271801
बहराइच में भेड़िया पकड़ने के सर्च ऑपरेशन में एक और भेड़िया हुआ कैद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में जंगली भेड़िये का आतंक जारी है। ड्रोन सर्च ऑपरेशन में एक और भेड़िया कैद हुआ, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। अब तक 7 बच्चों को शिकार बना चुका भेड़िया पकड़ने के लिए वन विभाग और कई जिलों के DFO मिलकर प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में पिता की मौत के बाद बेटी की मौत, गांव में मातम
Siwan, Bihar:सीवान में ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव पोखरे से बरामद हुआ, लेकिन पिता की मौत का गम झेल रहा परिवार कुछ ही देर बाद दूसरी त्रासदी का शिकार हो गया। पिता की लाश देखने पहुंची बेटी की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा बढ़ई टोला गांव की है। जहां एक परिवार के लिए रविवार का दिन जिंदगी का सबसे काला दिन साबित हुआ। बरहोगा बढ़ई टोला गांव निवासी राजकिशोर सिंह, जो पिछले दो दिनों से लापता थे, उनका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पोखरे से बरामद किया गया। परिजनों के मुताबिक, 12 जून की दोपहर राजकिशोर सिंह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसी दिन जमीन की नापी भी होनी थी, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की देर शाम को पोखरे में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे बेटे नवल कुमार सिंह ने शव की पहचान अपने पिता राजकिशोर सिंह के रूप में की। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। लेकिन दर्द की यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। पिता की मौत की खबर सुनकर उनकी पुत्री शशि माला भी घटनास्थल पर पहुंची। वह वहां मौजूद हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक तरफ पिता की लाश थी और दूसरी तरफ बेटी का शव पड़ा हुआ था, यह दृश्य देखकर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में राजकिशोर सिंह की मौत डूबने से हुई प्रतीत हो रही है। लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
धनबाद में असम युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास, आरोपी पकड़ा, पुलिस ने गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भुईफोड़ स्थित आपणो घर सोसायटी में रविवार रात असम की एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। युवती की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार युवती असम से घूमने आई थीं। धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूट जाने के बाद आरोपी राजू कुमार साव ने उसे बहला-फुसलाकर परिसर के एक खाली फ्लैट में ले गया। फ्लैट अक्षत अग्रवाल का बताया गया है, जिसे पूर्व में साइबर फ्रॉड के मामले में तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि आरोपी ने फ्लैट के अंदर युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाकर बाहर निकल आई, आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसे पिटाई की, जिससे हंगामा हो गया। गोविगपुर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पीड़िता को भी थाने लाया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस जांच कर रही है; युवती अभी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है, इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं हुआ है। मोबाइल फोन खोने के कारण परिजनों से संपर्क में भी कठिनाई हो रही है। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में कई फ्लैट किराये पर दिए जाते हैं; पुलिस ने फ्लैट मालिक व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिसर में कार्यरत एक सफाईकर्मी ने आरोपी को प्रवेश की अनुमति दी थी। आरोपी राजू कुमार साव धनबाद के बरमसिया क्षेत्र का निवासी बताया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है; राजू साव को गिरफ्तार किया गया है। असम की युवती के साथ धनबाद के अपने घर में अक्षत अग्रवाल के फ्लैट में छेड़छाड़ की कोशिश की खबर पर सोसाइटी के लोग पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिए0
0
Report
चिड़ावा में 9 लाख लीटर पानी टंकी और पाइपलाइन से पेयजल समस्या हल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे को मिली बड़ी सौगात 9 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का शिलान्यास अमृत जल योजना के तहत मंड्रेला रोड पंप हाउस पर शुरू हुआ निर्माण कार्य भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया शिलान्यास, सरकार का जताया आभार चिड़ावा कस्बे में 29 हजार 700 मीटर नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी पेयजल संकट से राहत और भविष्य की जरूरतों को मिलेगा स्थायी समाधान झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की बढ़ती आबादी और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए कस्बेवासियों को बड़ी सौगात