icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRajiv SharmaFollow10 May 2025, 03:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोल्हापुर MIDC चोरी: दोघे आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख का सामान बरामद

Kolhapur, Maharashtra:कोल्हापुरातील गोकुळ शिरगांव एमआयडीसी परिसरात साहित्यांची चोरी करणाऱ्या दोघांना स्थानिक गुन्हे अन्वेषण शाखेने अटक केली आहे. त्याच्याकडून तीन लाखाचे साहित्य जप्त करण्यात आले आहे. अटक करण्यात आलेला संशयित आरोपी आदिनाथ नरसिंगे, शाहरukh जिरगाळे हे दोघे परिसरातील कंपन्यांमधून कार्बाईड इन्सर्ट आणि इतर साहित्याची चोरी करत होते, या पार्श्वभूमीवर पोलिसांनी तपास करत असताना सीसीटीव्ही मध्ये हे दोघेही ही चोरी करत असल्याचं दिसून आलं. त्यानंतर त्यांना अटक करण्यात आली आहे. एमआयडीसी परिसरात कामगारांच्या वर्दळी शिवाय इतर फारसी वर्दळ होत नव्हती, याचाच फायदा घेऊन हे दोघेही कंपन्यांमधून चोऱ्या करत होते.
0
0
Report

अमृतसर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी घेराबंदी और तलाशी, कई हिरासत

Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर, पंजाब: अंगढ़ में ड्रग्स के खिलाफ़ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद, अमृतसर के DCP (लॉ एंड ऑर्डर) रविंदरपाल सिंह ने कहा, "आज हमारे इलाके में ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई के तहत एक अभियान चलाया गया। कमिश्नर के आदेशों पर अमल करते हुए, हमने 'घेराबंदी और तलाशी' (cordon and search) का ऑपरेशन प्लान किया। हमें जानकारी मिली थी कि कुछ इलाकों में लोग चुपके से ड्रग्स का धंधा और बिक्री कर रहे थे। इसके बाद, हमने आज सुबह-सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी करके उसे सील कर दिया और तलाशी अभियान शुरू किया, जो अभी भी चल रहा है। हमने कुछ लोगों को पकड़ा है और कुछ चीज़ें बरामद की हैं: कुछ ड्रग्स और शराब ज़ब्त की गई है, और हमने लगभग 10-11 लोगों को हिरासत में लिया है..."
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ के मायल स्टेशन मार्ग की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने विरोध जताया

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:बड़कीपोना स्थित मायल रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद राजीव जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर इसे चलने योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की स्थायी व्यवस्था के लिए रामगढ़ उपायुक्त एवं सांसद को भी मामले से अवगत कराया जाएगा तथा सड़क निर्माण की मांग रखी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से बड़े-बड़े वाहनों का लगातार आवागमन होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्टेशन के समीप रेलवे रैक है, जहां प्रतिदिन कोयले की ढुलाई होती है। इसी कारण सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
0
0
Report

जळगाव बायपास पर पुल टूटने से ट्रैफिक बंद, 2–2.5 महीने में सुधार की संभावना

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मुंबई - नागपूर राष्ट्रीय महामार्गाला जोडणारा जळगाव शहरातील बायपास वरील वाहतूक बंद करण्यात आली आहे. तरसोद ते पाळधी या बायपास वर पुलावरील रस्त्याला अचानक तडे पडले असून पुलाच्या पिलर चे बांधकाम देखील कोसळल आहे. अवजड वाहनांमुळे पूल कोसळण्याचा धोका लक्षात घेता या बायपास वरील एका बाजूची वाहतूक पूर्णपणे बंद करण्यात आली आहे. जळगाव शहराबाहेरून जाणाऱ्या बायपासवरील रेल्वे उड्डाणपुलाचा भराव खचल्याने दुरुस्तीचे काम सुरू आहे. मात्र, हे काम संथ गतीने सुरू असल्याने ते पूर्ण होण्यासाठी आणखी दोन ते अडीच महिन्यांचा कालावधी लागण्याची शक्यता आहे. बायपास वाहतुकीसाठी बंद असल्याने वाहतूक जळगाव शहरातून वळवण्यात आली आहे. दरम्यान, शहरातून वाहतूक वळवल्यानंतर गेल्या महिन्यात अपघातांमध्ये सात जणांचा मृत्यू झाला आहे. या प्रकरणी संबंधित ठेकेदार कंपनीच्या दोन संचालकांसह बायपासच्या व्यवस्थापक अधिकाऱ्याविरोधात सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. दरम्यान वाहतूक कोंडी व अपघात टाळण्यासाठी तातडीने बायपासचे काम पूर्ण करून बायपास वाहतुकीसाठी खुला करण्याची मागणी वाहनधारकांकडून केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों के खिलाफ 24 छेड़छाड़ मामले, सख्त कार्रवाई

