icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कॉनॉट प्लेस में प्रदर्शन से कारोबार ठप, NDMC चेयरमैन की सलाह भी असरदार नहीं

New Delhi, Delhi:एनडीएमसी चेयरमैन की तरफ से सजेशन दिया गया था कि शाम को 6:30 दुकान बंद कर दें जो हालत चल रहे हैं उन हालात को ध्यान में रखें और अपनी सेफ्टी सिक्योरिटी के चलते उन्होंने सजेशन दिया हमने वह मान। प्रदर्शन के चलते बिजनेस खत्म हो गया है, दिल्ली के कनॉट प्लेस में 20 से 25% बिजनेस बचा है कोई आ नहीं रहा है। हम सभी को नुकसान भी हो रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद है स्टाफ नहीं आ पा रहा है। कल रात भी झड़प हुई थी टॉलस्टॉय मार्ग पर तो आएंगे, हमारे अंदर डर है जो हम देख रहे हैं काफी बच्चे प्रदर्शन में शामिल हो रहे अगर जंतर मंतर से हटाएंगे तो वह कहां जाएंगे तो कनॉट प्लेस ही आएंगे इसी के लिए सेफ्टी का ध्यान में रखा गया है। ऑनलाइन लोग प्रदर्शन कर रहे हैं बच्चों के लिए भेज रहे हैं फंडिंग लग रहा है बाहर से आ रही है। सरकार को पहले इसने बातचीत कर लेनी चाहिए थी ताकि सिचुएशन कंट्रोल हो जाती पहले सिर्फ बच्चे थे अब विपक्ष भी इसमें शामिल हो गया है। जल्दी सरकार इसका हल निकाले आम आदमी परेशान हो रहा है जो व्यापारी है उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो रही है।
0
0
Report

पेपर लीक: बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने मई की परीक्षा रद्द, जुलाई से पुनर्परीक्षा सत्र शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में चर्चित बीए एलएलबी छठवें सेमेस्टर पेपर लीक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मई में आयोजित परीक्षा को निरस्त कर दिया है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने 27 जुलाई से पुनर्परीक्षा कराने का री-शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन पहुंच गए, छात्रों ने पुनर्परीक्षा का विरोध करते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि पेपर लीक हुआ है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, लेकिन सभी छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। पेपर लीक की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी थी, इसके बावजूद करीब डेढ़ महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.. अब अचानक परीक्षा निरस्त करने के फैसले पर छात्र सवाल उठा रहे हैं।जांच में कथित तौर पर सामने आया कि समर्थ पोर्टल हैक नहीं हुआ था, बल्कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए प्रश्नपत्र और अन्य डेटा तक पहुंच बनाई गई। कमेटी ने मामले की पुलिस जांच की भी अनुशंसा की है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने विभागीय जांच समिति का गठन किया है। मामले में पहले ही लॉ विभाग के तत्कालीन एचओडी और डीन प्रो. सुधांशु रंजन मोहापात्रा को पद से हटाया जा चुका है। उनकी जगह प्रो. प्रवीण मिश्रा को लॉ विभाग का नया एचओडी और डीन बनाया गया है। पुनर्परीक्षा के विरोध में छात्रों ने रजिस्ट्रार प्रो. अश्वनी दीक्षित से मुलाकात कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पुनर्परीक्षा के फैसले पर पुनर्विचार करने और वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

नवादा: पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मोदी-प्रधान इस्तीफे की मांग

Nawada, Bihar:नवादा में कांग्रेस का जोरदार आक्रोश मार्च पेपर लीक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग बिहार के नवादा जिले में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में निकाले गए आक्रोश मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मार्च में शामिल लोगो ने कहा बार-बार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल कर रही है। यह तानाशाही सरकार है, इसे उतार फेंकना होगा जैसे नारे लगाते हुए नवादा की मुख्य सड़कों पर जुलूस निकाला। लाठीचार्ज की घटनाओं की भी निंदा की और कहा कि जब तक पेपर लीक बंद नहीं होता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं ki जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। *प्रशासन ने की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था* स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। सदर एसडीओ अमित अनुराग और एसडीपीओ हुल्लास कुमार के निर्देशन में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।  विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। मार्च शांतिपूर्ण रहा, हालांकि माहौल में तनाव साफ दिखाई दे रहा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर हमला है। प्रभाकर झा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवा अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।  यह प्रदर्शन देशभर में NEET और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद के बीच विपक्ष द्वारा किए जा रहे आंदोलनों का हिस्सा है। नवादा में यह आंदोलन छात्रों और युवाओं के बीच काफी चर्चा में है। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि ऐसे प्रदर्शन अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में दबोचा

Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां (बरेली)। थाना देवरनियां पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह गरगईया नदी के पुल से आगे ग्राम कछनारी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान ग्राम मगरी नवादा निवासी इरफान (50) को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी गौ तस्करी सहित कई मामलों में जेल जा चुका है और गैंगस्टर की कार्रवाई भी उसके खिलाफ हो चुकी है। उसने दावा किया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था, हालांकि पुलिस का कहना है कि वह हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इस कार्रवाई को थाना देवरनियां के प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेखर खोखर तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
0
0
Report

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर संदीप कुमार सिन्हा की ट्रेन से कटकर मौत, जांच जारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग रेलवे स्टेशन में 58 वर्षीय संदीप कुमार सिन्हा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई दरअसल संदीप कुमार सिन्हा एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में एरिया मैनेजर है इसी बीच वे प्लेटफार्म नंबर तीन पहुंचे जहां वे पुणे हटिया ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफार्म और पटरी के बीच नीचे गिर गए जहां उनका दायां पैर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई इसके बाद स्टेशन में अफरा तफरी मच गई और वही रेलवे पुलिस ने फौरन उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है वही रेलवे पुलिस अब मामले की फिलहाल विवेचना की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

