icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहटा में अवैध हथियार गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, भारी जिंदा कारतूस बरामद

Danapur, Bihar:पटना के बिहटा में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सिमरी बहपुरा गांव से पांच युवकों को कई हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस , शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल पकड़े गए पांचों युवकों से पूछताछ कर रही है। बिहटा थाना पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली कि बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी बहपुरा गांव में कुछ अपराधी इकट्ठा हुए और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इसी सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम के साथ घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कार्बाइन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं कई गोली का खोखा के साथ शराब की बोतल बरामद किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान धीरज कुमार, हिमांशु कुमार, सुजित कुमार, शशि कुमार एवं रोशन कुमार के रूप में बताई जा रही है। सभी गिरफ्तार अपराधी मनेर थाना क्षेत्र के मौला गांव के रहने वाले हैं। इधर पुलिस बरामद हथियारों और जिंदा कारतूसों के संबंध में पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम सिटी SP संकेत कुमार ने बताया कि कल देर शाम बिहटा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बहपुरा गांव के बाजार में कुछ अपराधी इकट्ठा हुए और उनके पास हथियार साथ ही शराब पार्टी चल रही है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है जिसके बाद दानापुर डीएसपी 2 और बिहटा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापेमारी शुरू की गई। जहां पुलिस ने मौके से पांच युवक को गिरफ्तार किया। यह सभी गिरफ्तार मनेर मौला गांव के रहने वाले हैं। इसके बाद निशानदेही पर पुलिस ने अपराधियों के पास और घरों से एक देसी कट्टा, देसी कार्बाइन, के अलावा 34 जिंदा कारतूस 44 खोखा, एक शराब की बोतल, चार फोन और एक बाइक को बरामद किया गया है। आगे सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हिमांशु उर्फ सोनू, रौशन और धीरज के ऊपर बिहटा, मनेर और रानीतालाब थाना में हत्या के प्रयास, हत्या रंगदारी जैसे मामले पहले से दर्ज हैं और मामलों में फरार भी चल रहा था। जांच में पता चला कि गिरफ्तार सभी अपराधी एक गिरोह के रूप में काम करता था और क्षेत्र में भय का माहौल बनाया करता था।हाल के दिनों में बहपुरा बाजार में फायरिंग कर डर का माहौल बनाया था।जांच में पता चला कि इनके द्वारा ही घटना की गई थी। फिलहाल इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।जांच की जा रही है कि गिरफ्तार अपराधी और किन-किन घटनाओं में आज तक शामिल रहा है।
0
0
Report

गाज़ीपुर में लवमैरेज के बाद पति ने पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर लव मैरिज का का खौफनाक अंत, ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी का गला रेता, फिर आला कत्ल के साथ खुद पहुंचा पुलिस के पास, गिरफ्तार सीओ भुड़कुड़ा राम कृष्ण तिवारी ने घटना की पुष्टि की शादियाबाद कस्बे के ब्यूटी पार्लर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम 30 वर्षीय कुसुम देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपी ने धमकाकर दौड़ाया हत्या के बाद आरोपी पति रविकांत उर्फ हनी ने खुद को पुलिस के हवाले किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, हत्या व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज, जांच जारी गाज़ीपुर में लव मैरिज के ढाई साल बाद पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया और उसकी जान ले ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी खुद पुलिस के सामने पहुंच गया। दरअसल गाज़ीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय कुसुम देवी कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना जीवनयापन करती थीं। सोमवार शाम करीब 7:20 बजे उनका पति रविकांत उर्फ हनी अचानक पार्लर में पहुंचा और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही कुसुम की मौत हो गई। मृतका के भाई जितेंद्र विश्वकर्मा का आरोप है कि ढाई साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज में गाड़ी और सिकड़ी की मांग को लेकर कुसुम को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और दौड़ा लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामले में सीओ भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि शादियाबाद कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालिका की उसके पति द्वारा चाकू से हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या और दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मानसून ट्रफ पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा, दिल्ली में तापमान गिरने की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:• औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ़ अब अनूपगढ़, सीकर, दतिया, सीधी, डाल्टनगंज, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने गहरे डिप्रेशन (deep depression) के केंद्र से होकर गुज़र रही है, और वहाँ से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ़ बढ़ रही है।• दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में बना चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation), जो औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला है, अभी भी बना हुआ है। • दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर गहरे डिप्रेशन से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ट्रफ़ बनी हुई है। • मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में बना चक्रवाती परिसंचरण, जो औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला है, अभी भी बना हुआ है। • पूर्वी-मध्य अरब सागर और उससे सटे कोंकण तट पर ऊपरी हवा में बना चक्रवाती परिसंचरण, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अभी भी बना हुआ है。 Weather Report & Forecast • अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 6 दिनों में दिल्ली में तापमान 2-3°C तक गिर सकता है। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी हुई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25-29°C और अधिकतम तापमान 36-38°C के बीच रहा। • दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 से 5.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा। • दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएँ 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलीं।
0
0
Report