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पिछले तीन वर्षों के दौरान शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के 24 मामले सामने आए हैं। कई मामलों में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किए गए। आरोप साबित होने पर शिक्षकों के खिलाफ नौकरी से बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई भी की गई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर विभागीय जांच, निलंबन, चार्जशीट और आपराधिक कार्रवाई की गई। हमीरपुर और शिमला के दो कॉलेज शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि चंबा के एक शिक्षक को पॉक्सो मामले में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। कई मामलों में पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई अभी जारी है। वहीं, हिमाचल की आईटीआई में प्रशिक्षकों की कमी का असर तकनीकी शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई आईटीआई में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) के तहत संचालित ट्रेडों में प्रवेश तक बंद करना पड़ा है। विधायक नीरज नैय्यर के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने बताया कि प्रशिक्षकों और ट्रेनरों के रिक्त पदों के कारण कई संस्थानों में प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई है। सरकार ने अब 120 सहायक अनुदेशक (असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) के पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों को भरने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल से मंजूर हो चुका है और भर्ती प्रक्रिया जारी है। महिला आईटीआई चंबा में प्रशिक्षुओं की संख्या में भी लगातार कमी आई है। वर्ष 2023 और 2024 में यहां 80-80 प्रशिक्षुओं ने प्रवेश लिया था, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 57 रह गई। ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी और एम्ब्रॉयडरी जैसे पारंपरिक ट्रेडों में भी सीटें खाली रहने लगी हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बागपत में गौकशी के इनामी आरोपी इरफान के साथ मुठभेड़: हथियारों सहित गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी इरफान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक गाड़ी और गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इरफान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

मढ़ौरा में वारंटी गिरफ्तार की कोशिश पर हमला, चार पुलिस कर्मी घायल

Chapra, Bihar:मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार मांझी के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. 31 अगस्त की रात पुलिस टीम वारंटी रघुवर ठाकुर और शिव बच्चन ठाकुर को पकड़ने धेनुकी गई थी. घर की तलाशी के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपियों ने दारोगा मिथिलेश कुमार मांझी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. बचाने पहुंचे सिपाही कौसर अली के साथ भी मारपीट कर उनका हथियार छीनने का प्रयास किया गया. महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार का आरोप है.​प्राथमिकी में जातिसूचक गालियों देने की बात भी कही गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग के अपहरण का प्रयास: आरोपियों ने गला काटने की कोशिश, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Tonk, Rajasthan:टोंक घर से शौच के लिये निकली नाबालिग के अपहरण का प्रयास । अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुई बालिका के गले पर निशान टोंक जिले के उनियारा पुलिस थाना क्षेत्र के तुम्बीपूरा गांव में मंगलवार की शाम घर से शौच के लिये निकली नाबालिग बालिका के अपहरण और गला काटने की कोशिश जैसी वारदात ने टोंक पुलिस में अफरा तफरी का माहौल बना दिया ,नाबालिग बालिका को इलाज के लिये टोंक के सआदत अस्पताल में लाया गया जिसकी सूचना पर उनियारा पुलिस के साथ ही टोंक डीएसपी मृतुन्जय मिश्रा सहित थाना कोतवाली ओर डीएसटी टीम भी हॉस्पिटल पंहुची ओर आरोपी अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई है फिलहाल पीड़िता नाबालिग बालिका का अस्पताल में इलाज जारी है वही पीड़िता के परिजनों के अनुसार बालिका घर से शौच के लिए निकली थी उसी दौरान रास्ते मे नाबालिंग बालिका का बोलेरो सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर गला काटने का प्रयास किया लेकिन अपहरण नही हो सका उसके बाद परिजन नाबालिंग बालिका को लेकर पहुंचे सआदत अस्पताल, बालिका को सर्जिकल वार्ड में कराया भर्ती, सूचना के बाद उनियारा थाना पुलिस सहित टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित कोतवाली थाना पुलिस पहुंची सआदत अस्पताल, पुलिस नाबालिंग बालिका और परिजनों से ले रहे हैं जानकारी, बालिका के गले पर भी चोट के बताए जा रहे निशान , फिलहाल पुलिस जुटी हुई है पूरे मामले की जांच में, उनियारा थाना क्षेत्र एक तुम्बीपुरा गांव का है पूरा मामला...
0
0
Report

