271801
एम्बुलेंस चालक की हुई जमकर धुनाई, सोशल मीडिया में वायरल Live पिटाई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एम्बुलेंस चालक की जमकर धुनाई हुई। जिसका सोशल मीडिया पर Live पिटाई वायरल हुआ। आपको बता दें कि एम्बुलेंस चालक की दबंगों ने जमकर धुनाई की। दरअसल मरीज को ले जाते समय विवाद हो गया तो दबंगों ने एम्बुलेंस के चालक का कॉलर पकड़कर लात घूसों से मारा। थाना रिसिया के शहनवाजपुर गांव में गली में गाड़ी न ले जाने पर मरीज के तीमारदारों ने गुस्से में भड़कते हुए एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। वहीं इस मामले को दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में फिल्म देखने के बाद पार्किंग कर्मियों से युवकों की मारपीट वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में फिल्म देखने गए युवकों और पार्किंग कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई...पार्किंग के पैसों को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल है...फिल्म खत्म होने के बाद पार्किंग में शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया...अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है0
0
Report
गढ़वा भाजपा ने राहुल गांधी के पुतले दहन पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा भाजपा ने राहुल गांधी के पुतले दहन पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप किया। दर्जनों की संख्या मे शहर के व्यस्तम चौक रंका मोड़ पर भाजपा नेता एकत्रित होकर कांग्रेस एवं उनके पार्टी के नेताओं के विरोध मे जमकर नारेबाजी की इसके बाद राहुल गांधी के नाम पर पुतला बनाकर उसका पुतला दहन किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की लोकसभा मे विपक्ष के नेताओं के द्वारा अपने कार्यालय मे 15 अगस्त के झंडोतोलन के दौरान राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगी। आज पुतला दहन कर हम उन्हें चेतावनी देते है की राष्ट्रीय गीत का कांग्रेस अपमान करना बंद करें।0
0
Report
दुद्धी के ठेमा नदी में डूबकर किसान दारा सिंह की मौत, परिवार में कोहराम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान दारा सिंह की मौत हो गई। खेत की जुताई के लिए घर से निकले दारा सिंह के वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान ठेमा नदी में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में ठेमा नदी में किसान दारा सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दारा सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल, निवासी ग्राम दिघुल के रूप में हुई है। दारा सिंह चार बच्चों के पिता थे। परिजनों के मुताबिक वह खेत की जुताई के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने ठेमा नदी में खोजबीन की, जहां गहरे पानी में दारा सिंह का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान जगत नारायण और पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव की है。0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में बारिश के बीच 150 साल पुराने मंदिर-पेड़ पर बड़ा खतरा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में बारिश के बीच एक मंदिर और करीब 150 साल पुराने पेड़ पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. सवाल सिर्फ एक मंदिर का नहीं... बल्कि आस्था और करीब डेढ़ सौ साल पुरानी विरासत को बचाने का है.0
0
Report
बदायूं: घर में घुसकर महिला व दो बेटों पर हमला, वीडियो वायरल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग... मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर दबंगों ने महिला व उसके दो बेटों को पीटा。 पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला。 दबंगों की मारपीट में महिला समेत उसके दोनों बेटे हुए घायल。 ाव viral वीडियो में जमकर गाली-गलौज और लाठी-डंडे चलते हुए आ रहे नजर。 घटना के दौरान मौके पर मची अफरा-तफरी, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल。 मारपीट की पूरी घटना कैमरे में हुई कैद, वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में。 घायल महिला और उसके दोनों बेटों का कराया गया उपचार。 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव का मामला।0
0
Report
यूपी के श्रावस्ती में घर से ब्लैक कोबरा निकलने पर हड़कम्प; रेस्क्यू किया गया
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - घर मे कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कम्प। एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक ब्लैक कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही घरवालों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। मामला भिनगा कोतवाली इलाके के शिवाजी पुरम मोहल्ले का है। घर में ब्लैक कोबरा सांप निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन कर्मी सांप को सुरक्षित जंगल में ले गए और प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
