icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

45 लाख की पुलिया टूटने से बेटियों की पढ़ाई पर संकट, गांव में आक्रोश

Tonk, Rajasthan:जीवली में टूटी पुलिया से बेटियों की पढ़ाई पर संकट, 45 लाख की पुलिया एक साल में बहने का आरोप निवाई (टोंक): निवाई उपखंड के जीवली गांव में वर्ष 2023 में करीब 45 लाख रुपये की लागत से बनी पुलिया वर्ष 2024 की बारिश में टूटने के बाद आज भी बदहाल पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे पुलिया पहली ही बारिश में धराशायी हो गई। अब इसका सबसे बड़ा असर स्कूली बच्चों, खासकर बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जीवली गांव में केवल कक्षा 8 तक विद्यालय है। इसके बाद छात्रों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भरथला ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाना पड़ता है। पुलिया टूटने के बाद नदी में 10 से 15 फीट तक पानी बहने से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। कई विद्यार्थियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान गोपीलाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिया में पानी निकासी के लिए 16 ब्लॉक लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन केवल 6 ब्लॉक लगाए गए। उन्होंने कहा कि इस नदी से करीब 150 गांवों का पानी गुजरता है, ऐसे में कम क्षमता की पुलिया बनाना बड़ी लापरवाही है। ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा 8 में 85 प्रतिशत अंक लाने वाली एक छात्रा आज स्कूल जाने के बजाय भैंस चराने को मजबूर है। ग्रामीण जल्द ही निवाई उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग करेंगे। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report

जैसलमेर रामगढ़ में डालमिया विरोधी अनशन 198 दिन बाद समाप्त, विधायक ने तुड़वाया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर रामगढ़ क्षेत्र में डालमिया कम्पनी के खिलाफ पिछले 198 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। विधायक छोटूसिंह भाटी ने आश्वासन दिया कि उनका प्रयास रहेगा कि खनन खसरे को स्थानांतरित कराया जाए, जिससे ग्रामीणों की प्रमुख मांग पूरी हो सके। विधायक के आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। इस दौरान विधायक ने धरनार्थियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। करीब 198 दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। अब इस पूरे मामले में प्रशासन और राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई होती है, तो क्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

भरूच में भारी बारिश से रेड अलर्ट, 14 सड़कें बंद, प्रशासन सतर्क

Noida, Uttar Pradesh:मौसम विभाग ने नेतरंग, झगड़िया, अंकलेश्वर और भरूच तालुका में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भरूच जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। माननीय कलेक्टर के मार्गदर्शन में, जिले और तालुका की सभी टीमें मौके पर स्थिति को सक्रिय रूप से संभाल रही हैं। फिलहाल, पानी भरने के कारण जिले की 14 सड़कें बंद हैं और वहां बैरिकेड्स लगाए गए हैं। टीमें किसी भी ज़रूरी जगह बदलने के काम के लिए भी तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे बिना ज़रूरत यात्रा न करें, सतर्क रहें और ज़रूरी जानकारी के लिए दिए गए कंट्रोल रूम नंबरों का इस्तेमाल करें। सभी निवासियों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की जाती है।
0
0
Report

अजमेर: आनासागर बचाने के लिए कांग्रेस का बंद, सुबह 6 से शाम 5 बजे

Ajmer, Rajasthan:अजमेर की तारीख़ी आनासागर झील की हालतज़ार और फैली गंदगी के सबब शहर जिला कांग्रेस पार्टी ने सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद कराया। ये बन्द आनासागर झील की हिफाज़त और उसमें हजारों मछलियों की मौत को लेकर रखा गया था। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी ज़रूरी ख़िदमात को बंद से आज़ाद रखा गया। बंद को कामयाब बनाने के लिए शहर कांग्रेस सदर डॉ. राजकुमार जयपाल और साबिक आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेंद्र राठौर के क़यादत में कसीर तादाद में कांग्रेस ओहदेदार समेत कारकुन शामिल रहे। जिन्होंने शहर भर में मोटर कार, बाइक रैली से शहरभर में घूम घूम कर लोगों से बंद की अपील की。 अजमेर कांग्रेस लीडरान और कारकुनान ने दुकानदारों, सामाजि तंज़ीमो और आम शहरियो से राब्ता कर बंद में साथ देने की अपील की थी। इसी के मद्देनजर शहर भर से बन्द को पूरा सपोर्ट मिला। बाईट, 1.. डॉ राजकुमार जयपाल, सदर, शहर जिला कांग्रेस पार्टी,अजमेर ( चश्मा लगाए ) बाईट, 2... रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस लीडर, अजमेर ( सफेद मूछे )
0
0
Report
Advertisement

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे मांग

Panipat, Haryana:छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पानीपत, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानीपत में जोरदार प्रदर्शन किया। शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी धरने के दौरान कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और इस घटना में एक छात्र की मौत होने का भी दावा किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना का विरोध करती है और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पानीपत से भी कई कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन कुंडू ने कहा कि पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं। उनका आरोप था कि छात्रों और युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। सचिन कुंडू ने कहा कि हर नागरिक और छात्र को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया और विरोध की आवाज उठाने वाले नेताओं के साथ भी पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की। हिरासत और पुलिस कार्रवाई के सवाल पर सचिन कुंडू ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और गिरफ्तारियों या प्रशासनिक कार्रवाई से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों को न्याय तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई.
0
0
Report

