Bahraich - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के आवास के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के आवास के बाहर खड़ी एक कार में अज्ञात करणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आने से पास में खड़ी दो कार और एक मोटरसाइकिल भी जल गई। इस अग्निकांड में दो कार पूरी तरह जल गई वही एक कार और एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आने से कुछ हिस्सा झूलस गया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस व स्टाफ की मदद से 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