अमेठी- संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर 19 मुकदमे के आरोपी राजाराम को गिरफ्तार किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - 19 मामले मे दर्ज मुकदमे के अभियुक्त को संग्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त राजाराम को किया गिरफ्तार, जिले के अमेठी और संग्रामपुर थाने में अभियुक्त के खिलाफ 19 मुकदमे है दर्ज0
0
Report
इटावा: करोड़पति बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में बेटों ने कंधा नहीं दिया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में करोड़पति बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में बेटों ने कंधा नहीं दिया, व्हाट्सएप से अपने पिता की पहचान होने के बावजूद अंतिम संस्कार करने से ठुकराया। करोड़ों की जमीन को कुछ बुजुर्ग ने बेचा तो कुछ रिश्तेदार ले रहे हैं; तीन बेटों का अंतिम कंधा भी नसीब नहीं हुआ। बुजुर्ग को एक बार रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक NGO ने पुलिस की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया है। इटावा जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मसार कर देता है; बाप-बेटे के रिश्ते तार-तार हो गए हैं। एक बाप अपने बेटे को जीवनभर हर मुश्किल परिस्थितियों में रहकर पढ़ाता-लिखाता है ताकि वह बड़ा होकर उसका सहारा बने। लेकिन इटावा से आई इस खबर ने आज की पीढ़ी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? दरअसल गाजियाबाद के रहने वाले कुबेर ने राजकुमार नामक अपने पिता से पिछले दो वर्षों में कोई खबर नहीं ली और जमीन के कुछ हिस्से बेच दिए; अभी भी कुछ हिस्सा बचा है जो रिश्तेदार ले रहे हैं, लेकिन बेटे इस दूरी पर रहे। जब पिता की तबीयत खराब हुई, तो उन्हें सैफई PGI में भर्ती कराया गया, एक माह के इलाज के बाद उनका निधन हो गया। एक माह तक तीन बेटे और एक बेटी ने देखने तक नहीं आए। बाद में पता चला कि राजकुमार के बेटे गाजियाबाद में रहते हैं; एक NGO रक्तदाता समूह के द्वारा बेटे से संपर्क किया गया, जिन्होंने पहले मना कर दिया कि दो वर्षों से उनका मतलब नहीं रखा गया है। कई कॉल-मैसेज के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया; आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अब अस्थियां अपने बेटों-बेटियों का इंतजार कर रहीं हैं; जीते जी न सही, मरने के बाद कम से कम अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दें। यह घटना रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वैशाली पहुंचे, लोकतंत्र की जननी धरती पर भ्रमण
Hajipur, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज परिवार के साथ गणतंत्र की धरती वैशाली पहुंचे। वहाँ उन्होंने राजा विशाल के गढ़ का भ्रमण किया साथ ही बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सहित ऐतिहासिक वैशाली के सभी स्थलों को देखा और भ्रमण किया। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस बीच जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त परिवार के साथ वैशाली पहुंचे वैसे ही डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने गर्मजोशी से मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया। वहीं भ्रमण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ आ कर गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि यही वह जगह जहाँ से ढाई हजार साल पहले दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि वैशाली आ कर उन्हें सौभाग्यपूर्ण वातावरण का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी की धरती पर आ कर अच्छा लग रहा है और यहां के स्मारकों को देख कर सुखद अनुभूति हो रही है। बाइट-ज्ञानेश कुमार,मुख्य चुनाव आयुक्त0
0
Report
Advertisement
रांची में राहुल गांधी के पुतले दहन, वंदे मातरम् के अपमान पर भाजपा विरोध
Ranchi, Jharkhand:15 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में आज रांची के शहीद चौक के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता पूरे देश को मूर्ख समझने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान जब ‘वंदे मातरम्’ का गायन होना था, उस समय कांग्रेस नेताओं की ओर से इसका विरोध किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसका अपमान कर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन की परंपरा शुरू की है। इसके बाद राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसी कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का विरोध कर इसका अपमान किया। इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से देशभर के विभिन्न जिलों में राहुल गांधी के पुतले दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में रांची महानगर जिला युवा मोर्चा की ओर से भी राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि मिले और वे देश की भावनाओं का सम्मान करें。0
0
Report
सीवान जेल में कैदी की मौत, परिजन ने जेल में पिटाई का आरोप लगाया