हनुमानगढ़ में संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया

Hanumangarh, Rajasthan:संदिग्ध मौत और बिना सूचना अंतिम संस्कार का मामला गरमाया,ग्रामीणों व वाल्मीकी समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हनुमानगढ़ जिले में रणजीतपुरा निवासी विनोद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और परिजनों को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार किए जाने के आरोपों को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। इस संबंध में गांव मसीतावाली के ग्रामीणों एवं वाल्मीकी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिस अधिकारी की भूमिका की जांच करवाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

तखतगढ़ तालाब की बदहाली: मंत्री ने सफाई और पानी रोकथाम के निर्देश दिए

Pali, Rajasthan:तखतगढ़ तालाब की बदहाली पर सख्त हुए मंत्री जोराराम कुमावत, ईओ को दिए तत्काल सफाई और गंदे पानी की रोकथाम के निर्देश, तखतगढ़ नगर पालिका में आयोजित शहरी फॉलोअप शिविर के दौरान स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के समक्ष नगरवासियों ने तालाब में फैली गंदगी और दुर्गंध की शिकायत रखी। शिकायत मिलते ही मंत्री ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, लेकिन आज भी नगर का गंदा पानी और कई घरों का दूषित जल तालाब में पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार सफाई के आश्वासन मिले, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को तुरंत सफाई शुरू करने तथा गंदे पानी की निकासी रोकने के लिए संबंधित लोगों को पाबंद करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

जंतर मंतर प्रदर्शन में ACP विवेक भगत पर हमला, गंभीर चोटें

Noida, Uttar Pradesh:कल सेक्टर वन, ज़ोन वन (जिसमें जंतर मंतर का मुख्य इलाका आता है) में ड्यूटी के दौरान, नरेटर को एक हिंसक स्थिति का सामना करना पड़ा। वे कनॉट प्लेस में रीगल बिल्डिंग होते हुए टॉल्स्टॉय और सलमान रेड लाइट पर रिपोर्ट करने जा रहे थे। 5-6 लोगों की टीम, एक ACP प्रोबेशनर और एक ऑपरेटर के साथ, उन्हें एक उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा जो पानी की बोतलें फेंक रही थी, गालियां दे रही थी और पुलिस के खिलाफ़ समाज-विरोधी नारे लगा रही थी। भीड़ ने टीम पर काबू पा लिया, जिससे एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधिकारी को बचाने की कोशिशों के बावजूद, नरेटर पर भी हमला हुआ और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इनमें दो दांत टूटना, सिर में चोट (सूजन और नील पड़ना), खून बहना, जबड़े में अकड़न, दोनों घुटनों और टखनों में दर्द, और शरीर पर जगह-जगह नील पड़ना और सूजन शामिल थी। आखिरकार, DCP सर के आने और बीट से बचाव की कोशिशों के बाद स्थिति को काबू में किया गया।
0
0
Report
Advertisement

देवली में कांग्रेस का प्रदर्शन: नीट पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर दबाव

Tonk, Rajasthan:देवली से बड़ी खबर देवली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सांसद हरीश मीना के निर्देश पर केंद्र सरकार की नीतियों व नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, देवली नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन देवली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सांसद हरीश मीना के निर्देश पर शहर में केंद्र सरकार की नीतियों और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव मीणा तथा पूर्व प्रधान गणेश जाट ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और केंद्र सरकार इस मामले में जवाबदेह है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर यदि सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाइट 01 सौरभ जिंदल नगर अध्यक्ष
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्यों को दिए निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों की जवाबदेही और बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान समेत एनसीआर से जुड़े राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य की कार्ययोजना पेश करते हुए बताया कि एनसीआर क्षेत्र में 5268 पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का दायरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल सके।
0
0
Report

104 वर्षों के बाद जवास ठिकाने पर राजतिलक पुनर्स्मरण

Udaipur, Rajasthan:104 वर्ष पश्चात जवास ठिकाने की गौरवशाली परंपरा का पुनर्स्मरण जवास ठिकाने के इतिहास में आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। लगभग 104 वर्षों के अंतराल के उपरांत स्वर्गीय रेखा बा (राव साहब तख्त सिंह जी की सुपुत्री) के ज्येष्ठ पुत्र श्री राव ऋतु राज सिंह का राजतिलक समारोह जवास की रानी साहिबा दशरथ कुंवर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंगलमय आशीर्वाद में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। विख्यात विद्वान शास्त्री भगवती लाल जी व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ राजतिलक संस्कार संपन्न कराया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के समस्त राजपूत समाज, जवास ग्राम के समस्त ब्राह्मण समाज, प्रतिनिधि पंचाल समाज, मुस्लिम समाज तथा अन्य सभी समुदायों के गणमान्य नागरिकों की विशाल एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने सामाजिक समरसता, परस्पर सम्मान और सांस्कृतिक एकात्मता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1922 में राव साहब तख्त सिंह जी का राजतिलक संपन्न हुआ था। उसके पश्चात आज, 104 वर्षों के अंतराल के बाद यह ऐतिहासिक परंपरा पुनः प्रतिष्ठित हुई है। इस महत्वपूर्ण तथ्य के आलोक में इतिहास संबंधी अभिलेखों एवं प्रकाशित ग्रंथों, विशेषतः जज साहब द्वारा लिखित पुस्तक के नवीन संस्करण में आवश्यक संशोधन अपेक्षित प्रतीत होता है। राजतिलक के उपरांत पारंपरिक सम्मान स्वरूप बंदूकों की सलामी देकर इस ऐतिहासिक क्षण का अभिनंदन किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top