अंकित बालियान हत्या: सत्यम कादियान-आर्यन संधू के ठिकाने करनाल तक पहुंची पुलिस

Karnal, Haryana:करनाल उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में सत्यम कादियान और आर्यन संधू के नाम सामने आने के बाद यूपी पुलिस की जांच करनाल तक पहुंच गई है। दोनों आरोपी परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। करनाल में दोनों के घरों पर ताले लगे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित बालियान हत्याकांड का एक आरोपी अबरपति का बेटा ,सत्यम को महंगी गाड़ियों और सोशल मीडिया पर हथियारों वाली रीलों का शौक, दोस्त आर्यन संधू भी چل रहा फरार दोनों परिवारों के घर पर ताले लगे हुए हैं लेकिन कोई भी कैमरे के सामने बताने को तैयार नहीं पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की गई लेकिन कोई भी कुछ भी इस पूरे मामले में जानकारी नहीं दे रहा सत्यम कादियान की उम्र करीब 18-19 साल की है। वह बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखता है और परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता मद्दी कादियान खेती-बाड़ी के साथ कारोबार भी करते हैं। कादियान परिवार के पास 150 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि है। इसके अलावा करनाल में अन्य जमीन-जायदाद सहित अन्य छोटे मोटे कारोबार सत्यम के पिता करते है। तीन बहनों का इकलौता भाई, पहले जाटों गेट में रहता था परिवार सत्यम अपने परिवार में सबसे छोटा और इकलौता बेटा है। उससे बड़ी तीन बहनें हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। परिवार पहले करनाल के जाटों गेट इलाके में रहता था। बाद में परिवार अंसल सिटी के आनंद टाउन में रहने लगा। जानकारी के अनुसार दिन में परिवार असंल सिटी के अंनद टाउन में रहता है और शाम को अपने पुराने घर जाटों गेट में आ जाता था। लेकिन जब से सत्यम का नाम अंकित हत्याकांड में आया है तब से परिवार जाटों गेट में परिवार नहीं आया। पुलिस की कई टीमें आरोपी सत्यम के ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। महंगी गाड़ियों का शौक, सोशल मीडिया पर हथियारों वाली रील सत्यम को महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कुछ महीनों में गाड़ी बदलता था। सोशल मीडिया पर भी उसके कई वीडियो और रील चर्चा में रहे हैं। इनमें बदमाशी वाले गानों के साथ हथियार दिखाने वाली रीलें भी शामिल है। सत्यम और आर्यन दोनों आपस में घहरे दोस्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पूरा दिन एक साथ ही घुमते थे। दूसरा आरोपी आर्यन संधू(20) मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता नरेंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसका बड़ा भाई चीनू है जो विवाहित है इसक अलावा उसकी तीन और बड़ी बहनें हैं। इनमें से सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। हत्याकांड में आर्यन का नाम सामने आने के बाद उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है। करनाल और यूपी पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आर्यन ने करनाल के सुभाष गेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की थी। दो तीन साल से उसने पढ़ाई भी छोड़ रखी थी और पूरा दिन अपने दोस्तों के साथ घुमता था। अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर एनकांउटर में ढेर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने सोमवार को दो शूटरों का एनकाउंटर किया। मारे गए आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी सुमित (22) और मोहित (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्या में शामिल शूटरों में थे। अंकित की हत्या के लिए कुल चार शूटर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। जिनमें दो आर्यन संधू और सत्यम कादियान है।
0
0
Report

करमचट डैम के पानी में मगरमच्छ, सैलानी हड़कंप; वन विभाग सावधानी बरते

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी के करमचट डैम के पानी में एक मगरमच्छ देखा गया है। इसके बाद वहां घूमने पहुंचे सैलानियों में हड़कंप मच गई। वहां घूम रहे लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वन विभाग के अनुसार पहाड़ों से घिरे इस करमचट डैम में मगरमच्छ होना कोई बड़ी बात नहीं है। कल शाम में डैम पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों की नजर अचानक पानी में घूम रही एक मगरमच्छ पर पड़ी। लोगों को पहले विश्वास नहीं हुआ, उसके बाद कुछ लोग इसका वीडियो शूट करने लगे। जिसमें साफ दिख रहा है कि किस प्रकार एक मगरमच्छ कर्मचारी के किनारे तक आ गया है। लेकिन लोगों की आवाज सुनकर वहां से गहरे पानी की तरफ चला गया। बता दे की यह इलाका जंगली और पहाड़ी है। ऐसे में इस इलाके में मगरमच्छ देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सवाल है कि इस डैम के झील में वोटिंग भी होती है। अगर इसमें खुलेआम मगरमच्छ घूम रहा है, तो कभी न कभी खतरा हो सकती है। वन विभाग के द्वारा भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top