्टी ने 680 करोड़ का घोटाला का आरोप लगाया ओर मांग करी है कि इस टेंडर को इसको तुरंत रद्द किया जाए0
0
Report
कांग्रेस के आरोपों के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मामलों में राजनीति तेज
Akola, Maharashtra:काँग्रेसने आपल्या अधिकृत 'एक्स' हँडलवरून राज्याच्या उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांच्याबाबत केलेल्या टीकेनंतर राज्यातील राजकारण चांगलेच तापले आहे. या पोस्टविरोधात महायुतीतील नेत्यांकडून काँग्रेसवर जोरदार टीका करण्यात येत असून, विविध ठिकाणी निषेध आंदोलनेही केली जात आहेत. अकोल्यात राष्ट्रवादी काँग्रेस (अजित पवार गट)च्या वतीने काँग्रेसचे प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांच्या विरोधात आंदोलन करण्यात आले. यावेळी सपकाळ यांनी सुनेत्रा पवार यांची जाहीर माफी मागावी, अशी मागणी करण्यात आली. संतप्त कार्यकर्त्यांनी हर्षवर्धन सपकाळ यांच्या छायाचित्राला जोडे मारत निषेध व्यक्त केला तसेच काँग्रेसविरोधात जोरदार घोषणाबाजी केली. यावेळी काँग्रेसने माफी न मागितल्यास काँग्रेस वाल्यांच्या घरात घुसून आंदोलन करू असा इशारा आहे देण्यात आला.0
0
Report
Advertisement
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत काटे गए कई चालान। वर्तमान समय में मृत्यु दर और दुर्घटनाओं में आई कमी।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके चलते नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लगातार चालान भी काटे गए। इसी अभियान के तहत सालभर की उपलब्धियों और चली कार्रवाई का जायजा लेने के लिए हमारी टीम परिवहन विभाग पहुंची, जहां परिवहन विभाग के अधिकारी ने हमें पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं और सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में ज्यादा कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियानों का भी लोगो मैं प्रभाव देखने को मिला है और इस जागरूकता अभियान से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वही परिवहन विभाग के द्वारा आम नागरिकों से अपील भी की गई कि अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान उन स्कूल बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिनके परमिट अधूरे या वैध नहीं थे अथवा जो सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाई गईं।उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही की गई है ।वही परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार ऐसे ही जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। बाइट// परिवहन विभाग अधिकारी नंदकुमार जी0
0
Report
म mandla के चिरईडोंगरी में पागल कुत्तों के आतंक से स्कूल-केंद्र बंद, क्षेत्र में दहशत
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड के चिरईडोंगरी क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार हो रहे हमलों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चिरईडोंगरी क्षेत्र में पागल कुत्तों के लगातार हमलों से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीण इन कुत्तों का शिकार हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से बच रहे हैं और केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। गांव की गलियां भी सुनसान नजर आने लगी हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अगले आदेश तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की अपील की है। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी बच्चा या ग्रामीण अनजाने में हमले का शिकार न बने। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्तों को तत्काल पकड़ने, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
इंदौर नगरपालिका: चार साल में भाजपा दावों पर कांग्रेस का पोस्टर हमला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर नगर निगम परिषद के चार साल पूरे होने के बीच शहर की सियासत गरमा गई है कांग्रेस ने भाजपा परिषद के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए 4 साल इंदौर बेहाल के पोस्टर खराब सड़कों पर लगा दिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर नगर निगम और महापौर के विकास के दावों को चुनौती दी है कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 4 साल इंदौर बेहाल अभियान के तहत पोस्टर लगाए कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा परिषद लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन शहर की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है नसिया रोड, गुजराती स्कूल मार्ग, जूनी इंदौर, चंद्रभागा और कलाकुई मस्जिद मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खुदी हुई या जर्जर हालत में हैं। इन अधूरे कार्यों के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.0
0
Report
Advertisement
