बहराइच के अफसर ने दफ्तर में मनाई शादी की सालगिरह
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता ने सरकारी दफ्तर में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। जिसके चलते केक काटकर और गिफ्ट लेकर मनाए जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं अधिकारी ने खुद ही फोटो पोस्ट कीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। यह कृत्य सरकारी नियमों और VIP कल्चर के खिलाफ माना जा रहा है। मामले ने सरकारी कार्यालयों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े किए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