मिली है। अमृत जल योजना के तहत चिड़ावा में 9 लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। मंड्रेला रोड स्थित पंप हाउस परिसर में पूजा-अर्चना के साथ टंकी का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया रहे। जबकि अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के प्रयासों से चिड़ावा को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत मंड्रेला रोड पंप हाउस पर 9 लाख लीटर क्षमता की सीडब्ल्यूआर टंकी के साथ सात लाख लीटर क्षमता की एक और टंकी का निर्माण किया जाएगा। दहिया ने बताया कि कस्बे में नौ लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। जबकि झुंझुनूं रोड स्थित पंप हाउस पर भी नौ लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 29 हजार 700 मीटर नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद चिड़ावा कस्बे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लंबे समय तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद राजेंद्र कोच सहित कई गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। स्थानीय लोगों ने इसे चिड़ावा के विकास और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के CM ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्राथमिकता की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, हम सभी को उसे आगे बढ़ाना है। बहुत बड़ी मात्रा में उर्वरक में जो हमारी मुद्रा खर्च हो जाती है। हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। देश को उनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री ने देशवासियों से अपील की है उसे आत्मसात करते हुए मैंने अपने खेत आज प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इसकी विधि के अनुरूप कार्यप्रारंभ कर दिया है।"0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से तेज तपन में राहत; मौसम बदलेगा
Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी है। कई इलाकों में सुबह के समय बारिश से तेज तपन और घूप से कुछ राहत मिली है। साउथ वेस्ट सागरपुर में हल्की हवा के साथ बारिस होने से गर्मी और उमस में मामूली कमी देखने को मिली है, लेकिन धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है। दिल्ली मौसम में बदलाव दिख रहा है और कई इलाकों में बारिश की खबर है। IMD के अनुसार अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम बदलेगा, लोगों को बारिश से कुछ राहत और उमस बनी रह सकती है।0
0
Report
ओवैसी: यूपी विधानसभा 2027 में बीजेपी को रोकने के लिए AIMIM गठबंधन तैयार
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW, UP: ASADUDDIN OWAISI (AIMIM CHIEF) ON UP LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2027 / MUSLIM VOTERS IN UP AIMIM पार्टी के तमाम जोन इंचार्ज बड़ी मेहनत कर रहे है पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ, UP | UP विधानसभा चुनाव लड़ने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश में BJP को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं, बशर्ते गठबंधन में हमें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले..."0
0
Report
Advertisement
पुरुषोत्तम मास और सोमवती अमावस्या के दौरान नर्मदा के घाटों में आस्था का मेला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- today पुरुषोत्तम मास की अमावस्या है और सोमवार को अमावस्या आने के कारण मां नर्मदा के घाटों पर आस्था का मेला लगा है। ज्योतिष गड़ना के अनुसार सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का यह दुर्लभ महासंयोग लगभग 30 साल बाद बना है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अधिक मास हर 3 साल में एक बार आता है, लेकिन इसमें सोमवती अमावस्या का पड़ना अत्यंत दुर्लभ होता है। पुरुषोत्तम मास (ज्येष्ठ अधिकमास) की पावन सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर आज जीवनदायिनी मां नर्मदा के घाटों पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। लगभग तीस साल बाद बने इस विशेष धार्मिक महासंयोग पर मां नर्मदा के अमृत जल में डुबकी लगाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वीओ- पंचांग के अनुसार, इस बार की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने और साथ ही पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) होने के कारण इसका धार्मिक महत्व अनंत गुना बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस महासंयोग में किया गया स्नान-दान और तर्पण अक्षय पुण्य प्रदान करता है। नर्मदापुरम के सुप्रसिद्ध सेठानी घाट, कोरी घाट,विवेकानंद घाट समेत आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई। स्नान के पश्चात घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा। इसके साथ ही, अधिकमास की अमावस्या होने के कारण पितृ दोष शांति और पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाटों पर पंडितों के सानिध्य में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म संपन्न किए। स्नान के बाद घाटों पर तिल, वस्त्र, अन्न और फल के दान का सिलसिला भी अनवरत चलता रहा। दोपहर तक लाखों श्रद्धालु मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे और शाम की महाआरती तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।0