झालावाड़ के मिश्रौली में कुएं में गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के मिश्रौली थाना क्षेत्र के बजरपूरा गांव में देर शाम कुएं में डूब जाने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र कुएं पर पानी भरने गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से हादसे का शिकार हो गया। परिजन उसे भवानीमंडी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए मिश्रौली थाना पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय युवक शैलेंद्र अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान मजदूरों के लिए पानी भरने वह कुएं पर गया। जहां पैर फिसल जाने से अचानक वह गहरे पानी में जा गिरा। शोर सुनते ही आसपास मौजूद परिजन व मजदूरों ने उसे तुरंत ही कुएं से बाहर निकाला और अचेत अवस्था में लेकर भवानीमंडी अस्पताल पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पचपहाड़ तहसीलदार व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों के पर्चा बयान दर्ज किये। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। उधर युवक की मौत से परिवार में भी मातम पसर गया है。
0
0
Report
Advertisement

भोरा रोड बाईपास पर अवैध बजरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, दो युवकों की मौत

Kota, Rajasthan:भोरा रोड बाईपास पर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत ने एक बार फिर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और परिवहन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में घायल भगवती मेहरा (35) और कपिल सुमन (30) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। इस दुर्घटना ने दो परिवारों के सिर से सहारा छीन लिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करने के साथ अवैध खनन का भी प्रकरण दर्ज किया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि यदि अवैध बजरी का परिवहन पहले से हो रहा था तो उसे रोकने के लिए पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब क्षेत्रवासियों ने अवैध खनन और परिवहन पर सख्त अभियान चलाने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में श्रावण कांवड़ यात्रा के लिए हाई सिक्योरिटी प्लान लागू, सुरक्षा कड़ी

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास की पवित्र कावड़ यात्रा का काउंटडाउन शुरू है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा करने वाले साढ़े तीन लाख से अधिक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए डीएम अंकित खंडेलवाल का कांवड़ हाई सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है। कांवड़ यात्रा को विघ्न रहित शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए DM अंकित खड़ेलवाल ने सख्त निर्देश जारी किए। कांवड़ रूट पर नॉनवेज रेस्टोरेंट खाने-पीने के ढाबे/रेस्टोरेंट आदि की जांच पर खास फोकस किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग को कांवड़ रूट पर ढाबे/रेस्टोरेंट की व्यापक जांच के निर्देश दिए गए हैं। ढाबों और रेस्टोरेंट का संचालन मानक और नियमों के अनुसार न मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस/पीएसी तैनात होगी। कांवड़ शिविरों की कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। कांवड़ रूट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कल रात 12 बजे से रूट डायवर्जन रहेगा। कांवड़ रूट पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पाबंदी रहेगा। कांवड़ जुलूस पर 12 फुट से ऊंचे DJ पर सख्त पाबंदी।
0
0
Report

झांसी मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न्स ने स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग।

ASAbdul SattarFollow27m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न्स और छात्रों ने आज स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक रवि शर्मा को सौंपा और स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न्स को अभी सिर्फ 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जो प्रतिदिन करीब 400 रुपये के बराबर है। 4.5 साल की पढ़ाई के बाद 1 साल की इंटर्नशिप सबसे कठिन होती है। हम वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी, नाइट ड्यूटी करते हैं, मरीज देखते हैं। 12 हजार में आवास, खाना, किताबें, इंटरनेट, PG की तैयारी कैसे होगी, दूसरे राज्यों की तुलना में UP का स्टाइपेंड सबसे कम है। इंटर्न ने मांग की है कि MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड तुरंत बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top