पंकज चौधरी बोले: विपक्ष बच्चों के नाम पर राजनीति कर रहा, सरकार चर्चा को तैयार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "आज विपक्ष बच्चों के नाम पर राजनीति कर रहा है। वे बच्चों का समाधान नहीं चाहते हैं क्योंकि कोई समाधान चर्चा और बहस से निकलता है। सदन में भाजपा की सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। राहुल गांधी ने जिस प्रकार से अपनी शर्त रखी उसे स्वीकार किया जाता है फिर वे इससे मुकर जाते हैं और शर्त बढ़ा देते हैं तो कहीं ना कहीं वे बच्चों के साथ राजनीति कर रहे हैं। हमारी सरकार पहले दिन से गंभीर है। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई हमें उसके लिए खेद है।"
0
0
Report

जालौन में दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जालौन में सड़कों पर प्रदर्शन,

AdityaAdityaFollow10m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जालौन में सड़कों पर प्रदर्शन, छात्रों और सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन करते नजर आए छात्र और सपा-कांग्रेस के नेता, सरोजिनी नायडू पार्क से लेकर चंदकुआं चौराहे तक निकाला गया जुलूस, विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शन में शामिल हुए सैकडों लोग, जमकर फूटा गुस्सा, जालौन के कोंच नगर में किया गया प्रदर्शन। बाइट:- रघुवीर कुशवाहा--पूर्व छात्रसंघ नेता बाइट:- कुलदीप यादव--छात्र
0
0
Report
Advertisement

इस्तीफे की मांग के बीच विपक्ष की राजनीति, शिक्षा सुधार पर बहस

Noida, Uttar Pradesh:विपक्ष के गठबंधन द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यसभा और विधानसभा में जो गतिरोध बना हुआ है, उसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार और उस पर चर्चा करने की गंभीर कोशिश के बजाय राजनीतिक अहंकार की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्री के इस्तीफ़े की विपक्ष की लगातार मांग की आलोचना यह कहकर की जा रही है कि यह असली मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपने वोट बैंक को खुश करने की एक चाल है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आग्रह किया जा रहा है कि वे छात्र आंदोलनों पर निर्भर रहने के बजाय सदन में शिक्षा विभाग के लिए अपना विज़न पेश करें, क्योंकि इस्तीफ़े की मांगें महज़ राजनीतिक अहंकार की लड़ाई हैं।
0
0
Report

शिक्षा सुधार के लिए ज्ञापन: पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर अब सरकार जवाब दे

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर जताई चिंता कलेक्टर ऑफिस में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, हरदा। शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण और प्रदेश की शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी और बढ़ते भ्रष्टाचार ने विद्यार्थियों का भरोसा कमजोर किया है। इन मुद्दों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थी और युवा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग उठा रहे हैं। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, शिक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का भी उल्लेख किया गया। मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा गया कि सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है तथा कई विद्यालयों में भवन, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से माँग की गई कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कमियों को दूर करने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।
0
0
Report

NIA raids explosive magazines in Kodarma; Shankar Yadav and Mahesh Mehta in custody

Koderma, Jharkhand:एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवालशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है। NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच नावादीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मैगजीन के गार्ड औऱ शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही हैं। इस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख रुपए भी नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए गए हैं। एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया। मामले की जांच कोडरमा से जुड़ा हुआ पाया गया। विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी.
0
0
Report
Advertisement

सहरसा पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया

Saharsa, Bihar:दिल्ली पटना सहित कई शहरों में छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एवं दंगाईयों से निपटने के लिए सहरसा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है के इसको लेकर सहरसा पुलिस लाइन केंद्र में भारी संख्यां में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस होकर रिहर्सल किया. इस दौरान कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, एसपी विक्रम सिहाग सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. रिहर्सल के दौरान एक तरफ सादे लिबास में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी का रॉल निभा रहे थे जबकि दूसरी तरफ सैकड़ों पुलिस कर्मी साजो सामानों से लैस होकर उग्र प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान वाटर कैनन, आंसू गैस और बल का भी प्रयोग कर रहे थे. वहीं बीच बीच मे एसपी विक्रम सिहाग और डीआईजी आशीष कुमार पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें दंगाइयों से निपटने की जानकारी दे रहे थे. कुल मिलाकर सहरसा पुलिस द्वारा ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई है. मौके पर मौजूद कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और बिहार सरकार के आदेश के आलोक में सभी जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन करवा रहे हैं, और किसी भी विधि व्यवस्था से निपटने के लिए सभी इंतज़ामात किए जा रहे हैं, आज सहरसा पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, फिलहाल सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मौहोल है.
0
0
Report

अरुण साव कोरबा दौरे में 73 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण, विपक्ष पर तंज

Korba, Chhattisgarh:एंकर- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। वे दोपहर से लेकर रात तक विविध कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के साथ-साथ 73 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलावासियों को लाभान्वित किया. कोरबा प्रवास के दौरान वे पंडित जवाहरलाल नेहरू निगम सभागार में आयोजित कोरबा प्रेस क्लब के नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए और नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा महापौर संजू सिंह राजपूत सहित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के पहले सभा को संबोधित करते कोरबा महापौर ने अपने 16 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई जिसको लेकर अपनी बारी में अरुण साव को संबोधित कर तंज कसते हुए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा की उपमुख्यमंत्री जी कभी इत्मीनान से कोरबा आइये और दिन भर कोरबा में रहकर कोरबा की दयनीय स्थिति को देखिए. इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शायराना अंदाज में मंच को संबोधित करते हुए जय सिंह पर कटाक्ष करते कहा कि ''असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो, कमी क्या रह गई देखो और विचार करो''
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top