Siwan, Bihar:सीवान जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जमीनी विवाद में जेल गए विश्वनाथ चौहान की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल में पिटाई का आरोप लगाया है। मृतक विश्वनाथ चौहान करीब एक माह पहले ही जमीनी विवाद में जेल गया था। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर पश्चिम टोला निवासी विश्वनाथ चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ करीब एक माह पहले जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में जेल भेजे गए थे। वहीं मारपीट की घटना करीब 4 माह पहले हुई थी, जिसके बाद उन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। परिजनों ने बताया कि अपना घर बनाने को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा था और जेल में ही उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसमें वे घायल भी हुए थे। आज अचानक तबीयत बिगड़ने पर विश्वनाथ को सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर समय से सूचना न देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।0
0
Report
नालंदा में बीजेपी ने कांग्रेस विरुद्ध वंदे मातरम के अपमान पर पुतला दहन किया
Pariaunna, Bihar:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेताओं के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में बिहारशरीफ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कांग्रेस पर राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता अब देश के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की नीति ही राष्ट्रहित के मुद्दों का विरोध करना बन गई है। विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस जितना राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ मिलकर राष्ट्रहित का विरोध करेगी, उतना ही जनता से दूर होती जाएगी और राजनीतिक रूप से रसातल में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि झंडोतोलन के दौरान वंदे मातरम को रोके जाने की घटना को पूरे देश ने देखा है और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।0
0
Report
Advertisement
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं कलेक्टर के पास पहुंची, खाने-गुणवत्ता पर शिकायत
Sirohi, Rajasthan:आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की करीब 50 छात्राएं आज हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और खाने की गुणवत्ता को लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। छात्राओं ने जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए हॉस्टल में खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने और खाने में कीड़े पाए जाने का आरोप लगाया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की तो हॉस्टल वार्डन ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और अपशब्द कहे। छात्राओं के अनुसार, वार्डन ने उन्हें अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। छात्राओं ने कलेक्टर को भोजन, साफ-सफाई और हॉस्टल की अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें भी बताईं।0
0
Report
चूरू में कांग्रेस नेताओं का स्वागत, निकाय चुनावों के लिए एकजुटता का संदेश
Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू चूरू। पीसीसी चीफ एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सादुलपुर जाते समय चूरू में नेशनल हाइवे 52 पर प्रदेश सचिव मुस्ताक खान की अगुवाई में इक्यावन किलो की माला एव साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सादुलपुर स्थित एक कार्यक्रम मे शरीक होने के लिए जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे 52 पर प्रदेश सचिव मुश्ताक खान की अगुवाई मे सैकड़ो कार्यकर्ता के काफिले के साथ हाइवे पहुंचे और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का डीजे के साथ आतिशबाजी कर माल्यार्पण कर साफा पहनाया. वही स्वागत सत्कार से गदगद डोटासरा और टीकाराम जूली ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आम कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत है। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा आने वाले निकाय और पंचायत चुनावों में एकजुटता से कांग्रेस को भारी अंतर से जीताना है। मुस्ताक खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस नेता तनवीर खान के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया।0
0
Report
जालौन में युवक के सुसाइड के मामले में परिजनों का हंगामा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक के सुसाइड के मामले में परिजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार से पहले मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे किया जाम, आरोपी राजबहादुर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर लगाया जाम, आरोपी की गिरफ्तारी और संपत्ति जांच की मांग पर अड़े मृतक के परिजन, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने का कर रही प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार करने की मृतक के परिजनों ने कही बात, प्लॉट की रजिस्ट्री के बावजूद रुपए न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, ढाई लाख रुपए के लेनदेन को लेकर मृतक प्रदीप का राजबहादुर से चल रहा था विवाद, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर मृतक ने आरोपी पर लगाए थे आरोप, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहावनाका इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