0
Report
चमरडीहा गांव में अज्ञात चोरों की बड़ी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत चमरडीहा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात की गई. चोरों ने गांव के निवासी विनय अग्रवाल एवं अवधेश अग्रवाल के घर को निशाना बनाकर नगद रुपये, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिए. घटना रात्रि करीब 2:00 बजे की है. चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कमरे के अलमारी बक्से खंगाले और नगदी-सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए. सुबह परिवार की नींद खुली तो सामान बिखरा हुआ था. बरवाडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई. SDPO बिरेंद्र राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. क्षेत्र में दहशत और आक्रोश है; पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग है. आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं. लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.0
0
Report
9 साल से कुश-टाटी की झोपड़ी में जिंदगी काट रहा गरीब दंपति, अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक गए दारोगा
Ghazipur, Uttar Pradesh:सरकार गरीबों को पक्का मकान देने के बड़े-बड़े दावे करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को छत मिलने की बात कही जाती है। लेकिन गाजीपुर के जमानिया तहसील स्थित देवैथा गांव की एक तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां एक गरीब दंपति पिछले कई वर्षों से कुश-टाटी की झोपड़ी में जीवन बिताने को मजबूर है। दावा है कि 2017 से लेकर अब तक उन्होंने दर्जनों बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक आवास का लाभ नहीं मिला। दरअसल यह तस्वीर किसी पुराने दौर की नहीं, बल्कि वर्ष 2026 के उत्तर प्रदेश की है। जमानिया तहसील के ग्राम सभा देवैथा में रहने वाले दारोगा बिंद और उनकी पत्नी कुलवंती देवी आज भी कुश-टाटी की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। जहां एक ओर सरकार हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं यह परिवार वर्षों से खुले आसमान के नीचे अपना जीवन गुजार रहा है। गर्मी हो, बरसात हो या आंधी-तूफान, हर मौसम इनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस दौरान कुलवंती देवी ने बताया कि साल 2017 से हम लोग प्रधान और अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। कई बार आवेदन दिया, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन चला रहा है। लेकिन सिर छिपाने के लिए पक्की छत का सपना आज भी अधूरा है। दंपति का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार पात्र लाभार्थियों को आवास देने का दावा कर रही है, तो आखिर दारोगा बिंद का परिवार अब तक इस योजना से वंचित क्यों है? क्या पात्रता सूची में इनका नाम नहीं है या फिर व्यवस्था की लापरवाही इनकी मजबूरी बन गई है? दरअसल जब इस संबंध में ग्राम सचिव देवाईथा से संजय कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार दारोगा बिन्द के यहां दो बार सर्वे किया गया है। इस बार दारोगा बिन्द का सूची में नाम दर्ज है। 17 जून को पहली सूची जारी की जाएगी। जिसमें वरीयता के क्रम में उनका नाम आएगा तो उनको आवास दिया जाएगा। अगर पहली सूची में नाम नहीं आया तो दूसरी सूची में उनको आवास मिल जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Indigo की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 पहुँची
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। यहाँ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 पहुँची। यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहाँ सुबह 11:05 बजे उतरेगी।0
0
Report
मेरठ में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने गोली चलाई; आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ(उत्तर प्रदेश): सर्कल ऑफिसर, दौराला, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया, "पल्लवपुरम थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि फेज-1 में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मार दी। अजय कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सरिता को किसी पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारी है। आरोपी को मौके से पकड़ लिया है। पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया है, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।"0
0
Report
इस्लामपुर का नाम नहीं बदलेगा; गहलोत-डोटासरा ने बीजेपी के प्रयास रोके
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इस्लामपुर गांव का नाम बदलने का मामला पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला प्रतिनिधिमंडल जयपुर में कायम खां डे पर हुए कार्यक्रम में की मुलाकात फतेहपुर विधायक हाकम अली ने रखा पूरा मामला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने बताए तथ्य कहा— 1622 ईस्वी में बसाया था इस्लामपुर गांव नवाबी, राजपूती, अंग्रेजी काल तक देखे है इस्लामपुर गांव ने अब बीजेपी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का कर रही है काम झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने का मामला अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा तक पहुंच गया है। फतेहपुर विधायक हाकम अली खां तथा झुंझुनूं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने जयपुर में कायम खां डे पर आयोजित कार्यक्रम में गहलोत और डोटासरा से मुलाकात कर इस मामले में दखल देने तथा इस्लामपुर गांव का ना बदलने देने में मदद की मांग की है। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने काफी तथ्य भी रखे। उन्होंने बताया कि इस्लामपुर गांव 1622 ईस्वी में नबाब बहलोल खां नागढ़ के द्वारा बसाया गया था। इस गांव का नामकरण तब से वर्तमान तक इस्लामपुर ही है। यह गांव किसी दूसरे गांव के नाम को हटाकर नहीं बसाया गया था। इस्लामपुर गांव की आबादी सोलह हजार के करीब है। जिसमें हिंदू मुस्लिम सदैव से आपसी सद्भाव और भाईचारे से रहते आए हैं। इस्लामपुर गांव ने नवाबी काल, राजपूती काल और अंग्रेजी काल देखा है। इन समय में भी गांव का नाम इस्लामपुर ही रहा है। राजस्व रिकॉर्ड, पिन कोड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट व ग्रामीणों के शैक्षणिक रिकॉर्ड सहित ग्राम पंचायत, अस्पताल, विद्यालय सहित समस्त सरकारी विभागों के दस्तावेज भी सदियों से इस्लामपुर के नाम से बने हुए है। बुडाना ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी सरकार इस्लामपुर गांव के नाम को बदलकर श्रीरामपुर करना चाह रही है। जिसके विरोध में सर्व समाज द्वारा करीब 15 दिनों से आंदोलन चल रहा है। क्योंकि गांव का नाम बदलने से हर वर्ग को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह गांव और झुंझुनूं जिला हमेशा शांति और भाईचारे से आपस में मिलकर एक साथ रहता आया है। उसको अब बीजेपी बिगाड़ना चाहती है। इसलिए दोनों नेताओं से दखल देकर इस्लामपुर गांव का नाम यथावत रखने की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
बिरनो टोल पर चला पुलिस का मेगा अभियान, 143 वाहनों का चालान; शराब पीकर वाहन चलाने वाला धराया
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिरनो टोल प्लाजा पर चलाए गए विशेष सघन चेकिंग अभियान में 143 वाहनों का चालान किया गया है। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, यातायात पुलिस और बिरनो थाना पुलिस की संयुक्त 8 टीमों ने यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 34 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न और 7 वाहनों पर नंबर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया। कुल 4 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।0
0
Report
झज्जर में 12वें योग दिवस पर योग मैराथन; युवाओं में योग के प्रति जागरूकता
Jhajjar, Haryana:झज्जर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में योग मैराथन का हुआ आयोजन।\n\nमैराथन को पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।\n\nस्वयं भी प्रतिभागियों के साथ धनखड़ ने लगाई दौड़।\n\nमैराथन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रतिभागियों को योग के महत्व से कराया अवगत।\n\nयुवाओं को योग को जीवन में धारण करने के लिए किया प्रेरित।\n\nओमप्रकाश धनखड़ ने बताया 17 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे झज्जर का दौरा।\n\nमुनिमपुर में फूल उत्कृष्टता केंद्र, रईया गांव के महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर, बादली के लघु सचिवालय समेत कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण।\n\nझज्जर जिले को मुख्यमंत्री देंगे कई बड़ो सौगात।\n\nजिले में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने और मौजूदा स्टेडियमों में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने की रखी जायेगी डिमांड।\n\nसुबान गांव में किसान स्कूल बनाने की भी की जाएगी मांग।\n\nधनखड़ ने लोगों से मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचने की अपील भी की।0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, Indigo की पहली कमर्शियल उड़ान 6E-2278 शुरू
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई। यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी।0
0
Report
Advertisement
